​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

ट्यूब में पानी (हाइड्रोसाल्पिंक्स) के कारण,लक्षण water in the tube (HYDROSALPINX) causes and Symptoms

ट्यूब में पानी (HYDROSALPINX) के लक्षण, कारण, निदान एवं उपचार Symptoms, causes, diagnosis and treatment of water in the tube (Hydrosalpinx)

हाइड्रोसेल्फिंग्स (Hydrosalpinx) एक ऐसी स्थिति है जिसमें फैलोपियन ट्यूब में सूजन आ जाती है और उसमें पानी भर जाता है, जो मुख्य रूप से बांझपन का कारण बनती है। इसके कारण संक्रमण या सर्जरी से ट्यूब अवरुद्ध हो सकती है। इसके मुख्य लक्षणों में

पेट के निचले हिस्से में दर्द, असामान्य योनि स्राव और गर्भधारण करने में असमर्थता शामिल हैं। इसका निदान अल्ट्रासाउंड, एचएसजी (HSG) टेस्ट या लेप्रोस्कोपी द्वारा किया जाता है। उपचार के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (सेलपिंगेक्टोमी) या आईवीएफ (IVF) की सलाह दी जाती है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

एक महिला के शरीर में यूटरस के अलावा फैलोपियन ट्यूब भी गर्भधारण करने की प्रक्रिया में मदद करता है। फैलोपियन ट्यूब प्रजनन प्रणाली के महत्वपूर्ण संरचना है जो प्रजनन क्षमता और बांझपन का कारण होता है। गर्भाशय के प्रत्येक तरफ एक ट्यूब है जो अंडाशय से जोड़ती है। इसका काम अंडाशय से निकले फॉलिकल को गर्भाशय तक पहुंचाना है।

लेकिन जब इन ट्यूब में बाधा आती है तो शुक्राणु अंडे तक नहीं पहुंच पाते है जिससे एक महिला गर्भधारण करने में असक्षम होती है। महिला बांझपन को वंध्यतावा के रूप में परिभाषित किया गया है। गर्भाधारण के लिए आवश्यक कारक हैं ओव्यूलेशन के आने का समय, एक महिला की संपूर्ण प्रजनन प्रणाली, पोषक तत्व, शुक्राणु और ओवम।

इनमें से किसी भी कारक के नुकसान होने से गर्भधारण नहीं हो सकता है। ऐसे ही समसया हाइड्रोसालपिनक्स है जो ट्यूबल ब्लॉकेज का कारण माना जाता है। तीनों दोषों के बिगड़ने पर ट्यूबल रुकावट की शुरुआत होती है और धीरे-धीरे द्रव संचय होता है।

हाइड्रोसालपिनक्स क्या है? What is hydrosalpinx?

जब एक महिला की फैलोपियन ट्यूब पानी के तरल पदार्थ के कारण बंद हो जाती है, तो इस स्थिति को हाइड्रोसालपिनक्स कहा जाता है। इसके मेडिकल टर्म की बात करें तो हाइड्रो का अर्थ है पानी और सैलपिनक्स का अर्थ फैलोपियन ट्यूब होता है।

हाइड्रोसाल्पिनक्स के कारण Causes of hydrosalpinx

फैलोपियन ट्यूब में किसी पुराने संक्रमण के कारण पानी भर सकता है। हाइड्रोसालपिनक्स होने के कई कारण हैं। सबसे आम कारण में शामिल हैं-

  1. यौन संचारित संक्रमण
  2. श्रोणी में सूजन की बीमारी
  3. टूटा हुआ एपेंडिसाइटिस
  4. अंतर्गर्भाशयी की समस्या
  5. सूजन की बीमारी जो Scar Tissues और संक्रमण को पैदा करती है और जो ट्यूब में अवरुद्ध करने वाले हाइड्रोसल्पिनक्स का कारण बन सकता है।
  6. यूटरस में टीबी के कारण की समस्या फैलोपियन ट्यूब और गर्भाशय में गर्भधारण की समस्या को प्रभावित करती है। यदि फैलोपियन ट्यूबों में पहले कभी सर्जरी हुई हो, तो यह हाइड्रोसाल्पिनक्स का कारण हो सकता है।
  7. इसके अलावा एक्टोपिक प्रेगनेंसी में किया गया ऑपरेशन भी हाइड्रोसाल्पिनक्स के कारणों में से एक है।
  8. गर्भाशय के निकट जुड़े फाइब्रॉएड की वृद्धि फैलोपियन ट्यूबों में ब्लॉकेज उत्पन्न कर सकती है। एंडोमेट्रियोसिस की समस्या एंडोमेट्रियल टिश्‍यू फैलोपियन ट्यबों में जमा हो सकते है और एक अवरोध पैदा कर सकता है।
  9. कुछ एसटीडी रोग (Sexually transmitted disease) जैसे क्लैमाइडिया, गोनोरिया आदि हाइड्रोसाल्पिनक्स जैसी बीमारी को पैदा कर सकती हैं।

हाइड्रोसाल्पिनक्स के लक्षण Symptoms of hydrosalpinx

ज्यादातर महिलाओं को (हाइड्रोसालपिनक्स) ट्यूब में पानी होने के किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं होता है। ऐसी महिलाओं को उनकी स्थिति तब पता चलती है जब वे गर्भधारण करने में असमर्थ होती हैं। अगर फिर भी कुछ महिलाओं में कोई भी लक्षण नजर आते है तो इस प्रकार हो सकते हैं-

  1. पेट और श्रोणी (Pelvic Pain) में दर्द होना
  2. असामान्या योनी स्राव आना
  3. यौन क्रिया के समय दर्द होना
  4. पीरियड्स के दौरान दर्द होना
  5. पेशाब के समय दर्द होना

हाइड्रोसाल्पिनक्स का निदान Diagnosis of hydrosalpinx

इस समस्या का निदान कई तरीकों से किया जाता है। इन निम्नलिखित में शामिल हैं-

  1. लैप्रोस्कोपी :- Laparoscopy :- यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसे कीहोल सर्जरी भी कहा जाता है। सर्जन अंदर देखने के लिए पेट पर बने एक छोटे से चीरे के माध्यम से गर्भाशय में एक कैमरा डालता है। यह प्रक्रिया उन्हें रुकावट का पता लगाने और ट्यूबों की स्थिति का निरीक्षण करने में सक्षम बनाती है।
  2. अल्ट्रासाउंड :- Ultrasound :- हालांकि, यह तरीका बहुत प्रभावी नहीं है जो हाइड्रोसालपिनक्स का संकेत दे सकता है अगर ट्यूब में सूजन हो या तरल पदार्थ के कारण बढ़े हुआ हों।
  3. हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राम (एचएसजी) :- Hysterosalpingogram (HSG) :- यह एक्स-रे इमेजिंग है, जिसका उपयोग ट्यूबल ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए किया जाता है। सर्विक्स के माध्यम से गर्भाशय में एक विशेष डाई डाली जाती है। इस एक्स-रे इमेजिंग द्वारा डाई के प्रवाह का पता लगाया जाता है।
  4. सोनोहिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी :- Sonohysterosalpingography :- सोनोहिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी एक प्रकार का अल्ट्रासाउंड है जो गर्भाशय की जांच के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है। यह डॉक्टर को गर्भाशय के साथ संभावित समस्याओं का पता लगाने में मदद कर सकता है जो प्रजनन संबंधी मुद्दों को समझाने में मदद कर सकता है। हालांकि डॉक्टर आमतौर पर इसका उपयोग सीधे फैलोपियन ट्यूब की जांच करने के लिए नहीं कर सकते हैं, यह उन्हें यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि क्या कोई रुकावट है।

परामर्श :- Consultation

आमतौर पर महिलाएं पीरियड्स और प्रेगनेंसी को लेकर बहुत कम जागरूक होती हैं। इसलिए पीरियड्स में अनियमितता आने, सामान्य से अधिक या कम ब्लीडिंग होने, ब्लीडिंग के रंग में बदलाव या उससे बदबू आने या प्रेगनेंसी के दौरान किसी तरह की कोई समस्या होने पर वे तुरंत घबरा जाती हैं।

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ओव्यूलेशन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जांच करा कर इलाज करवाना चाहिए।

अगर महिलाओं को गर्भधारण करने में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

अगर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं एवं सप्लीमेंट का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

अगर आपको पीरियड्स या प्रेगनेंसी से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी या कन्फ्यूजन है तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर इस बारे में बात करना चाहिए।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत