कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण These symptoms are seen in the body of people with weak heart

Image
  कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज These symptoms are seen in the body of people with weak heart, do not ignore them even by mistake. हार्ट कमजोर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में दुनियाभर में हार्ट रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज के समय में 30 से 40 साल के लोगों की भी हार्ट अटैक से मौत हो रही है। इसका कारण खराब खानपान, लाइफस्टाइल बेहतर न होना, स्ट्रेस में रहना इत्यादि है। इसके अलावा हार्ट डिजीज के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट कमजोर होने के लक्षण हमारे शरीर में पहले से ही नजर लाने लगते हैं। अगर आप इन लक्षणों पर समय पर ध्यान देंगे, तो काफी हद तक हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों को रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कमजोर दिल होने के क्या लक्षण हैं? हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा ल...

गर्भावस्था में शरीर से बदबू आना body odor during pregnancy

गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज Causes and home remedies for body odor during pregnancy

गर्भावस्था के दौरान हर महिला बहुत ही अलग-अलग शारीरिक बदलाव का सामना करती है। हार्मोंस का बदलाव, मूड स्विंग्स, शरीर में आनेवाला बदलाव, पेट बढ़ना, जी मचलना, उल्टी होना इन सब कारणों की वजह से महिलाओं को पीड़ा सहनी पड़ती है। लेकिन, हर महिला इस पीड़ा को बड़े ही खुशी से सहती है। क्योंकि, उनको आनेवाले बच्चे की खुशी महसूस होती है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर से बदबू आना, यह भी इन्हीं बदलाव का एक हिस्सा होता है। हार्मोंस में आए हुए तेज बदलाव और शरीर में रक्त संचार बढ़ने की वजह से यह समस्या हो सकती है। वैसे तो, यह एक बहुत ही आम बात है। लेकिन, इसके ऊपर आपको ध्यान देने की जरूरत होती है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण Causes of body odor during pregnancy

गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। और हर महिला में अलग-अलग कारण होते हैं। जैसे कि

  1. हार्मोनल बदलाव :- Hormonal changes :- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोन में बदलाव दिखाई देते हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन गर्भावस्था के दौरान शरीर में तापमान संतुलित करने का काम करता है। इसी के साथ, शरीर में पसीना भी ज्यादा आता है। बिल्कुल यही प्रक्रिया मासिक धर्म के दौरान भी होती है। कुछ महिलाओं को इस कारण शरीर से बदबू आ सकती है।
  2. योनि स्राव :- Vaginal discharge :- गर्भावस्था के दौरान शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। जिसकी वजह से योनि प्रभावित होती है। इसके साथ ही योनि का पीएच लेवल भी प्रभावित होता है। इसी दौरान योनि में किसी प्रकार का स्राव होना, इसकी वजह से भी बदबू आ सकती हैं।
  3. पसीना आना :- Sweating :- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में पसीने की ग्रंथियां कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। जिसकी वजह से उनको ठंड मौसम में या ठंडी जगहों पर भी पसीना आ सकता है। वैसे तो, यह पसीने से बदबू नहीं आनी चाहिए। लेकिन, अगर पसीना त्वचा पर रहकर उसमें बैक्टेरिया पनप रहे हो, तो उस वजह से शरीर से बदबू आती है।
  4. खून बढ़ना :- Increased blood circulation :- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में लगभग 40 से 50% तक रक्त संचार बढ़ जाता है। गर्भ में पल रहे शिशु को उचित मात्रा में पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम खून करता है। इसीलिए यह रक्त संचार बढ़ता है। इसीलिए, शरीर में गर्मी महसूस होती है और शरीर से पसीना आता है। इसी पसीने के साथ आपको शरीर से बदबू भी आती है।
  5. थायरॉयड :- Thyroid :- थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर के बहुत सारे कार्यों को नियंत्रित करती है। शरीर का पाचन तंत्र तथा शरीर का तापमान नियंत्रित रखने का काम थायराइड ग्रंथि करती है। अगर थायराइड ग्रंथि हार्मोन को कुछ ज्यादा ही मात्रा में बनाने लगे, तो उससे भी पसीना आ सकता है और इसी पसीने के साथ में शरीर से बदबू भी आने लगती है।

गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के घरेलू इलाज Home remedies for body odor during pregnancy

गर्भावस्था के दौरान शरीर से बदबू आना एक आम बात है। लेकिन, इससे गर्भवती महिला को कोई दिक्कत हो रही हो, तो आप इसके ऊपर कुछ घरेलू इलाज अपना सकते हैं।

  1. रोजाना नहाना :- Bathing daily :- गर्भावस्था के दौरान शरीर से बदबू रोकने के लिए महिलाओं को अपनी पर्सनल हाइजीन अच्छी रखनी होगी। महिलाओं को ऐसी अवस्था में रोज स्नान करना चाहिए। उसके लिए आप अच्छा सा डिओडरेंट साबुन या एंटी बैक्टेरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को दिन में कम से कम दो बार नहाना चाहिए। जिससे शरीर पर पसीने की वजह से पनप रहे बैक्टीरिया नष्ट होते है और बदबू कम होने में भी मदद मिलती है। उसी के साथ, स्नान के बाद अच्छे से साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
  2. अनचाहे बाल :- Unwanted hair :- अंडर आर्म्स और गुप्तांग के बालों को समय-समय पर ट्रीम करते रहे या शेव करें। अमूमन इन बालों में पसीना रह जाता है। कितनी भी साफ सफाई करें, इन बालों की वजह से त्वचा पर नमी बनी रहती है; जोकि हानिकारक होती हैं। इसलिए, उनको ट्रीम करने से शरीर पर बैक्टीरिया जमा नहीं होते हैं, पसीना कम आता है और बदबू कम होने में मदद मिलती है। इसी के साथ, इन अंगों पर किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता।
  3. संतुलित आहार :- Balanced Diet :- गर्भावस्था के दौरान घरवाले गर्भवती महिला को हमेशा ही संतुलित आहार देने का प्रयत्न करते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप और ऐसे ही पोषक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को सीफूड, लहसुन, मीट, प्याज जैसे बदबूदार पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसी के साथ, अपने आपको हाइड्रेटेड रखें; दिन भर पानी पीते रहे। उचित मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से बदबू भी कम आएगी और आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।
  4. सुती कपड़े :- Cotton clothing :- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कभी-कभी असहज महसूस होता है। इसीलिए, उनको सूती कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। सूती तथा ढीले ढाले कपड़े पहनने के बाद शरीर को हवा लगती रहती हैं, जिसकी वजह से ज्यादा पसीना नहीं आता है। सूती कपड़े पहनने से आपके शरीर में पसीना अच्छे से अवशोषित हो जाता है और आपके शरीर से बदबू भी कम आती हैं।

परामर्श :- Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को र्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

लड़की के पीरियड्स क्या होते हैं ?