प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

योनि की सफाई / योनि को साफ रखना क्यों जरूरी होता है Vaginal Cleanliness / Why is it important to keep the vagina clean?

योनि की सफाई / योनि को साफ रखना क्यों जरूरी होता है Vaginal Cleanliness / Why is it important to keep the vagina clean?

योनि की सही तरीके से साफ सफाई ना करने के कारण महिलाओं को कई तरह के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है।

योनि को ठीक तरीके से साफ करने के लिए महिलाओं को साबुन का इस्तेमाल करने से लाभ मिल पाते हैं। लेकिन, जिस साबुन से आप योनि को साफ करने की सोच रहीं हैं वह साबुन केमिकल रहित, पूरी तरीके से ऑर्गेनिक प्रोडक्ट से निर्मित होना चाहिए। आमतौर पर, योनि को साफ करने के लिए किसी भी इंटिमेट हाइजीन वॉश या साबुन की जरूरत नहीं होती है।

रोजाना तौर पर ,योनि की सफाई करने के लिए आप नहाते समय सिर्फ हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

योनि को साफ रखना क्यों जरूरी होता है ? Why is it important to keep the vagina clean?

महिलाओं के योनि के हिस्से में कुछ बैक्टीरिया पनपते हैं; जिनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर योनि के पीएच का संतुलन बिगड़ने लगता है और योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

योनि के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने के पीछे इंटिमेट हाइजीन वॉश जैसे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी एक कारण हो सकता है। इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए योनि के हिस्से को ठीक तरीके से साफ सफाई रखना जरूरी हो जाता है।

लेकिन, हर बार योनि के हिस्से को साफ रखने के लिए केमिकल युक्त इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स या केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है। सिर्फ हल्के गुनगुने पानी की मदद से ही आप योनि को साफ कर सकती हैं।

लेकिन, कुछ महिलाएं अपने योनि के स्वास्थ्य पर ठीक तरीके से ध्यान नहीं दे पाती है और योनि के हिस्से को ठीक तरीके से साफ नहीं रखती है; जिसकी वजह से उन्हें योनि में इन्फेक्शन, जलन, खुजली, सफेद पानी की समस्या आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन सभी समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए और योनि को किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने के लिए महिलाओं को योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई जरूर करनी चाहिए और वह योनि के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।

लड़कों को साफ सुथरी योनि ही क्यों पसंद होती है ? Why do boys like clean vagina?

लड़कियों को लड़कों का लिंग साफ सुथरा पसंद होता है और लड़कों को लड़कियों की योनि भी साफ-सुथरी पसंद होती है।

इसके पीछे उनके शारीरिक आकर्षण का कारण भी हो सकता है। दूसरा कारण हो ता है; कि एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए एक दूसरे को किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो। लड़कों को लड़कियों की योनि साफ-सुथरी और अच्छी ही पसंद होती है; क्योंकि वह शारीरिक संबंध बनाने दौरान अपने आप को किसी भी इंफेक्शन से सुरक्षित रखना चाहते हैं।

योनि को साफ करने के फायदे : Benefits of vaginal cleansing:

योनि को ठीक तरीके से साफ रखने से महिलाएं विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकती है।

योनि को साफ करने से योनि में आने वाली बदबू से राहत मिल सकती है।

मासिक धर्म के दौरान नियमित तौर पर योनि को साफ करने से पीरियड ब्लड की वजह से होने वाले इन्फेक्शन से महिलाएं एवं लड़कियां सुरक्षित रह सकती है।

नियमित तौर पर योनि को साफ रखने से जलन, खुजली, सफेद पानी की समस्या जैसी योनि संबंधित समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

योनि को ठीक तरीके से साफ रखना योनि के पूर्ण ही स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

योनि को साफ ना करने के नुकसान Disadvantages of not cleaning the vagina

योनि को नियमित रूप से साफ ना करने की वजह से महिलाओं के योनि में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं; जो इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।

ठीक तरीके से योनि को साफ ना करने की वजह से महिलाओं को योनि में खुजली, जलन, चुभन और सफेद पानी की समस्या हो सकती हैं।

मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाएं ठीक तरीके से योनि की सफाई नहीं करती है; तो गीलेपन की वजह से उनके योनि में रेडनेस, रैशेज जैसी समस्याएं उभर कर आ सकती है।

महिलाएं योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करती है; तो योनि में से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

योनि को ठीक तरीके से साफ ना करने की वजह से बैक्टीरियल इनफेक्शन, फंगल इंफेक्शन और यीस्ट इंफेक्शन जैसे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

योनि को साफ करने के लिए कौन से साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए ? If do not clean their vagina properly, they may face the problem of vaginal odor.

अगर लड़कियों को अपनी योनि को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना है; तो किसी ऐसे साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए; जिसमें केमिकल्स की मात्रा बिल्कुल भी ना हो। यहां तक; कि महिलाएं बेबी सोप का भी इस्तेमाल योनि को साफ करने के लिए नहीं कर सकती। क्योंकि, बेबी सोप में भी थोड़ी मात्रा में केमिकल्स मौजूद होते हैं।

महिलाओं का यह मानना होता है; कि सुगंधित साबुन तथा इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल योनि के लिए बेहतर माना जाता है। लेकिन, यह गलत है। इंटिमेट हाइजीन वॉश तथा साबुन दोनों में ही केमिकल्स की भरमार होती हैं; जिनका सीधा बुरा असर योनि के स्वास्थ्य पर हो सकता है।

इंटिमेट हाइजीन वॉश या केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करने से योनि के पीएच संतुलन में गड़बड़ी आ सकती है; जिसके कारण बैक्टीरियल इनफेक्शन होने की संभावनाएं रहती है। इसीलिए, लड़की की योनि को साफ करने के लिए अगर साबुन का इस्तेमाल करना चाहती हैं; तो केमिकल रहित और सुगंधित साबुन का इस्तेमाल करें।

महिलाएं और लड़कियां सिर्फ योनि के बाहरी हिस्से में ही साबुन का प्रयोग करें; योनि के अंदर साबुन को डालने से और साबुन का इस्तेमाल करने से बचे। योनि का अंदरूनी हिस्सा अपने आप ही स्वच्छ होता रहता है; उसको साफ करने के लिए किसी भी इंटिमेट हाइजीन वॉश या साबुन की जरूरत नहीं पड़ती है।

महिलाओं और लड़कियों की योनि को ठीक तरीके से साफ करने का सबसे बेहतर तरीका होता है; सिर्फ हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना। हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से योनि को साफ किया जा सकता है और योनि को साफ करने के लिए सिर्फ हल्का गुनगुना पानी ही पर्याप्त होता है।

क्या योनि की साफ सफाई करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना ठीक होता है ? Which soap should be used to clean a girl's vagina?

योनि के सफाई के लिए साबुन का इस्तेमाल कुछ हद तक सुरक्षित माना जाता है। जिस साबुन से आप योनि की सफाई के बारे में सोच रहे हैं; वह साबुन पूरी तरीके से केमिकल रहित होना चाहिए और बहुत ही सौम्य होना चाहिए।

अगर आप योनि के बाहरी हिस्से में ही साबुन का इस्तेमाल करते हैं; तो योनि के स्वास्थ्य पर साबुन के इस्तेमाल से कोई भी बुरा प्रभाव नहीं होगा। लेकिन, अगर आप साबुन का इस्तेमाल योनि के अंदरूनी क्षेत्र में भी करते हैं; तो इससे योनि के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

योनि की सफाई करते वक्त अगर आप साबुन का इस्तेमाल कर रही हैं; तो हमेशा यह ध्यान रखें, कि साबुन का इस्तेमाल केवल बाहरी हिस्से में ही करना चाहिए और अंदरूनी हिस्से में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

अगर योनि को साफ करने के लिए किसी केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल किया जाए; तो इससे योनि के पीएच लेवल में गड़बड़ी होकर योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

परामर्श :- Consultation :-

अगर लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।

अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना