प्रैगनेंसी के दौरान झुकने से बचना चाहिए। Bending should be avoided during pregnancy.

प्रैगनेंसी के कौन से महीने में झुकना बच्चे के लिए खतरनाक In which month of pregnancy is bending dangerous for the baby

प्रैगनेंसी का समय काफी संभल कर रहने वाला होता है। इस नाजुक समय में गर्भवती द्वारा हुई गलती गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जैसे हैल्दी खाना, सोने और उठने बैठने की पोजिशन सब सही होनी जरूरी है। इस समय महिला को झुकने संबंधी भी बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है लेकिन प्रैग्नेंसी के किस महीने में झुकना ज्यादा नुकसानदेह है यह जानना भी बहुत जरूरी है?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

प्रैग्नेंसी में झुकने के लिए मना क्यों किया जाता है Why is bending forbidden during pregnancy?

गर्भावस्था में महिला को झुकने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि झुकने से पेट पर दबाव पड़ता है जो शिशु के लिए सही नहीं होता हालांकि गर्भ में भ्रूण एम्नियोटिक फ्लूइड में होता है जो गर्भ में शिशु को एक कुशन की तरह सुरक्षा देता है। यह शिशु के फेफड़ों, पाचन मार्ग और मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। एम्नियोटिक फ्लूइड के कम व ज्यादा होने से कुछ कॉम्प्लिकेशंस आ सकती हैं लेकिन जैसे-जैसे बेबी बंप बढ़ता है महिलाओं को झुकने में दिक्कत होनी शुरू हो जाती है जैसे कि प्रैगनेंसी की आखिरी तिमाही में पेट का साइज बढ़ जाता।

प्रैग्‍नेंसी की पहली तिमाही में झुकना Bending over in the first trimester of pregnancy

प्रैगनेंसी की पहली तिमाही यानि की पहले तीन महीने में भ्रूण बहुत छोटा होता है और शरीर में लचीलापन भी रहता है इसलिए इस समय झुकने में कोई दिक्‍कत नहीं होती क्योंकि प्‍लेसेंटा और पेट की लाइनिंग, शिशु को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का काम करती है लेकिन ऐसा हर गर्भवती के साथ नहीं होता। अगर आपकी प्रैगनेंसी हैल्दी नहीं है और डॉक्टर ने विशेष रूप से आपको पहली तिमाही में झुकने के लिए मना किया है तो लापरवाही ना बरतें। क्योंकि इससे आपके गर्भस्थ भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है।

प्रैगनेंसी की दूसरी तिमाही भी आपको इसी तरह के नियमों का पालन करना है अगर आपकी पहले से ही प्रेग्नेंसी से जुड़े कॉम्पिलेक्शन है। अगर आपकी प्रैगनेंसी हैल्दी है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।

प्रैगनेंसी की तीसरी तिमाही में हर गर्भवती औरत को सुचेत रहना जरूरी होता है क्योंकि इस दौरान बेबी बंप का साइज काफी बढ़ चुका होता है। ऐसे में भारी सामान उठाना, बार-बार झुकने से आपकी बॉडी डिस-बैलेंस हो सकती है। जिससे आपको और आपके बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इस समय शिशु का सिर नीचे की ओर होता है और अगर झुकते समय आप गिर गईं तो पेट में चोट लग सकती है और इससे प्‍लेसेंटल अब्‍रप्‍शन के साथ-साथ ब्‍लीडिंग और मिसकैरेज तक हो सकता है।

आगे की ओर झुकने पर सिर की तरफ रक्‍त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे चक्‍कर आने जैसा महसूस हो सकता है। इससे पेट पर प्रैशर पड़ता है जिससे एसिड रिफलैक्‍स हो सकता है और आपको सीने में जलन की परेशानी। इस दौरान कमर में दर्द भी आप होता है और अगर आप झुकती है तो प्रेशर और बढ़ जाता है। ये आपकी कमजोर लिगामेंट में दर्द भी पैदा कर सकता है।

प्रेग्‍नेंसी में झुकना पड़े तो कैसे झुकें If you have to bend during pregnancy, how should you bend?

अगर आपको झुकना भी पड़ रहा है तो सीधे एक ही झटके में ना झुकें बल्कि पहले घुटनों को मोड़े फिर धीरे-धीरे झुके ताकि पेट पर दबाव ना पड़े।

झुकी हुई पोजीशन से वापस ऊपर आने के लिए हाथों, घुटनों और जांघों की मदद लें। अगर आप कोई भारी सामान उठा रही हैं तो उसे अपने पेट के सामने रखने के बजाय पेट के नीचे रखें। आखिरी की तिमाही में आप झुकने से जितना परहेज करेंगे उतना ही आपके और आपके बच्चे के लिए बेहतर है।

परामर्श :- Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना