गर्भ में बच्चे का साइज कैसे बढ़ता है How does the baby grow in size in the womb?
- Get link
- X
- Other Apps
गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे का साइज कैसे बढ़ता है How the baby grows in size during pregnancy
प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलते ही मां-बाप गर्भ में पल रहे शिशु की कल्पना करना शुरू कर देते हैं। अक्सर बच्चे का आकार और उसकी सेहत को लेकर उनके मन में सवाल होते हैं। यहां हम आपको फल और सब्जियां के साइज के माध्यम से बच्चे का साइज बता रहे हैं। जिसमें आपको बताएंगे कि कैसे प्रत्येक हफ्ते बच्चे का साइज चेंज हो जाता है?
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
बच्चे का साइज पहले हफ्ते से अंतिम हफ्ते तक कितना बदलता है? How much does the baby's size change from the first week to the last week?
- पहले हफ्ते से तीसरे हफ्ते बच्चे का साइज :- Baby's size from the first week to the third week :- गर्भ में पल रहे भ्रूण के चौथे हफ्ते को ब्लास्टोसिस्ट कहते हैं। इस स्टेज में कोशिकाओं का समूह एक साथ होता है, जो पॉपी सीड (poppy seed) के साइज का होता है। इस दौरान भ्रूण का वजन 1 ग्राम से भी कम होता है और बच्चे की लंबाई 3mm तक होती है। इस दौरान हल्की ब्लीडिंग होती रहती है जिसे महिलाएं पीरिड्स (मासिकधर्म) समझ लेती हैं। प्रेग्नेंसी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट्स से प्रेग्नेंट होने की जानकारी कंफर्म हो जाती है।
- पांचवां हफ्ता बच्चे का साइज :- Fifth Week Baby Size :- पांचवे हफ्ते में भ्रूण का साइज सेब के बीज (apple seed) की तरह हो जाता है। इस दौरान लिवर और किडनी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। पांचवे हफ्ते में भी भ्रूण का वजन 1 ग्राम से कम और लंबाई 0.13mm होती है। इस स्टेज में मॉर्निंग सिकनेस बढ़ने के साथ ही टॉयलेट भी सामान्य की तुलना में ज्यादा बार जाना पड़ता है।
- छठा हफ्ता बच्चे का साइज :- Sixth week baby size :- इस स्टेज में गर्भ में पल रहे शिशु का साइज मटर (sweet pea) के दाने की तरह हो जाता है। छठे हफ्ते में आंख, नाक, जीभ और वॉकल कॉर्ड का बनने लगते हैं। अभी-भी भ्रूण का वजन पांचवें हफ्ते के समान ही होता है और बच्चे की लंबाई 0.25 इंच हो जाती है। इस स्टेज में भी बेबी बंप तो नहीं दिखता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के लक्षण जैसे मूड स्विंग होना, पेट में क्रेम्प आना और ब्रेस्ट में बदलाव आसानी से नजर आते हैं।
- सातवां हफ्ता बच्चे का साइज :- Seventh week baby size :- इस हफ्ते में भ्रूण का साइज ब्लूबेरी (blueberry) के सामान होता है (मस्तिष्क) का विकास भी इसी हफ्ते होता है। बच्चे का वजन अभी भी न के बराबर ही होता है। भ्रूण की लंबाई 13 से 18 mm तक होती है। कुछ महिलाओं को इस स्टेज में कोई शारीरिक परेशानी नहीं होती है, लेकिन कुछ महिलाओं को चक्कर आने की समस्या, एक्ने की परेशानी और फूड क्रेविंग हो सकती है।
- आठवां हफ्ता बच्चे का साइज :- 8th week baby size :- आठवें हफ्ते में भ्रूण विकसित होकर हाफ इंच का हो जाता है और बच्चे की साइज किडनी बीन्स (kidney bean) जितनी हो जाती है भ्रूण का वजन 1.1 ग्राम तक होता है। गर्भवती महिला इस स्टेज में सिरदर्द, ब्लोटिंग जैसे अन्य प्रेग्नेंसी के लक्षण महसूस कर सकती हैं।
- नौवां हफ्ता बच्चे का साइज :- 9th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चे का साइज अंगूर (grape) जितना हो जाता है। इस दौरान मिल्क टीथ और हेयर फॉलिकल्स बनने लगते हैं। बच्चे की वजन 1.9 ग्राम होती है और 0.9 इंच लंबाई होती है। प्रेग्नेंसी के लक्षण जैसे सिरदर्द और मॉर्निंग सिकनेस होती रहती है।
- दसवां हफ्ता बच्चे का साइज :- 10th week baby size :- इस स्टेज में बच्चे का साइज छोटे संतरे (tiny tangerine) की जैसे होते हैं इस स्टेज में शिशु का दिल धड़कने लगता है और हाथ और पैर विकसित हो जाते हैं। बच्चे का वजन 3.9 ग्राम और लंबाई 1.25 इंच की होती है। प्रेग्नेंसी के सामान्य लक्षणों के अलावा यूट्रस में हल्का दर्द महसूस किया जा सकता है।
- 11वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 11th week baby size :- इस हफ्ते बेबी छोटे प्याज (small onion) के साइज का हो जाता है आर्ट्रिस और वेन्स का निर्माण इसी हफ्ते होता है। बेबी का वजन 7 ग्राम और लंबाई 1.61 इंच होती है।
- 12वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 12th week baby size :- इस हफ्ते में शिशु नींबू (small lemon) के साइज का हो जाता है और हड्डियां भी बनने लगती हैं। शिशु का वजन 14 ग्राम और 2.13 इंच लंबाई होती है। इस दौरान मॉर्निंग सिकनेस होने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है।
- 13वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 13th week baby size :- इस हफ्ते बच्चे का साइज पी पोड (pea pod) की तरह हो जाती है। इस दौरान बच्चे के हाथ, पैर और सिर को अल्ट्रासाउंड में आसानी से देखा जा सकता है। इस स्टेज से शिशु काफी एक्टिव हो जाते हैं। इस दौरान बच्चे का वजन 23 ग्राम और लंबाई 2.91 इंच होती है। यह प्रेग्नेंसी का सबसे अच्छा हफ्ता माना जाता है।
- 14वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 14th week baby size :- 14वें हफ्ते में बच्चे का साइज नींबू (lemon) की तरह विकसित हो जाता है। बच्चे का वजन 42 ग्राम और लंबाई 3.9 इंच का हो जाता है। गर्भवती महिला इस दौरान अच्छा महसूस करने के साथ ही उनके बालों की शाइन बढ़ जाती है।
- 15वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 15th week baby size :- 15वें हफ्ते में बच्चे का साइज सेव (apple) की तरह हो जाता है। इस स्टेज में बच्चे की सुनने की क्षमता बढ़ जाती है। बच्चे का वजन 68 ग्राम और लंबाई 4 इंच की हो जाती है। गर्भवती महिलाएं बच्चे की मूवमेंट को महसूस कर सकती हैं।
- 16वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 16th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चे का साइज एवोकैडो (avocado) जितना हो जाता है। इस स्टेज में पूरी तरह से शरीर काम करने लगता है। इस दौरान बच्चे का वजन 100 ग्राम और लंबाई 4.5 इंच होती है। इस दौरान बैक पेन होने के साथ-साथ कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि चेहरे पर नई ग्लो आ जाती है।
- 17वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 17th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चा नाशपाती (pear) के साइज का हो जाता है। इसी हफ्ते में बच्चे के फिंगर प्रिंट्स बनने लगते हैं। बेबी का वजन 140 ग्राम हो जाता है और लंबाई 5.12 इंच हो जाती है। बच्चे का विकास तेजी से होता है और गर्भवती महिला को इस दौरान अजीबोगरीब सपने आने लगते और वजन बढ़ने लगता है।
- 18वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 18th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चे का साइज स्वीट पटेटो (sweet potato) की तरह हो जाता है और बच्चे का जेंडर भी उल्ट्रासाउंड में समझा जा सकता है, लेकिन डॉक्टर बच्चे का जेंडर नहीं बता सकते हैं। 18वें हफ्ते में बच्चे का वजन 190 ग्राम और लंबाई 5.5 इंच तक बढ़ जाती है। इस स्टेज से बेबी की मूवमेंट को आसानी से समझा जा सकता है।
- 19वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 19th week baby size :- 19वें हफ्ते में बच्चा आम (mango) की साइज का हो जाता है। इस दौरान बच्चे का वजन 238 ग्राम और लंबाई 6 इंच की हो जाती है। इस स्टेज में आने के बाद गर्भवती महिला को पैरों में क्रैम्प आने लगते हैं और पेट पर दवाब बढ़ने लगता है।
- 20वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 20th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चे का साइज केले (banana) की तरह हो जाता है। वह महिला जो दूसरी बार गर्भवती हुई है वो आसानी से बच्चे की मूवमेंट को समझ सकती हैं। बच्चे का वजन 283 ग्राम और लंबाई 10.5 इंच हो जाती है। कभी-कभी इस स्टेज में सांस संबंधी परेशानी भी गर्भवती महिलाएं महसूस कर सकती हैं।
- 21 वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 21st week baby size :- इस हफ्ते में बच्चे का साइज गाजर (carrot) की तरह हो जाता है। बच्चे का वजन 340 ग्राम और लंबाई 10.58 इंच हो जाती है। इस स्टेज में आने के बाद बेबी बंप आसानी से नजर आने लगता है। गर्भवती महिलाएं इस दौरान पैरों में क्रैम्प महसूस कर सकती हैं। इस दौरान वजायना से डिस्चार्ज होना नॉर्मल माना जाता है।
- 22वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 22nd week baby size :- बच्चे का विकास तेजी से होते रहता है और साइज गाजर (carrot) के तरह ही होता है डॉक्टर बच्चे की ग्रोथ को ध्यान रखते हैं। इस दौरान बच्चे का वजन 425 ग्राम और लंबाई 11 इंच तक होती है। इस स्टेज में गर्भवती महिला को हार्ट बर्न और शरीर में खुजली की समस्या हो सकती है।
- 23वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 23rd week baby size :- 23वें हफ्ते में बच्चे का साइज ग्रेपफ्रूट (grapefruit) की तरह हो जाता है और रेड ब्लड सेल्स बोनमेरो में विकसित होने लगती हैं। इस दौरान बच्चे का वजन 498 ग्राम और लंबाई 11.4 इंच होती है। इस हफ्ते के साथ गर्भवती महिला को मसूढ़ों में सूजन की समस्या शुरू जाती है।
- 24वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 24th week baby size :- इस हफ्ते में बच्चा कॉर्न (corn) की साइज का हो जाता है। लंग्स डेवलप हो जाते हैं, लेकिन इस स्टेज में आने के बाद प्रीमैच्योर डिलिवरी की संभावना हो सकती है। बच्चे का वजन 589 ग्राम और लंबाई भी बढ़ जाती है।
- 25वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 25th week baby size :- बेबी एकॉर्न स्क्वैश (acorn squash) की तरह होता है और बच्चे के किक को महसूस किया जा सकता है। इस हफ्ते में बच्चे का वजन 680 ग्राम और लंबाई 13.6 इंच तक होती है। इस स्टेज में प्रेग्नेंट लेडी को नींद ठीक से न आने की परेशानी के साथ टॉयलेट बार-बार जाना पड़ता है।
- 26वां सप्ताह बच्चे का साइज :- 26th week baby size :- बच्चे काले (Kale) के सिर की तरह डेवलप हो जाते हैं और इस स्टेज में बच्चे का वजन 771 ग्राम और लंबाई 14 इंच तक हो सकती है। इस स्टेज में पहुंचने के बाद गर्भवती महिला को ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करवाना चाहिए। मैटरनिटी आउटफिट्स ही पहनना चाहिए क्योंकि यह आरामदायक होता है।
- 27वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 27th week baby size :- 27वां हफ्ता इस दौरान बच्चा फूलगोभी (cauliflower) के साइज का हो जाता है**। बच्चे का वजन 861 ग्राम और लंबाई 14.4 इंच होती है। गर्भावस्था के दूसरी तिमाही में होने वाली परेशानी तीसरी तिमाही में भी होते रहती है।
- 28वां हफ्ता बच्चे का वजन :- 28th week baby weight :- इस हफ्ते तक पहुंचने पर बच्चे का साइज बड़े बैंगन (large eggplant) की तरह हो जाता है। कभी-कभी इस हफ्ते में बच्चे के हिचकी (hiccups) गर्भवती महिला महसूस कर सकती हैं। बच्चे का वजन 997 ग्राम और लंबाई 15 इंच होती है। पेट पर अत्यधिक दवाब महसूस करना जिस कारण सामान्य से ज्यादा टॉयलेट जाना पड़ता है।
- 29वां सप्ताह बच्चे का साइज :- 29th week baby size :- 29वें हफ्ते में बच्चे का साइज बटरनट स्क्वैश (butternut squash) की तरह हो जाता है। इस स्टेज में ब्रेन तेजी से डेवलप होता है। बच्चे का वजन 1.1 kg हो जाता है और लंबाई 15.2 इंच तक हो जाती है। इस स्टेज में कब्ज, नींद और खुजली की समस्या हो सकती है।
- 30वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 30th week baby size :- 30वें हफ्ते में बच्चे का साइज बढ़कर पत्तागोभी (cabbage) की तरह हो जाता है**। इस दौरान बच्चे का वजन 1.3 kgs और लंबाई 15.7 इंच हो जाती है। गर्भवती महिला इस स्टेज में शरीर के बढ़ते वजन और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों की वजह से परेशान रहती हैं।
- 31वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 31st week baby size :- इस स्टेज में बच्चा नारियल की साइज का विकसित हो जाता है। इस स्टेज में बच्चे का वजन 1.4 kgs से ज्यादा होता है और लंबाई 16.2 इंच होती है। गर्भवती महिला इस दौरान सीने में जलन जैसे अन्य परेशानियां महसूस कर सकती है।
- 32वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 32nd week baby size :- 32वें हफ्ते में बच्चे का साइज चाइनीज कैबेज (Chinese cabbage) के जैसा होता है। इस स्टेज में बच्चे के पैर और अंगुलियों में नाखून आ जाते हैं। बच्चे का वजन 1.7 kg और लंबाई 16.7 इंच होती है। इस हफ्ते में वजायना से डिस्चार्ज हो सकता है वहीं निप्पल का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा हो जाता है ब्रेस्ट से लिक्विड का सिक्रीशन होता है।
- 33वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 33rd week baby size :- बेबी में हो रही ग्रोथ 33वें हफ्ते में पहुंचने के बाद बच्चा अनानास (pineapple) के जैसा हो जाता है। इस दौरान बच्चे के वजन 1.9 kg और लंबाई 17.2 इंच हो जाता है। इस हफ्ते में गर्भवती महिला सिरदर्द की समस्या से परेशान रहती है।
- 34वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 34th week baby size :- इस हफ्ते में बेबी मेलोन (melon) की तरह हो जाता है। इस समय स्वस्थ बच्चे का वजन 2.1 kg और लंबाई 17.7 इंच हो जाती है। इस स्टेज में आने के बाद बेबी धीरे-धीरे डिलिवरी की पुजिशन में आने लगता है।
- 35वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 35th week baby size :- बेबी 35वें हफ्ते में हनीडीयू मेलोन (honeydew melon) की तरह हो जाता है और अब बेबी का मूवमेंट बढ़ जाता है। बच्चे का वजन 2.4 kg और 18 इंच लंबाई हो जाती है। ब्लैडर (bladder) पर दवाब बढ़ने की वजह से प्रेग्नेंट महिला को बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है।
- 36वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 36th week baby size :- बच्चे का साइज कैनरी मेलोन (canary melon) की तरह होता है इस हफ्ते में बच्चे के सिर पेल्विस (pelvis) की ओर शिफ्ट हो जाते हैं। 36वें हफ्ते में बच्चे का वजन 2.6 kg और लंबाई 18.6 इंच होता है। इस स्टेज में प्रेग्नेंट लेडी सांस आसानी से ले सकती है क्योंकि बेबी पेल्विस फ्लोर के पास आ जाता है।
- 37वें हफ्ता बच्चे का साइज :- 37th week baby size :- बेबी इस हफ्ते में स्विस चार्ड पत्ते (Swiss chard leaves) की तरह हो जाता है। इस दौरान बच्चे का वजन 2.8 kg और लंबाई 19 इंच हो जाती है। गर्भवती महिला को इस हफ्ते में वजायनल डिस्चार्ज या स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है।
- 38वां हफ्ता बच्चा का साइज :- 38th week baby size :- 38वें हफ्ते में बच्चे का साइज रूबार्ब (rhubarb) के तने की तरह हो जाता है। बच्चे का वजन 3 kg और लंबाई 19.5 इंच होता है। इस दौरान ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन (Braxton hicks contractions) को लेबर पेन न समझें। किसी-किसी गर्भवती महिलाओं में एंग्जाइटी की समस्या हो सकती है।
- 39वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 39th week baby size :- इस हफ्ते में बेबी का साइज छोटे वॉटरमेलन की तरह होता है। शिशु के स्किन पर एक नई लेयर स्किन की आ जाती है। बच्चे का वजन 3.1 kg और लंबाई 20 इंच होती है।
- 40वां हफ्ता बच्चे का साइज :- 40th week baby size :- 40वां हफ्ता प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्ता होता है। बेबी बड़े वॉटरमेलन की तरह हो जाता है। अब किसी भी वक्त डिलिवरी हो सकती है। डिलिवरी के वक्त स्वस्थ्य बच्चे का वजन 3.4 kg रहता है और लंबाई 20.2 इंच होती है। गर्भवती महिला डिलिवरी के बाद ज्यादा से ज्यादा आराम करें, पौष्टिक आहार का सेवन करें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के पहले और आखिरी हफ्ते (40वें हफ्ते) के बीच कोई भी परेशानी होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। इस दौरान डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें।
परामर्श :- Consultation
गर्भ में बच्चे का आकार समय के साथ बढ़ता है। बच्चे के विकास के साथ ही मां के शरीर में भी कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं। सभी महिलाओं में प्रेग्नेंसी का एहसास एक जैसा नहीं होता है। आप गर्भ में बच्चे का आकार के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से जानकारी ले सकते हैं।
अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।
कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।
यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment