​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

प्रेगनेंसी में पानी (एमनियोटिक द्रव) ज्यादा होना Excessive water (amniotic fluid) during pregnancy.

पॉलिहाइड्रेमनियोस क्या है? (एमनियोटिक द्रव) ज्यादा होना What is polyhydramnios? (Excessive amniotic fluid)

जहां एक ओर गर्भवती होना आपके लिए सबसे ज्यादा सुखद पल होता है, तो वहीं इस अवस्था में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है पॉलिहाइड्रेमनियोस। इस समस्या के कारण गर्भ में तरल पदार्थ की मात्रा अधिक हो जाती है,

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

पॉलिहाइड्रेमनियोस क्या है? What is polyhydramnios?

पॉलिहाइड्रेमनियोस ऐसी अवस्था है, जब गर्भ में अधिक मात्रा में एमनियोटिक नामक तरल पदार्थ का निर्माण हो जाता है। यह तरल पदार्थ गर्भावस्था के दौरान शिशु को चारों ओर से घेरे रहता है। गर्भावस्था के 34 से 36वें सप्ताह में एमनियोटिक द्रव की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके बाद डिलीवरी होने तक यह मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है। जब तक एमनियोटिक संतुलित मात्रा में होता है, तब तक भ्रूण और गर्भवती को कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अधिक मात्रा में यह हानिकारक हो सकता है

पाॅलिहाइड्रेमनियोस कितना आम है How common is polyhydramnios

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पॉलिहाइड्रेमनियोस की समस्या 0.2 से लेकर 1.6 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को हो सकती है

गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक एमनियोटिक द्रव्य बनने के कारण Causes of Too Much Amniotic Fluid During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान एमनियोटिक द्रव के जरूरत से ज्यादा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं,

  1. भ्रूण की असामान्यता गर्भ के अंदर भ्रूण एमनियोटिक द्रव को निगल कर फिर उसे बाहर निकाल देते हैं, इससे एमनियोटिक द्रव की मात्रा स्थिर रहती है। वहीं, अगर बच्चा किसी समस्या के कारण इसे निगल नहीं पाता है, तो एमनियोटिक द्रव का स्तर बढ़ सकता है।
  2. गर्भावधि मधुमेह रक्त में अधिक शुगर के कारण भी ज्यादा एमनियोटिक द्रव का निर्माण हो सकता है।** ऐसा तब हो सकता है जब महिला के गर्भवती होने से पहले या गर्भावस्था के दौरान उसे मधुमेह हो जाता है।
  3. ट्विन टू ट्विन ट्रांसफ्यूजन सिंड्रोम (टीटीटीएस) अगर आपके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं, तो आपको यह समस्या हो सकती है। इसमें एक भ्रूण को अधिक रक्त मिलता है, जबकि दूसरे को कम।
  4. संक्रमण कभी कभी याेनि द्वार में संक्रमण के कारण भी ज्यादा एम्नियोटिक द्रव बनना शुरू हाे सकता है।

ज्यादा एमनियोटिक द्रव के लक्षण। Symptoms of excess amniotic fluid

अगर गर्भ में एमनियोटिक द्रव्य की मात्रा अधिक हाे जाती है, तो इसके कुछ लक्षणों से आप इसकी स्थिति का पता कर सकते हैं, जैसे

  1. गर्भाशय या पेट का अधिक बढ़ना: एमनियोटिक द्रव्य की मात्रा ज्यादा होने से पेट और गर्भाशय जरूरत से ज्यादा बड़े नजर आने लगते हैं।
  2. पेट में तकलीफ होना एमनियोटिक द्रव्य की मात्रा बढ़ने पर पेट दर्द के साथ ही पेट से संबंधित और भी समस्याएं हो सकती हैं
  3. प्रसव के पूर्व दर्द एमनियोटिक द्रव्य ज्यादा होने पर प्रसव से पहले ही प्रसव जैसा दर्द होने लगता है।

पॉलिहाइड्रेमनियोस के लिए निदान के तरीके Diagnostic methods for polyhydramnios

पॉलिहाइड्रेमनियोस अवस्था का पता लगाने के लिए डॉक्टर मुख्य रूप से दो तरीके अपनाते हैं

  1. अल्ट्रासाउंड :- Ultrasound :- कई बार पॉलिहाइड्रेमनियोस की स्थिति बनने पर चिकित्सक आपको अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। इसके जरिए आपके गर्भ की जांच की जाती है और होने वाली समस्याओं का निदान किया जाता है। अगर पॉलिहाइड्रेमनियोस की स्थिति बनती है, तो डॉक्टर इसका उपचार की सलाह देते हैं।
  2. लैब टेस्ट :- Lab tests :- लैब टेस्ट में पॉलिहाइड्रेमनियोस की स्थिति की जांच करने के लिए गर्भवती के रक्त की जांच की जाती है। अगर परिणाम संदेह जनक हुए, तो दवाइयों के माध्यम से या फिर अन्य चिकित्सा पद्धति के जरिए उसका उपचार किया जाता है।

एमनियोटिक द्रव्य ज्यादा हो जाए, तो भ्रूण को क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं। What problems can the fetus face if the amniotic fluid becomes too much?

  1. ज्यादा एमनियोटिक द्रव आपके बच्चे को कैसे प्रभावित करता है?
  2. एमनियोटिक द्रव्य ज्यादा हो जाए, तो भ्रूण को कुछ समस्याएं हो सकती हैं,
  3. समय से पहले शिशु का जन्म होना
  4. भ्रूण की असामान्य स्थिति
  5. प्रसव के दौरान गर्भनाल का शिशु के शरीर से फंस जाना

एमनियोटिक द्रव्य की जटिलताए क्या हैं। What are the complications of amniotic fluid

ज्यादा एमनियोटिक द्रव की जटिलताएं

  1. गर्भवती महिला को सांस लेने में तकलीफ होना।
  2. प्रसव से पहले ही एमनियोटिक थैली का फटना,(जिसमें भ्रूण रहता है) एमनियोटिक द्रव का रिसाव होना और प्री टर्म लेबर पेन होना
  3. प्रसव से पहले योनि से रक्तस्राव होना।

पॉलिहाइड्रेमनियोस के लिए उपचार Treatment for polyhydramnios

एमनियोटिक द्रव की मात्रा को कम करने के लिए निम्न विधियों का उपयोग किया जाता है

  1. एमनियोरिडक्शन प्रक्रिया: इसमें एक वैक्यूम के जरिए अतिरिक्त पानी को निकाला जाता है।
  2. पॉलीहाइड्रमनिओस के इलाज के लिए इस प्रक्रिया को करना है या नहीं, इसका फैसला डॉक्टर आपकी कंडीशन को देखते हुए लेंगे
  3. इसमें नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इनफ्लेमेटरी दवाओं के जरिए एमनियोटिक द्रव की मात्रा को कम किया जाता है। गर्भवती महिला को सीमित मात्रा में दवाइयां दी जाती हैं, ताकि एमनियोटिक द्रव की मात्रा ज्यादा कम न हो जाए
  4. यदि कोई प्रेग्नेंट महिला डायबिटीज की पेशेंट है तो गुड शुगर को कंट्रोल करने से भी एमनियोटिक द्रव को कम होने में मदद होती है।

परामर्श :- Consultation

डॉक्टर नियमित जांच के जरिए इस स्थिति का पहले ही अंदाजा लगा सकते हैं। इस स्थिति में थोड़ा-सा भी संदेह होने पर डॉक्टर उपचार के जरिए इसकी रोकथाम कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान एमनियोटिक द्रव का बढ़ना एक गंभीर समस्या हो सकती है। अगर इसका उपचार समय रहते न किया जाए, तो गर्भवती महिला और शिशु दोनों के लिए हानिकारक स्थिति पैदा हो सकती है। इसका पता चलते ही अपने चिकित्सक से उचित इलाज कराएं और स्वस्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करें

अगर आपको या आपकी किसी परिचित महिला के साथ ऐसी कोई समस्या होती है, तो आप उनके साथ इस जानकारी को शेयर कर सकते हैं, ताकि वो भी सही जानकारी पा कर सही उपचार करा सकें

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत