कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण These symptoms are seen in the body of people with weak heart

Image
  कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज These symptoms are seen in the body of people with weak heart, do not ignore them even by mistake. हार्ट कमजोर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में दुनियाभर में हार्ट रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज के समय में 30 से 40 साल के लोगों की भी हार्ट अटैक से मौत हो रही है। इसका कारण खराब खानपान, लाइफस्टाइल बेहतर न होना, स्ट्रेस में रहना इत्यादि है। इसके अलावा हार्ट डिजीज के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट कमजोर होने के लक्षण हमारे शरीर में पहले से ही नजर लाने लगते हैं। अगर आप इन लक्षणों पर समय पर ध्यान देंगे, तो काफी हद तक हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों को रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कमजोर दिल होने के क्या लक्षण हैं? हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा ल...

बच्चों को नींद में दूध पिलाना feeding babies while sleeping

बच्चों को जगाकर या गहरी नींद में दूध पिलाना सही या गलत Whether it is right or wrong to feed the baby while he is awake or in deep sleep:

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

अगर आप यह गलती करती हैं, तो जानें ये आदत कैसे मासूम को नुकसान पहुंचा सकती है

पेरेंट्स को बच्चे के खाने-पीने से जुड़ी चिंताएं हमेशा लगी रहती हैं। उन्हें लगता है कि बच्चे को क्या खिलाएं की उसकी सेहत बनी रहे और उनका विकास भी होता रहे। इन बातों को सोचते हुए पेरेंट्स बच्चों के खाने के रूटीन का खास ख्याल रखते हैं।

पेरेंट्स को लगता है, थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चा दूध पीता रहे। इसलिए सोए बच्चे को भी दूध की बोतल लगाने से पेरेंट्स परहेज नहीं करते हैं। अगर आप भी यह करते हैं, तो अच्छी सोच के साथ किया जाने वाला यह काम बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

नवजात को क्या आप भी थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाती हैं ? Do you also feed your newborn every now and then?

नवजात या 4 -5 महीने के बच्चे को हर थोड़ी देर में दूध की जरूरत होती है, जो बच्चा किसी जटिलताओं के साथ जन्म नहीं लेता उसे जन्म के 3 दिन बाद तक थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाना जरूरी होता है। वहीं जो बच्चा प्री मैच्योर या ढाई किलो से कम वजन का जन्म लेता है उसे जन्म के 14 दिन बाद तक थोड़ी-थोड़ी देर में फीडिंग करानी पड़ती है। इसके बाद बच्चे को दो-तीन घंटे के अंतराल में दूध पिलाना चाहिए।

जन्म के कुछ दिनों बाद तक छोटे गैप में क्यों पिलाया जाता है दूध? Why is milk fed at short intervals for a few days after birth?

जन्म के बाद शुरुआती दिनों में बच्चे के शरीर में लिवर डेवलप हो रहा होता है। बच्चे का दूध पीना और इसका पेट हमेशा भरे रहने से लिवर का सही विकास हो पाता है। अगर इस दौरान बच्चे की फीडिंग में लापरवाही बरती गई, तो उसे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही लिवर भी कमजोर या अविकसित रह सकता है। यही वजह है कि जन्म के बाद बच्चे को शुरुआती कुछ दिनों के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाने की जरूरत पड़ती है।

जब बच्चा कुछ महीने का हो जाए, तब कैसा हो उसके दूध पीने का रूटीन? What should be the baby's milk feeding routine when he is a few months old?

जब बच्चा चार महीने की उम्र पार कर ले, तब उसे तीन से चार घंटे के गैप में दूध पिलाना चाहिए। अगर बच्चा सो रहा है, तो उसके उठने का इंतजार करें, न कि उसे जगा कर दूध पिलाएं। पेरेंट्स में यह गलतफहमी रहती है कि बच्चे का पेट हमेशा भरा नहीं रहेगा, तो उसके मानसिक या शारीरिक विकास में अड़चन आ सकती है।

एक साल की उम्र के बाद, क्या आधी रात में बच्चे को दूध पिलाना जरूरी है? After one year of age, is it necessary to feed the baby in the middle of the night?

एक साल की उम्र के बाद बच्चा रातभर आराम से सोता है। जिन पेरेंट्स को यह डर होता है कि बच्चा आधी रात में उठकर भूख से रोएगा और इसलिए रात में एक से दो बार उसे दूध पिलाते हैं, वे असल में बच्चे को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इससे बच्चे के दांत खराब होते हैं, दूध पचाने की क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए सिर्फ अपने मन को संतुष्ट करने के लिए नींद में बच्चे को बार-बार दूध न पिलाएं।

बच्चे को नींद से जगा कर या गहरी नींद के दौरान दूध पिलाने के क्या हैं नुकसान? What are the disadvantages of waking the baby from sleep or feeding him during deep sleep?

बच्चा चाहे ब्रेस्ट फीडिंग पर हो या फॉर्मूला मिल्क पर, जब वह नींद में दूध पी रहा होता है, तो दूध में मौजूद चीनी मुंह में घंटों रहती है, जिसकी वजह से कम उम्र में दांत सड़ने लगते हैं। यह आगे चलकर डायबिटीज का कारण हो सकता है या फिर बच्चे का डाइजेशन इससे प्रभावित हो सकता है। इससे उनकी नींद डिस्टर्ब होती है, जिसका असर उनके विकास पर पड़ता है।

परामर्श :- Consultation

बच्चों को जगाकर या नींद में दूध नहीं पिलाना चाहिए नींद में दूध पिलाने से बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है

अगर महिलाओं को अपने बच्चे को दूध पिलाने में या पिलाते समय स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

अगर आपको स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

बच्चों को दूध पिलाने में या पिलाते समय स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

बच्चों को कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

लड़की के पीरियड्स क्या होते हैं ?