स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment

Image
  स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment खामोश रातें: स्लीप एपनिया को समझना और उपचार के विकल्प Silent Nights: Understanding Sleep Apnea and Treatment Options हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। स्लीप एपनिया या स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात में सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस दौरान जैसे ही आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, दिमाग आपको नींद से जगा देता है। यही कारण है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) की स्थिति में नींद में समस्या सबसे सामान्य लक्षण है। समय के साथ यह समस्या गंभीर होने लग जाती है निद्रा विकार दुनिया भर में लाखों लोगों...

क्या लड़कियों महिलाओं में भी नाईटफॉल होता है, Do girls and women also have nightfall?

 क्या लड़कियों महिलाओं में भी नाईटफॉल होता है, Do girls and women also have nightfall?

नाइटफ़ॉल को लेकर एक धारणा है कि यह सिर्फ़ पुरशों में होता है लेकिन यह आधा सच है। महिलाओं में भी यह चीज़ होती है। यह एक ऐसी घटना है जो नींद के दौरान सीमेन के सहज स्राव के कारण होती है। हालाँकि, बहुत से लोगों को यह एहसास नहीं है कि महिलाओं को भी इसी तरह की घटना का अनुभव हो सकता है जिसे "महिला स्वप्नदोष" कहा जाता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

क्या लड़कियों को नाइटफॉल होता है?

नाइटफॉल क्या होता है? (What is Nightfall?)

नींद के दौरान होने वाली अनैच्छिक यौन प्रतिक्रियाओं को आम बोलचाल में (नाइटफॉल) कहा जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे "nocturnal emission" या "sleep orgasm" कहते हैं। यह एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है जो किशोरावस्था और वयस्कता में हो सकती है।

पुरुषों और महिलाओं में अंतर

पुरुषों में :- नींद के दौरान वीर्य स्खलन होता है, जिसे स्वप्नदोष कहते हैं।

महिलाओं में :- नींद के दौरान ऑर्गैज्म (orgasm) हो सकता है, जिसमें योनि में नमी, संकुचन या तीव्र संवेदना महसूस होती है।

महिलाओं में नाइटफॉल क्यों होता है?

यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, न कि कोई बीमारी। इसके मुख्य कारण:

हार्मोनल परिवर्तन

  1. मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव
  2. ओव्यूलेशन के समय (माहवारी के 12-14 दिन बाद) यौन इच्छा में वृद्धि
  3. गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति के दौरान हार्मोनल बदलाव

REM नींद की विशेषताएं

REM (Rapid Eye Movement) नींद के दौरान:

  1. मस्तिष्क अधिक सक्रिय होता है
  2. रक्त प्रवाह जननांगों की ओर बढ़ता है
  3. विशद (vivid) सपने आते हैं, जो कभी-कभी यौन प्रकृति के होते हैं

मनोवैज्ञानिक कारक

  1. अवचेतन मन में दबी यौन इच्छाएं
  2. तनाव और चिंता से निपटने का शरीर का तरीका
  3. भावनात्मक संबंध या आकर्षण

शारीरिक उत्तेजना

  1. पेल्विक क्षेत्र में दबाव (भरे मूत्राशय के कारण)
  2. तंग या उत्तेजक कपड़े पहनकर सोना
  3. स्पर्श संवेदनशीलता में वृद्धि

नाइटफॉल के लक्षण: कैसे पहचानें?

तत्काल लक्षण (रात/सुबह)

  1. नींद से अचानक जागना, तीव्र संवेदना के साथ
  2. योनि में नमी या गीलापन
  3. पेल्विक क्षेत्र में संकुचन महसूस होना
  4. हृदय गति का तेज होना
  5. यौन सपनों की स्पष्ट याद

परामर्श

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

कम उम्र में पीरियड्स? होना

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत