प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

स्तनों में कसाव लाने के लिए क्या करें। What to do to tightness the breasts

 लड़कियों और महिलाओं को स्तनों में कसाव लाने के लिए क्या कराना चाहिए What should girls and women do to tightness their breasts?

लड़कियां और महिलाएं स्तनों में कसाव लाने के लिए क्या करें। What should girls and women do to tightness the breasts.

.

परफेक्ट फिगर पाना हर महिला की ख्वाहिश होती है। सुडौल स्तन परफेक्ट फिगर की सबसे पहली निशानी है। ये महिलाओं के आकर्षण को बढ़ाते हैं साथ ही आत्मविश्वास भी जगाते हैं। मगर ज्यादातर महिलाओं में स्तनों को लेकर कुछ न कुछ असंतुष्टि देखी जाती है। उम्र के साथ स्तनों का कसाव कम होने लगता है और उनमें ढीलापन आने लगता है। हालांकि महिलाओं में ये समस्या 40 साल के बाद देखने को मिलती है। लेकिन इस उम्र से पहले भी ये समस्या हो सकती है। उम्र के अलावा दूसरे कारण भी हैं जिनके चलते स्तनों में ढीलापन आ सकता है, जैसे- बच्चों को स्तनपान कराना, मेनोपॉज, वजन का जल्दी-जल्दी घटना और बढऩा, पोषण की कमी, गलत साइज की ब्रा पहनना। इसके अलावा बिना ब्रा के एक्ससाइज करने से भी ये समस्या देखने को मिलती है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

लड़कियां और महिलाएं स्तनों में कसाव लाने के लिए क्या करें। आप कुछ उपायों को अपना सकती हैं। What can girls and women do to firm their breasts? You can try some remedies.

आजकल बहुत सारी महिलाओं की और लड़कियों की यह काफी गंभीर समस्या हो गई है लड़कियों के दूध या ब्रेस्ट शरीर के विकास के साथ-साथ विकसित नहीं होते हैं और वह छोटे रह जाते हैं.

वास्तव में देखा जाए तो यह गंभीर समस्या है जिससे कि कई लड़कियों और महिलाओं में इस वजह से अत्यधिक तनाव रहता है उन्हें लगता है कि वह सुंदर और आकर्षक नहीं लगती हैं जिसके कारण उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है.

स्तनों का साइज कम होने के कारण उनके ऊपर कोई भी कपड़ा सूट नहीं करता है ढीले कपड़ों की वजह से वो सुंदर और आकर्षक नहीं लगती हैं ऐसी कई समस्याएं लड़कियों और महिलाओं को होती है ऐसे में आपको बिल्कुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

ब्रेस्ट साइज कम होने के प्रमुख कारण The main reasons for reduced breast size

लड़कियों या महिलाओं के ब्रेस्ट साइज कम होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ब्रेस्ट साइज कम होने के कुछ प्रमुख कारण जो आमतौर पर स्तन साइज कम होने के लिए देखे गए हैं

वजन कम होना Weight loss

ब्रेस्ट साइज आपके शरीर पर डिपेंड करता है यदि आपका वजन बहुत कम होता है तब आपके स्तन भी छोटे होते हैं यदि आप की लंबाई और चौड़ाई अच्छी खासी होती है तो आपके ब्रेस्ट का साइज भी अच्छा खासा होता है ब्रेस्ट साइज आपके शरीर के आधार पर होता है जिस हिसाब से आपका शरीर होता है उसी हिसाब से आपके ब्रेस्ट का साइज होता है यदि आपके शरीर के अनुसार आपके ब्रेस्ट साइज नहीं है तो निश्चित ही उसमें कोई प्रॉब्लम है इसके लिए आप इलाज कर सकते हैं.

अनुवांशिकता genetics

पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले अनुवांशिक लक्षण जो कि हमारे माता-पिता द्वारा हमारे अंदर आते हैं इनका भी इन कमियों में मुख्य रूप होता है यदि आपकी मां के बेस्ट छोटे होते हैं तो आनुवांशिक लक्षणों के कारण बेटी के भी ब्रेस्ट छोटे हो सकते हैं लेकिन ऐसा कोई जरूरी नहीं है इसलिए यदि ऐसा है तो आप इसके लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं या फिर कोई घरेलू उपाय कर सकते हैं.

संतुलित आहार ना लेना Not taking a balanced diet

कभी-कभी संतुलित आहार ना मिलने की वजह से हमारे शरीर का सही से विकास नहीं होता है जिसके कारण ब्रेस्ट साइज छोटा रह जाता है विटामिन और प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व की कमी के कारण ऐसी कई कमियां शरीर में देखी जाती हैं जो संतुलित आहार ना मिलने के कारण आती है उनके निवारण के लिए आप तुरंत संतुलित आहार लेना शुरू कर दें.

लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में कसाव लाने के उपाय / लड़कियों के दूध बढ़ाने के उपाय Ways to firm the breasts of girls and women / Ways to increase milk in girls

कई बार लड़कियों और महिलाओं के स्तनों का साइज कम होने के कारण वह सुंदर और आकर्षक नहीं लगती हैं और उन्हें इस बात की कमी महसूस होती रहती है जिससे कि उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी आने लगती है किस लिए यदि आपके स्तन छोटे हैं और आप इतने में सुंदर और आकर्षक नहीं लगते हैं और आपके कपड़े का साइज नहीं मिल पाता है ढीले कपड़े की वजह से आप बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं ऐसे मैं आपको बिल्कुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आपको ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और स्तन बढ़ाने के लिए उपाय है जिनका प्रयोग आप आसानी से कर सकती हैं.

कई घरेलू उपाय और आसान व्यायाम अपनाकर स्तनों को सुडौल बना सकती हैं।

सही पोस्चर Correct posture

कई बार कम उम्र की महिलाओं में गलत पोस्चर स्तनों के ढीलेपन का पहला कारण होता है। अगर आप इस तरह से बैठती, चलती या सोती हैं जिससे आपके सीने पर ज्यादा जोर पड़ता है तो आपके स्तनों में झुकाव आ सकता है। इसलिए सही फिगर की तरफ आपका पहला प्रयास आपका सही पोस्चर है। चलते, बैठते और खड़े होते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपके कंधे सीधे हों। झुके हुए कंधे ज्यादातर लटकते हुए स्तनों की मुख्य वजह होते हैं। सोते वक्त भी आपको पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए। करवट लेकर सोने के बजाय पीठ के बल सोना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सही ब्रा का चयन Choosing the right bra

स्तनों को सुडौल आकार देने में ब्रा की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। इनरवियर की डिजाइन पर न जाकर हमेशा उनकी क्वालिटी पर ध्यान दें। खासकर ब्रा खरीदते समय इसके साइज का विशेष ध्यान रखें। ऐसी ब्रा पहनें जो पूरे दिन आपके सीने को सपोर्ट दे। ज्यादा ढीली या बहुत कसी हुई ब्रा का चुनाव सही नहीं है। ब्रा को सही समय पर बदलती भी रहें। इसकी क्वालिटी देखने में सही लग सकती है पर अमूमन इसकी इलास्टिसिटी तीन महीने बाद खराब हो जाती है।

ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप ऐसा ब्रा चूज करें, जो आपके स्तनों को सपोर्ट दें। बहुत अधिक ढीली या लूज और टाइट ब्रा पहनने से बचना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक ही ब्रा को लंबे समय तक न पहनें।

बर्फ से मसाज Massage with ice

लटके और ढीले ब्रेस्ट को सुडौल या टाइट बनाने के लिए बर्फ से मसाज करना एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। बर्फ से स्तनों की मसल्स में ब्लड फ्लो तेज होता है। इससे स्तनों को उभार मिलता है और स्तन टाइट बनते हैं।

ये स्तनों को सुडौल बनाने के लिए बेहद कारगर तरीका है। बर्फ आपके स्तनों को उभार देता है और उन्हें ढीला होने से बचाता है। इसके लिए दो बर्फ के टुकड़े लें और इन्हें स्तनों के आसपास गोल-गोल घुमाएं। बर्फ के टुकड़े डायरेक्ट न लगाकर किसी कॉटन के कपड़े में लेकर ये प्रक्रिया आजमाएं। इस क्रिया को एक 1 मिनट तक कर सकती हैं। अधिक समय तक ब्रेस्ट पर बर्फ लगाने से भी बचना चाहिए।

तेल से करें मसाज Massage with oil

बाजार में कई तरह के तेल मिलते हैं, जिससे रोजाना मसाज से स्तनों में कसावट आ सकती है। तेल दो से तीन बूंद लेकर स्तनों में गोलाई से हल्के हाथ से रोजाना मसाज करें

स्तनों की रेगुलर मालिश करके आप अपने लटके और ढीले स्तनों को टाइट कर सकती हैं। स्तनों को टाइट करने के लिए आप जैतूल का तेल, सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथ पर तेल की कुछ बूंद लें, फिर हाथों से स्तनों की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। मालिश करने से स्तनों में कसावट आती है।

योग और एक्सरसाइज करें

स्तनों को सुडौल और टाइट बनाने के लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से स्तनों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। वहीं अगर योगा किया जाता है, तो इससे स्तनों में कसावट आती है। लटके और ढीले स्तनों में कसाव लाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज की जा सकती है।

ब्रेस्ट टाइटनिंग पेस्ट लगाएं

जिस तरह से स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए पैक लगाया जाता है। उसी तरह लटके और ढीले स्तनों में कसाव लाने के लिए भी ब्रेस्ट टाइटनिंग पेस्ट लगाया जा सकता है। अपने स्तनों को टाइट बनाने के लिए आप इन दो पेस्ट को लगा सकते हैं।

इसके अलावा आप चाहें तो दही और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से भी लटके हुए स्तनों को टाइट बना सकती हैं। इसके लिए आप दही और विटामिन ई जैल लें। इन दोनों के पेस्ट को ब्रेस्ट पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और ब्रेस्ट टाइट बनेंगे।

हेल्दी डाइट लें

हेल्दी डाइट लेना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी जरूर होता है। अगर आपके ब्रेस्ट ढीले और लटके हुए हैं, तो भी आपके लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से स्तनों को सुडौल बनाया जा सकता है। हेल्दी डाइट से स्तनों की मसल्स में कसाव आता है।

विटामिन ई ऑयल और अंडे का मास्क Vitamin E Oil and Egg Mask

एक अंडे में एक चम्मच योगर्ट और एक चम्मच विटामिन ई का तेल डालें। इसको हल्के हाथ से स्तनों पर मलें। इस मास्क को आधे घंटे तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो दें।

खाने का रखें ध्यान Take care of your food

सुडौल वक्ष स्थल में खाने के साथ लिए जाने वाले पोषक तत्वों का भी बहुत महत्व है। स्तन को तनाव वक्ष के नीच मौजूद मसल्स से मिलता है। इन मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। इसके साथ ही कैल्शियम, मिनरल और विटामिन भी शरीर के आवश्यकतानुसार जरूर लें। रोजाना लहसुन की चार-पांच कलियां भी स्तनों में कसाव लाने में लाभकारी होती हैं।

हरी सब्जियों का सेवन consumption of green vegetables

शरीर को प्रोटीन विटामिन युक्त पदार्थ ना मिलने के कारण शरीर का विकास ठीक से नहीं होता है जिसके कारण स्तन छोटे होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जैसे पालक करेला परवल तरोई आज हरी सब्जियों का सेवन करें जिससे शरीर को संतुलित पोषक तत्व मिल सके और यह स्तनों के विकास के लिए बहुत लाभदायक होते हैं.

केला Banana

जैसा कि हम जानते हैं केला खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है इससे कई रोगों का उपचार किया जाता है शरीर की कमजोरी और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए केला बहुत पावरफुल साबित होता है.

दूध Milk

सभी लोग जानते हैं दूध पीने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है दूध से कई सारी बीमारियों को दूर किया जाता है दूध पीने से हाइट बढ़ती है फाइटर और ताकत के लिए दूध को प्रयुक्त माना गया है यदि कोई महिला दूध पीती है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसके स्तन छोटे नहीं हो सकते हैं लेकिन यदि किसी महिला के स्तन छोटे हैं तो वह दूध का सेवन करके अपने स्तनों को बढ़ा सकती हैं.

प्याज का रस Onion juice

प्याज कई इलाजों के लिए लाभदायक साबित होता है यह स्तनों से संबंधित कई समस्याओं को खत्म करता है छोटे स्तन होने पर प्याज का रस निकाल कर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने स्तनों पर मालिश करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है.और त्वचा कोमल और मुलायम होती है यह बहुत आसान और घरेलू उपाय माना जाता है.

पपीता Papaya

पपीता खाने से हमारे पेट की कई समस्याएं सही हो जाती हैं लेकिन यह ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए भी लाभदायक होता है पपीता और दूध साथ में लेने से ब्रेस्ट का साइज बहुत जल्दी गेन हो जाता है पपीता हमारी सेहत के लिए भी लाभदायक साबित होता है यह छोटे स्तनों को सुंदर और सुडौल बनाने के लिए बहुत अच्छा फल होता है.

जैतून का तेल olive oil

स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए जैतून का तेल बहुत लाभदायक साबित होता है स्तनों का साइज कम होने पर जैतून का तेल को थोड़ा सा गुनगुना कर ले और फिर इसे ब्रेस्ट पर लगाकर कम से कम 15 से 20 मिनट अच्छे से मालिश करें ऐसा आप दिन में दो बार आराम से कर सकते हैं इससे आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाएगा और आपके बेस्ट सुंदर और आकर्षक दिखेंगे.

तिल का तेल Sesame oil

छोटे स्तनों को बड़ा करने के लिए तिल के तेल को थोड़ा सा गुनगुना करके अपने स्तनों पर लगभग 2 महीनों तक लगाएं इससे आपके स्तनों का साइज बढ़ जाएगा और आपके इस तन सुंदर और सुनाओ लगने लगेंगे आपके स्तनों की त्वचा कोमल और मुलायम हो जाएगी.

ब्रेस्ट का साइज कितना होता है? What is the size of the breast?

सभी लड़कियों और महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग होता है यह उनके शारीरीक विकास पर निर्भर करता है और उनकी सोच पर निर्भर करता है कि वह अपने ब्रेस्ट का साइज कितना चाहती हैं.

लड़कियों के दूध सबसे ज्यादा बड़े कब होते हैं? When are girls' breasts the biggest?

लड़कियों के ब्रेस्ट का साइज गर्भावस्था के दौरान अधिक हो जाता है बच्चे को दूध पिलाने के लिए उनके ब्रेस्ट के साइज में हार्मोनल बदलाव होते हैं.

छाती बढ़ाने के लिए क्या खाएं? What to eat to increase chest size?

स्तन बढ़ाने के लिए आप को संतुलित आहार लेने की आवश्यकता है जैसे हरी सब्जियां, दूध, पपीता,केला,ड्राई फ्रूट्स एवं विटामिन, प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

किसी भी लड़की या महिलाओं की छाती छोटी होने के मुख्य कारण खानपान, हारमोंस असंतुलन या जेनेटिक होता है .

परामर्श :- Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको ब्रेस्ट से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना