​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

क्या सेक्स करने से ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) कम हो जाता है? Does sex reduce breast milk?

 क्या सेक्स करने से ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) कम हो जाता है? Does sex reduce breast milk?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

डिलीवरी के बाद मन में तरह-तरह से सवाल उठते रहते हैं। जिसमें से वह सबसे ज्यादा जिस बात को लेकर स्ट्रेस में रहती है, वह है ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा, जिससे कि बच्चे का पेट हमेशा भरा रहे। इस ब्रेस्ट मिल्क की आपूर्ति, पिलाने की मात्रा, कब पिलाना चाहिए कब नहीं और सेक्स करने से क्या ब्रेस्ट मिल्क कम हो जाता है , जैसे कई तरह के सवाल हैं कि जो नई माँ को चिंता में डाले रखती है। ब्रेस्ट मिल्क की आपूर्ति को लेकर ही कुछ सवालों से रूबरू होंगे और आपके चिंता को कम करने की कोशिश करेंगे।

वैसे तो डिलीवरी के बाद सेक्स की बात सोचने का समय माँ को नहीं होता है। वह दिन भर गंदे डायपर बदलने और बच्चे को दूध पिलाने में ही व्यस्त रहती है। कुछ महिलाओं को अपने शरीर और ब्रेस्ट के आकार में बदलाव यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि वह कम आकर्षक लग रही है। वह इस बात को लेकर स्ट्रेस में रहने लगती है।

इन सब बातों के अलावा जो बात महत्वपूर्ण है, वह है डिलीवरी के बाद पार्टनर के साथ सेक्स एन्जॉय करना। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि सेक्स करने से ब्रेस्ट मिल्क कम हो जाता है, जिसके कारण बच्चे को दूध जरूरत के अनुसार नहीं मिल पाता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, चलिए कुछ बातों पर चर्चा करने के बाद निर्णय लेते हैं।

क्या सेक्स करने ब्रेस्ट मिल्क कम हो जाता है? Does having sex reduce breast milk?

सेक्स के दौरान ब्रेस्ट मिल्क लिक होने की परेशानी यह तो सभी को पता है कि डिलीवरी के बाद शरीर में हॉर्मोन के स्तर के उतार-चढ़ाव के कारण शरीर में और ब्रेस्ट में बहुत तरह के बदलाव होते हैं। ऊपर से यह हार्मोन ऑक्सीटोसिन के कारण होता है। कामोत्तेजना के कारण ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ऑक्सीटोसिन, बदले में, स्तन ग्रंथियों पर कार्य करेगा जिससे दूध “लेट डाउन” हो जाता है। जन्म देने के कुछ दिनों के भीतर स्तनों में दूध भरने लगता है। सेक्स के दौरान निप्पल को छूने, रगड़ने या चूसने से स्तन का दूध निकल सकता है

बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण ब्रेस्ट मिल्क में कमी अक्सर डिलीवरी के बाद अनचाहे प्रेगनेंसी से बचने के लिए महिलाएं कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने लगती हैं। यह सच है कि ब्रेस्टफीड करवाने पर कुछ हद तक प्रेगनेंट होने की संभावना कम हो जाती है लेकिन पूरी तरह से खतरा कम नहीं होता है। इसलिए अनचाहे प्रेगनेंसी को रोकने के लिए महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने लगती हैं। इन पिल्स के कारण दूध की आपूर्ति में कमी का अनुभव कुछ महिलाएं करती हैं। लेकिन इसका दोष सेक्स को देना गलत होता है।

स्ट्रेस के कारण ब्रेस्ट मिल्क में कमी डिलीवरी के बाद सेक्स की बात को लेकर कुछ महिलाएं स्ट्रेस में रहती है, क्योंकि उनमें न ज्यादा एनर्जी होती है और शरीर भी पूरी तरह से सेक्स के लिए तैयार नहीं रहता है। अगर नॉर्मल डिलीवरी हुआ हो तो वजाइनल पेन की समस्या हो सकती है और अगर सिजेरियन डिलीवरी हुआ तो टांको पर दबाव पड़ने का डर रहता है। इन्हीं सब कारणों से सेक्स की इच्छा में कमी आ जाती है और फिर स्ट्रेस का रूप ले लेती है। इस स्ट्रेस का सीधा असर ब्रेस्ट मिल्क की आपूर्ति पर पड़ता है।

ब्रेस्ट के मिल्क को कम होने से बचाने के टिप्स। Tips to prevent breast milk from decreasing.

सेक्स के पहले पंप करके दूध को निकाल कर स्टोर कर लें। इससे ब्रेस्ट से मिल्क लिक होने का खतरा कम हो जाता है।

नर्सिंग पैड वाली ब्रा पहनने से मिल्क लिक होने पर उसमें ही वह अवशोषित हो जाता है।

अगर ब्रेस्ट से मिल्क का लिक कर रहा है तो इसके बारे में पार्टनर से बात करके प्यार जताने का तरीका बदल सकते हैं।

यह बात तो स्पष्ट हो ही गया है कि सेक्स का असर ब्रेस्ट मिल्क पर नहीं पड़ता है। लेकिन सेक्स के बाद अपने हाथों को धोना न भूलें

परामर्श :- Consultation

पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।

अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।

अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत