अंतरिक्ष में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण कैसे काम करता है? How does Earth's gravity work in space ?
- Get link
- X
- Other Apps
अंतरिक्ष में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण कैसे काम करता है? How does Earth's gravity work in space ?
पृथ्वी हर चीज को खींचती है :- पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण नाम की एक शक्ति होती है, जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है। इसी वजह से हम ज़मीन पर खड़े रह पाते हैं और चीजें नीचे गिरती हैं।
अंतरिक्ष में लोग तैरते क्यों हैं? :- अंतरिक्ष में मौजूद अंतरिक्ष यात्री और चीजें तैरती हुई दिखाई देती हैं, क्योंकि वे लगातार पृथ्वी की तरफ गिर रहे होते हैं, लेकिन बहुत तेज गति से आगे भी बढ़ रहे होते हैं। इसलिए उन्हें वजनहीनता (Zero Gravity) महसूस होती है।
सैटेलाइट और स्पेस स्टेशन क्यों नहीं गिरते ? :- सैटेलाइट और स्पेस स्टेशन भी पृथ्वी की तरफ लगातार गिर रहे होते हैं, लेकिन उनकी आगे की गति इतनी ज्यादा होती है कि वे पृथ्वी पर गिरने की बजाय उसके चारों ओर घूमते रहते हैं। इसे कक्षा (Orbit) कहते हैं।
वजनहीजता (Zero Gravity) का राज :- अंतरिक्ष में सब कुछ अंतरिक्ष यात्री, स्पेस स्टेशन और उनके अंदर की चीजें एक साथ पृथ्वी की तरफ गिर रही होती हैं। चूंकि सब एक साथ गिरते हैं, इसलिए किसी को किसी पर दबाव महसूस नहीं होता और हमें वजनहीनता महसूस होती हैं।
निष्कर्ष :- अंतरिक्ष में भी पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण हमेशा काम करता है। फर्क सिर्फ इतना है कि वहाँ सब कुछ लगातार गिरते हुए भी पृथ्वी के चारों ओर घूम रहा होता है, इसलिए हमें वजनहीनता महसूस होती है।
#drmdgyasuddin
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment