20, 30 या 40 किस उम्र में पुरुष और महिलाएं रहते हैं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव /At what age are men and women most sexually active: 20, 30, or 40
- Get link
- X
- Other Apps
20, 30 या 40 किस उम्र में पुरुष और महिलाएं रहते हैं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव? जानें किस उम्र में तेज होती है कामेच्छा At what age are men and women most sexually active: 20, 30, or 40? Learn about the peak of libido.
सेक्स ड्राइव क्या आप जानते हैं कि किस उम्र में आकर पुरुषों और महिलाओं में कामेच्छा बढ़ जाती है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आप अपना जवाब जान सकते हैं।
सेक्स ड्राइव जिसे आसान भाषा में हम ये भी कह सकते हैं कि किस उम्र में आपको ज्यादा सेक्स करना अच्छा लगता है, एक बहुत ही साधारण से सवाल की ही तरह लगता है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी इस बात पर सहमत नहीं हुए हैं कि सेक्स ड्राइव क्या है और इसे पुरुषों या महिलाओं में कैसे मांपा जा सकता है। सेक्स या फिर शारीरिक संबंध बनाने में हमारे हार्मोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन हमेशा यह स्पष्ट नहीं होता है कि पुरुषों और महिलाओं के बीच इन हार्मोन में कितना अंतर होता है। लेकिन अन्य कारक जो आपकी कामेच्छा बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं उनमें मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और शारीरिक कारण शामिल हैं ।
अक्सर कुछ लोग सोचते हैं कि वह 20 की उम्र में ज्यादा यौन रूप से सक्रिय रहते थे, तो कुछ का मानना है कि वह 30 के बाद सक्रिय हुए लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि यौन रूप से सक्रिय होने की सही उम्र क्या है और किस उम्र में वे ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं? अगर आप भी इसी सवाल की उधेड़बुन में लगे हुए हैं तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का सही जवाब देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस उम्र में आकर पुरुष और महिलाएं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं।
20 की उम्र में पुरुष
पुरुषों में यौन उत्तेजना के लिए टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन का होना आवश्यक है, आमतौर पर ये 20 की उम्र में हमारे शरीर में अधिक होता है इसलिए इस उम्र में आप ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस उम्र में आप अनुभवहीनता के कारण सेक्स के बारे में चिंतित हो सकते हैं। यही कारण है कि 8% पुरुष 20 की उम्र में आकर ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन का शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति एक चिकित्सा या मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकती है या यहां तक कि यह संकेत भी हो सकता है कि आपको हृदय रोग का खतरा है। अपने लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
20 की उम्र वाली महिलाएं
किशोरावस्था से लेकर 30 की होने के अंत तक महिलाओं के अधिक फर्टाइल होने की संभावना रहती है, जो कि बढ़ती उम्र में भी जारी रहता है। अगर आप यौन संबंध बनाती हैं तो यह आपको पसंद आ सकता है, हालांकि यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। वास्तव में, वैज्ञानिकों को लगता है कि महिलाओं में कामेच्छा ठीक उसी तरह बढ़ती है, जब उनकी प्रजनन क्षमता 30 के अंत तक पहुंचते-पहुंचते घटने लगती है।
30 और 40 की उम्र वाले पुरुष
कई पुरुषों में इस उम्र के दौरान कामेच्छा बहुत ज्यादा मजबूत होती है, हालांकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल धीरे-धीरे 35 वर्ष की आयु के आसपास पहुंचते-पहुंचते कम होने लगता है। आमतौर पर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल हर वर्ष लगभग 1% तक कम होता जाता है, लेकिन यह कुछ पुरुषों में और तेजी से कम हो सकता है। इससे आपकी सेक्स ड्राइव पर कुछ असर पड़ सकता है। साथ ही, कई पुरुषों के लिए, काम, परिवार और अन्य चीजों को लेकर तनाव भी प्रभावित कर सकता है कि आप सेक्स में कितनी रुचि रखते हैं।
30 और 40 की उम्र में महिलाएं
जीवन के इस पड़ाव में आकर महिलाओं में कामेच्छा सबसे ज्यादा तेज होती है। एक अध्ययन से पता चला है कि 27 और 45 के बीच की महिलाओं में जवान या बूढ़ी महिलाओं की तुलना में अधिक तीव्र यौन कल्पनाएं होती हैं। इस उम्र में आकर उन्हें अधिक सेक्स करना भी पसंद होता है और वह इस उम्र में आकर ही जल्द से जल्द किसी रिश्ते में आना पसंद करती हैं।
बच्चे वाली महिलाएं
किसी भी उम्र में गर्भावस्था और बेबी को जन्म देने के बाद आपके यौन जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, लेकिन यह सभी के लिए अलग-अलग होता है। आपका शरीर और हार्मोन पूरी गर्भावस्था के दौरान बदलते हैं। इसका अर्थ यह हो सकता है कि कई बार कामेच्छा में वृद्धि, विशेष रूप से दूसरी तिमाही के दौरान, और दूसरों में इच्छा की कमी होती है। आप इस बारे में भी चिंतित हो सकती हैं कि क्या गर्भवती होने के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं। स्तनपान, बच्चों की परवरिश, और अन्य काम भी आपके सेक्स में लगने वाले समय, ऊर्जा और रुचि को प्रभावित कर सकते हैं।
परामर्श
पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।
अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।
अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment