​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

ऑर्काइटिस क्या है? What is orchitis?

ऑर्काइटिस (Orchitis) क्या होता है? What is orchitis?

ऑर्काइटिस अंडकोष में होने वाली सूजन है। यह बैक्टीरिया या वायरस के कारण हो सकता है। दोनों अंडकोष एक ही समय में ऑर्काइटिस (Orchitis) से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इसके लक्षण आमतौर पर सिर्फ एक अंडकोष में दिखाई देते हैं। इस तरह की सूजन अक्सर मम्प्स वायरस (Mumps virus) से होती है। दरअसल मम्प्स एक ऐसी बीमारी है, जो जीनस रुबेला वायरस (Genus Rubella Virus) के कारण होती है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से यह इंफेक्शन फैलता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

कितना आम है ऑर्काइटिस How common is orchitis?

यह कोई आम बीमारी नहीं है। इस बीमारी के घातक परिणाम हो सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रखें ऑर्काइटिस (Orchitis) की समस्या को इग्नोर ना करें।

ऑर्काइटिस के कारण क्या हैं? What are the causes of orchitis?

ऑर्काइटिस (Orchitis) के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जैसे:

  1. वायरस (Virus) या बैक्टीरिया (Bacteria) ऑर्काइटिस (Orchitis) का कारण बन सकता है।
  2. अंडकोष में गांठ की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।
  3. मम्प्स एक बचपन में होने वाली बीमारी है। इससे बचने के लिए टीकाकरण (Vaccination) कराया जाता है।
  4. जो पुरुष किशोरावस्था में मम्प्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें आगे चलकर ऑर्काइटिस हो जाता है।
  5. पुरुषों में यह बीमारी बैक्टीरिया के इंफेक्शन (Bacterial infection) से भी होती है।

क्या चीजें हैं जो ऑर्काइटिस (Orchitis) की संभावना को बढ़ा सकती हैं? What are the things that can increase the risk of orchitis?

ऑर्काइटिस के कई जोखिम कारक हैं, जैसे:

  1. यूरिन के रास्ते में संक्रमण
  2. सर्जरी करवाना जिसमें जननांग या मूत्र मार्ग शामिल है
  3. बिना कंडोम के सेक्स

ऑर्काइटिस के सामान्य लक्षण क्या हैं? What are the common symptoms of orchitis?

ऑर्काइटिस (Orchitis) के सामान्य लक्षण हैं:

  1. एक या दोनों अंडकोष में सूजन आना।
  2. हल्के से लेकर गंभीर दर्द (Pain) महसूस होना।
  3. बुखार (Fever) आना या शरीर का तापमान बढ़ना।
  4. मतली और उल्टी होना।
  5. टॉयलेट के दौरान दर्द महसूस होना।
  6. दर्दनाक स्खलन होना।
  7. वीर्य में खून आना।
  8. प्रोस्टेट ग्लैंड (Prostate gland) का बढ़ना।
  9. ग्रोइन में सूजन लिम्फ नोड्स होना।
  10. ऐसे में कभी-कभी कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? When should one see a doctor?

निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्टेशन है जरूरी-

यदि आप अपने अंडकोष में दर्द या सूजन का अनुभव करते हैं, तो अपने चिकित्सक को तुरंत दिखाएं। कुछ मामलों में तुरंत उपचार की आवश्यकत होती है। आपका डॉक्टर यह जानने के लिए परीक्षण कर सकता है कि कौन सी स्थिति में आपके ज्यादा दर्द होता है।

ऑर्काइटिस का परीक्षण Testing for orchitis

  1. आपका डॉक्टर आपसे आपके मेडिकल इतिहास और लक्षणों के बारे में सवाल पूछेगा।
  2. वे सूजन का पता लगाने के लिए एक शारीरिक परीक्षण करते हैं।
  3. यूरिन के नमूने लेकर भी डॉक्टर इसका परीक्षण करते हैं।
  4. इससे पता चलता है कि क्या आपको एसटीआई या अन्य संक्रमण है।
  5. अल्ट्रासाउंड भी परीक्षण करने का एक अच्छा तरीका है।
  6. अगर ऑर्काइटिस आपके अंडकोष में रक्त के प्रवाह को बाधित करता है तो यह आपकी प्रजनन क्षमता को खतरे में डाल सकता है।

ऑर्काइटिस का इलाज Orchitis treatment

  1. वायरस ऑर्काइटिस का कोई इलाज नहीं है, ये अपने आप ठीक हो जाता है।
  2. इस बीच, आप अपने लक्षणों को कम करने के लिए घर पर उपचार का उपयोग कर सकते हैं।
  3. दर्द निवारक दवा लेना, आइस पैक लगाना, ये चीजें आपको आराम पहुंचा सकती हैं।
  4. बैक्टीरिया से हुआ ऑर्काइटिस का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के साथ किया जाता है। सूजन के चलते इसे ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं।
  5. जब आप ऑर्काइटिस का इलाज करते हैं तो संभोग नहीं करना चाहिए। यदि आपएसटीआई से संक्रमित हैं, तो आपके साथी को भी उपचार की आवश्यकताहोगी।

जीवन शैली और घरेलू उपाय Lifestyle and home remedies

निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको ऑर्काइटिस (Orchitis) से निपटने में मदद कर सकते हैं:

  1. बिस्तर में आराम करें।
  2. अपने अंडकोष पर कोल्ड पैक लगाएं।
  3. भारी वस्तुओं को उठाने से बचें।
  4. इसके अलावा यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेहतर समाधान के लिए कृपया चिकित्सक से परामर्श करें।

परामर्श :- Consultation

वायरल ऑर्काइटिस (Orchitis) के इलाज में वक्त लग सकता है, लेकिन धीर-धीरे यह तकलीफ दूर हो जाएगी। हालांकि इस दौरान आप लक्षणों को भी समझते रहें और महसूस कर रहे बदलाओं को डॉक्टर के साथ शेयर करें। दर्द निवारक लेना, आइस पैक लगाना और जब संभव हो तो अंडकोष को ऊंचा करना आपको अधिक आरामदायक बना सकता है।

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत