गर्भ क्यों नहीं ठहरता। कारण लक्षण और उपचार Why pregnancy does not occur। Causes, Symptoms and Treatment
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ कारणों की वजह से कुछ महिलाएं गर्भधारण क्यों नहीं कर पाती है। There are some reasons why some women are unable to conceive.
गर्भ धारण के लिए महिलाओं का शरीर पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। महिलाओं की कुछ गलतियां बाद में जाकर प्रेगनेंसी को नुकसान पहुंचा सकती है।
गर्भधारण करना हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों में यह देखा जा महिलाओं को प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कई बार पहले की गई गलतियों के कारण होता है।
हम आज अपना जीवन कैसे जी रहे हैं और अपनी सेहत का कितना ध्यान रख रहे हैं, इसका असर हमारी भविष्य की सेहत पर पड़ता है।
ठीक इसी प्रकार प्रेगनेंसी में भी होता है,
महिलाएं अपने शुरुआती जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर सकती हैं, जो बाद में उनकी प्रेगनेंसी में अड़चन बन सकती है। महिलाएं आमतौर पर अपने जीवन में ऐसी कौन सी गलतियां करती हैं, जिनका नुकसान उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।
अधिकांश कपल्स शादी के एक या दो साल में परिवार बढ़ाने की योजना बनाना शुरू कर देते हैं, और यदि वे अभी बच्चा नहीं चाहते हैं, तो वे महिला के गर्भधारण को रोकने के लिए सुरक्षा का उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन महिला का गर्भ ठहर नहीं पाता। ऐसी स्थिति में यह महिलाओं के लिए बहुत परेशानी का कारण बनता है।
आपको पहले यह पता लगाना चाहिए कि आप गर्भवती क्यों नहीं हो रही हैं। क्योंकि एक महिला के गर्भधारण न करने का कोई एक कारण नहीं होता है, बल्की कई कारण हैं जब महिला गर्भवती नहीं हो पाती है या महिला का गर्भ नहीं ठहरता है । और यह कारण कभी-कभी महिला के साथ-साथ पुरुष से भी जुड़ा हो सकता है। महिला के गर्भवती न होने के पीछे कुछ कारण पुरुषों से जुड़े हो सकते हैं।
गर्भ क्यों नहीं ठहरता Why pregnancy does not occur
गर्भ न ठहरने का कारण आपको शारीरिक समस्या, तनाव संबंधी समस्या या आपके गर्भाशय में समस्या हो सकती है। इसके अलावा, गर्भवती न होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
अनियमित पिरिड्स :- irregular periods :- गर्भवती होने के लिए नियमित पीरियड्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। जब पीरियड्स सही या नियमित समय पर नहीं आते हैं, या किसी को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है। तो इन दोनों के कारण भी बांझपन का खतरा होता है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो अपनी मेडिकल जांच करवाएं।
फैलोपियन ट्यूब से संबंधित समस्या :- Fallopian tube related problems :- फैलोपियन ट्यूब गर्भावस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि पुरुष शुक्राणु इस ट्यूब में ही अंडे को निषेचित करते हैं। जिसके कारण महिला गर्भवती होती है, लेकिन अगर फैलोपियन ट्यूब से संबंधित कोई समस्या है, तो यह महिला के गर्भ ठहरने में परेशानी का कारण बन सकती है।
गर्भाशय की गांठ :- uterine fibroids :- फाइब्रॉएड यानि गर्भाशय में गांठ के कारण, भी गर्भावस्था में कई समस्याओं का कारण बनता है। वास्तव में, फाइब्रॉएड की समस्या के कारण मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग होती है, संबंध बनाने के दौरान दर्द, और पीरियड्स के बाद भी रक्तस्त्राव की समस्या होती है। इनके कारण, अंडे और शुक्राणु आपस में नहीं मिल पाते हैं, जिसके कारण महिला माँ नहीं बन पाती है।
अधिक उम्र :- older age :- किसी महिला के गर्भवती न होने का एक कारण उसकी बढ़ती उम्र भी हो सकती है। क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, अंडाशय में अंडे कम होने लगते हैं, जिसके कारण उम्र बढ़ने के साथ महिला के गर्भधारण की संभावना भी कम हो सकती है।
आपका आहार भी इसका कारण हो सकता है Your diet could also be the cause.
कुछ चीजें हैं जो गर्भावस्था के दौरान निषिद्ध हैं क्योंकि उनके सेवन से गर्भपात का खतरा होता है। लेकिन अगर आप उन खाद्य पदार्थों जैसे कच्चा पपीता, अनानास, अंगूर, गर्म चीजें, कटहल आदि का अधिक सेवन करतीं हैं, तो इसके कारण आपको गर्भवती होने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बांझपन (इनफर्टिलिटी) :- Infertility :- यह समस्या पुरुषों से संबंधित हो सकती है, जैसे कि पुरुष के उत्पादित शुक्राणुओं की संख्या प्रेग्नेंट होने के लिए जरुरी शुक्राणुओं की संख्या से कम है। इसके अलावा, यह भी कारण हो सकता है कि शुक्राणु का उत्पादन तो होता है, लेकिन यह महिला के अंडाशय तक नहीं पहुंच सकता है, जिसके कारण निषेचन न हो पाने के कारण महिला को गर्भवती नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
गर्भाशय संबंधी समस्याएं :- Uterine problems :- कई बार ऐसा होता है कि महिला अपने गर्भाशय से संबंधित समस्याओं के कारण गर्भधारण नहीं कर पाती है, जैसे कि यदि महिला अधिक गर्भनिरोधक गोलियां लेती है, तो इससे गर्भाशय की झिल्ली कमजोर हो जाती है, बार-बार गर्भपात होने के कारण गर्भाशय से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। अगर महिला डॉक्टर की सलाह के बिना अन्य दवाओं का अधिक सेवन करती है, तो यह गर्भाशय को भी प्रभावित करती है।
अंडों का उत्पादन न होने के कारण :- Reasons for lack of egg production :- महिला के अंडाशय में अंडों के निर्माण में गड़बड़ी के कारण, गर्भ न ठहरने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण महिला का किसी बीमारियों से पीड़ित होना हो सकता है जैसे थायराइड आदि।
डिप्रेशन या नींद न आना :- Depression or sleeplessness :- पीरियड्स के दौरान नींद न आने की शिकायत भी हो सकती है। नींद न आने का कारण यह है कि आप डिप्रेशन से गुजर रहीं हैं। जब भी आपको इस तरह की कोई समस्या हो तो तुरंत चिकित्सीय जांच करवाएं। नींद न आने की शिकायत भी बांझपन के लक्षण हैं।
बेहतर संबंध न होने के कारण :- Due to lack of good relations :- अगर आप सोचते हैं कि आप एक बार शारीरिक रूप से करीब आते हैं और आपका गर्भधारण हो जायेगा हैं, तो यह बिल्कुल गलत है। क्योंकि गर्भावस्था के लिए सही समय और ओवुलेशन पीरियड में बेहतर संबंध बनाना जरूरी होता है, जिससे आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए अगर आप बेहतर संबंध नहीं बनाते हैं, तो इस वजह से भी महिला का गर्भधारण नहीं होता है, और इस दौरान आपको किसी भी तरह के प्रोटेक्शन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
वजन को नियंत्रित न रखना :- Not controlling weight :- मोटापा ऐसी स्थिति को जो आपकी गर्भावस्था और गर्भधारण करने की क्षमता दोनों को प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं का वजन उसकी प्रेगनेंसी की उम्र से पहले ही बढ़ जाता है, जिससे प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो सकती है। जिन महिलाओं को वजन बढ़ता जा रहा है, वे अपने बढ़ते वजन पर रोक लगाने पर विचार करना चाहिए।
संबंध बनाते समय दर्द होना :- pain during intercourse :- आपके मिलन के समय अधिक दर्द नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर आपको इस दौरान दर्द या पेन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से बात करें। गर्भ न ठहरने या गर्भवती न होने का यह एक कारण हो सकता है।
दवाइयों का सेवन :- medication intake :- यदि आप तनाव या मानसिक समस्याओं से संबंधित दवाएं लेती हैं, तो यह आपकी गर्भावस्था में भी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में, गर्भधारण करने के लिए एक डॉक्टर से एक बार बात की जानी चाहिए।
सर्वाइकल की समस्या :- Cervical problems :- कुछ महिलाओं को सर्वाइकल की समस्या होती है, जिसके कारण शुक्राणु ग्रीवा नहर (सर्वाइकल कैनाल) से नहीं गुजरते हैं। इस वजह से महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं।
तो ये कुछ कारण हैं जिनकी वजह से एक महिला को गर्भधारण करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि कुछ आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर These habits of women can cause problems during pregnancy, know which things should not be ignored even by mistake.
धूम्रपान व शराब का सेवन :- smoking and alcohol consumption :- आजकल पुरुष व महिलाओं दोनों को ही युवावस्था में शराब व धूम्रपान दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। बहुत ही कम महिलाएं इस बारे में जानती हैं कि शराब व धूम्रपान का सेवन करने से गर्भावस्था से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं।
क्रोनिक बीमारियां का नियंत्रण :- Control of chronic diseases :- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है। अगर किसी महिला को गर्भावस्था से पहले ही ये बीमारियां हैं, तो अच्छी लाइफस्टाइल आदतों, सही डाइट और दवाओं आदि की मदद से इन्हें कंट्रोल रखना जरूरी है। ये बीमारियां आगे जाकर प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
संक्रमण को सीरियस न लेना :- Not taking the infection seriously :- मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से में संक्रमण होना बाद में प्रेगनेंसी को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ महिलाएं शर्म या अन्य किसी वजह से इस संक्रमण की ठीक से जांच व इलाज नहीं करवा पाती हैं और इस कारण से कई बार बाद में प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आने लगती है।
समय पर जांच न कराना :- Not getting tested on time :- महिलाओं के शरीर में हार्मोन से लेकर जेनेटिक स्थितियों तक कई ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, जो बाद में बड़ी समस्याएं बन जाती हैं। समय पर इनकी जांच कराना कई बार बड़ी समस्याएं पैदा होने से रोक सकता है। इसलिए महिलाओं को समय-समय पर गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करते रहना चाहिए।
परामर्श :- Consultation :-
आमतौर पर महिलाएं पीरियड्स और प्रेगनेंसी को लेकर बहुत कम जागरूक होती हैं। इसलिए पीरियड्स में अनियमितता आने, सामान्य से अधिक या कम ब्लीडिंग होने, ब्लीडिंग के रंग में बदलाव या उससे बदबू आने या प्रेगनेंसी के दौरान किसी तरह की कोई समस्या होने पर वे तुरंत घबरा जाती हैं।
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ओव्यूलेशन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जांच करा कर इलाज करवाना चाहिए।
अगर महिलाओं को गर्भधारण करने में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।
अगर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं एवं सप्लीमेंट का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।
अगर आपको पीरियड्स या प्रेगनेंसी से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी या कन्फ्यूजन है तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर इस बारे में बात करना चाहिए।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment