दूध पिने के फायदे benefits of drinking milk
- Get link
- X
- Other Apps
रात को सोने से पहले पिएं एक गिलास दूध, आपकी सेहत को मिलेंगे ये फायदे Drink a glass of milk before going to bed at night, your health will get these benefits
उम्र बढ़ने के साथ आपकी सेहत में बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने रुटीन और डाइट पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर अभी तक आप इसे इग्नोर कर रहीं हैं, तो आज ही से सोने से पहले दूध पीने को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
रात में छोटे बच्चों को खासकर दूध पिलाया जाता है, लेकिन सभी बच्चों को दूध पीना पसंद भी नहीं होता है। जबकि दूध एक संपूर्ण आहार है और यह बच्चों के विकास में मददगार होता है। मगर यह सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि दूध किसी भी उम्र के पुरुषों और महिलाओं के लिए भी उतना ही जरूरी है। दूध हड्डियों का स्वास्थ्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए अगर आप दिन में दूध नहीं पीती हैं, तो रोज़ रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पिएं। यह न सिर्फ आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगा, बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ देगा। दूध में कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन, विटामिन ए, के, और बी12, वसा, अमीनो एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। इसलिए यह न सिर्फ आपको रिलैक्स करता है, बल्कि अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है।
दूध में मौजूद मेलाटोनिन अच्छी नींद में मदद करता है। दूध में कई प्रकार के प्रोटीन भी होते है जो मस्तिष्क के GABA रिसेप्टर्स को ट्रिगर करते हैं। यह आपके दिमाग को शांत करके नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
रात में दूध पीने के फायदे
वजन कम करने में मददगार :- दूध में मौजूद पोषक तत्व इससे मिलने वाली कैलोरी से कहीं अधिक हैं। इसके अलावा, एक कप दूध पीने से आपकी रात में भी क्रेविंग खत्म कर सकता है और आपको तृप्ति का एहसास हो सकता है। रात में दूध पीने के लाभों में बिस्तर पर जाने से एक घंटे पहले लेने पर प्रोटीन में वृद्धि और रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है,
हड्डियों को मजबूत करता है :- दूध में विटामिन डी उच्च स्तर मे होता है जो शरीर को स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यक कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी होता है। इस प्रकार विटामिन डी किसी भी कमी को पूरा करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन डी ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग और मधुमेह जैसे रोगों को भी रोकने में मदद करता है।
बेहतर होती है स्किन की इलास्टिसिटी :- दूध के नियमित सेवन से त्वचा को अंदर से निखारने में मदद मिल सकती है, दूध में मौजूद विटामिन बी12 त्वचा की लोच और कोलेजन के नुकसान को रोकने में मदद करता है जो अच्छी त्वचा के लिए आवश्यक हैं। दूध की विटामिन ए चमकदार त्वचा के लिए नई कोशिका निर्माण का समर्थन करती है।
अच्छी नींद में मदद करता है :- जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, वे रात में दूध पी सकते हैं क्योंकि ट्रिप्टोफैन और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स की उपस्थिति कम से कम आठ घंटे की अच्छी नींद लाने में मदद कर सकती है, जो रात में दूध पीने के कई लाभों में से एक है। यह आपके शरीर को सकारात्मक ऊर्जा और सुबह की ताजगी देता है जो आपको पूरे दिन तरोताजा रखेगा।
परामर्श
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment