प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

क्या योनि में भी हवा भर सकती है? इसका कारण और बचाव के उपाय Can the vagina become filled with air? Causes and prevention measures

क्या योनि में भी हवा भर सकती है? इसका कारण और बचाव के उपाय Can the vagina become filled with air? Causes and prevention measures

वेजाइनल फ्लैटूलेंस या योनि फूलना योनि में हवा फंस जाने के कारण होती है। यह कोई गंभीर योनि स्वास्थ्य समस्या नहीं है, पर हर महिलाओं और लड़कियों को इसके बारे में जानना चाहिए।

जब लड़कियां या महिलाएं कोई काम कर रहीं होती है। तो आपको योनि में हवा ट्रैप करने का एहसास हो सकता है। इसे योनि का फूलना कहते हैं।

यह सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान भी हो सकता है। इसके कारण आपको योनि में कुछ फंसा हुआ महसूस हो सकता है। सेक्स करते समय जब आप और आपके पार्टनर एकदम ऑर्गेज्म पर हो, तभी योनि से कुछ गैस जैसे आवाज़ निकल जाये! यह सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। योनि से निकलने वाली गैस को पूरी तरह से रोकना मुश्किल है क्योंकि यह एक प्राकृतिक घटना है इसलिए आप जाने-अनजाने में जो आवाज़ सुनते हैं, वो आपकी योनि से बाहर आने वाली फंसी हुई हवा है। यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं हैं।

जानकारी है जरूरी :- Information is essential :-

योनि का फूलना जिसे योनि का पेट फूलना या क्यूफ़ भी कहा जाता है। इससे योनि में फंसी हुई विंड पास होती है। इसे क्यूफ़, योनि फार्ट योनि गैस भी कहा जा सकता है। इसमें फार्ट की तरह योनि से निकलने वाली हवा में गंध नहीं होती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इसके बारे में हर महिला को जानना चाहिए।’

योनि में हवा कैसे फंस सकती है? क्या हो सकते हैं कारण How can air get trapped in the vagina? What could be the causes?

अब आप सोच रहे होंगे कि योनि में हवा कैसे फंस सकती है। आईये जानते हैं:

सेक्स के दौरान :- During sex :-

वेजाइनल सेक्स या योनि में किसी चीज़ के डालने से अंदर की हवा ट्रांसफर हो सकती है या फंस सकती है। जैसे:-

सेक्स के दौरान जब लिंग, सेक्स टॉय या उंगली योनि में अंदर-बाहर होती है, तो हवा अंदर चली जाती है। जब इसे आपकी योनि से बाहर निकाला जाता है, तो हवा बाहर निकल जाती है। योनि गैस कुछ खास स्थितियों में या सेक्स के दौरान पोजिशन बदलने पर ज़्यादा होती है।

टैम्पोन का उपयोग करना :- Using tampons :-

पीरियड्स के दौरान योनि में टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप को डालने से भी योनि में हवा जा सकती है। जब आप टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप को हटाते हैं, तो हवा बाहर निकल जाती है और आपको एक आवाज़ सुनाई देती है।

वजाइनल फिस्टुला :- Vaginal fistula :-

यह आमतौर पर सर्जरी या अन्य बीमारियों के कारण होता है। इसमें योनि गैस के अलावा बदबूदार एवं अनियंत्रित युरिन का निकलना शामिल है। जैसे:-

पेल्विक टेस्ट कराए जाने के समय डॉक्टर के स्पेकुलम डालने के दौरान यह समस्या हो सकती है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मूवमेंट के कारण योनि के अंदर हवा फंस सकती है।

मेनोपॉज भी बन सकता है। Menopause can also occur

गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान भी यह हो सकता है। योनि के फिस्टुला से भी यह समस्या हो सकती है। फिस्टुला छेद के समान संरचना होती है, जो योनि को दूसरे अंग, जैसे मूत्राशय, बड़ी आंत या एनस से जोड़ता है। यदि फिस्टुला कोलन या मलाशय से जुड़ा हुआ है, तो यह योनि से मल के निकलने का कारण बन सकता है। प्रसव, कैंसर के उपचार, चोट और कुछ सर्जिकल प्रक्रियाओं के कारण फिस्टुला का निर्माण हो सकता है।

वेजाइनल फ्लैटूलेंस का उपचार। Treatment of vaginal flatulence

योनि फूलने या क्वीफ आमतौर पर सेक्स के दौरान या व्यायाम के दौरान कुछ सेकंड तक रह सकता है। यह एक सामान्य समस्या है। इसलिए इसका बहुत अधिक कठिन इलाज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बहुत जटिल परिस्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत पड़ती है।

यह कैसे कम हो सकती है? How can this be reduced?

हालांकि ये बिल्कुल नॉर्मल प्रक्रिया है इसलिए इसे ठीक नहीं किया जा सकता। ऐसे भी इससे तब तक कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, जब तक किसी अन्य कारणों से योनि गैस ना हो रहा हो। हालांकि कुछ उपाय किए जा सकते हैं-

पेल्विक की मांसपेशियों को मजबूत करें :- Strengthen the pelvic muscles :-

कमजोर पेल्विक मांसपेशियां योनि गैस का कारण बन सकती हैं। केगेल जैसे व्यायाम इन मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे संभावित रूप से थोड़ी राहत सकती है। पेल्विक फ्लोर थेरेपी एक्सपर्ट या किसी फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह ली जा सकती है।

खान-पान में बदलाव :- Changes in eating habits :-

बीन्स, क्रूसिफेरस सब्ज़ियां (ब्रोकोली, फूलगोभी) और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स गैस को बढ़ा सकते हैं इसलिए अपने आहार में इन्हें सीमित करने से मदद मिल सकती है। इसके अलावा जिन खाद्य पदार्थों से आपको पेट की समस्या होती है, उससे भी परहेज करना फायदेमंद हो सकता है।

कब्ज ना होने दें :- Avoid constipation :-

कब्ज के कारण पेल्विक की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है और फंसी हुई हवा योनि से बाहर निकल सकती है। स्वस्थ आहार और पर्याप्त पानी के सेवन से इस समस्या को कम किया जा सकता है।

सेक्स के दौरान सावधानी: Precautions during sex:

कुछ सेक्स पोजिशन्स हवा को ज़्यादा आसानी से फंसा सकते हैं इसलिए अलग-अलग पोजिशन्स के साथ सेक्स करना या अपने साथी से यह बात करना कि आपको कौन से सेक्स पोजिशन्स आरामदायक लगते हैं, ये मददगार हो सकता है।

परामर्श :- Consultation :-

अगर लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।

अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना