स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment

Image
  स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment खामोश रातें: स्लीप एपनिया को समझना और उपचार के विकल्प Silent Nights: Understanding Sleep Apnea and Treatment Options हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। स्लीप एपनिया या स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात में सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस दौरान जैसे ही आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, दिमाग आपको नींद से जगा देता है। यही कारण है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) की स्थिति में नींद में समस्या सबसे सामान्य लक्षण है। समय के साथ यह समस्या गंभीर होने लग जाती है निद्रा विकार दुनिया भर में लाखों लोगों...

यूरिक एसिड uric acid

यूरिक एसिड बढ़ने का कारण, लक्षण, इलाज और आसान घरेलू नुस्खे Causes, symptoms, treatment and easy home remedies for increased uric acid



भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान हमारे शरीर में कई बीमारियों की जड़ बन जाती है। इन्हीं में से एक है हाई यूरिक एसिड की समस्या जिसका मुख्य कारण है गलत खानपान। यह एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण होती है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में तेज दर्द और गठिया जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

यूरिक एसिड क्या है? What is uric acid?

यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो शरीर में कोशिकाओं के टूटने और भोजन के पाचन से बनता है। स्वस्थ शरीर में यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है और गुर्दे की सहायता से पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है।

कई बार स्थिति ऐसी उत्पन्न होती है, जिसमें रक्त में यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है, जिसे चिकित्सा भाषा में हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। यदि इस स्थिति का सही समय पर इलाज नहीं होता है, तो गाउट, गठिया, और किडनी की पथरी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

शरीर के अंदर कोशिकाओं का टूटना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जब कोशिकाएं टूटती हैं तो उनसे यूरिक एसिड (Uric Acid ) का निर्माण होता है। इसके अलावा हमारे द्वारा खाए गए भोजन से भी यूरिक एसिड मिलता है। खून में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड मौजूद होने की समस्या को हाइपरयूरिसीमिया (Hyperuricemia) कहते हैं। खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर हमें कई अन्य रोग जैसे आर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या हो सकती है।

लीवर खून में मौजूद यूरिक एसिड की अधिक मात्रा को छान कर अलग कर देता है जो यूरिन के माध्यम से शरीर के बाहर निकल जाता है। यूरिक एसिड की कुछ मात्रा मल के माध्यम से भी शरीर से बाहर निकलती है। अगर शरीर में यूरिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में बनता है तो लीवर ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाता है और खून में यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति पर हमें हाइपरयूरिसीमिया की समस्या होती है।

अगर लगातार खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है तो इससे जोड़ों के बीच एक ठोस पदार्थ का निर्माण होने लगता है जिससे गठिया की समस्या होती है। अगर उचित समय में इसका इलाज नहीं कराया गया तो टोफी (Tophi) की समस्या हो सकती है। जब यूरिक एसिड के क्रिस्टल आसपास के टिशूज के साथ मिलकर गांठ बना लेते हैं तो इसे टोफी कहा जाता है। शरीर में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड बनने पर किडनी डैमेज और किडनी स्टोन होने का खतरा रहता है।

यूरिक एसिड नार्मल रेंज Uric acid normal range

सामान्य तौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देती है। यदि यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में जमा हो सकता है, जिससे गाउट नामक दर्दनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पुरुषों और महिलाओं में यह स्तर अलग-अलग होता है, जिसे हमने नीचे इस टेबल की सहायता से समझाने का प्रयास किया है।

यूरिक एसिड का स्तर ( पुरुषों / महिलाओं ) Uric acid levels (men/women)

  1. साधारण :- ordinary :- 3.4-7 मिलीग्राम/डीएल / 2.4-6 मिलीग्राम/डीएल
  2. उच्चतर :- Higher :- 7 मिलीग्राम/डीएल / 6 मिलीग्राम/डीएल
  3. निम्न स्तर :- low levels :- 2 मिलीग्राम / डीएल / 1.5 मिलीग्राम / डीएल

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण Causes of Increased Uric Acid

रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण होते हैं, लेकिन किस कारण से आपको यह समस्या परेशान कर रही है, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि निम्नलिखित कारणों से रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। मोटापाडायबिटीज़उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना जिसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन (Purine) पाई जाती है।किडनी की कार्य क्षमता कम होने पर भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। क्योंकि किडनी कम मात्रा में ही यूरिक एसिड फ़िल्टर कर पाती है। शराब का सेवन करनाथायराइड (Thyroid) की समस्याहाई ब्लड प्रेशर की समस्याशरीर मे आयरन अधिक होनाखून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होनाह्रदय रोग की दवाओं का सेवन करनाकीटनाशक तथा लीड (Lead) के संपर्क में आना

  1. मोटापा
  2. डायबिटीज़
  3. उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना जिसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन (Purine) पाई जाती है।
  4. किडनी की कार्य क्षमता कम होने पर भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। क्योंकि किडनी कम मात्रा में ही यूरिक एसिड फ़िल्टर कर पाती है।
  5. शराब का सेवन करना
  6. थायराइड (Thyroid) की समस्या
  7. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
  8. शरीर मे आयरन अधिक होना
  9. खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होना
  10. ह्रदय रोग की दवाओं का सेवन करना
  11. कीटनाशक तथा लीड (Lead) के संपर्क में आना

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण – Symptoms of Increased Uric Acid

हाई यूरिक एसिड की स्थिति में व्यक्ति को निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव होता है -

  1. ल्यूकेमिया के कीमोथेरेपी इलाज के दौरान अगर गठिया या फिर किडनी से संबंधित समस्या होती है तो इसका मतलब आप के खून में यूरिक एसिड की बहुत अधिक मात्रा है।
  2. अगर आप कैंसर की बीमारी से पीड़ित है और आपको बुखार, ठंड लगना या फिर थकान की समस्या होती है तो आपके खून में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा है।
  3. यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने पर किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। पेशाब करने में तकलीफ भी हो सकती है।
  4. अगर यूरिक एसिड जोड़ों के पास जमता जा रहा है तो इससे गठिया रोग भी हो सकता है
  5. ज्यादातर मामलों में यूरिक एसिड बढ़ने का कोई भी लक्षण नजर नहीं आता है। इसलिए यूरिक एसिड पता लगाने के लिए टेस्ट करवाना अनिवार्य है।
  6. जोड़ों और पैर के अंगूठे में दर्द होना।
  7. पैरों और एड़ियों में तेज दर्द, जो बहुत लंबे समय तक परेशान करे और उसी के साथ पैर के तलवों का लाल होना।
  8. अधिक प्यास लगना।
  9. बुखार आना।
  10. जोड़ों के ऊपरी त्वचा के रंग में बदलाव होना।

इसके अतिरिक्त यूरिक एसिड बढ़ने के कारण गुर्दे की पथरी का निर्माण हो जाता है। यूरिक एसिड के कारण होने वाले गुर्दे की पथरी के लक्षणों में यह शामिल हो सकते हैं -

  1. गंभीर दर्द :- severe pain :- इस स्थिति में बहुत ज्यादा तेज दर्द होता है, जिसमें पीठ के निचले भाग, बाजू, पेट या कमर में बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द शरीर के अलग-अलग भाग में भी जा सकता है।
  2. मूत्र में रक्त (हेमाट्यूरिया) :- Blood in the urine (hematuria) :- मूत्र मार्ग से स्टोन के कारण जलन होती जिसके कारण मूत्र में रक्त दिखाई दे सकता है।
  3. बार-बार पेशाब आना :- Frequent urination :- बार-बार पेशाब की तीव्र इच्छा महसूस होना भी गुर्दे में पथरी के मुख्य लक्षणों में से एक है।
  4. पेशाब के दौरान जलन होना (डिसुरिया) :- Burning sensation during urination (dysuria) :- किडनी स्टोन निकलने पर जलन होती है, जो मूत्र मार्ग के संक्रमण (यूटीआई) के समान ही होती है।
  5. धुंधला या दुर्गंधयुक्त मूत्र :- Cloudy or foul-smelling urine :- मूत्र में धुंधलापन या दुर्गंधयुक्त मूत्र किसी संक्रमण या स्टोन का संकेत देता है।
  6. मतली और उल्टी :- nausea and vomiting :- किडनी स्टोन के कारण होने वाला तेज दर्द कुछ व्यक्तियों में मतली और उल्टी को ट्रिगर कर सकता है।
  7. बुखार और ठंड लगना :- Fever and chills :- यदि मूत्र मार्ग में संक्रमण है, तो आपको बुखार और ठंड लगना भी हो सकता है, जिसके लिए तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है।
  8. मूत्र प्रवाह में कमी या रुकावट :- Decreased or obstructed urine flow :- गंभीर मामलों में पथरी मूत्र के प्रवाह को अवरुद्ध कर सकती है, जिससे असुविधा हो सकती है और यदि उपचार न किया जाए तो आगे और जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

यदि आपको संदेह है कि आपको गुर्दे की पथरी है या इनमें से कोई भी लक्षण अनुभव होता है, विशेष रूप से बुखार, या पेशाब करने में कठिनाई, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेना बहुत जरूरी है।

यूरिक एसिड के नुकसान Disadvantages of uric acid

यदि यूरिक एसिड का इलाज समय पर नहीं होता है, तो कुछ समस्याएं एक व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। नीचे कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया गया है, जो इस स्थिति के अनुपचारित रह जाने के कारण उत्पन्न होती हैं -

  1. गाउट :- Gout :- यह सबसे आम है, जिसमें यूरिक एसिड क्रिस्टल की तरह बन जाता है, जो जोड़ों में जमा हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति को गंभीर दर्द, सूजन और जकड़न होने लगती है।
  2. गुर्दे की पथरी :- Kidney stones :- यूरिक एसिड मूत्र में जमा हो जाता है और क्रिस्टल का आकार ले लेता है, जो अंततः पथरी का रूप ले लेता है। पथरी के कारण तेज दर्द, पेशाब में रक्त और पेशाब करने में समस्या उत्पन्न होती है। बार-बार पथरी के कारण किडनी की कार्यक्षमता को अच्छा खासा नुकसान होता है।
  3. गुर्दे की क्षति :- Kidney damage :- लंबे समय तक पथरी का बना रहना या बार-बार पथरी का बनना, गुर्दे की समस्या का कारण बनता है, जिसकी वजह से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर भी बढ़ जाता है। गंभीर मामलों में किडनी डायलिसिस या फिर किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ती है।
  4. हृदय रोग :- Heart disease :- यूरिक एसिड का बढ़ता स्तर हृदय के लिए खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गाउट और हाई ब्लड प्रेशर, हाई यूरिक एसिड के साथ-साथ हृदय रोग के भी जोखिम कारक हैं।
  5. मधुमेह :- diabetes :- यूरिक एसिड का बढ़ता स्तर रक्त में ग्लूकोज के स्तर को भी बढ़ा सकता है। गाउट और मधुमेह एक दूसरे को बढ़ा सकते हैं, जो कि स्वयं एक खतरनाक स्वास्थ्य स्थिति है।

यूरिक एसिड का टेस्ट Diagnosis of Increased Uric Acid

खून में यूरिक एसिड की मात्रा को जानने के लिए ‘यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट‘ किया जाता है। इस टेस्ट के लिए आपके हाथ के पीछे की नस से खून निकाला जाता है और फिर इसका परीक्षण किया जाता है। अगर खून में यूरिक एसिड की मात्रा होती है तो डॉक्टर आपको पिछले 1 दिन के यूरिन की जांच के लिए कह सकते हैं। क्योंकि आमतौर पर यूरिक एसिड की मात्रा यूरिन में ही पाई जाती है।

यूरिन की जांच करवाने के लिए उन सभी पदार्थों का सेवन बंद करना होता है जिनमें प्यूरिन की मात्रा पाई जाती हो। जांच के आधार पर निम्नलिखित तथ्यों के बारे में पता लगाया जाता है:-

क्या आप बहुत अधिक प्यूरिन पदार्थों का सेवन कर रहे हैं?

क्या आपका शरीर अधिक मात्रा में यूरिक एसिड का निर्माण कर रहा है?

क्या आपका शरीर सही तरीके से यूरिक एसिड नहीं निकाल पा रहा है?

यदि आपको गठिया की समस्या है तो आपके जोड़ों के बीच मौजूद क्रिस्टल को सुई के माध्यम से निकालकर जांच के लिए लैब भेजा जा सकता है।

हाई यूरिक एसिड का उपचार Treatment of high uric acid

यूरिक एसिड बढ़ने पर करना चाहिए What To Do During Increased Uric Acid

हाई यूरिक एसिड का इलाज कई तरीकों से संभव है। शुरुआती चरण में इलाज के लिए डॉक्टर जीवनशैली में बदलाव का सुझाव देते हैं। निम्नलिखित बदलावों का सुझाव सामान्यतः डॉक्टर देते हैं -

  1. पानी पीना :- Drinking water :- एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। जितना पानी आप पीएंगे, आपका शरीर उतनी ही अच्छी तरह से विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में सक्षम होता है।
  2. स्वस्थ आहार :- Healthy diet :- हमेशा से ही स्वस्थ आहार स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता आया है। अपने आहार में फल, सब्जियां, होल ग्रेन और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों को शामिल करें।
  3. शराब का सेवन ना करें :- Avoid alcohol :- शराब यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है, इसलिए डॉक्टर भी इसके सेवन से दूरी बनाने की सलाह देते हैं।
  4. वजन कम करें :- Lose weight :- अधिक वजन या मोटापे से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए आप अपने आहार में बदलाव तो करें, इसके साथ-साथ व्यायाम को भी अपनी जीवनशैली में जोड़ें।

कई बार यूरिक एसिड का स्तर इतना ज्यादा होता है कि घरेलू उपचारों या कुछ टिप्स से इसका प्रबंधन संभव नहीं हो पाता है। उस स्थिति में डॉक्टर कुछ डॉक्टर दवाएं लिख सकते हैं, जिससे स्थिति नियंत्रित हो सकती है। हालांकि किसी भी दवा का सेवन स्वयं नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यही कारण है कि हम किसी भी दवा का नाम नहीं बता रहे हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने का घरेलू उपचार – Home Remedies For Increased Uric Acid

  1. सेब का सिरका :- Apple Cider Vinegar :- खून में यूरिक एसिड के बढ़े स्तर को कम करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद है। यह एक डिटॉक्स (Detox) मेडिसिन की तरह कार्य करता है जो यूरिक एसिड के तत्वों को तोड़कर उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना दिन में 3 बार एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर सेवन करें।
  2. नींबू :- Lemon :- तथ्य यह है कि नींबू शरीर में एसिड के लेवल को बढ़ा देता है। लेकिन नींबू सिर्फ अल्कलाइन एसिड (Alkaline Acid) की मात्रा को भी बढ़ाता है। नींबू का सेवन कर ब्लड से यूरिक एसिड की मात्रा को दूर किया जा सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालकर रोज़ाना सुबह खाली पेट पीएं।
  3. चेरी :- Cherry :- चेरी का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर कम होता है। आप डार्क चेरी (Dark Cherry) का भी सेवन कर सकते हैं। 2 से 3 हफ्ते तक रोजाना चेरी का सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल कम हो जाता है। आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं।
  4. जैतून का तेल :- olive oil :- सब्जियों में अन्य तेल के बजाय जैतून के तेल का सेवन करना शुरू कर दें। जैतून के तेल में मोनो अनसैचुरेटेड फैट (Mono Unsaturated Fat) मौजूद होता है जिससे यूरिक एसिड का लेवल कम होता है।
  5. बेकिंग सोडा :- Baking Soda :- एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर रोजाना पीने से यूरिक एसिड का स्तर सामान्य रहता है। बेकिंग सोडा में अल्कलाइन तत्व पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को पहले से अधिक घुलनशील बना देते हैं। ऐसा होने पर किडनी यूरिक एसिड को आसानी से फिल्टर कर पाती है।
  6. प्यूरिन का सेवन न करें :- Avoid purines :- अधिक मात्रा में प्यूरीन का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। प्यूरिन ज्यादा मात्रा में जानवरों के मांस में पाया जाता है। इसलिए मीट का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  7. फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें :- Eat foods rich in fiber :- फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड किडनी के द्वारा आसानी से एब्जॉर्ब (Absorb) हो जाता है। इसके साथ साथ आप ऐसे पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  8. दूध का सेवन :- Milk intake :- रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से भी बढ़ी हुई यूरिक एसिड में लाभ मिलता है। इस समस्या से बचने के लिए आप रोजाना रत में सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।
  9. गेंहू के ज्वार :- wheat sorghum :- गेहूं के ज्वार का सेवन करने के ढेरों फायदे हैं। यह शरीर को डिटॉक्स तथा यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है। गेहूं का ज्वार विटामिन सी और क्लोरोफिल (Chlorophyll) से भरपूर है जो कई अन्य लाभ प्रदान करते हैं। कैंसर की कोशिकाओं को नियंत्रित करने के लिए भी गेहूं के ज्वार के रस का सेवन किया जाता है।

परामर्श :- Consultation

यूरिक एसिड का असामान्य स्तर एक आम स्थिति है, जिसका प्रबंधन भी आसान है। हाई यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में बदलाव और कभी-कभी दवाएं भी जरूरी होती हैं। यदि आपको यूरिक एसिड के स्तर में असामान्यता का अनुभव होता है, तो डॉक्टर से परामर्श लें और इलाज की योजना पर विचार करें। जल्द उपचार गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है।

अगर आपको यूरिक एसिड बढ़ने कारण किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

यूरिक एसिड बढ़ने से शारीर में किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीर में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

कम उम्र में पीरियड्स? होना

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत