नसों में कमजोरी के लक्षण Symptoms of nerve weakness

Image
नसों में कमजोरी आने पर दिख सकते हैं ये लक्षण These symptoms can be seen when there is weakness in the nerves नर्वस सिस्टम हमारे शरीर का कमांड सेंटर होता है। यह मस्तिष्क और शरीर के सभी अंगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है। साथ ही नसों का काम पूरे शरीर में रक्त प्रवाह करने का होता है। ऐसे में जब नसों में कोई दिक्कत आती है या फिर नसें कमजोर होती हैं, तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संक्रमण, स्ट्रोक, डायबिटीज, गठिया और ट्यूमर नसों की कमजोरी के मुख्य कारण हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको सिरदर्द और मासंपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा भी आपको नसों में कमजोरी के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए, नसों की कमजोरी के क्या लक्षण है? नसें कमजोर होने के क्या लक्षण है? या फिर नसों में कमजोरी आने के लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं- हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा ...

योनि का कैंसर क्या है? : लक्षण, कारण What is vaginal cancer?: symptoms, causes

योनि का कैंसर क्या है? : लक्षण, कारण What is vaginal cancer?: symptoms, causes

योनि का कैंसर पिछले कुछ सालों से पूरे ही दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के कैंसर के मरीज दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कैंसर एक ऐसी जानलेवा और खतरनाक बीमारी है; जिसका नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

कैंसर डिटेक्ट होने के बाद मरीज अपना मनोबल को देते हैं और अतिरिक्त मानसिक तनाव में आ जाते हैं। नकारात्मक विचारों से घिरे होने के बाद मरीज अपने आप पर विश्वास ही नहीं रख पाता है और दिन पर दिन इस बीमारी के दलदल में धंसते नहीं जाता है।

कैंसर चाहे किसी भी प्रकार का हो, चाहे पुरुष को हो या महिला को हो; वह उसे जड़ से हिला कर रख देता है। कैंसर की बीमारी का इलाज संभव हो पाता है। अगर वक्त रहते किसी भी प्रकार के कैंसर का निदान हो जाता है; तो उसका सही और सटीक इलाज होकर एक मरीज पूर्ण स्वस्थ जीवन जी पाता है।

परंतु, महिलाएं एवं पुरुष खुद का ठीक से ख्याल ही नहीं रख पाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने बिजी हो गए हैं; कि शरीर पर ध्यान देने और अपने बीमारियों का वक्त रहते इलाज कराने का भी उनको वक्त नहीं मिल पाता है। परंतु, कैंसर के बारे में किसी भी तरह की कोताही बरती जाए तो यह बीमारी बढ़ती जाती है और अपना विशाल रूप धारण कर लेती है।

महिलाओं में योनि का कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर उनको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए और इसका सही वक्त रहते इलाज शुरू करवा देना चाहिए। महिलाओं के योनि का हिस्सा उनके पूरे ही जीवन काल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेक्सुअल एक्टिविटी में महिलाओं के योनि का हिस्सा महत्वपूर्ण रोल अदा करता ही है! बल्कि बच्चे को जन्म देने में योनि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

इसीलिए, महिलाओं को अपने योनि के हिस्से की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए और योनि के हिस्से में किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। महिलाएं अपनी योनि के हिस्से में खुजली, जलन, झनझनाहट, रेडनेस, रैशेज, सफेद पानी जैसी समस्याएं होने पर इन्हें नजरअंदाज कर देती है।

लेकिन, ऐसा करना गलत होता है। योनि के हिस्से में किसी भी तरह का अनचाहा बदलाव नजर आने पर डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है। समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी हो; उसकी शुरुआत होने के पहले ही उसका इलाज करवाना बहुत ही आवश्यक होता है।

योनि कैंसर क्या है ? What is vaginal cancer?

दोस्तों, जैसे कि हमने पहले भी कहा; महिलाओं के योनि का हिस्सा सबसे नाजुक, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। महिलाओं के योनि का हिस्सा एक मांसपेशियों की एक ट्यूब होती है; जो आप के बाहरी जननांगों को आप के गर्भाशय से जोड़ती है।

योनि का कैंसर एक बहुत ही दुर्लभ प्रकार है; जो आपके योनि के हिस्से में होता है। महिलाओं की योनि की आंतरिक सतह पर मौजूद कोशिकाओं में योनि का कैंसर सबसे अधिक होता है। योनि में शुरू होने वाले कैंसर की संभावना बहुत ही कम होती है और ऐसा कैंसर बहुत ही दुर्लभ मामलों में देखे जाते हैं।

हालांकि, आपके शरीर के अन्य स्थानों में होनेवाले कैंसर आप के योनि में भी फैल सकते हैं। योनि में कैंसर होने के भी प्रकार होते हैं तथा उसके कई अलग चरण पाए जाते हैं; उसी के अनुसार योनि के कैंसर का इलाज निर्धारित किया जाता है। योनि में कैंसर होने पर महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं; जिनके बारे में हम आपसे चर्चा जरूर करेंगे।

योनि का कैंसर कितने प्रकार के होते हैं। How many types of vaginal cancer are there?

योनि कैंसर के दो प्रकार होते हैं। जैसे

एडेनोकार्सिनोमा adenocarcinoma

योनि के कैंसर के इस प्रकार में ग्लैंडुलर कोशिकाओं में कैंसर शुरू होता है। ग्लैंडुलर कोशिकाए योनि के इंटरनल लाइनिंग में मौजूद होती है; जो मेंब्रेन को बनाती है। योनि का कैंसर का यह प्रकार हड्डियों में तथा लिंफ नोड में फैलने की संभावना सबसे अधिक पाई जाती है।

स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा squamous cell carcinoma

योनि के कैंसर का यह प्रकार महिलाओं के योनि में के अंतरिक लाइनिंग में मौजूद चपटी एवं पतली स्क्वैमस कोशिकाओं में शुरू होता है। इस प्रकार में कैंसर धीरे-धीरे फैलता है और योनि के आस-पास ही फैलता है। योनि के कैंसर का यह प्रकार हड्डियों तक तथा फेफड़ों तक फैलने की संभावना कम होती है। योनि के कैंसर में यह सबसे आम प्रकार माना जाता है।

योनि का कैंसर के चरण Stages of vaginal cancer

योनि कैंसर के निम्न चरण पाए जाते हैं। जैसे

पहला चरण First stage

योनि का कैंसर के इस पहले चरण में ट्यूमर योनि में ही रहता है और योनि के बाहर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला है।

दूसरा चरण Second stage

योनि के कैंसर के दूसरे चरण में ट्यूमर योनि के बाहर फैल चुका है; परंतु ट्यूमर अभी तक श्रोणि तक नहीं पहुंचता है।

तीसरा चरण third stage

योनि के कैंसर के इस चरण में कैंसर श्रोणि के लिम्फ नोड में फैल चुका होता है या श्रोणी की सतह पर फैल गया है।

चौथा चरण Fourth stage

योनि के कैंसर के चौथे चरण का मतलब होता है; कि योनि का कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका है। जैसे; पेल्विक एरिया, ब्लैडर या मलाशय

योनि में कैंसर होने के कारण क्या होते हैं। What are the causes of vaginal cancer?

1. हर्पिज सिंपलैक्स वायरस एक तरह का वायरल इंफेक्शन होता है। इस वायरल इन्फेक्शन से संक्रमित होने के बाद दाद की वजह से महिलाओं के योनि में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

2. ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण होने के बाद महिलाओं के योनि में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

3. बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में योनि में कैंसर होने का खतरा भी बढ़ता ही जाता है।

4. वजायनल इंट्राएपीथेलियल नियोप्लासिस एक ऐसी स्थिति होती है; जो एचपीवी के संक्रमण की वजह से उत्पन्न होती है और योनि में कैंसर का कारण बनती है।

5. जो महिलाएं एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त होती है; उनमें भी योनि में कैंसर होने का खतरा अतिरिक्त पाया जाता है।

6. जो महिलाएं एक से ज्यादा पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है; उनमें वजायना का कैंसर होने की संभावना सबसे अधिक पाई जाती है।

7. बहुत कम उम्र में ही पहली बार संभोग बनाने वाली लड़कियों में योनि में कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

8. अतिरिक्त धूम्रपान, शराब तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन करने वाली महिलाओं में वजायना का कैंसर होने की संभावनाएं अतिरिक्त पाई जाती है।

योनि कैंसर के लक्षण क्या है? What are the symptoms of vaginal cancer?

योनि कैंसर होने पर महिलाओं को निम्न लक्षण दिखाई देते हैं; जिन्हें उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना होता है और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर इसका परीक्षण करना होता है।

1. असामान्य रूप से योनि में से खून बाहर आना।

2. पेशाब करने में दर्द का अनुभव होना।

3. योनि में गांठ होना।

4. बार-बार पेशाब आना।

5. योनि में से विशिष्ट प्रकार का स्त्राव होना।

6. पेल्विक एरिया में दर्द होना।

7. संभोग के दौरान या संभोग के बाद में दर्द होना, योनि में से खून आना।

8. रजोनिवृत्ति होने के बावजूद योनि में से खून आना।

योनि कैंसर होने के कारण क्या है ?

परामर्श :- Consultation

योनि कैंसर बहुत ही दुर्लभ मामलों में देखे जाने वाला कैंसर का प्रकार है; जिसे सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही ठीक किया जाना चाहिए। योनि कैंसर में तरह-तरह के लक्षण दिखाई देते हैं; जिस पर महिलाओं को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देते हुए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।

अगर लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।

अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog