स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment

Image
  स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment खामोश रातें: स्लीप एपनिया को समझना और उपचार के विकल्प Silent Nights: Understanding Sleep Apnea and Treatment Options हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। स्लीप एपनिया या स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात में सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस दौरान जैसे ही आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, दिमाग आपको नींद से जगा देता है। यही कारण है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) की स्थिति में नींद में समस्या सबसे सामान्य लक्षण है। समय के साथ यह समस्या गंभीर होने लग जाती है निद्रा विकार दुनिया भर में लाखों लोगों...

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) क्या है? इसके लक्षण, कारण और उपचार क्या होते हैं? What is polycystic ovary syndrome (PCOS)? What are its symptoms, causes, and treatment?

 पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) क्या है? इसके लक्षण, कारण और उपचार क्या होते हैं? What is polycystic ovary syndrome (PCOS)? What are its symptoms, causes, and treatment?

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस, प्रजनन आयु की महिलाओं में मिलने वाला एक आम हार्मोनल विकार है। यह एक अंतःस्रावी और मेटाबॉलिक विकार होता है, जिससे महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, इसके परिणामस्वरूप आपको वजन को नियंत्रित रखने में दिक़्क़त होती है। पीसीओएस महिलाओं में बाँझपन के प्रमुख कारणों में से एक होता है और यह मधुमेह के खतरे को भी बढ़ाता है। लेकिन कई महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें पीसीओएस की समस्या है।

पीसीओएस स्थिति एक महिला के अंडाशय और माहवारी को नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर असर डालता है। इससे प्रजनन अंगों के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि आप स्वस्थ जीवन शैली बिताने के लिए सही समय पर कदम नहीं उठाते हैं तो यह आपके जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर डालता है।

यदि आपको पीसीओएस की समस्या है, तो आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन नहीं करता है, जिसके कारण आपके मासिक धर्म चक्र में दिक़्क़त आ सकती है और आपकी माहवारी लंबे समय तक छूट सकती है।

पीसीओएस के प्रकार :- Types of PCOS

पीसीओएस को चार अलग-अलग प्रकारों में बाँटा जा सकता है:

इंफ्लेमेटरी पीसीओएस :- Inflammatory PCOS :- इंफ्लेमेटरी पीसीओएस में, क्रॉनिक सूजन के कारण अंडाशय अतिरिक्त टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करने लग जाती है। इससे अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेशन) प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पीसीओएस में, सूजन के लक्षणों में बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान महसूस होना, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याएँ शामिल हैं।

एड्रेनल पीसीओएस :- Adrenal PCOS :- एड्रेनल पीसीओएस अत्यधिक तनाव प्रतिक्रिया के कारण होता है। जब आप जीवन में घट रही विभिन्न समस्याओं के कारण तनावग्रस्त रहते हैं, तो आपके कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपके एड्रेनल ग्रंथि द्वारा एण्ड्रोजन का उच्च उत्पादन होता है। एड्रेनल पीसीओएस सबसे दुर्लभ प्रकार का पीसीओएस होता है और प्राकृतिक रूप से इसका इलाज करना सबसे मुश्किल होता है।

पोस्ट-पिल पीसीओएस :- Post-pill PCOS :- इस प्रकार का पीसीओएस महिलाओं में तब दिखाई देता है जब वे मुँह से लेने वाली गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद कर देती हैं। गिनेट, याज़ और यास्मीन जैसी गर्भनिरोधक गोलियाँ इस प्रकार के पीसीओएस का कारण बन सकती हैं क्योंकि इन्हें बनाने के लिए सिंथेटिक प्रोजेस्टिन हॉर्मोन का उपयोग किया जाता है।

इंसुलिन-रेजिस्टेंस पीसीओएस :- Insulin-resistant PCOS :- यदि आपके शरीर में इंसुलिन का स्तर ज़्यादा है, तो आपके अंडाशय टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का अधिक उत्पादन करने लग जाते हैं। उच्च इंसुलिन का स्तर एण्ड्रोजन हॉर्मोन के स्तर को भी बढ़ाएगा जिससे कई समस्याएँ जैसे अतिरिक्त बाल और मुँहासे दिखाई देने लगते हैं।

पीसीओएस का कारण। Cause of PCOS

कुछ लोगों में असामान्यताएँ पीसीओएस से जुड़ी हुई देखी गई हैं।

इंसुलिन रेजिस्टेंस :- Insulin resistance :- यह एक ऐसी घटना है जिसमें शरीर के ऊतक और कोशिकाएँ इंसुलिन का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाते, और इसके फलस्वरूप रक्तप्रवाह में रक्त शर्करा और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ये सब प्रक्रिया से एण्ड्रोजन हॉर्मोन के स्तर में ओर वृद्धि हो जाती है।

मोटापा :- Obesity :- अधिक वजन वाली महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस उत्पन्न होने का खतरा अधिक होता है। जिससे उनमें पीसीओएस की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

आनुवंशिक :- Genetics :- पीसीओएस परिवारों में चलता है। यदि आपके पिता, माता या करीबी रिश्तेदार में पीसीओएस का इतिहास होता है, तो आपमें इस बीमारी के विकसित होने की संभावना अधिक होती है। पीसीओएस में कई जीन शामिल होते हैं, जो माता-पिता से उनकी संतानों में स्थानांतरित हो सकते हैं।

हार्मोनल असंतुलन :- Hormonal imbalance :- पीसीओएस के विभिन्न कारकों में सबसे आम हार्मोनल असंतुलन है जिसके कारण आपके शरीर में इंसुलिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण ओवरी अधिक मात्रा में एण्ड्रोजन हॉर्मोन का उत्पादन करने लग जाती है जिससे पीसीओएस के विभिन्न लक्षण उत्पन्न होते हैं।

लंबे समय तक सूजन :- Chronic inflammation :- पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में सूजन का स्तर अधिक पाया जाता है। और सूजन के दुष्प्रभावों में एण्ड्रोजन हॉर्मोन का अत्यधिक उत्पादन शामिल है। लगातार उपस्थित हल्की सूजन आगे चलकर पीसीओएस का कारण बन सकती है।

पीसीओएस के लक्षण। Symptoms of PCOS

पीसीओएस के सबसे आम लक्षण निम्नलिखित हैं:

पीसीओएस का लक्षण महिलाओं में अलग - अलग दिखाई देते है। के एक जैसे लक्षण नहीं दिखते हैं।

मासिक धर्म का अनियमित होना या अनुपस्थित होना

चेहरे और शरीर पर अतिरिक्त बाल आना

मुँहासे

अंडाशय में एक या अनेक सिस्ट की उपस्थिति

ज्यादातर मामलों में, यह स्थिति वजन बढ़ने, वजन कम करने में कठिनाई होना, और कभी-कभी गर्भवती होने में कठिनाई से भी जुड़ा होता है।

पीसीओएस का निदान। Diagnosis of PCOS

पीसीओएस का निदान इसके संभावित कारणों और लक्षणों पर निर्भर करता है।

अल्ट्रासाउंड जांच द्वारा ओवरी में सिस्ट का पता लगाना।

माहवारी का अनुपस्थित या अनियमित होना।

हाइपरएंड्रोजेनिज्म के शारीरिक या जैविक लक्षण दिखना।

पीसीओएस का निदान करने के लिए, आपका डॉक्टर आपके चिकित्सीय इतिहास और लक्षणों के बारे में विभिन्न सवाल पूछेंगे। वे एक पैल्विक जाँच और शारीरिक जाँच भी करेंगे।

पीसीओएस का उपचार। Treatment of PCOS

पीसीओएस एक गंभीर रोग है, जिसके कारण महिलाओं को गर्भाधारण करने में समस्या होती है। इसे अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव कर के या हेल्थ-मेडिसीन के द्वारा ठीक किया जा सकता है।

अगर आपको पीसीओएस की समस्या है, तो आप स्वस्थ भोजन का सेवन करने और रोजाना व्यायाम करने की कोशिश करें। ऐसा संभव है कि आप कभी-कभार अपनी दिनचर्या से भटक जाएंगे, लेकिन वापस स्वस्थ रहने के लिए उन प्रयासों को जारी रखना किसी भी बीमारी के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होता है।

आप अपने ने जीवनशैली में बदलाव कर के पीसीओएस के दुष्प्रभावों और लक्षणों को नियंत्रित कर सकती हैं। चाहे आप बाहरी तौर पर बदलाव महसूस ना करें, परंतु एक सक्रिय जीवनशैली आंतरिक रूप से आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद सिद्ध होती है, इसलिए आप निराश महसूस न करें।

परामर्श :- Consultation :-

अगर महिलाओं और लड़कियों को किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं और लड़कियों को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको पीसीओएस (PCOS) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

कम उम्र में पीरियड्स? होना

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत