हिचकी आने के कारण क्या है? What causes hiccups?
- Get link
- X
- Other Apps
लगातार हिचकी आने के कारण, लक्षण क्या है? और रोकने के उपाय, इसे कैसे ठीक करें What are the causes and symptoms of persistent hiccups? And how to stop and cure them.
क्या आपने भी यही सुना है, कि हिचकी आने पर कोई याद करता है? या हिचकी आने पर पानी पीकर इसे बंद करने की कोशिश करते हैं। दरअसल हिचकी कई कारणो से आते हैं, जैसे- ज्यादा तीखा खा लेने से हिचकी आ सकती है, गले में खाना फंस जाने से हिचकी आती है, ओवर इटिंग से भी आ सकती है, इत्यादि। हिचकी को ठीक करने के लिए कुछ लोग पानी पीते हैं, तो कुछ लोग कलाई की नस दबाते हैं, तो कुछ झूठा आरोप लगाते हैं ताकि हिचकी को ठीक किया जा सके। लेकिन इस समस्या के मुख्य कारण को जानने की कोई कोशिश नहीं करता है। आइए जानते हैं,
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
हिचकी बंद न हो रही तो क्या करे, लगातार हिचकी आने के कारण क्या है, हिचकी रोकने के उपाय, इत्यादि।
हिचकी आने के कारण क्या है? What causes hiccups?
हिचकी आने के कई कारण हो सकते है:-
- खाने का अत्यधिक सेवन
- शारीरिक तापमान में बदलाव
- बहुत ज्यादा पानी पीना
- ज्यादा उत्तेजित होना
- तनाव महसूस करना
- पाचन से जुड़ी समस्या
- डायबिटीज
- किडनी डिजीज
- इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
- बेहोशी के कारण
- अस्वस्थ भोजन करना
- भोजन करते ससमय बात करना
- कार्बोनेटेड युक्त पेय पदार्थ का सेवन
- तेज हवा, धुआं, धूल का पेट के अंदर
- कभी जल्दी-जल्दी खाने-पीने से भी हिचकी आती है।
- मेटाबॉलिक डिसऑर्डर
हिचकी रोकने के उपाय क्या है? What are the remedies to stop hiccups?
आमतौर पर हिचकी कुछ समय के बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है। यदि हिचकी ठीक नहीं होती है और लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर से परामर्श करें। सामान्य हिचकी को रोकने के लिए कुछ उपाय किया जा सकता है:-
कुछ समय के लिए सांस रोकें :- Hold your breath for some time
हिचकी आने पर कुछ समय के लिए सांस को रोक लेना चाहिए। इससे हिचकी को ठीक करने में मदद मिलती है।
- शहद :- Honey :- यदि आपको हिचकी आ रही है तो एक चम्मच शहद का सेवन लाभ पहुंचा सकता है। शहद शरीर के नर्व्स को संतुलित करने का काम करती है।
- घुंटनों को छाती तक लाएं :- Bring your knees to your chest :- यदि आपको हिचकी आ रही है तो तुरंत घुटने के बल बैठने की कोशिश करें और घुंटने को छाती तक लाने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके फेफड़ों पर प्रेशर पड़ता है और मांसपेशियों की सिकुड़न भी दूर होती है। इससे हिचकी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
- पीनट बटर का सेवन करें :- Eat peanut butter :- ऐसा कहा जाता है कि एक चम्मच पीनट बटर खाने से हिचकी में आराम मिलता है। जब आप पीनट बटर खाते हैं तो यह आपके दांत और जीफ से होकर फुड पाइप के द्वारा पेट में जाता है और इससे आपके सांस लेने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है तो हिचकी को रोकने में मदद मिलती है।
- आइस बैग गर्दन पर रखें :- Place an ice bag on your neck :- गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी से भीगा कपड़ा रखने पर हिचकी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
- ध्यान भटकाना :- to distract :- जब किसी को हिचकी आती है तो उसे हैरान कर देने वाली बात कहने से भी हिचकी को खत्म किया जा सकता है। किसी का ध्यान भटकाने से भी हिचकी को दूर किया जा सकता है।
परामर्श :- Consultation
हिचकी आना सामान्य बात है लेकिन कई बार यह लोगों को परेशान कर देती है। लगातार हिचकी आने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं और कोई जरूरी काम करने में बाधा उत्पन्न होती है। हिचकी आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खाने का अत्यधिक सेवन, बहुत ज्यादा पानी पीना, पाचन से जुड़ी समस्याएं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी लोगों को हिचकी आ सकता है। इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर, इत्यादि।
कभी कभी लगातार हिचकी आना किसी गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकता है। अगर आपको लगातार हिचकी हो रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है तो इसे नजर अंदाज न करें
अगर आपको किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
हिचकी आने के साथ या बाद में किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको हिचकी आने से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment