गर्भाशय क्या है? सम्बंधित समस्याएं लक्षण और इलाज What is the uterus? Related problems, symptoms, and treatment

Image
गर्भाशय क्या है? जानें सम्बंधित समस्याएं और इलाज What is the uterus? Learn about related problems and treatments. गर्भाशय महिलाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। इसे प्रजजन अंग के नाम से भी जाना जाता है। बच्चादानी या गर्भाशय वही जगह होती है, जहां भ्रूण का विकास होता है और 9 महीने होने तक उसका पोषण होता है। जो श्रोणि में स्थित होता है। यह गर्भावस्था के दौरान विकासशील भ्रूण के पोषण और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। यह एक मांसपेशीय अंग है जो जो स्त्री प्रजनन काल में माहवारी, गर्भधारणा,और प्रसव के दौरान अहम भूमिका निभाता है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार ...

नहाते समय पेशाब करना कई बीमारियों का खतरा Urinating while bathing can increase the risk of many diseases.

नहाते समय यदि आप पेशाब करते हैं तो इससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं If you urinate while bathing, it can cause many serious diseases.

नहाने से पहले पेशाब आना वैसे तो एक सामान्य बात है. लेकिन बहुत से लोगों को नहीं मालूम है कि नहाते समय यदि आप पेशाब करते हैं तो यह एक बुरी आदत है. आपने भी शायद ही पहले कभी इस बात पर ध्यान दिया हो. बेशक आपको इस आदत में कोई बुराई नजर न आए. भले ही आप इस आदत को पर्यावरण और पानी बचाने का बढ़िया उपाय मानते हों लेकिन यह सेहत के लिए बुरी हो सकती है.

बेशक नहाते समय आपका पेशाब पानी के साथ बहा जाए लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो आपको पता चलेगा कि वास्तव में आपका बाथरूम टॉयलेट नहीं है. नहाने की जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए. जाहिर है यहां आप अपने शरीर की गंदगी साफ कर रहे होते हैं. आप हमेशा चाहेंगे कि आप नहाने से पहले और बाद में आपका बाथरूम पूरी तरह साफ और स्वच्छ बना रहे.

मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है It also has a psychological impact

जब आप शॉवर लेते समय बहते पानी की आवाज में पेशाब करते हैं, तो आप अनजाने में अपने ब्लैडर को सिखा रहे होते हैं कि उसे पानी की आवाज के साथ खाली होना है. इसे आसान भाषा में ऐसे समझें- आप बाथरूम में सबसे पहले शॉवर या नल चालू करते हैं फिर आप पेशाब करने के लिए बैठते हैं, तो आप इस बीच अपने दिमाग में बहते पानी की आवाज और पेशाब के बीच एक संबंध बना रहे होते हैं.

पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन :- pelvic floor dysfunction

इस असर को पावलोवियन इफेक्ट के रूप में जाना जाता है, जो किसी बाहरी आवाज या उत्तेजना के लिए एक रिफ्लक्स रेस्पोंस है. यह हर किसी के लिए एक बड़ी समस्या नहीं हो सकती है, लेकिन पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन वाले लोगों के लिए मुसीबत बना सकता है क्योंकि किसी भी आवाज को सुनकर उनका पेशाब लीक हो सकता है.

यूरिन ब्लैडर कमजोर होने की आशंका :- Possibility of weakening of the urinary bladder

महिलाओं की हेल्थ के लिए ये आदत नुकसानदेह हो सकती है. इससे उनका यूरिन ब्लैडर कमजोर हो जाता है. इसे यूरिनरी इन्कॉटिनेंस कहते हैं. इस बीमारी में महिलाओं को बार-बार यूरिन पास करने की जरूरत महसूस होती है या यूरिन रोकने में दिक्कत होती है. यहां तक कि जोर से हंसने, छींकने या खांसने पर यूरिन लीकेज हो जाता है.

परामर्श :- Consultation

यदि आप नहाते समय पेशाब करते हैं तो शरीर और मस्तिष्क पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है,

अगर नहाते समय आपका पेशाब लीक हो जाता हैं या किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर आपको नहाने से पहले या नहाते समय कोई भी बदलाव दिखाई दे या किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

अगर आपको नहाते समय पेशाब करने की आदत हैं.तो इस आदत को तुरंत छोड़ दे |

अगर आप नहाते समय पेशाब करते हैं तो इससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना