​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

लिंग फ्रैक्चर क्यों और कैसे होता है ? कारण, लक्षण और बचाव। Why and how does a penis fracture occur? Causes, symptoms, and prevention

 लिंग में फ्रैक्चर होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए ? What should be done first in case of penis fracture?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। 

लिंग फ्रैक्चर क्यों और कैसे होता है ? कारण, लक्षण और बचाव। Why and how does a penis fracture occur? Causes, symptoms, and prevention

लिंग पुरुषों के शरीर का सबसे नाजुक, महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग माना जाता है। लिंग के अगर सही तरीके से देखभाल ना की जाए; तो पुरुषों के सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है साथ ही, लिंग में ठीक तरीके से स्वच्छता ना करने पर पुरुषों को विविध प्रकार के जननांगों के इंफेक्शन तथा संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है।

कई बार पुरुषों के लिंग में फ्रैक्चर हो जाता है; जो कि एक बहुत ही गंभीर समस्या होती है। लिंग में फैक्चर होने के बाद असहनीय दर्द का अनुभव होता है; जिसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दोस्तों, पुरुषों के लिंग में फैक्चर तब होता है; जब उसमें तनाव रहता है और लिंग सख्त रहता है।

पेनिस में फ्रैक्चर होने के अनगिनत कारण होते हैं। जैसे; सेक्स के दौरान जोरदार सेक्स करने से या लिंग के साथ असामान्य गतिविधियां करना, कार एक्सीडेंट, लिंग में खेल के दौरान चोट लगना तथा जलन जैसे कई कारणों की वजह से पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या हो सकती है।

लिंग में फैक्चर होने के बाद अचानक से कुछ टूटने का आवाज आना, पेनिस में फ्रैक्चर होने के बाद तुरंत दर्द का अनुभव होना, लिंग का मुड़ना, लिंग में से खून का रिसाव होना, चोट के हिस्से में नील पड़ना, पेशाब करते दर्द का अनुभव होना और लिंग में स्तंभन अचानक से खत्म होना जैसे अनगिनत लक्षण दिखाई देते हैं।

लिंग में किसी भी तरह का असहनीय दर्द होने पर पुरुषों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है। दोस्तों, लिंग का फ्रैक्चर बहुत कम मामलों में देखने को मिलता है और यह काफी गंभीर परिस्थिति है।

ऐसे में, लिंग की मांसपेशियों में चोट का प्रभाव बढ़ने से पहले इलाज शुरू करना बहुत ही आवश्यक होता है। लिंग में फैक्चर हो जाने पर उसे पूरी तरीके से ठीक किया जा सकता है; अगर पुरुष वक्त पर डॉक्टर का इलाज शुरू कर देते हैं।

लिंग फ्रैक्चर कैसे हो सकता है ? How can a penis fracture occur?

वैसे तो; पुरुषों में लिंग फ्रैक्चर होने की समस्या के मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन, आमतौर पर सेक्स करते दौरान बहुत जोरदार सेक्स करना, हस्तमैथुन करते दौरान बहुत जोर से हस्तमैथुन की क्रिया करना या अपने लिंग के साथ जबरदस्ती असामान्य गतिविधियां करना जैसे कारणों की वजह से पुरुषों के पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

साथ ही, लिंग के हिस्से में किसी तरह की चोट लगना, खेलते दौरान चोट लगना या एक्सीडेंट होने के दौरान चोट लगने के कारण पुरुषों का लिंग फ्रैक्चर हो सकता है। कई पुरुष होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के मशीन की कंपनियों में काम करते हैं; उस दौरान मशीनों के साथ काम करते हुए लिंग में चोट लगना या जलना जैसे कारणों की वजह से पुरुषों में लिंग फ्रैक्चर हो सकता है।

लिंग में फ्रैक्चर आने के बाद क्या करना चाहिए ? What should be done after a penis fracture?

जैसे ही आपको पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या महसूस होती है और आपको दर्दनाक पीड़ा का अनुभव होता है; वैसे ही आप निम्न उपाय करना शुरू करें।

  1. लिंग में दर्दनाक पीड़ा तथा फ्रैक्चर महसूस होने पर तुरंत। आप लिंग के आसपास बर्फ के टुकड़े की मदद से हल्के हाथों से सिकाई करना शुरू करें। बर्फ से सिकाई करने से लिंग में आए फ्रैक्चर की वजह से सूजन तथा दर्द को कम होने में मदद मिल पाती है।
  2. साथ ही, बर्फ की सिकाई करने के बाद दर्द थोड़ा कम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  3. डॉक्टर लिंग के फ्रैक्चर की समस्या की जांच करते हैं और समस्या की गंभीरता के अनुसार इलाज करवाना शुरू कर देते हैं।
  4. पेनिस में फ्रैक्चर की वजह से आई सूजन, लालिमा तथा दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर एंटी इन्फ्लेमेटरी, पैन किलर दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
  5. कई बार लिंग के फ्रैक्चर को जल्दी ठीक करने के लिए डॉक्टर लिंग के ऊपर एक विशेष प्रकार की पट्टी जिसे “प्लास्टर” कहा जाता है; वह बांध देते हैं; ताकि लिंग को सीधा रखते हुए लिंग पर अतिरिक्त दबाव को कम किया जा सके।
  6. अत्याधिक गंभीर स्थिति में डॉक्टर लिंग के फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए लिंग की सर्जरी करवाने का सलाह देते हैं। लिंग में फैक्चर होने के बाद लिंग के क्षति की गंभीरता के अनुसार सर्जरी करवाने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। लिंग की सर्जरी की प्रक्रिया को अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है; जो लिंग में आई क्षति के गंभीरता के ऊपर निर्भर होती हैं।
  7. सर्जरी करवाने के बाद लिंग में स्तंभन को रोकने के लिए डॉक्टर कुछ विशिष्ट प्रकार की दवाइयां, जो स्तंभन को रोकती है; उनका सेवन करने की सलाह देते हैं। इन दवाइयों में शामिल होती हैं, सेडेटिव तथा हारमोंस की दवाइयां; जो निश्चित तथा मर्यादित समय के लिए लिंग में स्तंभन उत्पन्न होने से रोकती है।
  8. पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या का इलाज अगर तुरंत ना करवाया जाए; तो स्थाई रूप से लिंग का आकार विकृत हो सकता है या बिगड़ सकता है।

क्या पेनिस में फ्रैक्चर होने के बाद हम सेक्स कर सकते हैं ? Can we have sex after a penis fracture?

बिल्कुल नहीं ! लिंग में फैक्चर होने की समस्या बहुत ही गंभीर समस्या होती हैं। ऐसे में, लिंग में फैक्चर होने के बावजूद अगर आप शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोच रहे हैं; तो यह बहुत ही गलत विचार है।

वैसे देखा जाए; तो लिंग में फैक्चर होने की वजह से आपको दर्दनाक अनुभव होता है और बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, इस पीड़ा का सामना करते हुए आप शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते; इतना दर्द होता है। पेनिस में फ्रैक्चर होने के बाद वैसे भी संभोग की क्रिया संभव हो ही नहीं पाती है।

लिंग के फ्रैक्चर को ठीक किया जा सकता है क्या ? Can a penis fracture be repaired?

अगर समय रहते लिंग के फ्रैक्चर का इलाज डॉक्टर द्वारा सही तरीके से किया जाता है; तो पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या पूरी तरीके से ठीक होने में मदद मिलती है। पेनिस में फ्रैक्चर की समस्या होने के बाद तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर समय रहते लिंग के फ्रैक्चर का इलाज ना करवाया जाए; तो स्थाई रूप से लिंग के आकार में बदलाव आ जाता है और लिंग का आकार बिगड़ जाता है।

ऐसा होने पर पुरुषों की सेक्स लाइफ पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन, अगर आप तुरंत लिंग में फ्रैक्चर होने के बाद तुरंत डॉक्टर से सलाह देते हैं और सही तरह का इलाज करवाते हैं; तो लिंग में फैक्चर की समस्या समय रहते ठीक हो जाती हैं।

फैक्चर होने के बाद लिंग का टूट सकता है क्या ? Can the penis break after a fracture?

लिंग में फ्रैक्चर होना मतलब लिंग का टूटना ही माना जाता है। वैसे देखा जाए; तो लिंग में किसी भी प्रकार की हड्डी नहीं होती है। लिंग पूरी तरीके से मांसपेशियों से बना होता है ऐसे में, लिंग की मांसपेशियों में अतिरिक्त तनाव आने की वजह से पेनिस में फ्रैक्चर हो जाता है और लिंग मुड़ जाता है।

लिंग में फ्रैक्चर होना मतलब लिंग का टूटना ही माना जाता है। हालंकि, लंड में फ्रैक्चर होने की या लिंग टूटने के मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं; लेकिन लिंग में फैक्चर की समस्या हो सकती हैं।

लिंग फ्रैक्चर होने से कैसे बचाएं ? How to prevent penis fracture?

लिंग को फ्रैक्चर होने से बचाने के लिए पुरुष निम्नलिखित बचाव के तरीके अपना सकते हैं।

  1. लिंग को फ्रैक्चर होने से बचाने के लिए पुरुषों को सेक्स करते दौरान बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए; ताकि लिंग को किसी प्रकार की चोट ना लगे।
  2. लिंग में इरेक्शन प्राप्त होने के बाद पुरुषों को इरेक्ट लिंग को कभी भी टाइट अंडरवियर के अंदर नहीं डाले ना चाहिए।
  3. सेक्स करते समय इरेक्शन के दौरान बिस्तर पर उल्टा लेटने से या सोने से बचना चाहिए।
  4. लिंग को फ्रैक्चर होने से बचाने के लिए पुरुषों को संभोग के दौरान हमेशा लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए; ताकि सेक्स के दौरान चिकनाहट बनी रहे और लिंग में किसी तरह की चोट लगने की संभावना ना रहे।
  5. हस्तमैथुन करते समय पुरुषों को लिंग पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहिए और लिंग में चोट लगे; इस तरह से जोरदार हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए।
  6. सेक्स के दौरान पुरुष तथा महिला साथी को सेक्सपोजिशन का चयन उचित रूप से करना चाहिए। खासतौर पर, सेक्स करते हुए जब महिला पुरुष के ऊपर होती है; तब महिला साथी को लिंग के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।
  7. अगर प्रोफेशनल जॉब में आप विशिष्ट रूप की मशीन के साथ काम करते हैं; तब आपको बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए; ताकि आपके लिंग में किसी प्रकार की समस्या ना हो और चोट ना लगे।
  8. ड्राइविंग करते समय आपको विशेष ख्याल रखना चाहिए; ताकि कार और बाइक एक्सीडेंट की वजह से आपके लिंग में किसी प्रकार की समस्या ना हो और चोट लगने की संभावना ना बचे।
  9. किसी भी कारणवश अगर लिंग में चोट लग जाती है; तो तुरंत डॉक्टर से इलाज शुरू करें। लगभग २४ घंटे के अंदर लिंग के चोट का इलाज करना आवश्यक होता है; ताकि लिंग में किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो सके।

परामर्श :- Consultation

अगर आपको लिंग में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

लिंग में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

अगर आपके लिंग में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत