​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

पेट के बल सोने के नुकसान Disadvantages of sleeping on your stomach

पेट के बल सोने की है आदत तो फौरन बदल दें, नुकसान

कुछ लोगों को पेट के बल सोने से बड़ा आराम मिलता है लेकिन ये आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डियों पर दबाव पड़ता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

सोते समय हर इंसान की पोजीशन अलग-अलग होती है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट के बल सोने से उन्हें ज्यादा आराम मिलता है। भले ही ये पोजीशन आपको आराम पहुंचाती हो लेकिन पेट के बल सोने से शरीर को लंबे समय में नुकसान होते हैं। जिससे बचने के लिए जरूरी है पेट के बल लेटने से शरीर के आंतरिक अंगो पर दबाव पड़ता है। जिससे दर्द की समस्या होने लगती है।

  1. नींद में पड़ता है खलल :- भले ही पेट के बल सोने से आप रिलैक्स महसूस करते हों लेकिन ये स्थिति दर्दनाक हो सकती है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी स्थिर नही रहती है। पूरा वजन शरीर के बीच में रहता है। रीढ़ की हड्डी को सही पोजीशन ना मिलने की वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द की शिकायत होने लगती है।
  2. गर्दन और कंधे में होने लगता है दर्द :- पेट के बल सोने से कंधे और गर्दन पूरी तरह के रिलैक्स नहीं कर पाते। जिसकी वजह से गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। पेट के बल सोने की वजह से झुनझुनी और हाथों-पैरों में सुन्न पड़ने की शिकायत हो सकते है। अगर पूरी रात पेट के बल सोया जाए तो सुबह उठने पर कुछ अंग बिल्कुल निष्क्रिय से हो जाते है।

महिलाएं अगर पेट के बल सोती हैं, तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर सम्सयाएं अपनी चपेट में ले सकती हैं.

महिलाएं अगर पेट के बल सोती हैं, तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर सम्सयाएं अपनी चपेट में ले सकती हैं. महिलाओं को पेट से लेकर स्तन व अन्य हिस्सों में दिक्कतें हो सकती हैं.

  1. ब्रेस्ट में दर्द :- कई महिलाओं को पेट के बल सोने की ही आदत होती है, लेकिन आपको बता दें कि इससे ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है. पेट के बल सोने की वजह से ब्रेस्ट पर दबाव पड़ता है और लगातार ऐसे करने के कारण उनमें दर्द शुरू हो सकता है. अगर आपको ब्रेस्ट में दर्द रहता है, तो आप इस पॉजिशन में सोना आज से ही कम कर दें.
  2. स्किन से जुड़ी परेशानियां :- कहते हैं कि अगर पेट के बल नींद पूरी की जाए, इससे चेहरे की खूबसूरती पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे चेहरे की स्किन को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और वह धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती है. वहीं बेड पर मौजूद मिट्टी या गंदगी भी चेहरे पर लग जाती है और इस वजह से चेहरे पर पिंपल्स या झुर्रियां होने लगती हैं.
  3. गर्भावस्था में बिल्कुल ना सोएं :- अगर एक गर्भवती महिलाएं पेट के बल सोती है. तो इससे महिलाओं को ही नहीं शिशु को भी नुकसान हो सकता है. इतना ही नहीं इस सिचुएशन में महिलाएं ठीक से सो भी नहीं पाती हैं. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को करवट बदल-बदल कर सोना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को पेट के बल बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए।
  4. पेट की दिक्कत :- महिलाएं ही क्या अगर पुरुष भी पेट के बल सोते हैं, तो उन्हें भी पेट से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस कंडीशन में सोने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

परामर्श

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत