​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

किडनी खराब होने के संकेत Signs of kidney failure

किडनी खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

किडनी का काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। किडनी डैमेज होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो ये टॉक्सिन्स या अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक बढ़ गई हैं। किडनी में गड़बड़ी होने पर शरीर में कई संकेत और लक्षण नजर आते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते अक्सर लोग इन्हें पहचान नहीं पाते हैं। सही समय पर इलाज ना होने की वजह से किडनी डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जब भी किडनी में खराबी आने लगती है, तो शरीर में कुछ शुरूआती लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से आप अपनी जान बचा सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं किडनी डैमेज होने के क्या लक्षण हैं?

किडनी डैमेज होने के शुरूआती लक्षण

भूख में कमी :- शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने से भूख में कमी आने लगती है। इस स्थिति में व्यक्ति को हर समय पेट भरा हुआ महसूस होता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। साथ ही, मितली और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से आपका वजन घटने लगता है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो यह भी किडनी की बीमारी का शुरूआती लक्षण हो सकता है।

बार-बार पेशाब आना :- अगर आपको बार-बार पेशाब आता है, तो यह भी किडनी खराब होने का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी के फिल्टर डैमेज हो जाते हैं, तो बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा होती है। इसके अलावा, पेशाब में खून आना या पेशाब करने पर जलन होना भी किडनी डैमेज होने के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसी कोई समस्या होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करके जांच करवानी चाहिए।

शरीर में सूजन :- किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त सोडियम को फिल्टर करने में मदद करती है। जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो इससे शरीर में सोडियम जमा होने लगता है। इसकी वजह से पिंडलियों, टखनों और हाथों में सूजन आ सकती है। इस स्थिति को एडिमा कहते हैं। किडनी में खराबी होने पर चेहरे पर या आंखों के आसपास भी सूजन दिखने लगती है।

कमजोरी और थकान :- अगर आपको हर समय कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो यह किडनी की खराबी का एक शुरूआती लक्षण हो सकता है। ऐसा किडनी में हानिकारक पदार्थों के जमा होने के कारण होता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं। यहां तक कि थोड़ा चलना-फिरने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है।

त्वचा में खुजली और रूखापन :- त्वचा में खुजली और रूखापन भी किडनी डैमेज होने का एक शुरूआती लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो खून में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा ड्राई होने लगती है और खुजली की समस्या भी होती है।

परामर्श

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत