​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

प्रेगनेंसी का छठा महीना लक्षण, शिशु का विकास, डाइट और सावधानियां Sixth Month of Pregnancy, Symptoms, Baby Development, Diet and Precautions

प्रेगनेंसी के 6वें महीने में जरा संभलकर, बच्चा सबकुछ सुनता है! Be careful in the 6th month of pregnancy, the baby hears everything!

प्रैगनेंसी का वैसे तो हर महीना ही महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन छठा और आठवां महीना सबसे खास माना जाता है। छठे महीने यानि दूसरी तिमाही का आखिरी महीना। इस महीने में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था दौरान कई नए अनुभव मिलते हैं और इस महीने में ही आपका बेबी बंप संपूर्ण तौर पर दिखाई देने लगता है क्योंकि इस महीने में ही बच्चे की ग्रोथ शुरू होती है।

प्रेगनेंसी का छठा महीना प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही का आखिरी महीना है। इस दौरान आपकी प्रेगनेंसी के 20 सप्ताह पूरे हो चुके होते हैं और अगले चार सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होते हैं। अभी आप पूर्ण रूप से एक प्रेगनेंट महिला दिखाई देती हैं क्योंकि आपके बेबी बंप का साइज काफी बड़ा हो जाता है। जैसे जैसे आपके शिशु को पौष्टिक की जरूरत होती है वैसे वैसे आपका शरीर खून के उत्पादन को बढ़ाता है। इस दौरान आप खुद में कुछ सामान्य लक्षण महसूस करती हैं

गर्भावस्था के 6 महीने में बच्चे की स्थिति क्या होती है? What is the position of the baby at 6 months of pregnancy?

इस दौरान बच्चे का वजन और लंबाई भी बढ़ती है। शिशु की त्वचा गुलाबी हो जाती है। इस महीने के अंत तक बच्चे की उंगलियां और नाखून विकसित होते हैं और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से दिखाई देते हैं। संभव है कि अल्ट्रासाउंड में आपको बच्चा अंगूठा चूसता दिखाई दे। छठे महीने के अंत तक शिशु का वजन लगभग 1000 ग्राम के करीब और उसकी लंबाई लगभग 12 इंच के आसपास हो सकती है।

छठे महीने में शिशु का विकास / सेंसरी यानी ज्ञानेंद्रियों का विकास Baby Development in the Sixth Month / Sensory Development

  1. आंखें :- Eyes :- इससे पहले तक शिशु की बंद रहीं पलकें अब खुलना शुरू कर देती हैं। रेटिना बनने लगती है और शिशु आपके पेट से छनकर आने वाली रोशनी पर प्रतिक्रिया जताना शुरू कर देता है।
  2. कान :- Ears :- शिशु की सुनने की क्षमता में काफ़ी सुधार होता है। वह आपकी आवाज़ पहचान सकता है और संगीत या तेज़ शोर जैसी बाहरी आवाज़ों पर प्रतिक्रिया दे सकता है।
  3. स्पर्श और स्वाद :- Touch and Taste :- शिशु को स्पर्श का अनुभव होने लगता है और अमूमन वे अपने चेहरे को छूने या अंगूठा चूसने जैसी गतिविधियां शुरू कर देते हैं। टेस्ट बड भी बनने लगता है यानी शिशु को स्वाद का शुरुआती अंदाज़ा लगने लगता है। इस दौरान वे एम्नियोटिक फ़्लूइड के स्वाद को पहचान सकते हैं।
  4. त्वचा और फ़ैट का लेयर :- Layers of skin and fat :- शिशु की त्वचा पतली और पारदर्शी होती है, लेकिन इसे एक सफ़ेद क्रीमी परत घेरे रहती है, जिसे वर्निक्स केसियोसा कहते हैं। यह शिशु को एम्नियोटिक फ़्लूइड में सूखने से बचाती है। शिशु के भीतर और भी तरह के फ़ैट बनने लगते हैं, जैसे कि सबक्यूटेनियस फ़ैट। यह उसे इन्सुलेशन और एनर्जी स्टोर करने में मदद करता है।
  5. मस्तिष्क :- Brain :- मस्तिष्क तेज़ी से बढ़ने लगता है और इस तरह ज़रूरी न्यूरल कनेक्शन की नींव बनने लगती है।
  6. फेफड़े :- Lungs :- हालांकि, फेफड़े इस समय तक पूरी तरह मैच्योर नहीं होते, लेकिन फेफड़ों में अल्वियोली बनने लगती है और यह सर्फ़ैक्टेंट नामक पदार्थ का उत्पादन शुरू करते हैं, जो जन्म के बाद सांस लेने में मदद करता है।
  7. पाचन तंत्र :- Digestive system :- शिशु थोड़ी मात्रा में अम्नियोटिक द्रव को निगलने और पचाने का अभ्यास करता है। इससे पाचन तंत्र का विकास शुरू हो जाता है।
  8. शिशु का विकास :- Baby's development :- स्किन लाल और झुर्रीदार होती है जिसपर मुलायम बालों की एक परत होती है। उसके सोने और जागने का एक पैटर्न बन जाता है जिसे आप महसूस कर सकती हैं। शिशु के पेट में मिकोनियम नाम का काला पदार्थ जमा होना शुरू होता है जो उसका पहला मल बनता है।

प्रेगनेंसी के छठे महीने में शरीर में होने वाले बदलाव Body changes during the sixth month of pregnancy

इस दौरान आपकी प्रेगनेंसी के 20 सप्ताह पूरे हो चुके होते हैं और आप पूरी तरह एक प्रेगनेंट महिला के रूप में दिखने लगती हैं, क्योंकि आपके बेबी बंप का साइज़ काफ़ी बड़ा हो जाता है। जैसे-जैसे आपके शिशु को पौष्टिक आहार की ज़रूरत बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे आपके शरीर में ख़ून का उत्पादन बढ़ने लगता है। छठे महीने में आपको कई सामान्य लक्षण देखने को मिल सकते हैं,

गर्भवती महिलाओं को र्भावस्था के दौरान शारीरिक बदलाव Physical changes in pregnant women during pregnancy

  1. वजन बढ़ना :- Weight gain :- अब तक, आपका वज़न लगभग 4–6 किलोग्राम बढ़ चुका होगा। यह वज़न शिशु के विकास और डिलीवरी के साथ-साथ स्तनपान के लिए आपके शरीर को तैयार करने के लिए ज़रूरी है।
  2. पेट का आकार बढ़ना :- Abdominal enlargement :- जैसे-जैसे गर्भाशय का आकार बढ़ता है, आपके डायाफ़्रैम पर उसी हिसाब से दबाव भी बढ़ता जाता है। इस वजह से आपको सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इस दौरान गर्भाशय आमतौर पर पेट के ऊपर एक इंच या उससे अधिक तक बढ़ता है। इसके कारण आपकी नाभि बाहर की ओर निकली हुई दिखने लगती है। डिलीवरी के बाद कुछ हफ्तों तक यह इस तरह बनी रहती है, लेकिन कुछ समय बाद में यह अपनी स्थिति में वापस आ जाती है। हर महिला के शरीर अनुपात के कारण नाभि का बाहर की ओर निकलना देर से पता चल सकता है।
  3. स्ट्रेच मार्क्स :- Stretch Marks :- गर्भाशय का आकार बढ़ने से पेट के निचले हिस्से में खिंचाव होने लगता है। इस वजह से आपके पेट, जांघों और स्तनों की त्वचा खिंचने लगती है, जिससे आपके शरीर के इन हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। जिस वजह से आपको असहजता महसूस हो सकती है। इसके लिए ज़रूरी है कि आप अपने त्वचा को मॉइस्चराज़ करके रखें।
  4. ब्रैक्सटन हिक्स कंट्रैक्शन :- Braxton Hicks Contractions :- डिलीवरी से पहले गर्भवती महिलाओं का शरीर ख़ुद को इसके लिए तैयार करता है। इसलिए, गर्भाशय यानी यूट्रस में खिंचाव महसूस होता है। कई बार इस खिंचाव को लोग लेबर पेन समझ बैठते हैं, लेकिन यह दर्द उतना तेज़ नहीं होता। हो सकता है कि आपको नकली लेबर पेन (ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन) होने लगे। ये थोड़ी-थोड़ी देर में 30 सेकंड से लेकर एक मिनट तक रहने वाले संकुचन हैं। हालांकि, इस तरह के पेन ज्यादातर तीसरी तिमाही में होते हैं। अगर तेज दर्द उठे या फिर निश्चित समयावधि से रुक-रुक कर हल्का दर्द हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।
  5. भावनात्मक बदलाव :- Emotional changes: :- हार्मोन में होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन या चिंता हो सकती है। प्राणायाम, ध्यान से जुड़ा कोई योग या फिर प्रीनेटल योग से आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

प्रेगनेंसी के छठे महीने में होने वाले सामान्य लक्षण Common symptoms in the sixth month of pregnancy

  1. पीठ में दर्द होना :- Back pain :- बच्चे की ग्रोथ क चलते महिला का गर्भाश्य-पेट आगे की ओर बढ़ता है जिस वजह से पीठ में दर्द रहता है। गर्भवती महिलाओं का र्भावस्था के दौरान शरीर, गर्भ में पल रहे शिशु का विकास करने के साथ साथ खुद को भी प्रसव (Delivery) के लिए तैयार करता है। आपके शिशु का विकास होने के साथ साथ गर्भाशय का आकार भी बढ़ता है और आपका पेट आगे की तरफ निकलता है तथा शरीर में मौजूद हार्मोन पेल्विक क्षेत्र और मांसपेशियों को ढीला करते हैं जिसके कारण आपके पीठ में दर्द की समस्या सामने आती है।
  2. शरीर में सूजन :- Swelling in the body :- छठे महीने के आसपास गर्भवती महिलाओं के पैर टखनों और हाथों में सूजन आने लगती है। इसे एडीमा भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में टिश्यू के भीतर तरल पदार्थ बनना शुरू होता है, ताकि आपको और आपके बच्चे को पोषण मिल सके। प्रेगनेंसी के छठे महीने के दौरान आपके और आपके गर्भ में पल रहे शिशु के पोषक की पूर्ति करने के लिए आपके शरीर में टिश्यू के अंदर तरल पदार्थ बनने शुरू हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपके पेल्विक क्षेत्र में ज्यादा प्रेशर पड़ता है जो आपके शरीर में और खासकर आपके पैरों, हाथों और एड़ियों में होने वाले सूजन का कारण बनता है। प्रेगनेंसी की इस अवस्था में सूजन एक आम लक्षण है। ज्यादा सूजन होने की स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर बात करनी चाहिए।
  3. अपच की समस्या :- Indigestion :- बहुत सी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपच और कब्ज हो जाती है। क्योंकि गर्भाशय बढ़ने के कारण पेट के निचले भाग पर दबाव पड़ता है जो अपच और कब्ज की समस्या करता है। गर्भाव्स्था के 24वें सप्ताह के आसपास आपको गैस और कब्ज की समस्या सामने आती है। क्योंकि इस दौरान आपके गर्भ में पल रहे शिशु का आकार बढ़ता है जिसके कारण पेट के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है। प्रेगनेंसी के छठे महीने में गैस और कब्ज की समस्या से बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी और फाइबर से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए। गैस या कब्ज की वजह से खाना हजम नहीं होना प्रेगनेंसी के सामान्य लक्षण हैं जो खान पान में बदलाव लाने पर दूर हो जाते हैं। इसमें बार बार भूख और प्यास लगना, गर्मी लगना, हल्का फूलका कमजोरी महसूस करना आदि शामिल हैं। अगर इसके बावजूद कब्ज ठीक ना हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
  4. शरीर में दर्द :- Body aches :- जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ेगा, आपको शरीर में दर्द रहने की समस्या बढ़ सकती है। यह दर्द गर्भाशय के बढ़ने के कारण होता है। इस दर्द को राउंड लिगामेंट दर्द कहा जाता है।
  5. हाथ-पैरों में झनझनाहट :- Tingling in the hands and feet :- गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के छठे महीने में रक्त संचार बढ़ने के कारण आपके हाथों और पैरों में झनझनाहट होने की समस्या हो सकती है। ऐसा ज्यादातर उन महिलाओं के साथ होता है, जो ऑफिस में काम करती हैं। लगातार कंप्यूटर पर काम करने से हाथों में झनझनाहट होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप बीच-बीच में अपने हाथों को आराम देती रहें।
  6. खर्राटे आना :- Snoring :- वजन बढ़ने से कई महिलाओं को खर्राटे आने की समस्या हो जाती है। क्योंकि सिर और गर्दन के चारों ओर के टिश्यू सूख जाते हैं। कुछ मामलों में खर्राटे मधुमेह का संकेत हो सकते हैं।
  7. अनिद्रा की समस्या :- Problem of insomnia :- गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था दौरान इस महीने में अनिद्रा की परेशानी होना आम है। ज्यादातर रात को बार-बार पेशाब जाने की वजह से होती है। शरीर में दर्द रहने की समस्या बढ़ सकती है। छठे महीने मे रक्त संचार बढ़ने के कारण आपके हाथों पैरों में झनझनाह होने की समस्या हो सकती है हो सकता है कि आपको नकली लेबर पेन (ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन) होने लगे। ये थोड़ी-थोड़ी देर में 30 सेकंड से लेकर एक मिनट तक रहने वाले संकुचन हैं। हालांकि, इस तरह के पेन ज्यादातर तीसरी तिमाही में होते हैं। अगर तेज दर्द उठे या फिर निश्चित समयावधि से रुक-रुक कर हल्का दर्द हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

प्रेगनेंसी के छठे महीने में डाइट Diet in the sixth month of pregnancy

आपके स्वास्थ्य पर अब दो ज़िंदगियां टिकी होती हैं। जितनी आप स्वस्थ रहेंगी, उतना ही आपका बच्चा तंदुरुस्त होगा। ज़ाहिर है कि आपकी सेहत का सीधा असर आपके शिशु के ऊपर पड़ता है। इसलिए, अपनी देखभाल को प्राथमिकता देना ज़रूरी है।

प्रेगनेंसी के छठे महीने में आपको भूख और प्यास बहुत तेजी से लगती है। क्योंकि इस दौरान आपके गर्भ में पल रहे शिशु का विकास काफी तेजी से होता है। विकास तेजी से होने के कारण उसे ज्यादा पौष्टिक की जरूरत पड़ती है जिसके कारण आपके शरीर में खून का उत्पादन बढ़ जाता है और हार्मोनल बदलाव भी लगातार होते रहते हैं। ऐसे में आपके डाइट में प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, फाइबर और दूसरे पौष्टिक आहार का शामिल होना जरूरी है। क्योंकि यह आपको और आपके शिशु को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

  1. प्रोटीन :- Protein :- जैसा की आपको पता है की आप मां बनने के काफी करीब जा चुकी हैं। अब तक आप प्रेगनेंसी के पांच महीनों को पार कर चुकी होती हैं। इस दौरान आपके शिशु का विकास बहुत तेजी से होता है। उसका आकार और वजन दिन प्रतिदिन बढ़ते हैं साथ ही आपके शरीर में भी बदलाव होते हैं जिसपर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में शरीर और शिशु दोनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  2. फाइबर मिनरल और विटामिन :- Fiber, Minerals, and Vitamins :- गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था दौरान शरीर का मजबूत होना बहुत आवश्यक क्योंकि इस दौरान आपके शरीर पर कई तरह के प्रेशर होते हैं। विटामिन, मिनरल और फाइबर का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसकी पूर्ति करने के लिए आपको ताजी और हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, ड्राई फ्रूट, सूखे मेवा आदि का सेवन करना चाहिए। इन्ही सभी चीजों का सेवन करने पर आपको आयरन, मिनरल, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और दूसरे भी काफी तत्वों की पूर्ति हो जाती है।
  3. फैट और कार्बोहाइड्रेट :- Fat and Carbohydrates :- प्रेगनेंसी के छठे महीने में आपके शरीर में किसी भी समय ऊर्जा की कमी नहीं होनी चाहिए। अपने दैनिक जीवन और खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए। इस दौरान शरीर की ऊर्जा की पूर्ति करने के लिए फैट और कार्बोहाइड्रेट बहुत जरूरी हैं। इसलिए आप घी, मीट, आलू, चावल और दूसरे वसीय पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करनी चाहिए।
  4. आयरन :- Iron :- शिशु को रक्त आपूर्ति की ज़रूरत बढ़ जाती है, ऐसे में आपको ज़्यादा आयरन की ज़रूरत होती है। अपने आहार में पालक, मसूर और आयरन से भरपूर अनाज शामिल करें। साथ ही, ध्यान रखें कि आयरन की मात्रा बढ़ने पर आहार में विटामिन सी की मात्रा बढ़ा दें, ताकि आयरन आसानी से पच सके।
  5. कैल्शियम और विटामिन डी :- Calcium and Vitamin D :- ये पोषक तत्व शिशु की हड्डियों के विकास के लिए बेहद ज़रूरी हैं। अपने आहार में नियमित रूप से डेयरी प्रॉडक्ट और टोफ़ू को शामिल करें और कुछ समय धूप में ज़रूर गुज़ारें।
  6. ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड :- Omega-3 fatty acids :- अखरोट, अलसी के बीज और मछली में पाए जाने वाले ये फ़ैट शिशु के मस्तिष्क और आंखों के विकास में मदद करते हैं।
  7. हाइड्रेशन :- Hydration :- दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

प्रेगनेंसी के छठे महीने की सावधानियां Precautions for the sixth month of pregnancy

प्रेगनेंसी के छठे महीने में अपने खान पान और दैनिक जीवन पर ध्यान देने के साथ साथ आपको कुछ सावधानियों का भी ख्याल रखना चाहिए। नीचे हम कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको सावधान रहना चाहिए।

  1. संतुलित आहार लें। :- Eat a balanced diet :- प्रेगनेंसी के छठे महीने में संतुलित आहार के लिए प्रोटीन (दालें, अंडे, पनीर), आयरन (हरी सब्ज़ियां, बीन्स), कैल्शियम (दूध, दही), फाइबर (ओट्स, फल, सब्ज़ियां), और ओमेगा-3 फैटी एसिड (मेवे, मछली) पर ध्यान दें, साथ ही भरपूर पानी और साबुत अनाज लें कब्ज़ और पाचन की दिक्कत से बचने के लिए तरल पदार्थ और फाइबर युक्त आहार ज़रूरी है, जबकि चीनी व प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  2. पेट पर दबाव न डालें। :- Avoid pressure on the abdomen :- प्रेगनेंसी के छठे महीने में पेट पर दबाव न डालने का मतलब है कि पेट को जोर से दबाना या चोट पहुँचाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि शिशु बढ़ रहा होता है, लेकिन हल्के स्पर्श या पेट को सहारा देने के लिए सहारा देना ठीक है; गर्भावस्था के दौरान पेट के बढ़ने से शिशु और गर्भाशय का आकार बढ़ता है, जिससे पेट के अंदर दबाव बढ़ सकता है. जोर से दबाने या चोट लगने से स्थिति खराब हो सकती है, खासकर तीसरी तिमाही में, जहाँ प्लेसेंटल एब्रप्शन (placental abruption) का खतरा बढ़ जाता है. पेट के अंदर की स्थिति पेट पर अत्यधिक दबाव शिशु की स्थिति को प्रभावित कर सकता है, इसलिए पेट पर अनावश्यक दबाव से बचना चाहिए. पेट फूलने या दर्द से बचने के लिए ढीले कपड़े पहनें, हल्का व्यायाम करें, फाइबर युक्त आहार लें और सही मुद्रा में बैठें, और कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, खासकर तेज दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है.
  3. लंबे समय तक झुकने से बचें। :- Avoid prolonged bending :- गर्भावस्था के छठे महीने (दूसरी तिमाही के अंत या तीसरी तिमाही की शुरुआत) में लंबे समय तक झुकने से बचना चाहिए क्योंकि इससे संतुलन बिगड़ सकता है, पीठ पर दबाव पड़ सकता है और पेट पर खिंचाव आ सकता है, जिससे गिरने या असुविधा का खतरा बढ़ता है झुकने की बजाय घुटनों के बल बैठें और धीरे-धीरे काम करें। बढ़ते पेट के कारण शरीर का गुरुत्वाकर्षण केंद्र (center of gravity) बदल जाता है, जिससे संतुलन बिगड़ सकता है और गिरने का खतरा बढ़ जाता है।गर्भावस्था के हार्मोन जोड़ों और स्नायुबंधन (ligaments) को ढीला करते हैं, जिससे पीठ के निचले हिस्से (lower back) पर खिंचाव और दर्द हो सकता है। झुकने से पेट और फेफड़ों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ या बेचैनी हो सकती है।
  4. झुकने के सुरक्षित तरीके :- Safe ways to bend :- कमर से झुकने के बजाय, घुटनों को मोड़कर और पीठ सीधी रखते हुए स्क्वैट (squat) करें। धीरे-धीरे चलें अचानक या झटके वाले मूवमेंट से बचें, खासकर अगर चक्कर आ रहा हो। मदद लें भारी सामान उठाने या ऐसी चीजें करने से बचें जिनमें झुकना पड़े; मदद मांगने में संकोच न करें। ज़्यादा देर तक झुकने से यह शिशु के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन मां के आराम और सुरक्षा के लिए लंबे समय तक झुकने से बचना और सही तकनीक का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।
  5. ढीले-ढाले कपड़े पहनें :- Wear loose-fitting clothes :- पेट के निचले हिस्से में खिंचाव होने लगता है और निशान पड़ सकते हैं। गर्भावस्था के छठे महीने में ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इस दौरान पेट और शरीर का आकार बढ़ता है, जिससे टाइट कपड़े रक्त संचार (blood circulation) रोक सकते हैं, असुविधा होती है और शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है इसलिए सूती (cotton) जैसे आरामदायक फैब्रिक के ढीले कपड़े चुनें. ढीले कपड़े रक्त वाहिकाओं (blood vessels) पर दबाव नहीं डालते, जिससे माँ और शिशु तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक से पहुँचते हैं. इस समय पेट, कूल्हे और स्तनों में बदलाव आते हैं; ढीले कपड़े पहनने से हर तरह की शारीरिक परेशानी कम होती है. इस दौरान पैरों और टखनों में सूजन (swelling) आ सकती है, और टाइट कपड़े इस समस्या को बढ़ा सकते हैं, जबकि ढीले कपड़े आराम देते हैं. टाइट कपड़े त्वचा पर रगड़ खाकर जलन या रैशेज (rashes) पैदा कर सकते हैं.
  6. गर्भावस्था के छठे महीने में आराम और नींद :- Rest and sleep in the sixth month of pregnancy :- गर्भावस्था के छठे महीने में भरपूर आराम और 7-9 घंटे की गहरी नींद ज़रूरी है जैसे-जैसे आपका पेट बढ़ता है, सोने के पोश्चर में भी बदलाव आता है। ऐसे में आरामदायक नींद लेना कई बार चुनौती भरा काम बन जाता है: बाईं करवट सोना, तकियों का सहारा लेना, सोने का एक रूटीन बनाना ताकि शिशु के लिए रक्त प्रवाह बेहतर हो और शरीर के अहम ब्लड वेसल यानी रक्त वाहिकाओं पर ज़्यादा दबाव न पड़े। पेट और घुटनों को सहारा देने के लिए तकियों का इस्तेमाल करें।
  7. भारी वजह न उठाएं। :- Avoid lifting heavy reasons :- गर्भावस्था में भारी वजन उठाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे जोड़ों और लिगामेंट्स पर खिंचाव आता है, संतुलन बिगड़ता है, पीठ दर्द और चोट लगने का खतरा बढ़ता है, गर्भावस्था के हार्मोन आपके जोड़ों और लिगामेंट्स को ढीला कर देते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। पेट बढ़ने से आपका संतुलन बिगड़ता है, जिससे गिरने और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। भारी वजन उठाने से पीठ और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और समस्याएं हो सकती हैं। इससे समय से पहले प्रसव (preterm labor), गर्भपात (miscarriage) और पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन (pelvic floor dysfunction) का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हल्के काम करें और हमेशा डॉक्टर की सलाह लें, खासकर यदि आप पहले वजन उठाने की आदी थीं।
  8. प्रेगनेंसी में ऊंची हिल वाली सैंडल पहनने से बचें। :- Avoid wearing high-heeled sandals during pregnancy :- प्रेगनेंसी में ऊंची हील्स (high heels) पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इससे संतुलन बिगड़ता है गर्भावस्था में वजन बढ़ने से गुरुत्वाकर्षण केंद्र आगे की ओर शिफ्ट होता है, और हील्स इसे और बढ़ा देती हैं, जिससे संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है और गिरने का खतरा बढ़ता है. हील्स पहनने से पीठ, कूल्हों (hips) और पेल्विस (pelvis) पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है. गर्भावस्था में पैरों में सूजन (swelling) और मांसपेशियों में ऐंठन (cramps) आम है, हील्स इसे और खराब कर सकती हैं. प्रेग्नेंसी हार्मोन (relaxin) लिगामेंट्स को ढीला करते हैं, जिससे जोड़ों में अस्थिरता (instability) आती है, और हील्स इसे और बढ़ाती हैं. इसके बजाय आरामदायक फ्लैट जूते पहनें जो पैरों को सहारा दें. अगर पहनना ही है, तो बहुत कम हील (1-2 इंच) और चौड़ी हील चुनें, वो भी थोड़े समय के लिए ऐसे जूते चुनें जिनमें अच्छी कुशनिंग (cushioning) और सपोर्ट हो.हालांकि हील्स बच्चे को सीधे नुकसान नहीं पहुंचातीं, पर मां के शारीरिक संतुलन और आराम पर बुरा असर डालती हैं. दूसरी और तीसरी तिमाही में इनसे पूरी तरह बचना सबसे अच्छा है.

इन सब के अलावा समय समय पर डॉक्टर से मिलकर और अपनी जांच करवानी चाहिए। किसी भी तरह की समस्या होने पर उसका इलाज ढूंढने के बजाय तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बताएं। इस पल का आनंद लें और साथ ही साथ सावधान भी हैं।

परामर्श :- Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत