​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटना क्या है? What is water rupture during pregnancy?

 गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटना क्या है? What is water rupture during pregnancy?

गर्भावस्था के आखिरी समय में जब गर्भवती की पानी की थैली फट जाती है, तो समझिए प्रसव का समय आ गया है। गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटने को प्रसव के मुख्य लक्षणों में से एक माना जाता है। हालांकि, कभी-कभी गर्भवती महिला की समय से पहले पानी की थैली फट जाती है, जो चिंता का विषय हो सकता है। यह एक गंभीर समस्या न बन सकता है। इसके लिए जरूरी है सही जानकारी होना।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटना क्या है? What is water rupture during pregnancy

गर्भ के अंदर भ्रूण एक झिल्लीदार द्रव से भरे हुए थैले से घिरा होता है, जिसे एमनियोटिक थैली कहा जाता है। यह थैली गर्भावस्था के दौरान बच्चे की रक्षा करती है। जब गर्भावस्था का अंतिम चरण करीब आता है, तब यह द्रव ज्यादातर बच्चे का मूत्र होता है। जैसे ही यह एमनियोटिक थैली फटती है, तो गर्भाशय और योनि के माध्यम से यह तरल यानी एमनियोटिक फ्लूड बहने लगता है। वहीं, झिल्ली टूटने के साथ कुछ हार्मोन और रसायन भी बाहर निकलने लगते हैं, जो संकुचन शुरू करते हैं, इन संकुचनों को पानी निकलने के कुछ घंटों बाद महसूस किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान इसी तरल के निकलने को पानी की थैली फटना कहा जाता है

पानी की थैली फटने पर मुझे कैसा महसूस होगा? How will I feel when my waters break

आमतौर पर, प्रसव की शुरुआत में झिल्ली टूटती है, जिसे पानी छूटना कहा जाता है। अगर यह पानी प्रसव शुरू होने से पहले छूट जाए, तो उसे झिल्ली का समय पूर्व टूटना यानी PROM (Premature Rupture Of Membrane) कहा जाता है। जब पानी की थैली टूटती है, तो योनि में तरल स्राव होने जैसा महसूस हो सकता है। यह तरल मूत्र की तरह हल्का होता है। हालांकि, कई बार पानी की थैली बहुत हल्की-सी ही फटती है, जिसका पता चल पाना मुश्किल हो जाता है।

गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटने का कारण क्या है? What causes water to break during pregnancy

नीचे हम गर्भावस्था के दौरान पानी छूटने के कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं। जानिए, गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली क्यों फटती है

  1. जैसे ही गर्भावस्था का आखिरी समय आता है, तब एमनियोटिक थैली खुद से टूट जाती है और प्रसव पीड़ा शुरू होने लगती है। साथ ही योनि के रास्ते तरल पदार्थ बाहर निकलना शुरू हो जाता है।
  2. किसी-किसी मामले में गर्भावस्था की अवधि पूरी होने से पहले ही (प्रेगनेंसी के 37वें सप्ताह से पहले) पानी की थैली फट जाती है। यह गर्भाशय, योनि या गर्भाशय ग्रीवा में संक्रमण होने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, एमनियोटिक थैली में खिंचाव आने की वजह से भी पानी छूट सकता है। यह थैली में अत्यधिक तरल या एक से ज्यादा शिशु होने के कारण हो सकता है
  3. इन मामलों में ज्यादातर महिलाओं को पानी छूटने के 24 घंटे के भीतर प्रसव पीड़ा शुरू हो सकती है।
  4. बात की जाए समय से पहले पानी छूटने की, तो ऐसा 7-12 प्रतिशत स्वस्थ गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलता है।

किन गर्भवती महिलाओं को समय से पहले पानी छूटने की आशंका रहती है Which pregnant women are at risk of premature water breaking?

  1. जो महिलाएं धूम्रपान करती हों।
  2. जिन्हें पहले यौन संक्रमण हो चुका हो।
  3. जिन्हें पहले कभी समय पूर्व प्रसव हुआ हो।
  4. जिन्हें गर्भावस्था के दौरान योनि से रक्तस्राव हुआ हो।

महिलाएं कैसे पता करें। कि पानी की थैली फट गई है या नहीं? How can women know whether the water bag has burst or not

कई गर्भवती महिला को यह पता ही नहीं चल पाता कि उनकी पानी की थैली फट चुकी है। खासतौर पर उन्हें, जो पहली बार मां बन रही हैं। अगर गर्भवती महिला के योनि से अचानक तेज तरल बहाव महसूस हो, तो यह एमनियोटिक द्रव हो सकता है।

पानी की थैली फट गई है या नहीं, इसे जानने के कुछ आसान तरीके। आप इसकी पुष्टि कैसे करें। आइए, जानते हैं

  1. यूरिन पास करके अपने मूत्राशय को खाली रखें।
  2. एक पैड पर रिसते हुए द्रव का नमूना लें। अगर यह पीले रंग का और दुर्गंध वाला है, तो यह पेशाब हो सकता है। वहीं, अगर यह रंगहीन और गंध रहित है, तो यह एमनियोटिक द्रव हो सकता है। अगर एमनियोटिक द्रव में मेकोनियम (Meconium) है, तो यह हल्के हरे रंग का हो सकता है।
  3. ऐसे में अपने निचले हिस्से यानी पेल्विक भाग को हाथ से दबाकर रखें (जैसे कीगल व्यायाम में किया जाता है)। अगर यह रिसाव रुक जाए, तो पेशाब हो सकता है। वहीं, अगर यह रिसाव तब भी न रुके, तो समझ लीजिए कि पानी छूट गया है।
  4. ज्यादातर पानी छूटने पर हल्की-सी स्पॉटिंग भी हो सकती है।
  5. पानी छूटने के बाद बुखार जैसा महसूस हो सकता है।

अगर आपको लगे कि पानी की थैली फट चुकी है, तो ऐसे में आप घबराएं नहीं। आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और जैसा डॉक्टर करने के लिए कहे, वैसा ही करें।

गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटने के बाद क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? What precautions should be taken after the water bag breaks during pregnancy

गर्भावस्था में थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप हर कठिन स्थिति का सामना आसानी से कर सकती हैं। आइए, जानते हैं

  1. सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही गर्भवती को पानी छूटने का अहसास हो, उसे तुरंत डॉक्टर को फोन करना चाहिए और जैसे डॉक्टर कहे वैसे ही करना चाहिए।
  2. पानी छूटने के बाद शिशु को संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर डॉक्टर को लगता है कि महिला को कब तक इंतजार करना चाहिए, तो वे आपको बताएंगे कि खुद को और बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए क्या करना है। ऐसे में अपने योनि क्षेत्र को साफ रखें और डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें।
  3. अगर गर्भवती घर में हैं या अस्पताल जा रही हैं, तो बिस्तर या कार सीट पर एक प्लास्टिक कवर रखें, ताकि सीट गीली न हो।
  4. अगर रिसाव हल्का हो, तो मैटरनिटी पैड या तौलिये का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे कपड़े भी गंदे नहीं होंगे और बाद में यही मैटरनिटी पैड दिखाकर डॉक्टर को पानी का नमूना भी दिया जा सकता है।
  5. अगर इस रिसाव में भूरा या हरा रंग दिखाई दे तो, यह शिशु के मल त्याग करने का संकेत हो सकता है। इसे मेकोनियम कहा जाता है। ऐसे में कभी-कभी शिशु को एमनियोटिक द्रव ग्रहण करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसे में मैटरनिटी पैड पर इस रिसाव का नमूना लेकर डॉक्टर से सही सलाह ली जा सकती है।
  6. कभी-कभी गर्भनाल फिसलकर ग्रीवा या योनि भाग तक आ जाती है। यह तब होता है जब झिल्ली टूट जाती है और बच्चा श्रोणि तक नहीं पहुंचता है। अगर गर्भवती को योनि में किसी तरह की गांठ महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करने में बिल्कुल भी देरी न करें।

गर्भावस्था के दौरान पानी छूटना सामान्य है, जो प्रसव निकट होने का एक संकेत होता है, लेकिन कई बार गर्भवती ऐसे में घबरा जाती है और समझ नहीं पाती कि आखिर अब उन्हें करना क्या है। ध्यान दें कि आप इस समय पर बिल्कुल भी घबराएं नहीं और अपने आसपास मौजूद व्यक्ति को इस बारे में बताएं, ताकि वो डॉक्टर से संपर्क कर सके।

पानी की थैली फटने के बाद प्रसव कितनी देर में शुरू होता है, अब हम इसके बारे में बता रहे हैं।

पानी की थैली फटने के बाद प्रसव कब शुरू होगा? When will labor begin after the waters break

जिन महिलाओं का प्रसव पीड़ा होने से पहले ही पानी छूट जाता है, उन्हें 12 घंटे के भीतर संकुचन हो सकता है और प्रसव शुरू हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि जैसे ही पानी की थैली फटने का पता चले, तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। अगर पानी छूटने के 12 घंटे बाद तक प्रसव शुरू न हो, तो डॉक्टर कृत्रिम रूप से प्रसव पीड़ा शुरू करते हैं, जिसे ‘इंड्यूस लेबर पेन’ कहा जाता है। इसकी मदद से संकुचन को बढ़ाकर लेबर पेन को बढ़ाया जा सकता है ।

अंत में जानें पानी की थैली जल्दी फट जाने पर होने वाली स्थितियां।

पानी की थैली जल्दी फट जाए तो क्या होगा? What happens if the water bag breaks early

सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि किन मामलों में पानी जल्दी छूटने की आशंका रहती है। नीचे हम उन्हीं स्थितियों के बारे में बता रहे हैं :

  1. अगर पहले की गर्भावस्था में भी पानी समय से पहले छूटा हो।
  2. भ्रूण झिल्ली (इंट्रा-एमनियोटिक संक्रमण) में सूजन आ जाए।
  3. दूसरी या तीसरी तिमाही में योनि से रक्तस्राव हो।
  4. गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान या अनुचित दवाओं का उपयोग करना।
  5. भोजन में पोषक तत्वों की कमी होना या सामान्य से कम वजन रहना।
  6. ग्रीवा की लंबाई कम होना।

अगर पानी गर्भावस्था के 34वें सप्ताह बाद छूटता है, तो डॉक्टर तुरंत डिलीवरी कराने का फैसला लेते हैं, ताकि बच्चे को संक्रमण से बचाया जा सके। वहीं, अगर गर्भवती को 24वें से 34वें सप्ताह के बीच पानी छूटता है, तो डॉक्टर डिलीवरी कराने का तब तक इंतजार करते हैं, जब तक कि शिशु का और विकास न हो जाए। ऐसे में डॉक्टर गर्भवती को कुछ एंटीबायोटिक दवाएं दे सकते हैं और शिशु के फेफड़े जल्दी विकसित कराने के लिए कोर्टिकोस्टेरोइड दे सकते है, क्योंकि प्रसव तभी शुरू किया जा सकता है, जब शिशु के फेफड़े विकसित हो जाएं ।

पानी अपने आप नहीं छूटेगा, तो क्या होगा? What will happen if the water does not leave on its own?

जब प्रसव शुरू होता है, तो सबसे पहले गर्भाशय फैलता है और बच्चे का सिर श्रोणि भाग में आ जाता है। अगर पानी इस समय तक नहीं छूटता है, तो डॉक्टर आर्टिफिशियल तकनीक का उपयोग करते हैं जिसे झिल्ली के कृत्रिम रूप से टूटने के रूप में भी जाना जाता है। इस तकनीक से, पानी निकालने के लिए एक पतली प्लास्टिक हुक का उपयोग करके एमनियोटिक थैली में एक छोटा-सा छेद किया जाता है। यह प्रसव के लिए संकुचन शुरू करने में मदद करता है।

डॉक्टर पानी के छूटने की जांच कैसे करते हैं? How do doctors check for water breakage

डॉक्टर दो तरीके अपनाकर पानी छूटने की जांच कर सकते हैं :

  1. डॉक्टर योनि में स्पेक्युलम (एक तरह का औजार) लगाकर पानी छूटने की जांच कर सकते हैं। साथ ही एक ब्रश पर या किसी फाहे पर पानी का नमूना लेकर संक्रमण की जांच कर सकते हैं।
  2. एक अन्य तरीका एमनिकेटर से जांच करना है। इसमें डॉक्टर पीएच डिटेक्टिंग डाई पर तरल का नमूना लेते हैं। अगर यह पीले रंग से नीले-पीले या गहरे नीले रंग का हो गया, तो समझ लीजिए कि पानी छूट गया है।

अगर पानी संकुचन के संकेतों के बिना छूटता है, तो क्या होता है? What happens if the water breaks without signs of contractions

पानी छूटने के 12 घंटे के बीच प्रसव का संकुचन शुरू हो सकता है। अगर फिर भी संकुचन शुरू नहीं होता है, तो डॉक्टर दवाओं के जरिए प्रसव संकुचन को प्रेरित कर सकते हैं।

कैसे पता चलेगा कि यह पानी का छूटना है या योनि डिस्चार्ज है?How to know if it is water breakage or vaginal discharge

एक ओर एमनियोटिक द्रव रंगहीन और गंध रहित होता है, तो वहीं योनि डिस्चार्ज पतला व सफेद म्यूकस (श्लेष्म) जैसा होता है। अगर आपको रक्त के साथ भूरे या गुलाबी रंग का म्यूकस नजर आए, तो यह प्रसव निकट होने का संकेत हो सकता है।

परामर्श :- Consultation

गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटने से जुड़ी खास जानकारी, जिसके बारे में हर गर्भवती महिला को पता होना जरूरी है। चूंकि, कई महिलाओं को पानी छूटने का पता नहीं चल पाता, ऐसे में उन्हें इस संबंध में जानकारी होना जरूरी है।

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत