​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट baby movement during pregnancy

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट के लिए कुछ आसान टिप्स! Some easy tips for baby movement during pregnancy!

गर्भावस्था में आप इंतजार करती हैं उस समय का, जब गर्भ में आपका शिशु मूव करे। यह अपने शिशु के साथ गर्भ में कम्यूनिकेट करने का एकमात्र तरीका है। आमतौर पर दूसरे और तीसरे ट्रायमेस्टर में अधिकतर महिलाएं गर्भ में शिशु की मूवमेंट का अनुभव करती हैं। लेकिन, अगर आपका शिशु इस समय अधिक मूव न करें तो ऐसे कुछ तरीके हैं, जिनसे आप उसे मूव करने में मदद कर सकती हैं।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

आप शिशु की फर्स्ट मूवमेंट कब महसूस करती हैं? When do you feel your baby's first movements

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट के तरीकों के बारे में जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इसके लिए सही समय कौन सा है? कुछ महिलाएं सेकंड ट्रायमेस्टर के मिडल की शुरुआत में कुछ मूवमेंट्स का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में महिलाएं तीसरे ट्रायमेस्टर तक भी बेबी मूवमेंट का अनुभव नहीं करती। यानी, गर्भावस्था के 16 से 24 सप्ताह के बीच आपको अपने शिशु की हलचल महसूस होने लगेगी। प्लेसेंटा की लोकेशन इस सेंसेशन को प्रभावित नहीं करती है। दूसरी प्रेग्नेंसी में अपने बच्चे की हलचल पहले महसूस होना आम है।

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट में मदद करने के टिप्स Tips to Help With Baby Movement During Pregnancy

अगर आप चाहती हैं कि आपका शिशु गर्भ में किक करे या यूट्स में इसे मूव करने के लिए एनकरेज करना चाहते हैं, तो कुछ सिंपल और कॉमन टिप्स आपके काम आ सकते हैं। लेकिन, इन टिप्स का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। यह टिप्स इस प्रकार हैं:

  1. गुनगुने पानी से स्नान करें :- Take a bath with lukewarm water :- ऐसा माना जाता है कि यह तकनीक बहुत सी महिलाओं के काम आती है। टब को गुनगुने पानी से भरें और स्नान करें। इससे न केवल आप अच्छा महसूस करेंगी बल्कि भ्रूण की मूवमेंट में भी बढ़ोतरी का अनुभव भी होगा।
  2. मालिश :- massage :- अपने पेट में हल्की मालिश करना प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट का अच्छा तरीका है। आप ऐसा महसूस करेंगी कि जब आप अपने पेट पर मालिश करती हैं या टच करती हैं तो आपका शिशु रियेक्ट करता है। इससे आप शिशु की किक का भी अनुभव कर सकती हैं। लेकिन , ध्यान रखें मालिश हमेशा हल्के हाथों से करें।
  3. अपने शिशु से बात करें :- Talk to your baby :- सेकंड ट्रायमेस्टर के अंत तक शिशु गर्भ में अपनी मां की और कई अन्य आवाजों को सुन सकते है। इसलिए, इस दौरान अपने शिशु से बात करने से आपके और आपके शिशु के बीच का कनेक्शन स्ट्रांग होगा और ऐसा भी माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट के लिए यह बेहतरीन तरीका है।
  4. आइस पैक का इस्तेमाल :- Use of ice pack :- यह तो आप जानते ही होंगे कि शिशु एक्सट्रीम टेम्प्रेचर के प्रति कितने सेंसिटिव होते हैं। बच्चे के लिए हॉट टेम्प्रेचर सुरक्षित नहीं होता लेकिन कोल्ड टेम्प्रेचर उन्हें विभिन्न उत्तेजनाएं प्रदान कर सकता है। आइस पैक को पेट में ऐसी जगह पर लगाएं जहां आपको लगता है कि शिशु को ठंड महसूस होगी। इससे भी शिशु की मूवमेंट को फील किया जा सकता है।
  5. म्यूजिक का लें सहारा :- Take help of music :- जैसा कि आपको पहले ही बताया गया है कि शिशु गर्भ में अपनी मां और बाहर की अन्य आवाजों को सुन सकता है। संगीत या आपकी आवाज सुनने से बच्चे का दिमाग उसे इन्टरप्रेट कर पाता है और यह आप दोनों के बीच के बंधन को मजबूत करता है। ऐसा भी पाया गया है कि शिशु किसी खास म्यूजिक को सुन कर बहुत अधिक एक्साइटेड होते हैं। यही नहीं, जन्म के बाद भी वो उस म्यूजिक के प्रति रिएक्शंस देते हैं।
  6. लाइट का करें इस्तेमाल :- Use the light :- जैसे गर्भ में शिशु मालिश और आइस पैक के प्रति रिएक्शन देते हैं वैसे ही वो लाइट के प्रति भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। एक फ्लैशलाइट को पेट पर रखने से आप पेट में मूवमेंट का अनुभव कर सकते हैं। वो इस लाइट से बचने के लिए या तो मूव कर सकते हैं या उससे दूर रोल हो सकते हैं।

गर्भ में शिशु को कितनी बार मूव करना चाहिए? How often should the baby move in the womb

गर्भ में शिशु ग्रो होता है और अपनी गति से मूव करता है। अधिकतर महिलाएं सेकंड ट्रायमेस्टर के एंड तक किक्स और पंचेज का अनुभव कर सकती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट को थर्ड ट्रायमेस्टर की शुरुआत में महसूस करती हैं। इस स्टेज पर इन मूवमेंट्स का ट्रैक रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका शिशु अन्य शिशुओं के मुकाबले कम किक कर रहा, है तो यह चिंता की बात नहीं है। लेकिन, अगर बहुत कम या बिलकुल भी मूवमेंट न हो रही हो, तो इस दौरान तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जानिए?

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट न होने पर क्या करें? What to do if there is no baby movement during pregnancy?

अगर बेली में शिशु अधिक मूव नहीं कर रहा है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे: डिलीवरी के नजदीक होने पर गर्भ में स्पेस कम हो जाता है, जिससे शिशु को मूव करने में समस्या होती है। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। आप इस समय भी लाइट मूवमेंट्स का अनुभव कर सकते हैं। किंतु, अगर ऐसा नहीं होता है तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। अगर प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट के लिए कोई भी तरीका काम में नहीं आता है तो यह कॉम्प्लीकेशन्स का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसका कारण जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

परामर्श Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत