​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स Montgomery tubercles / Montgomery Glands

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में आने वाले इस बदलाव से ना हो परेशान!

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

अगर आपने निप्पल्स को ध्यान से देखा होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि एरोला की डार्क स्किन के आसपास की त्वचा पर कुछ छोटे बम्प्स होते हैं। कुछ अजीब लग सकते हैं, लेकिन वे वास्तव में पूरी तरह से सामान्य हैं। उन्हें मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स (Montgomery tubercles) या मोंटगोमरी ग्लैंड (Montgomery glands) के रूप में जाना जाता है। ये बच्चे को स्तनपान कराने में मदद करते हैं। मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स ल्यूब्रिकेशन ग्लैंड्स (Lubrication glands) हैं जो ऑयल प्रोड्यूस करती हैं और एरोलाज और निप्पल्स को ब्रेस्टफीड के दौरान सॉफ्ट रखती हैं।

इन बम्प से प्रोड्यूस होने वाले ऑयल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें एक स्पेशल सेंट होता है। नवजात इस ऑयल की खुशबु से निप्पल की लोकेशन को पहचानते हैं और ब्रेस्टफीड करते हैं। ये ऑयल निप्पल को भी प्रोटेक्ट करता है।

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स क्या हैं और ये कब दिखाई देते हैं?

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स (Montgomery tubercles) एक प्रकार के बम्प्स होते हैं जिनमें किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है, लेकिन इनके संक्रमित होने पर दर्द हो सकता है। ये बम्प्स हर महिला में अलग तरह के हो सकते हैं। कुछ महिलाओं में ये नहीं भी दिखाई दे सकते। कई बार इनमें बैक्सी सब्सटेंस होता है इसलिए ये कई बार पीले या सफेद पिंपल की तरह दिखाई देते हैं। महिलाओं में मोंटगोमरी ग्लैंड्स होती हैं लेकिन ये अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा बड़ी, डार्क और नोटिसेबल हो जाती हैं। यह ट्रांसफॉर्मेशन प्रेग्नेंसी का पहला संकेत हो सकता है। पीरियड मिस होने से पहले भी ये दिखाई दे सकते हैं।

जिसके साथ ही दूसरे ब्रेस्ट चेंजेंस जैसे कि कोमल निपल्स भी दिखाई दे सकते हैं। आप मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स (Montgomery tubercles) तब भी नोटिस कर सकते हैं जब आप प्रेग्नेंट ना हो। इसलिए आपको प्रेग्नेंसी टेस्ट करना जरूरी है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान नोटिस में आने वाले ये मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स हमेशा परमानेंट नहीं होते। ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बाद ये सिकुड़ जाते हैं और अपने ओरिजनल साइज में वापस आ जाते हैं।

निप्पल बम्प्स क्यों होते हैं

निप्पल के आस-पास छोटे-छोटे उभार होना पूरी तरह से सामान्य है। निप्पल के आस-पास दिखने वाले ये छोटे-छोटे उभार मोंटगोमेरी ट्यूबरकल (Montgomery tubercles) कहलाते हैं। ये पूरी तरह से सामान्य हैं। आमतौर पर मोंटगोमेरी ट्यूबरकल लगभग एक से दो मिलीमीटर आकार के होते हैं। ये एरोला के कलर के या लाल, सफेद या पीले रंग के समान रंग के हो सकते हैं।

वास्तव में ये स्तनों के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि फायदेमंद होते हैं। ब्रेस्ट को चिकनाई देते हैं। उन्हें कीटाणुओं से दूर रखते हैं और स्तनपान में भी भूमिका निभाते हैं। लगभग 10% महिलाओं में मोंटगोमेरी ट्यूबरकल होते हैं। उभारों की संख्या हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। कुछ में बहुत थोड़े निप्पल बम्प्स होते हैं, जबकि अन्य में दर्जनों हो सकते हैं।

मोंटगोमेरी ट्यूबरकल होने के कारण क्या हैं

सामान्य कारण :- मोंटगोमेरी ट्यूबरकल कई कारणों से उभर सकते हैं, जैसे: निप्पल का उत्तेजित होना, शरीर के वजन में बदलाव, हार्मोन में बदलाव, ठंडा तापमान, किसी दवा के सेवन के कारण, गर्भावस्था, तनाव, टाइट-फिटिंग कपड़े। ज़्यादातर मामलों में, मोंटगोमेरी ट्यूबरकल गर्भावस्था, स्तनपान, यौवन और मासिक धर्म चक्र के कुछ चरणों के दौरान आम होते हैं।

गर्भावस्था :- स्तनों और निप्पल में बदलाव गर्भावस्था के सबसे आम शुरुआती लक्षणों में से है। स्तन अक्सर सूज जाते हैं, सामान्य से बड़े हो जाते हैं। कोमल महसूस होते हैं। गर्भवती होने पर मोंटगोमेरी ट्यूबरकल दिखाई दे सकते हैं।

एडल्ट एज और मासिक धर्म चक्र :- यौवन और मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोन बदलने से भी निप्पल के पास मोंटगोमेरी ट्यूबरकल (Montgomery tubercles) उभर आते हैं। यौवन, ओव्यूलेशन और मासिक धर्म से पहले शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। एस्ट्रोजन बढ़ने से मोंटगोमेरी ट्यूबरकल की वृद्धि हो जाती है।

स्तनपान के समय :- गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान मोंटगोमेरी ट्यूबरकल स्तनों को चिकना करने के लिए अधिक तेल का उत्पादन करने के लिए बढ़ जाते हैं। क्योंकि स्तन भी बड़े हो जाते हैं। ग्लैंड स्वस्थ स्तनपान को भी बढ़ावा देती हैं।
एरोला को चिकना करने से बैक्टीरिया स्तन के दूध में प्रवेश करने और शिशु को संक्रमित करने से रोकता है।स्तनपान के दौरान नुकसान से बचने के लिए निप्पल पर मॉइस्चराइज़िंग क्रीम लैनोलिन भी लगा सकती हैं। स्तनपान कराने के दौरान स्तनों को साबुन से धोने से बचें। यह निप्पल को सुखा देता है।

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स की केयर कैसे करें?

ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को निप्पल्स को साबुन से नहीं धोना चाहिए। इसके साथ ही निप्पल पर किसी प्रकार का डिसइंफेक्टेंट्स या किसी दूसरे सब्सटेंस जो निप्पल्स के डैमेज या ड्राय होने का कारण बनते हैं उनका उपयोग ना करें। इसकी जगह ब्रेस्ट को पानी से साफ करें। ताकि वह ऑयल ना बहें जो कि निप्पल को कोमल और जर्म फ्री रखता है। इसके साथ ही अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं तो ब्रेस्ट मिल्क की कुछ बूंदें निप्पल पर मल लें। क्योंकि इसमें मॉश्चराइजिंग (Moisturizing) और एंटीमाइक्रोबियल (Antimicrobial) प्रॉपर्टीज होती हैं। ये इंफेक्शन से बचाने में मददगार भी है।

इसके साथ ही ऐसी ब्रा और पैड्स का यूज करें जो ब्रीदेबल मटेरियल (Breathable material) से बनी हो जिसमें कॉटन शामिल है। जो ग्लैंड्स को ड्रा और इंफेक्शन फ्री रखेगा। अगर आपके निप्पल में क्रेक है या उनमें सूखापन है, तो डॉक्टर की सलाह पर कोई क्रीम या मॉश्चराइजर यूज करें।

अगर मोंटगोमरी ग्लैंड्स में इंफेक्शन हो जाए तो क्या करें?

दुर्भाग्य से ये ग्लैंड्स इंफेक्टेड हो सकते हैं। इनको नोचें या छेड़ें नहीं। अगर आप इनमें किसी प्रकार की कोई लालिमा, दर्द या सूजन को नोटिस करें तो डॉक्टर को दिखाएं। हॉट कंप्रेस और ओरल एंटीबायोटिक्स आसानी से इंफेक्शन का इलाज कर सकते हैं। जिससे ये नॉर्मल शेप और साइज में वापस आ सकते हैं। अगर आप खुजली या चकत्ते का अनुभव करती हैं तब भी डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि ये यीस्ट इंफेक्शन (Yeast infection) का संकेत हो सकता है। अगर आप किसी डिस्चार्ज का अनुभव करती हैं या ब्लड या पस आता है ब्रेस्ट तो डॉक्टर से बात करना जरूरी हो जाता है। ब्रेस्ट के कुछ बदलाव ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। जिसमें निम्न शामिल हैं।

  1. आपके स्तन पर सख्त गांठ
  2. निप्पल के आकार या आकार में परिवर्तन
  3. आर्मपिट में बढ़े हुए लिम्फ नोड्स
  4. वजन में कमी
  5. एक स्तन के शेप या साइज में परिवर्तन
  6. निप्पल से डिस्चार्ज

मोंटगोमरी ग्लैंड्स को कैसे हटाएं?

मोंटगोमरी ग्लैंड्स (Montgomery glands) को हटाने का कोई कारण नहीं है। क्योंकि ये मॉश्चराइज करके और इंफेक्शन से बचाकर आपके निप्पल्स को प्रोटेक्ट करती हैं। सर्जरी, लेजर या इलेक्ट्रोड के द्वारा इसे रिमूव किया जा सकता है, लेकिन सामान्य तौर पर इसकी जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग फ्री हो चुकी हैं और आप भविष्य में प्रेग्नेंसी प्लानिंग नहीं करना चाहती, तो आप इन्हें डॉक्टर की सलाह पर हटा सकती हैं। सर्जिकल रिमूवल में डॉक्टर एरोला के पास कट लगाते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी के बिना भी मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स हो सकती हैं?

कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स नोटिस करती हैं, लेकिन हॉर्मोनल इंबैलेंस, तनाव और वजन में होने वाला परिवर्तन इन्हें अधिक नोटिसेबल बना देता है। अगर आप प्रेग्नेंट नहीं है तो डॉक्टर से बात करें और हॉर्मोन लेवल को चेक करें। मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स महिलाओं की लाइफ का जरूरी हिस्सा है। ये आपको देखने में खराब लग सकते हैं लेकिन इनके प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कई फायदे हैं। इनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ किए बिना इन्हें ऐसे ही रहने दें। अगर इनमें किसी प्रकार का इंफेक्शन या कोई अन्य परेशानी हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लें।

मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स कर रहे हैं परेशान तो अपनाए जा सकते हैं ये उपाय

  1. अगर आप प्रेग्नेंट नहीं है ना ही ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं और मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स (Montgomery tubercles) का साइज कम करना चाहती हैं तो निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं।
  2. गर्म पानी में एक टॉवेल को डुबोए और उसे दोनों निप्पल पर 20 मिनट के लिए रखें।
  3. एलोवेरा जेल, शिया बटर और कोको बटर निप्पल्स के पास लगाएं
  4. हेल्दी डायट लें और शुगर और सॉल्ट इंटेक को कम करें जो उन ब्लॉकिंग कंडिशन को कम करने में मदद करते हैं जो ट्यूबरकल्स के साइज के बढ़ने का कारण बनती हैं।
  5. अपने निप्पल्स को क्लीन रखें। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रेस्ट को गुनगुने पानी से धोएं। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग नहीं करा रही हैं तो जेंटल क्लींजर का उपयोग किया जा सकता है।
  6. ऑयल या किसी लुब्रिकेंट्स का उपयोग ना करें।

इससे मिल सकते हैं कई लाभ

  1. इससे शिशुओं को स्तनपान कराने में मदद मदद मिलती है। इससे उन्हें निप्पल की ओर आकर्षित करने वाली खुशबू मिलती है।
  2. स्तन के दूध में बैक्टीरिया को जाने से रोकना
  3. निप्पल को फटने से बचाना
  4. त्वचा को चिकनाई देकर संक्रमण को रोकना

परामर्श

मोंटगोमेरी के ट्यूबरकल ब्रेस्ट फंक्शन का एक सामान्य हिस्सा हैं। जिसके लिए आमतौर पर चिंता की कोई बात नहीं होती है। यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इससे आपको और आपके बच्चे को लाभ होने की संभावना है। आमतौर पर ट्यूबरकल्स में दर्द नहीं होना चाहिए। आप शायद उन्हें ज्यादातर समय नोटिस भी नहीं करेंगे, लेकिन आपको अगर इनसे कोई तकलीफ हो रही है तो डॉक्टर से जरूर बताएं। इनके अलावा भी प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में कई प्रकार के बदलाव होते हैं उनके बारे में भी डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत