​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

रोज सेक्‍स करने से होते हैं ये कमाल के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ। Having sex every day has amazing health benefits.

रोज सेक्‍स करने से होते हैं ये कमाल के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ। Having sex every day has amazing health benefits.


रोज़ सेक्स करने के फायदे सुन चौंक जायेंगे आप भूख, प्यास, स्नान आदि की तरह यौन संबंध भी व्यक्ति की जिंदगी का एक अहम अंग है जिसको आप चाह कर भी अनदेखा नहीं कर सकते। आप चाहे शादी-शुदा हों या फिर सिंगल, आपको सेक्‍स से जुड़े स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। सहवास करते समय चाहे महिला हो या फिर पुरुष, दोनों को शारीरिक और भावनात्‍मक लाभ की प्राप्‍ति होती है। हाल के एक अध्‍ययन में संभोग के विषय में कहा गया था, कि सहवास के दौरान हमारा शरीर कुछ तरह के केमिकल कंपाउंड मस्‍तिष्‍क में रिलीज करता है, जिससे हमारे शरीर को रिलैक्‍स होने का संकेत प्राप्‍त होता है।

रोजाना सेक्‍स करने से शरीर की कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। इससे ना तो आपको कभी तनाव महसूस होगा और ना ही आपको कभी दिल की बीमारी होगी। रोजाना सेक्‍स से आपकी जिंदगी लंबी बनती है। आपको हर वक्‍त खुशी का एहसास रहता है। सेक्‍स के बहुत से फायदे हैं, आइये जानते हैं कि इससे हमें क्‍या-क्‍या लाभ प्राप्‍त हो सकते हैं।

संक्रमण भगाए :-

यह हार्मोन और अन्य कमपाउंड रिलीज करता है, जिससे संक्रमण कम होता है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरक्षा में भी बढ़ावा करता है जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।

अच्‍छी नींद :-

संभोग के दौरान ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

हृदय मजबूत बनाए :-

रोजाना सेक्स से शरीर की धमनियों में खून का सर्कुलेशन अच्छे से होता है, जिससे हृदय स्वस्थ बनता है। यही नहीं ऑक्‍सीजन का संचार भी अच्‍छी मात्रा में होता है। हृदय स्वस्थ्‍य रहने से आप तनाव मुक्त रहते हैं। यह बात मेडिकल रिसर्च में भी सिद्ध हुआ है कि जब ब्लड वेसेल्स में रक्त का संचार अच्‍छा होता है तो हृदय स्वस्थ्‍य होता है।

हार्मोन बैलेंस करे :-

सेक्स करने से शरीर के हार्मोन बैलेंस हो जाते हैं। अगर आप मासिक धर्म यानी पीरियड्स आने के एक हफ्ते पहले से सेक्स करें तो, आपका हार्मोन लेवल सही रहता है। यानि की मेहिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नियमित यौन संबंध काफी अच्‍छा होता है। लेकिन हां, ध्‍यान रहे, सेक्स में इमोशन जरूर होना चाहिए। रिसर्च के मुताबिक अगर दोनों में से किसी एक भी पार्टनर का मन नही है तो यौन संबंध स्‍थापित करने के विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

पीएमएस क्रैंप :-

मासिक आने से कुछ दिन पहले संभोग करने से आपको तेज पेट दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। सेक्‍स करने से आपके पेट में गैस की भी समस्‍या नहीं रहेगी।

पेडू की मासपेशियों को मजबूत बनाए :-

सेक्‍स करते वक्‍त महिलाओं के पेडू की अच्‍छी कसरत होती है, जिससे वह मजबूत बनते हैं और बाद में जब वह प्रेगनेंट होती हैं, तब उन्‍हें मुश्‍किलों का सामना भी नहीं करना पड़ता।

पीठ के लिये लाभकारी :-

आप अगर रोजाना सेक्‍स करते हैं तो, आपको पीठ मजबूत बनाने के लिये जिम जाने की जरुरत नहीं है।

स्‍ट्रोक से बचाए :-

वे पुरुष जो हफ्ते में दो बार सेक्‍स करते हैं, उन्‍हें स्‍ट्रोक होने के बहुत कम चांस होते हैं।

हड्डी की बीमारी से बचाए :-

वे महिलाएं जो रेगुलर सेक्‍स करती हैं, उनका टेस्‍टोस्‍ट्रोन लेवल बहुत हाइ होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

बुढापा दूर भगाए :-

रोज संभोग करने से चेहरे की झ‍ुर्रियां गायब होती हैं, अच्‍छी नींद आती है और त्‍वचा खूबसूरत बनती है।

फिट रखे :-

थोड़ा सी सेक्स क्रिया करने से आप जिम में जा कर 30 मिनट तक का पसीना बहाने से बच सकते हैं। जी हां यौन संबंध के दौरान शरीर जितनी एक्‍सरसाइज़ करता है, वो लगभग 30 मिनट के जिम के बराबर होती है।

प्रोस्ट्रेट कैंसर का खतरा कम करे :-

पुरुषों के लिये सेक्स करने पर प्रोस्ट्रेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इस दौरान आप जितना द्रव शरीर से निकालते हैं, वह सब प्रोस्ट्रेट ग्रंथी से हो कर निकलता है। और जब आप इजेक्यूलेट करना बंद कर देंगे तब द्रव उसी ग्रंथी में ही रह जाएगा जिससे आपको कैंसर की समस्या पैदा हो सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए :-

सेक्स करने से पूरे शरीर का वर्कआउट अच्छे से हो जाता है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बढ़ती है। इस दौरान हृदय बहुत ज्यादा खून पंप करना शुरु कर देता है, जिससे आपका शरीर फुर्तीला, रोगों से लड़ने लायक और स्वस्थ्य बन जाता है। दरअसल इस दौरान हाथ पैर व शरीर का बाकी हिस्‍सा साधारण व्यायाम की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न करता है।

दर्द निवारक :-

सेक्स के दौरान दोनों ही पुरुष और महिला के शरीर हार्मोन बनाने लगते हैं, जो कि एक प्राकृतिक पेन किलर का काम करते हैं। मतलब साफ है अगर आप नियमित रूप से यौन संबंध स्थापित करते हैं तो शरीर में दर्द नहीं होगा।

तनाव से निजाता :-

एक्‍सपर्ट का कहना है कि सेक्‍स के दौरान शरीर डोपामाइन नामक द्रव निकालती है जिससे स्‍ट्रेस हार्मोन से लड़ने में मदद मिलती है।

स्‍टैमिना में सुधार :-

यह आपके शरीर का स्टैमिना सुधारता है और शरीर को 30 मिनट तक बिना थके व्यायाम करने की छमता प्रदान करता है। इसीलिये यह भी सलाह दी जाती है कि अगर आप नियमित रूप से यौन संबंध स्थापित कर रहे हैं तो अपने खान-पान का भी ध्‍यान रखें। आपका भोजन भी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।

सिरदर्द से तुरंत छुटकारा :-

यह हार्मोन के साथ कई प्रकार के रसायन भी पैदा करता है जिससे कि सिरदर्द दूर होता है।

सर्दी जुखाम से छुटकारा :-

सेक्‍स के दौरान कई तरह के द्रव निकलते हैं, जिससे बुखार और सर्दी दूर होती है।

यौन संबंध शरीर के लिए कितना फायदेमंद है?

अमेरिका के नेशनल इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर प्रकाशित हेल्‍थ जनरल के अनुसार यौन संबंध शरीर के लिए वास्‍तव में फायदेमंद होता है। मिशिगन स्‍टेट यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन में हुए एक शोध के अनुसार जिस तरह से आम प्रकार के व्‍यायाम करने से हृदय संबंधी रोगों से दूर रहने में मदद मिलती है, उसी तरह नियमित रूप से यौन संबंध स्‍थापित करने से उस ब्‍लड वेसेल्‍स की क्षमता बढ़ती है और तो और रक्‍त संचार में सुधार होता है। इसके अलावा मांसपेशियों में ऑक्‍सीजन आसानी से पहुंचती है और कुल मिलाकर हृदय संबंधी रोगों से आप दूर रहते हैं। हालांकि इसी शोध में आगे यह भी लिखा गया है कि बहुत अधिक यौन संबंध स्‍थापित करने से आगे चलकर जब दोनों पार्टनर में से किसी एक की इच्‍छा कम हो जाती है, तो दूसरे के एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेयर में पड़ने की संभावना बढ़ जाती है और उससे दोनों के बीच तनाव पैदा होने लगता है।

परामर्श

पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।

अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।

अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत