नसों में कमजोरी के लक्षण Symptoms of nerve weakness

Image
नसों में कमजोरी आने पर दिख सकते हैं ये लक्षण These symptoms can be seen when there is weakness in the nerves नर्वस सिस्टम हमारे शरीर का कमांड सेंटर होता है। यह मस्तिष्क और शरीर के सभी अंगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है। साथ ही नसों का काम पूरे शरीर में रक्त प्रवाह करने का होता है। ऐसे में जब नसों में कोई दिक्कत आती है या फिर नसें कमजोर होती हैं, तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संक्रमण, स्ट्रोक, डायबिटीज, गठिया और ट्यूमर नसों की कमजोरी के मुख्य कारण हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको सिरदर्द और मासंपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा भी आपको नसों में कमजोरी के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए, नसों की कमजोरी के क्या लक्षण है? नसें कमजोर होने के क्या लक्षण है? या फिर नसों में कमजोरी आने के लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं- हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा ...

हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? Why are the veins on the arm visible?

 हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? Why are the veins on the arm visible?

क्या आपके हाथों पर नसें दिखाई देती हैं? अगर हां, तो यह सामान्य हो सकता है। अधिकतर लोगों के हाथों पर नसों का उभरना सामान्य हो सकता है। ऐसे में हाथों पर नसें दिखाई देने के बाद भी व्यक्ति आराम से अपने रोजमर्रा के कामों को कर सकता है। लेकिन कुछ लोगों में हाथों पर नसों का दिखना बड़ी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हाथों की नसों पर दर्द महसूस हो सकता है। लोगों को कामकाज करने में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन आखिर हाथ की नसें क्यों दिखती हैं?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

हाथ की नसें क्यों दिखती हैं?

  1. वजन कम होना :- जिन लोगों का वजन कम होता है, उनकी हाथों पर नसें दिखाई दे सकती हैं। हाथों पर कम फैट है, तो नसें साथ दिखाई दे सकती हैं। वैसे तो ये सामान्य होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को हाथों की उभरी हुई नसें परेशानी भी कर सकती हैं।
  2. एक्सरसाइज करना :- एक्सरसाइज करने पर शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। गर्मी की वजह से हाथ पर नसें दिखाई दे सकती हैं। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है, जो हाथों की नसें दिखाई देने का एक कारण हो सकता है। जब एक्सरसाइज करते हुए अधिक वजन उठाया जाता है, तो रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है। इससे मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और नसें फूली हुई दिखाई देने लगती हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे आपकी नसें त्वचा के करीब आ जाती हैं और नसें उभरी हुई नजर आने लगती हैं। लेकिन जब ब्लड प्रेशर सामान्य होता है, तो हाथ की नसें सामान्य हो जाती हैं।
  3. जेनेटिक :- अगर आपके घर में किसी व्यक्ति के हाथों में उभरी हुई नसें हैं, तो संभावना है कि आपकी हाथों पर भी नसें दिखाई दे सकती हैं। यानी जेनेटिक कारण भी हाथों पर नसें दिखने की एक वजह हो सकती है।
  4. अधिक उम्र :- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पतली होती जाती है। त्वचा लोच खोने लगती है और हाथों पर नसें अधिक दिखाई देने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर नसों में वाल्व कमजोर हो जाते हैं। इससे नसों में रक्त जमा हो जाता है और नस उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं।
  5. फ्लेबिटिस :- फ्लेबिटिस एक अंडरलाइंग मेडिकल कंडीशन है। इसकी वजह से हाथ पर सूजन हो सकती है। हाथ पर नसें दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा हाथ में संक्रमण और ऑटोइम्यून बीमारी के कारण भी हाथ की नसों में सूजन आ सकती है। रक्त के थक्के भी हाथ में नसें दिखाई देने की एक वजह हो सकती है।
  6. वैरिकाज वेन्स :- वैसे तो वैरिकाज वेन्स पैरों पर अधिक दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ लोगों में हाथों पर भी वैरिकाज वेन्स नजर आ सकते हैं। वैरिकाज वेन्स तब होता है, जब नसों में रक्त जमा हो जाता है। नसें फूली और उभरी हुई नजर आती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हाथों पर वैरिकाज वेन्स की वजह से ही नसें दिखाई दे सकती हैं। यह स्थिति दर्दनाक और पीड़ादायक हो सकती है। इसका इलाज करना जरूरी होता है।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

लड़की के पीरियड्स क्या होते हैं ?