बच्चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height
लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height?
आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है?
जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है।
अक्सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्चों के मुकाबले उनके बच्चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्लम ज्यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्चों के आत्मविश्वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं।
बच्चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी है लेकिन अगर आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो जरा आप ध्यान दीजिए कि इसका क्या कारण है। कारण का पता लगाकर शायद आप खुद ही बच्चे की लंबाई को बढ़ाने में कुछ मदद कर सकते हैं।
लड़कों की लंबाई कब तक बढ़ती है? How long do boys grow tall?
लड़कों में हाइट ग्रोथ आमतौर पर लड़कियों की तुलना में देर से शुरू होती है और लड़कों के शरीर में 10 से 15 साल की उम्र के बीच हाइट सबसे ज्यादा बढ़ती है और 19–21 साल की उम्र तक उनकी लंबाई बढ़ती रहती है। कुछ लड़कों की लंबाई 21 साल के बाद भी हाइट बढ़ सकती है। खासकर, जिन लड़कों में Puberty देर से शुरू होती है, वे 21-25 साल की उम्र तक थोड़ा बढ़ सकते हैं।
लड़कियों की हाइट कब तक बढ़ती है? How long does it take for girls to grow tall?
लड़कियों में लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया लड़कों की तुलना में पहले शुरू हो जाती है। आमतौर पर, लड़कियों की ग्रोथ 8 से 14 साल की उम्र के बीच शुरू होती है और 14 -16 साल की उम्र बीच लड़कियों की हाइट ज्यादा बढ़ती है। लेकिन उसके बाद हाइट ग्रोथ धीमी हो जाती है कुछ लड़कियों की लंबाई 18 साल की उम्र तक बढ़ती रहती है। ज्यादातर लड़कियां 16 साल की उम्र तक अपनी अधिकतम लंबाई तक पहुंच जाती हैं।
लंबाई बढ़ाने वाले कारक factors that increase height
- जेनेटिक्स :- Genetics :- माता-पिता की लंबाई बच्चों की हाइट का सबसे बड़ा निर्धारक होती है। अगर माता-पिता लंबे हैं, तो बच्चों के लंबे होने की संभावना ज्यादा होती है।
- पोषण :- Nutrition :- सही डाइट लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन और जिंक युक्त फूड्स हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। जंक फूड और शुगर की ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हड्डियों के विकास को धीमा कर सकता है।
- हार्मोनल बैलेंस :- Hormonal Balance :- ग्रोथ हार्मोन, थायरायड हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन लंबाई बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण कुछ बच्चों की हाइट सामान्य से कम रह सकती है।
- नींद और आराम :- Sleep and Rest :- नींद के दौरान शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्राव ज्यादा होता है। ऐसे में बच्चों को रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए।
- कैलोरी न लेना :- not taking calories :- 75 पर्सेंट बच्चों का विकास पर्याप्त मात्रा में कैलोरी न लेने की वजह से रूकता है। जब बच्चा खाने में रूचि नहीं लेता है और पेरेंट्स को बच्चे के लिए कैलोरी की जरूरत समझ नहीं आती है, तो इस स्थिति में बच्चे की लंबाई प्रभावित हो सकती है। एक्टिव और स्वस्थ होने वाले बच्चों को भी खाने में रुचि न लेने पर हाइट न बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। कई बार बच्चे मोटा होने के डर से भी खाने से दूरी बनाने लगते हैं, जिसका असर उनकी हाइट पर भी पड़ता है।
- पैंक्रियाटिक प्रॉब्लम :- pancreatic problem :- अग्नाश्य यानि पैंक्रियाज की खाना पचाने की खराब क्षमता की वजह से भी बच्चे का वजन और हाइट नहीं बढ़ पाती है। सिलिएक डिजीज या क्रोन डिजीज जैसे गैस्ट्राइंटेस्टाइनल विकारों के कारण भी बच्चों की हाइट पर असर पड़ सकता है। थायराइड या ग्रोथ हार्मोंस की कमी जैसी हार्मोनल प्रॉब्लम्स की वजह से भी बच्चे की हाइट बढ़नी रूक सकती है।
बच्चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप निम्न तरीकों की मदद ले सकते हैं :
- बच्चे के आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और विटामिन की सही मात्रा रखें। उसे जंक फूड से दूर रखें और खाने में जिंक को जरूर शामिल करें।
- रात को अच्छी नींद लेना भी हेल्दी रहने के लिए जरूरी है। जब बच्चे का शरीर हेल्दी रहेगा, तभी उसकी लंबाई बढ़ेगी। बच्चों को रात में कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद से एचजीएच नामक ग्रोथ हार्मोन रिलीज होता है जो कि हाइट बढ़ाने के लिए जरूरी होता है।
परामर्श :- Consultation
अगर आपके बच्चे की हाइट बहुत कम है और इसका असर बच्चे के कॉन्फिडेंस पर भी पड़ रहा है, तो आपको डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। डॉक्टर कुछ टेस्ट की मदद से आपको बताएंगे कि आपके बच्चे की हाइट क्यों नहीं बढ़ पा रही है। इसके अलावा डॉक्टर कुछ दवाएं भी लिख सकते हैं जिनकी मदद से हाइट बढ़ सके।
लड़कों और लड़कियों की हाइट ग्रोथ अलग-अलग समय पर रुकती है। जहां लड़कियों की लंबाई आमतौर पर 16 साल तक बढ़ती है, वहीं लड़कों की हाइट 18-19 साल तक बढ़ सकती है। हालांकि, हाइट ग्रोथ को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं किया जा सकता, लेकिन सही खानपान, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर शरीर को फिट बनाया जा सकता है। अगर आप अपनी लंबाई बढ़ाने को लेकर चिंतित हैं, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।
अगर बच्चों को किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन कराने से बचें।
बच्चों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपके बच्चे को किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
Comments
Post a Comment