गर्भावस्था के दौरान योनि में परिवर्तन। Vaginal Changes During Pregnancy
- Get link
- X
- Other Apps
गर्भावस्था के दौरान योनि में परिवर्तन। Vaginal Changes During Pregnancy
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
गर्भावस्था के कारण एक महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं। महिलाओं के शरीर में इस समय बहुत सारे हार्मोनल बदलाव हो रहे होते है और महिलाएं अपने शरीर में इन बदलावों को महसूस कर रही होती हैं। जैसे वजन बढ़ना, स्तनों में दर्द और सूजन, चमकदार बाल और त्वचा इत्यादि। लेकिन गर्भावस्था में आपकी योनि में भी बहुत सारे बदलाव होते हैं जिस पर आपने शायद अभी तक उतना ध्यान न दिया हो या उन्हें महसूस न किया हो।
गर्भावस्था की शुरुआत में योनि में होने वाले परिवर्तनों पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल होता है। आपको पहली तिमाही में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएंगे, क्योंकि शुरूआती दिनों में इसे महसूस करना संभव नहीं होता है। हालांकि, आप दूसरी और तीसरी तिमाही में कुछ बदलाव का अनुभव कर सकती है।
गर्भावस्था के दौरान आपकी योनि में होने वाले परिवर्तन। Changes in your vagina during pregnancy
गर्भावस्था के दौरान, गुप्तांगो में बहुत से परिवर्तन होते हैं। During pregnancy, many changes occur in the genitals.
योनि का पीएच स्तर बदल जाएगा। The pH level of the vagina will change
गर्भावस्था के दौरान, आपके शरीर के उन हिस्सों में ब्लड फ्लो ज्यादा हो सकता है। इसमें आपका गर्भाशय और योनि शामिल है। रक्त की सप्लाई बढ़ने की वजह पीएच बैलेंस में बदलाव हो सकते है। जिसके परिणामस्वरूप योनि से लोई या गोंद जैसी गंध आ सकती है। लेकीन आपकी योनि से अलग तरह की गंध आ सकते है और आप इसे इसलिए पहचान जाएंगी क्योंकि आपकी ओल्फेक्ट्री सेंसेस बढ़ जाती है। हालांकि, यदि आपको यह गंध बहुत तीव्र या खराब महसूस हो, तो आप डॉक्टर से परामर्श करें क्योंकि यह इन्फेक्शन का संकेत भी हो सकता है।
योनि का स्वाद अलग होगा। The vagina will taste different
जब तक कि आपका साथी आपकी योनि के स्वाद के बारे में नहीं बताता तब तक योनि में होने वाले इस बदलाव पर ध्यान नहीं दिया जा सकता है । स्वाद में यह परिवर्तन योनि में ब्लड फ्लो बढ़ने के कारण होता है, जो आपके जेनिटल एरिया (जननांग क्षेत्र) में केमिकल के संतुलन को बदल देता है। गर्भावस्था के दौरान इसका स्वाद अधिक सॉल्टी और मेटालिक हो सकता है।
योनि से अधिक स्राव निकलेगा। There will be more vaginal discharge
ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि गर्भावस्था के दौरान योनि स्राव केवल डिलीवरी के समय के करीब होता है, लेकिन यह सच नहीं है। गर्भावस्था में महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तनों के कारण भगोष्ठ (लेबिया) यानी निचले अंगों में परिवर्तन हो सकता है। आपकी योनि की दीवार दूधिया स्राव बनाने के लिए उत्तेजित होती है। जिसे ल्यूकोरिया कहा जाता है, जो योनि में इन्फेक्शन होने से बचाने में मदद करता है। यदि योनि स्राव सामान्य से अधिक होता है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूरत करें।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। Could be a urinary tract infection
आपको गर्भावस्था के दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) होने का खतरा हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था आगे बढ़ती है, आपका बढ़ा हुआ गर्भाशय ब्लैडर पर दबाव डालने लगता है, जो ब्लैडर को पूरी तरह से खाली होने से रोकता है । यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण होता है।
योनि बेहद संवेदनशील हो सकती है। The vagina can be extremely sensitive.
गर्भावस्था के दौरान योनि में ब्लड फ्लो बढ़ने की वजह से यह बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। यह सूज सकती है और संवेदनशील हो सकती है।
योनि क्षेत्र में वैरिकोज नसें उभर सकती हैं। Varicose veins may appear in the vaginal area
ब्लड फ्लो के कारण योनि में एक और परिवर्तन देखने को मिल सकता है जो है वैरिकोज नसों का दिखना । नसों की वॉल्स पर दबाव होता हैं, क्योंकि उनमें ज्यादा मात्रा में रक्त, धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा होता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं में वैरिकोज नसें दिखाई देने लगती हैं।
योनि में यीस्ट इन्फेक्शन होने की संभावना। Chances of getting a vaginal yeast infection
यीस्ट इन्फेक्शन महिलाओं में आम होता है, चाहे वे गर्भवती हों या न हों। कुछ महिलाएं यीस्ट इन्फेक्शन से प्रभावित हो सकता हैं। किन्तु, एस्ट्रोजन के स्तर में वृद्धि और पीएच स्तर में बदलाव के कारण गर्भवती महिलाओं को यीस्ट इन्फेक्शन होने की अधिक संभावना होती है।
योनि का रंग बदल सकता है। The color of the vagina may change
योनि का रंग आमतौर पर गुलाबी होता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान यह बदल सकता है। नीचे की ओर ब्लड फ्लो बढ़ने की वजह से महिलाओं की योनि का रंग बदल सकता है । इसे चाडविक साइन के रूप में भी जाना जाता है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोन पिगमेंटेशन को प्रभावित करते हैं जिसकी वजह से योनि का रंग गहरा नीला दिखाई देने लगता है । यह परिवर्तन गर्भवती होने के चार सप्ताह में ही होना शुरू हो जाता है और यह गर्भावस्था के शुरुआती संकेतो में से एक हो सकता है।
योनि पर अधिक इनग्रोन बाल अनुभव होंगे। You will experience more ingrown hairs on your vagina
रक्तप्रवाह में एस्ट्रोजन की बड़ी मात्रा के कारण प्यूबिक हेयर तेजी से बढ़ सकते हैं, इससे अधिक पसीना आने लगता है तो रोम अवरुद्ध हो जाते हैं।आमतौर पर बाल फॉलिकल और स्किन टिश्यू से बाहर आते हैं, लेकिन इनग्रोन हेयर आपकी त्वचा के अंदर घूम जाते हैं और अंदर से ही बढ़ते रहते हैं, इससे आपको स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।
योनि में खुजली हो सकती है। There may be itching in the vagina
महिलाओं को योनी के क्षेत्र में खुजली महसूस हो सकती है। योनि स्राव में वृद्धि, पीएच स्तर में परिवर्तन और अन्य परिवर्तनों के कारण आपको योनि में असहज और खजुली जैसा महसूस हो सकता है। योनी के क्षेत्र में खुजली होना गर्भावस्था के दौरान दिखाई देने वाला एक सामान्य लक्षण है, जो कभी भी अनुभव हो सकता है, लेकिन यह समस्या अगर ज्यादा समय तक बनी रहती है या आपके बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो इसे नजर अंदाज ना करें
गर्भावस्था के सफर में महिला की योनि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गर्भावस्था के दौरान, आपकी योनि में कुछ परिवर्तन जरूर होते हैं, जो हो सकता है कि आपको अजीब लगें, लेकिन वे पूरी तरह से सामान्य और अपेक्षित होते हैं। लेकिन, यदि ये परिवर्तन दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जाते हैं और ठीक होने का नाम न ले रहे हों तो बिना देर किए आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।
परामर्श :- Consultation
अगर लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।
अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment