मानसिक तनाव दूर करने के तरीके Ways to relieve mental stress
- Get link
- X
- Other Apps
मानसिक तनाव दूर करने के तरीके Ways to relieve mental stress
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव होना एक आम बात है। लेकिन अधिक तनाव लेने से व्यक्ति का जीवन तो प्रभावित होता ही है साथ में उसके काम पर भी इसका असर पड़ता है। अक्सर लोग लंबे समय तक मानसिक तनाव में रहने के कारण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते हैं और फिर इससे निजात पाने के लिए इलाज का सहारा लेते हैं।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
माना जाता है कि मानसिक तनाव का कारण अक्सर हमारी जीवनशैली ही होती है। अगर व्यक्ति अपनी जीवनशैली बेहतर रखे तो काफी हद तक तनाव से बचा जा सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आइये जानते हैं मानसिक तनाव दूर करने का उपाय क्या हैं।
मानसिक तनाव दूर करने के तरीके
अगर आप भी मानसिक तनाव से घिरे हुए है और इसे दूर करना चाहते है तो आप निम्न तरीके से अपने तनाव दूर कर सकते हैं।
मानसिक तनाव दूर करने का तरीका सांस लेना और छोड़ना
जब कोई व्यक्ति अधिक मानसिक तनाव में होता है तो उसे तेजी से सांस लेने और छोड़ने के लिए कहा जाता है। वास्तव में यह एक प्रयोग किया हुआ तरीका है और मानसिक तनाव की समस्या से निजात दिलाने में बहुत ही प्रभावी तरीके से काम करता है।
जब भी आपको तनाव हो तो कम से कम पांच बार तेज सांस ले और छोड़ें। संभव हो तो कुछ देर तक सांस रोककर रखें और फिर छोड़ें। यह प्रक्रिया कई बार दोहराएं, इससे मानसिक तनाव कम हो जाएगा।
मानसिक तनाव दूर करने का तरीका सेक्स
माना जाता है कि व्यक्ति का शादीशुदा जीवन बेहतर होता है तो उसे तनाव नहीं होता है और मानसिक तनाव होने पर वह उसे हैंडल कर लेता है। इसलिए अगर आप शादीशुदा हैं तो तनाव होने पर आपको सेक्स करना चाहिए।
वास्तव में पार्टनर को छूने, किस करने और उत्तेजित करने से शरीर में विशेष तरह के हार्मोन स्रावित होते हैं जो तनाव को कम करते हैं। यही कारण है कि सेक्स को मानसिक तनाव से छुटकारा पाने का एक उपाय माना जाता है।
मानसिक तनाव दूर करने का घरेलू उपाय कैमोमाइल
माना जाता है कि अनिद्रा भी मानसिक तनाव का एक कारण होता है। इस स्थिति में कैमोमाइल बहुत प्रभावी तरीके से कार्य करता है। यह मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को शांत रखता है और अनिद्रा की समस्या दूर करता है जिससे की मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह पाचन को बेहतर बनाता है और तनाव घटाता है। कैमोमाइल का सेवन चाय के रूप में करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
मानसिक तनाव घटाने के लिए मसाज करें
जब किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव होता है तो वास्तव में उसके शरीर की मांसपेशियों में भी तनाव होता है। ऐसी स्थिति में मसाज कराना बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जब भी आपको मानसिक तनाव की समस्या हो तो किसी अच्छे ऑयल से पूरे शरीर की मसाज कराएं। अगर आप पार्लर जाकर फेशियल मसाज करा सकें तो यह भी एक बेहतर विकल्प है। इससे सिर्फ आत्मविश्वास ही नहीं आता है बल्कि मानसिक तनाव पूरी तरह दूर हो जाता है।
मानसिक तनाव से मुक्ति का उपाय म्यूजिक थेरेपी
विभिन्न तरह के मनोवैज्ञानिक कारणों से भी व्यक्ति को मानसिक तनाव होता है। इससे निपटने के लिए सकारात्मक चीजों की तरफ ध्यान लगाना पड़ता है। इसलिए संगीत सुनना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। यह तनाव को दूर करने का काम करता है। शास्त्रीय संगीत सहित व्यक्ति के पसंद का म्यूजिक मानसिक तनाव से राहत दिलाता है।
खुलकर हंसने से दूर हो जाता है मानसिक तनाव
खुलकर हंसने से मानसिक तनाव पैदा करने वाले शरीर और मस्तिष्क के रसायनों में बदलाव होता है जिसके कारण मन ठीक रहता है। खुश रहने या जोर से और खुलकर हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्म, शो या अन्य वीडियो देख और सुन सकते हैं। हंसने के लिए अखबारों के चुटकुले, कॉमिक्स पढ़ें या कामेडी क्लब ज्वाइन कर लें। याद रखें आप जितना ज्यादा हंसेगें, मानसिक तनाव आपसे उतना ही ज्यादा दूर रहेगा।
मानसिक तनाव कम करने के लिए मैग्नीशियम
यह एक ऐसा खनिज है जिसे अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशक्ति के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। मैग्नीशियम को मानसिक तनावरोधी के रूप में भी जाना जाता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी से व्यक्ति मानसिक तनाव की समस्या से ग्रसित हो जाता है और अनिद्रा का भी शिकार हो जाता है। इसलिए इससे निपटने के लिए आपको मैग्नीशियम युक्त फल, सब्जियां और मैग्नीशियम के सप्लिमेंट्स खाने चाहिए
मानसिक तनाव से मुक्ति का उपाय मेडिटेशन करें
यह एक प्राचीन युक्त है और सदियों से लोग मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। वास्तव में यह दवा की तरह काम करता है और नियमित रूप से कई सालों तक मेडिटेशन किया जाय तो व्यक्ति के अंदर मानसिक तनाव से निपटने की क्षमता विकसित हो जाती है। इसलिए मन शांत रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मेडिटेशन करना चाहिए
परामर्श
अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment