​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

पेशाब में जलन कारण, लक्षण और इलाज (Dysuria) Burning urine causes, symptoms and treatment

 

पुरुषों और महिलाओं में पेशाब में जलन कारण, लक्षण और इलाज Burning urination in men and women: causes, symptoms and treatment

पुरुषों और महिलाओं में पेशाब में जलन (Dysuria) कारण, लक्षण और इलाज Dysuria in men and women: Causes, symptoms, and treatment

पेशाब में जलन व दर्द कोई आम परेशानी नहीं है बल्कि यह किसी जटिल रोग का कारण हो सकता है। पेशाब में दर्द और जलन को मेडिकल की भाषा में डिस्यूरिया कहा जाता है। डिस्यूरिया ज्यादातर मूत्राशय में या फिर उसके आसपास के क्षेत्र में होता है। पेशाब में जलन होने पर तुरंत इसका इलाज करवाना चाहिए। महिलाओं और पुरुषों में पेशाब में जलन की समस्या के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। यह एक आम समस्या है जो हर उम्र के पुरुष या महिला को प्रभावित कर सकता है।

पेशाब में जलन होना केवल पेशाब से संबंधित नहीं है, बल्कि यह यूरिनरी सिस्टम (मूत्र प्रणाली), किडनी, युरेटर (मूत्रवाहिनी), यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) और यूरिनरी ब्लैडर (मूत्राशय) से संबंधित होता है।

पुरुषों में पेशाब में जलन के मुख्य कारण Main causes of burning sensation during urination in men

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन :- Urinary Tract Infection :- यूरिन मार्ग में इंफेक्शन की समस्या को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन कहते हैं। यह इंफेक्शन बैक्टीरिया की वजह से होता है। जब मूत्रमार्ग के किसी एक क्षेत्र में भारी मात्रा में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं तब यह समस्या होती है। हालांकि यह समस्या महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में कम होती है। बैक्टीरिया अगर यूरिन ट्यूब में जमा होते हैं तो यूरिन ट्यूब में सूजन, दर्द और जलन की समस्या होती है। इसे यूरेथ्राइटिस कहते हैं। बैक्टीरिया अगर ब्लैडर में इंफेक्शन करते हैं तो इसे सिस्टाइटिस कहते हैं। सिस्टाइटिस की समस्या महिलाओं में अधिक होती है। पुरुषों में यूरिन ट्यूब बहुत लंबी होती है जिसके कारण ‘बैक्टीरिया’ ब्लैडर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना :- Enlargement of the prostate gland :- यूरिन मार्ग’ प्रोस्टेट ग्लैंड से चारों तरफ से घिरा होता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ जाता है तब यूरिन मार्ग में दवाब पड़ने लगता है और फिर पेशाब में जलन का सिलसिला शुरू हो जाता है। प्रोस्टेट का बढ़ना एक गंभीर समस्या है जो शरीर के कई कार्यों को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके पेशाब में जलन की समस्या है तो इसे नजर अंदाज न करें। एक बार इसकी जांच जरूर कराएं।

महिलाओं में पेशाब में जलन के मुख्य कारण Main causes of burning sensation during urination in women

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन :- Urinary Tract Infection :- मूत्रवाहिनी दो नलिकाएं होती हैं जो मूत्र को गुर्दे से मूत्राशय तक ले जाती हैं। मूत्रमार्ग मूत्राशय से निकलने वाली एक नली है जो पेशाब को शरीर से बाहर निकालती है। गुर्दे रक्त से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी (पेशाब के रूप में) बाहर निकालते हैं और शरीर में रसायनों को बनाए रखने में मदद करते हैं। मूत्राशय मूत्र प्रणाली का एक हिस्सा है जो मूत्र को इकट्ठा करता है। मूत्र पथ के संक्रमण ज्यादातर बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो मूत्रमार्ग के माध्यम से मूत्र पथ में प्रवेश करते हैं।

महिलाओं में यूरिन मार्ग की लंबाई बहुत छोटी होती है जिससे बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया यूरिनमार्ग के किसी भी हिस्से को चोट पहुंचा सकते हैं जिससे UTI की समस्या हो जाती है। इसलिए महिलाओं को साफ एवं स्वच्छ जगह में ही यूरिन करना चाहिए।

यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) :- Sexually transmitted infections (STIs) :- मूत्र पथ संक्रमण के अलावा, एसटीआई भी दर्दनाक पेशाब का कारण बन सकता है।क्लैमाइडिया, गोनोरिया और जेनिटल हर्पीज यौन संचारित संक्रमण हैं। बैक्टीरिया क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस के कारण क्लैमाइडिया होता है, बैक्टीरिया निसेरिया गोनोरिया से गोनोरिया होता है और हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (एचएसवी) जेनिटल हर्पीज का कारण बनता है। यौन संचारित संक्रमण के अतिरिक्त लक्षणों में खुजली, जलन और असामान्य स्राव भी हो सकते हैं।

यीस्ट इंफेक्शन :- Yeast Infection :- यीस्ट इंफेक्शन महिलाओं के योनि (Vagina) में होने वाला एक संक्रमण है, जिससे पेशाब करते वक्त दर्द, योनि में खुजली और उत्तेजना की समस्या होती है। यह तब होता है जब योनि में मौजूद यीस्ट की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं में यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

प्रोस्टेट संक्रमण :- Prostate infection :- इसे प्रोस्टेटाइटिस भी कहते हैं। यौन संचारित संक्रमण से अल्पकालिक बैक्टीरिया या पुरानी सूजन प्रोस्टेटाइटिस का कारण बन सकती है। अन्य लक्षणों में मूत्राशय, अंडकोष और लिंग में दर्द, दर्दनाक स्खलन और खासकर रात में बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता शामिल हो सकते हैं।

ओवेरियन सिस्ट :- Ovarian cysts :- यह स्थिति मूत्राशय पर दबाव डाल सकती है, जिससे पेशाब करने में दर्द हो सकता है। ओवेरियन सिस्ट एक या दोनों अंडाशय में हो सकते हैं। अन्य लक्षणों में यह महसूस करने में कठिनाई हो सकती है कि पेशाब करने के बाद मूत्राशय खाली है।

मूत्राशय (ब्लैडर) का कैंसर :- Bladder cancer :- जब मूत्राशय में कैंसर कोशिकाएं विकसित हो जाती हैं। पेशाब के दौरान दर्द और असुविधा आमतौर पर मूत्राशय के कैंसर के शुरुआती लक्षण नहीं होते हैं। इसके अलावा, मूत्र में रक्त आता है। अन्य लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने में कठिनाई या कमजोर मूत्र प्रवाह शामिल हो सकते हैं

पुरुषों और महिलाओं दोनों को पेशाब करते समय दर्द और असुविधा का अनुभव हो सकता है और इसका कारण भी अलग - अलग हो सकता है। लेकीन कारण कोई भी डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए

महिलाओं और पुरुषों में पेशाब में जलन के अन्य कारण Other causes of burning urination in women and men

  1. किडनी या मूत्राशय में पथरी और संक्रमण।
  2. अधिक उम्र।
  3. त्वचा संबंधित रोग होंने पर एक्जिमा।
  4. गर्भावस्था।
  5. ब्लेडर का कैंसर या पौरुष ग्रंथि का कैंसर।
  6. योनि में सूखापन की समस्या।
  7. जनानांग की त्वचा में घाव।
  8. पेशाब करने में रुकावट आने पर जलन की समस्या होती है। यह तब होता है जब यूरिन मार्ग सिकुड़ जाता है या पौरुष ग्रंथि बढ़ने लगती है।
  9. यौन संचारित रोग।
  10. साबुन से योनि साफ करने से योनि में सूखापन आता है जिससे पेशाब के दौरान जलन हो सकती है।
  11. यौन क्रियाओं के दौरान की गई लापरवाही पेशाब के दौरान जलन का कारण बनती हैं।

पेशाब में जलन और दर्द के लक्षण Symptoms of burning and pain during urination

  1. यूरिन के गंध में बदलाव आना।
  2. जांघ के आस-पास दर्द होना।
  3. पेशाब के रंग में बदलाव या पेशाब से खून आना।
  4. पेल्विक (Pelvic) क्षेत्र को छूने से दर्द होना।
  5. अधिक पेशाब करना, ज्यादातर रात में पेशाब लगना।
  6. बुखार, पेट में दर्द होना।
  7. उल्टी, दस्त, योनि में खुजली होना।
  8. सेक्स के दौरान दर्द व जलन होना।
  9. योनि से गीला पदार्थ बहना (यह खून भी हो सकता है)
  10. शरीर में कपकपी होना।

ऊपर बताए गए लक्षण नजर आते हैं तो बिना देरी के पेशाब में जलन की समस्या का इलाज करवाएं। यौन संचारित रोगों से भी पेशाब में जलन होती है।

डॉक्टर को कब दिखाएं When to see a doctor

अचानक से पेशाब लगने पर, रुक-रुक कर पेशाब आने पर, पेशाब के साथ मवाद बहने पर, यूरिन पास करने में तकलीफ होने पर बिना देरी के डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पेशाब में जलन से बचाव Prevention of burning sensation during urination

  1. सोने से पहले पेशाब करें।
  2. सेक्स के बाद पेशाब करें।
  3. पेशाब आने पर नहीं रोकें।
  4. ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
  5. ऐसे आहार न खाएं जिससे खुजली व जलन की समस्या हो जैसे कि खट्टे और मिर्च मसाले वाले पदार्थ।
  6. शराब और सिगरेट न पियें।
  7. गर्मी में कॉटन की ढीली अंडरवियर पहने। कड़ी अंडरवियर पहनने से पसीना आएगा और खुजली एवं जलन की समस्या होगी।
  8. सुरक्षित सेक्स करें।
  9. बहुत अधिक सेक्स करने से भी जलन की समस्या हो सकती है। अधिक देर तक सेक्स करने से बचें।
  10. गीली अंडरवियर या गीले पैड्स इस्तेमाल में न लाएं।
  11. विटामिन सी युक्त पदार्थ का अधिक सेवन करें। विटामिन सी संक्रमण से लड़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाता है।

पेशाब में जलन की रोकथाम Prevention of burning urination

किसी भी अन्य स्वास्थ्य स्थिति की तरह, पेशाब में जलन को भी आसानी से रोका जा सकता है। इस दर्दनाक स्थिति से खुद को बचाने के लिए, हम आपको नीचे दिए गए सुझावों का पालन करने की सलाह देते हैं।

कुछ घरेलू उपचार जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं?What home remedies can help relieve the burning sensation?

  1. पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, क्योंकि यह मूत्र पथ को साफ करने में मदद करता है।
  2. बैक्टीरिया को मूत्राशय तक जाने से रोकने के लिए संभोग के बाद पेशाब करें।
  3. बाथरूम का उपयोग करने के बाद लिंग और योनि क्षेत्र को साफ और सूखा रखें।
  4. यौन संचारित रोगों के कारण होने वाले पेशाब में जलन को रोकने के लिए, अनेक पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाते समय कंडोम का उपयोग करें।
  5. चूंकि महिलाओं में पेशाब में जलन विकसित होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें केमिकल वाले साबुन, डूश और वेजाइनल स्प्रे का उपयोग करने से बचना चाहिए और टैम्पोन को बार-बार बदलना चाहिए।
  6. एक माता-पिता के रूप में, आपको अपनी छोटी लड़कियों के लिए बबल बाथ और गीले स्विमसूट में लंबे समय तक खेलने को सीमित करना चाहिए। इससे योनी में सूजन (वल्वाइटिस) हो सकती है।

परामर्श :- Consultation

पेशाब में जलन के कारण पेशाब करना कठिन हो जाता है, जिसमें योनि और लिंग क्षेत्रों में दर्द, जलन और असुविधा होती है। अगर आप इस स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो पेशाब में जलन की समस्या को नजरंदाज करने से आपके शरीर को कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। पेशाब में जलन किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर घरेलू उपाय के कुछ दिनों बाद भी आपको पेशाब की जलन से राहत नहीं मिल रही है तो तुरंत ही किसी डॉक्टर से इसकी जांच करवानी चाहिए।

अगर आपको कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

पेशाब करने के दौरान या बाद में पुरुषों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत