प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द के कारण और बचने के उपाय Causes and remedies for vaginal pain after intercourse

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द के कारण और बचने के उपाय Causes and remedies for vaginal pain after intercourse

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि दर्द की घटनाएं कई महिलाओं में देखी जाति हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

क्या vagina छूने से भी दर्द होता है? क्या आप सेक्स करने से बचती हैं?

योनि संकुचन महिलाओं में सेक्सचुअल डिसफंक्शन यानि सेक्स इच्छा में कमी का एक आम कारण है। इस अवस्था में योनि की मसल्स में ज्यादा ऐंठन पैदा हो जाती है, जिस वजह से सेक्स दर्दनाक होता है।

टैम्पन डालने से दर्द होना योनि संकुचन से पीड़ित महिला को योनि छूने से भी दर्द हो सकता है। अगर आपको योनि में टैम्पन डालने में भी परेशानी और दर्द होता है, तो यह योनि संकुचन का संकेत है।

सेक्स से बचना- अगर आपकी शादी को लंबा समय हो गया है और आप पार्टनर के साथ सेक्स संबंध बनाने से बच रही हैं, तो यह योनि संकुचन का संकेत हो सकता है। हो सकता है आप दर्द के कारण सेक्स से बच रही हैं। बेहतर है आप सही कारण जानने के लिए किसी सेक्स विशेषज्ञ के परामर्श लें।

इंटरकोर्स के दौरान तेज दर्द- सेक्स के समय पार्टनर द्वारा इंटरकोर्स करने पर अगर आपको तेज दर्द होता है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। इस अवस्था में योनि की मसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिस वजह से इंटरकोर्स के समय तेज जलन और दर्द होता है।

योनि संकुचन से पीड़ित महिला को पैप टेस्ट और अन्य गाइनोकोलोजिकल टेस्ट के दौरान भी योनि में तेज दर्द हो सकता है। हालांकि इस समस्या का काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और ऐनस्थेटिक जेल के जरिए इलाज संभव है।

मांसपेशियों की ऐंठन- सेक्स के समय इंटरकोर्स करने या हस्तमैथून करने से आपको मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव हो सकता है। इतना ही नहीं आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।

गर्भाशय में संक्रमण के कारण दर्द हो सकता है। अंडाशय या फैलोपियन ट्यूबों में संक्रमण भी दर्द दे सकता है। ऐसा कई बार होने पर आपको अपने प्रजनन अंगों में किसी भी संक्रमण के लिए जाँच करनी चाहिए। यदि आप संक्रमित हैं, तो आपके अपने साथी को भी संक्रमण हो सकता हैं।

यदि आप क्लैमिडिया से पीड़ित हैं, जो इसी तरह के लक्षणों का कारण बनता है, तो तुरंत इलाज करें। क्लैमिडिया एक संक्रमण है जिससे यौन संक्रमित हो सकता है और भविष्य में प्रजनन क्षमता में कमी का कारण बन सकता है।

क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को योनि में पेनिस के प्रवेश के दौरान दर्द का अनुभव होता है, जो की योनि में अपर्याप्त चिकनाई के कारण हो सकता है। यौन संभोग करने से पहले सेक्स लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान फोरप्ले आवश्यक है क्योंकि यह चिकनाहट उत्पन्न करने में मदद करता है और घर्षण को कम करता है जिससे असुविधा कम हो जाती है। और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान दर्द नहीं होता है।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के उपाय

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए गरम स्नान

गर्म स्नान करने से न केवल अविश्वसनीय रूप से आराम होता है, साथ ही यह शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद होने वाले दर्द को शांत करने में भी मदद करता है। शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि दर्द से बचने के लिए गरम स्नान करने के बाद बेकिंग सोडा लगाये क्योंकि यह तुरंत क्षेत्र को सूखता है, और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। और यदि आप घर पर हैं, तो सूती कपड़े पहने हो सके तो पेंटी पहनने से बचे।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए ठंडा या गर्म कपड़े से सिंकाई करें

कपड़े को भिगोएं और फिर इसे प्रभावित क्षेत्र में रखे। कभी भी गर्म पानी का उपयोग न करें। गर्म पानी कुछ भी नहीं करता है बल्कि इसे और भी खराब करता है।” इसके आलावा आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है इससे आपको जल्दी ही दर्द से राहत मिल सकती है

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के समय योनि में दर्द से बचने के लिए लुब्रिकेंट का उपयोग करें

शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह से लुब्रिकेटेड हैं। जब पर्याप्त चिकनाई नहीं होती है, तो सूखे या रफ़ सेक्स में शामिल होने से योनि में दर्द हो सकता हैं।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए नारियल का तेल का प्रयोग करें

सेक्स के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए नारियल तेल का उपयोग करें। नारियल का तेल एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसका उपयोग सेक्स लुब्रिकेंट की तरह भी किया जा सकता है इसके साथ ही यह प्रभावित क्षेत्र को पोस्ट-सेक्स के बाद शांत करने के काम भी आता है।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए सही सेक्स पोजीशन चुने

आप अपने हींसाब से कुछ सेक्स पोजीशन अपना सकती है। जो आपके आराम आरामदायक हो सके और आपका पार्टनर यह जानने में आपकी सहायता कर सके कि आपके लिए सबसे अच्छी पोजीशन कौन सी है।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद योनि में दर्द से बचने के लिए बर्फ का इस्तेमाल

बेडरूम में सेक्स के दौरान भारी घर्षण योनि में सूजन और जलन का कारण बन सकता है, इससे बचने के लिए आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल योनि की जलन और दर्द को कम करने में कर सकती है ध्यान दे की बर्फ को योनि के अन्दर नहीं डालना है इससे आपकी जलन और बढ़ सकती है योनि के ऊपर बर्फ को लेकर सिंकाई करें इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा इसके अलावा आप ठंडे पानी में बैठकर थोड़ी देर आराम भी कर सकती है इसके बाद एलोवेरा और नारियल का तेल का इस्तेमाल कर आप योनि में हो रही जलन और दर्द को कम कर सकती है ये दोनों ही सेंसिटिव स्किन को शांत करने के लिए जाने जाते है।

इन सब के अलावा यदि आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या उसके बाद लगातार दर्द का अनुभव कर रही हैं, तो आपके पास एंडोमेट्रोसिस या गर्भाशय फाइब्रॉएड जैसी चिकित्सा स्थिति हो सकती है। और यदि ऐसा है, तो आपको निश्चित रूप से अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए।

परामर्श

पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।

अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।

अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना