प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

योनि में गीलापन क्यों आता है ? जानिए इसके बारे में / Why does the vagina become wet? Learn about it.

योनि में गीलापन क्यों आता है ? जानिए इसके बारे में / Why does the vagina become wet? Learn about it.

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

योनि में गीलापन क्यों महसूस होता है ? Why does one feel wetness in the vagina?

योनि में गीलापन एक सामान्य बात मानी जाती हैं, लेकिन तब तक; जब तक आपको इसकी वजह से अन्य समस्याएं उत्पन्न ना हो रहे हो। योनि में उत्पन्न होने वाला स्त्राव या गीलापन लुब्रिकेंट की तरह काम करता है; जो योनि को कई सारी परेशानियों से बचाता है और सुरक्षित रखता है।

योनि में होने वाला सामान्य सा गीलापन योनि को घर्षण तथा अन्य चोट लगने से सुरक्षित रखता है। इसी के साथ, योनि का यह गीलापन जो लुब्रिकेंट की तरह काम करता है; जो प्रणय क्रीड़ा के दौरान बहुत ही आवश्यक माना जाता है।

योनि में आया गीलापन सेक्स के दौरान लिंग को योनि में जाने के लिए मददगार होता है। योनि का यह गिलापन आपके मासिक धर्म की साईकिल के हिसाब से कम या ज्यादा होता रहता है।

लेकिन, अगर आपको अधिक मात्रा में गीलापन महसूस हो रहा है और योनि में खुजली, जलन, रेडनेस जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो यह किसी गंभीर संक्रमण हो सकता है।

योनि में गीलापन महसूस होने के कारण :- Causes of feeling wet in the vagina

एस्ट्रोजन की लेवल :- estrogen levels

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की लेवल संतुलित होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर इस हार्मोन की लेवल में ऊंच-नीच हो जाए या वह कम ज्यादा हो जाए; तो महिलाओं को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं के शरीर में अगर एस्ट्रोजन हार्मोन की लेवल बढ़ जाती हैं; तो उन्हें योनि में अधिक गिलेपन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको योनि में लंबे समय तक गीलापन महसूस हो रहा है और वह चिपचिपा है; तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम :- Pelvic congestion syndrome

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की वजह से भी महिलाओं के योनि में गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति हैं; जिसके तहत महिलाओं के योनि में से स्त्राव निकलता है और कभी-कभी गंभीर मामलों में योनि में दर्द भी हो सकता है। पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के इस स्थिति के तहत महिलाओं के महावारी में भी अनियमितता देखी सकती हैं।

योनि में सूजन :- Vaginal swelling

योनि में सूजन आने के बाद भी महिलाओं को योनि के गीलापन की समस्या हो सकती हैं। इस स्थिति के तहत, योनि में सूजन आने पर महिलाओं के योनि से पीला, चिपचिपा स्त्राव निकलता है; जो बदबू रहित होता है और जिस में कोई भी गंध नहीं आती है। योनि की परत में सूजन की इस स्थिति को “डिक्वामेटिव वजाइनाइटिस” कहा जाता हैं। वैसे तो, दिखने में यह समस्या काफी सामान्य लगती है। लेकिन, अगर लगातार यह समस्या हो रही है; तो यह समस्या असामान्य रूप धारण कर सकता है।

मासिक चक्र :- menstrual cycle

मासिक धर्म के दौरान एक महिला के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं; जिनमें हार्मोनल बदलाव भी शामिल है। इस स्थिति के कारण मासिक धर्म के दौरान, पहले या बाद में महिलाओं को योनि में गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन की लेवल प्रभावित होती हैं; जिसके चलते योनि में गीलापन की समस्या हो सकती हैं।

योनि में गीलापन आने से क्या होता है ? What happens when there is wetness in the vagina?

योनि का गीलापन एक महिला के जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है। शरीर में हो रहे बदलाव के साथ योनि में कभी-कभी सूखापन और गीलापन दोनों ही महसूस होते हैं। लेकिन, कुछ देर के बाद यह अपने आप नॉर्मल स्थिति में आ जाते हैं; लेकिन, अगर आपको लगातार बहुत दिनों तक योनि में गीलापन महसूस हो रहा है; तो ऐसे में यह किसी गंभीर इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।

योनि में गीलापन आने से अगर महिलाएं उस पर ध्यान नहीं देती है; तो उन्हें योनि में खुजली, जलन, रेडनेस, रैशेज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा भी अधिक हो सकता है। योनि में गीलापन होने की वजह से महिलाओं को चिपचिपा पन महसूस होता है; जो कई बार तकलीफ दे सकता हैं और शर्मिंदगी का अहसास भी करा सकता है।

योनि में सेक्स के कारण गीलापन आना :- vaginal wetness due to sex

शारीरिक संबंध बनाते समय महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस होता है। शारीरिक संबंध बनाते समय दोनों ही पार्टनर में सेक्स ड्राइव अधिक होता हैं और दोनों पार्टनर के जननांगों में भी उत्तेजना बढ़ती है।

उत्तेजना बढ़ने के बाद जननांगों में से स्त्राव निकलना आम बात होती हैं। अगर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाती है; तो उन्हें योनि में गीलापन महसूस हो सकता है। शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में गिलापन महसूस होने का दूसरा कारण भी होता है; जब पुरुष का लिंग योनि में प्रवेश करता है और सेक्स पूरा होने के बाद जब लिंग योनि में से बाहर निकलता है; तब वीर्य की थोड़ी मात्रा लिंग के साथ योनि में से बाहर आता है; जिसकी वजह से महिलाओं को सेक्स के दौरान गीलापन महसूस होने लगता है।

सेक्स के दौरान योनि की ग्रंथियां भी तरल पदार्थों का उत्पादन करती है; जिसके चलते महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस होने लगता है।

बैक्टेरियल वेजिनोसिस के कारण :- Causes of bacterial vaginosis

बैक्टेरियल वेजिनोसिस एक तरह का योनि मार्ग का संक्रमण है; जो योनि मार्ग में बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण होता है। इस स्थिति के तहत महिलाओं को योनि में गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। दरअसल, महिलाओं के योनि में पहले से ही कुछ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। अगर योनि में इन बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है; तो यह बैक्टीरिया योनि में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं और इसी इंफेक्शन को “बैक्टीरियल वेजाइनोसिस” कहते हैं।

इस समस्या के चलते महिलाओं को योनि में अधिक गीलापन महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए है। क्योंकि, इस समस्या को नजरअंदाज करने से महिलाओं को योनि में गीलापन के साथ-साथ; खुजली, जलन, इरिटेशन जैसे अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

जन्म निरोधक से योनि का गीलापन :- vaginal wetness from birth control

आजकल कई महिलाएं शादी के बाद जल्दी गर्भवती नहीं होना चाहती जिस के चलते महिलाएं जन्म निरोधक, बर्थ कंट्रोल पिल या गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। कई बार गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन महिलाओं के योनि में गीलापन की समस्या होता है।

दरअसल, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद महिलाओं के शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन योनि के तरल पदार्थों के स्त्राव को बढ़ाता है; जिसके चलते योनि में अधिक गिलापन महसूस होने लगता है। अगर आपको गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद योनि में अधिक गिलापन महसूस होने के साथ-साथ; खुजली, जलन जैसी अन्य समस्या हो रही हैं; तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

महिलाओं में उत्तेजना से योनि का गिलापन :- vaginal wetness due to arousal in women

जब महिलाएं सेक्स के प्रति उत्तेजित होती हैं और शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखती हैं; तो महिलाओं के योनि में गीलापन महसूस होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं। लेकिन, हर बार यह जरूरी नहीं; कि सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने की उत्तेजना से ही महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस हो रहा हो। महिलाएं जब जोर से हंसती है, खांसती हैं, छिंकती है या कोई भी अन्य चीज उत्तेजना के साथ करती हैं; तो कई बार महिलाओं के जननांगों में गीलापन महसूस हो सकता है। यह एक शारीरिक घटना होती है; जिसे रोकने में महिलाएं असफल हो जाती हैं।

योनि में सफेद पानी से गीलापन आना :- vaginal discharge with white discharge

कुछ महिलाओं और लड़कियों ने कभी ना कभी सफेद पानी की समस्याओं का सामना ना किया होगा ! कई महिलाओं और लड़कियों को सफेद पानी की समस्या कम या ज्यादा मात्रा में होती रहती हैं। महिलाओं के योनि में से सफेद पानी का स्त्राव मासिक धर्म के पहले या बाद में होता है और यह मासिक चक्र के ऊपर निर्भर होती है।

सफेद पानी का स्त्राव होने से भी महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस हो सकता है। सफेद पानी की समस्या से पीड़ित महिला की योनि में से सफेद, पीला रंग का चिपचिपा बदबूदार स्राव निकलता है; जो अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर लंबे समय तक आपको सफेद पानी की समस्या हो रही है और उसकी वजह से लगातार योनि में गीलापन महसूस हो रहा है; तो इसे नजर अंदाज न करें

योनि के गीलेपन के लिए उपाय :- Remedies for vaginal wetness

महिलाओं के योनि के गीलेपन की समस्या आम होती हैं और कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर यह ठीक नहीं हो रही है और आपको इससे परेशानी महसूस हो रही है; तो कुछ उपाय अपना सकते है।

योनि की सफाई :- Vaginal cleansing

अगर महिलाओं को योनि में गीलापन की समस्या महसूस हो रहे हैं; तो सबसे पहले महिलाओं को अपनी योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई करना बहुत ही जरूरी होता है। योनि को साफ करने के लिए हल्का गुनगुना गर्म पानी से करें। योनि को साफ करने के लिए इंटिमेट वॉश तथा साबुन का इस्तेमाल ना करें।

नशीली चीजों का सेवन ना करें :- Do not consume intoxicants

नशीली चीजों का सेवन महिलाओं के शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डालता हैं। नशीली चीजों का सेवन करने से महिलाओं की यौन क्षमता कम होती हैं और उन्हें यौन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गीलापन की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को शराब, धूम्रपान और अन्य नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

संतुलित आहार :- balanced diet

योनि को किसी भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए महिलाओं का आहार हमेशा ही संतुलित होना चाहिए है। योनि का स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए महिलाओं को सभी पोषक तत्व से युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। तरल पदार्थों का सेवन करने से भी महिलाएं योनि से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रह सकती है।

एक्सरसाइज :- Exercise

एक्सरसाइज तथा योग प्राणायाम का रोजाना अभ्यास महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखते हैं और महिलाओं को योनि से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखते हैं।

परामर्श :- Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।

अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना