लिंग में सूजन आने पर क्या करे ? इससे बचाव के उपाय। What to do if your penis is swollen? What are the preventative measures?
- Get link
- X
- Other Apps
लिंग में सूजन आने पर क्या करे ? इससे बचाव के उपाय। What to do if your penis is swollen? What are the preventative measures?
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
पुरुषों की प्रजनन क्षमता दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। पुरुषों में प्रजनन क्षमता कमजोर होने के पीछे कई कारण मौजूद होते हैं। आमतौर पर, पुरुष लिंग में किसी भी तरह के बदलाव को महसूस नहीं कर पाते हैं और रोजमर्रा की समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन, पुरुषों को लिंग से जुड़ी किसी भी समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत इसका इलाज करवाना आवश्यक होता है। लिंग में सूजन आना, एक ऐसे ही समस्या है; जिसे अक्सर पुरुष नजरअंदाज कर देते हैं और उस पर ध्यान नहीं देते हैं।
इसी कारणवश, पुरुषों को लिंग पर सूजन आने की वजह से अन्य कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुरुषों के लिंग पर सूजन आने पर पुरुष उचित तरीके से सेक्स का अनुभव में नहीं ले पाते हैं।
अगर लिंग पर सूजन के साथ पुरुष किसी महिला साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो महिला साथी के योनि में भी किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
लिंग में सूजन आने पर पुरुषों को कुछ खास बातों का ख्याल रखना होता है; जिनका पालन करने से लिंग में सूजन की समस्या के लक्षण कम होने में मदद मिल पाते हैं। लिंग पर सूजन आने की समस्या को “बेलेनाइटिस” कहा जाता है; जो पुरुषों में बहुत आम समस्या हो गई है।
बेलेनाइटिस की समस्या में लिंग के शिश्नमुंड में सूजन आ जाती हैं; जो काफी तकलीफ देह और पीड़ादायक होती हैं। लिंग पर सूजन की समस्या होने पर लिंग के शिश्न मुंड की त्वचा अधिक चमकदार और टाइट बनना, संभोग के दौरान दर्द और पीड़ा का अनुभव होना, बदबूदार गंध पैदा होना, पेशाब करते वक्त जलन और दर्द का अनुभव होना, शिश्न मुंड में लालिमा, जलन, खुजली तथा दर्द का अनुभव होना जैसे अनगिनत लक्षण दिखाई देते हैं।
लिंग में सूजन क्यों आती है ? Why does the penis swell?
पुरुषों के लिंग में सूजन आने के निम्नलिखित कारण होते हैं।
लिंग में इंफेक्शन :- infection in the penis
लिंग में किसी तरह का बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन हो जाने पर लिंग के ऊपर सूजन की समस्या हो जाती हैं। कैंडिडा नामक फंगस पहले से सामान्य रूप से लिंग के हिस्से में मौजूद होते हैं। अगर किसी कारणवश लिंग के हिस्से में कैंडिडा फंगस का की मात्रा बढ़ जाती है या अधिक हो जाती है; तो वह इंफेक्शन पैदा करने लगती है, जिसकी वजह से लिंग में सूजन जलन दर्द का अनुभव हो सकता है |
पर्सनल हाइजीन की कमी :- Lack of personal hygiene
कई पुरुष लिंग की रोजाना तौर पर ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; जिसकी वजह से लिंग के नीचे की चमड़ी के हिस्से में “स्मैग्मा” जमा हो जाता है। स्मेग्मा एक बदबूदार, चिपचिपा पदार्थ होता है; जो लिंग के हिस्से में इन्फेक्शन का कारण बनता है। इसी कारणवश, स्मैग्मा का जमाव होने की वजह से लिंग में खुजली, जलन, सूजन का अनुभव होने लगता है।
यौन संचारित रोग :- sexually transmitted diseases
जननांग दाद, गोनोरिया, क्लैमिडिया जैसे यौन संचारित समस्याओं की वजह से लिंग के हिस्से में इंफेक्शन पैदा होकर जलन, सूजन, दर्द का अनुभव होता है। ऐसे कई यौन संचारित रोग है; जिसके कारण लिंग पर सूजन और यूरेथ्रइटिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।
एलर्जी :- Allergies
कई पुरुषों को लिंग को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के इंटिमेट हाइजीन वॉश या साबुन का इस्तेमाल करने से भी एलर्जी हो सकती हैं; जिसके तहत लिंग की त्वचा उत्तेजित हो जाती है और उसमें सूजन पैदा हो जाती है। साथ ही, सेक्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम्स, लुब्रिकेंट्स और स्पर्मिसाइड प्रोडक्ट्स की वजह से भी पुरुषों के लिंग के क्षेत्र में एलर्जी पैदा होकर लिंग की सूजन जलन का अनुभव होता है।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं :- health related problems
अगर आपको विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं; जैसे थायराइड, बीपी, डायबिटीज, मोटापा आदि; तो आपको लिंग पर सूजन पैदा होने की संभावना रहती है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है; जिसमें विशेष रूप से लिंग की समस्याएं उभर कर आ सकती है। अगर आप को डायबिटीज है और आपके डायबिटीज नियंत्रण में नहीं रहती हैं; तो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती जाती हैं। पेशाब करने के बाद शुगर युक्त पेशाब की कुछ बूंदे लिंग के चमड़ी के हिस्से में जमा हो जाती हैं; जहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इसी कारणवश, डायबिटीज के पेशेंट के लिंग की सूजन पैदा हो जाती हैं।
क्या लिंग पर सूजन आने के बाद हम सेक्स कर सकते हैं ? Can we have sex after swelling on the penis?
पुरुषों के लिंग पर सूजन आना एक बहुत ही गंभीर समस्या होती है; जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर पुरुषों के लिंग की सूजन के तहत शारीरिक संबंध बनाने हैं; तो वह उसके बारे में भूल जाएं! क्योंकि, लिंग में सूजन की समस्या होने पर पुरुषों को जब तक यह समस्या हल नहीं हो जाती; तब तक शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं बनाने चाहिए।
पहली बात तो, लिंग में सूजन होने पर शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुषों को दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। दूसरी बात, लिंग में सूजन की समस्या होने पर अगर आप सेक्स करते हैं; तो आपकी वजह से महिलाओं के यौन स्वास्थ्य में भी बिगाड़ आ सकता है और उन्हें भी इंफेक्शन होने की संभावना रहती है। इसीलिए, मर्दों को लिंग में सूजन आने पर शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं बनानी चाहिए।
लिंग की सूजन को खत्म कैसे करते हैं ? How to get rid of penis swelling?
लिंग पर सूजन आने की समस्या होने पर पुरुषों को तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करवाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि, लिंग की सूजन की समस्या अगर नजरअंदाज की जाए; तो आगे चलकर यह समस्या गंभीर बन जाती हैं और कई अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
लिंग की सूजन को पूरी तरीके से खत्म करने के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाए गए दवाइयों का सेवन करना उचित उपाय साबित होता है। डॉक्टर के पास जाने पर सबसे पहले डॉक्टर आपको कुछ सवाल पूछते हैं; जिनका सही जवाब आपको देना होता है। अगर किसी बैक्टिरियल या फंगल इंफेक्शन की वजह से हो रही है; तो डॉक्टर आपको एंटीफंगल दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
साथ ही, लिंग में आई सूजन, खुजली, जलन का अनुभव कम करने के लिए और उसे पूरी तरीके से ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको खुजलीरोधी क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर किसी यौन संचारित रोग का संक्रमण होने की वजह से आपके लिंग पर सूजन की समस्या हो रही है; तो डॉक्टर यौन संचारित रोगों को ठीक करने के लिए और सूजन के प्रभाव को कम करने के लिए एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
परामर्श :- Consultation
अगर आपको लिंग में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
लिंग में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
अगर आपके लिंग में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment