​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

हर्निया रोग क्या है – कारण, लक्षण, जांच और उपचार। What is Hernia – Causes, Symptoms, Diagnosis and Treatment

 हर्निया रोग क्या है – कारण, लक्षण, जांच और उपचार। What is Hernia – Causes, Symptoms, Diagnosis and Treatment

बहुत सारे लोग यह जानना चाहते है की हर्निया रोग क्या है हर्निया एक बहुत ही गंभीर रोग माना जाता है जिसका की इलाज संभव है। यह स्त्रियों और पुरषो मे पाई जाने वाली एक आम समस्या है।हर्निया होने पर इसके कई प्रकार के लक्षण पाए जाते है। यह शरीर के किसी भी भाग में विकसित हो सकता है लेकिन ज्यादातर यह पेट के निचे के हिस्से में पाया जाता है।

हर्निया क्या होता है और हर्निया क्यों होता है। What is a hernia and why does it occur?

हर्निया की स्थिति में मांसपेशी या ऊतक कमजोर होकर फट जाती है या उसमें छेद हो जाता है और उसके अंदर का अंग उभर कर बाहर आ जाता है।जिसे हम समान्य भाषा में हर्निया कहतें हैं। हर्निया बहुत तीव्र दर्द पैदा करता है, जिस से कई बार खड़े होने मै भी कठिनाई होती है और लेटने पर ही आराम मिलता है। इस से ज्यादा दर्द तब होता है जब ये पेट के निचे के हिस्से मे या जाँघ के ऊपरी हिस्से मे हो।

हर्निया कितने प्रकार का होता है। How many types of hernia are there?

हर्निया कई प्रकार के होते है। लेकिन यह मुख्या रूप से पांच प्रकार के पाए जाते है। यह सभी प्रकार के हर्निया शरीर के अलग अलग हिस्सों में पाए जाते है।

1 हाइटल हर्निया :- Hiatal hernia

हाइटल हर्निया एक आम प्रकार का हर्निया है। इस में पेट का हिस्सा डायाफ्राम में छाती की और फैलता है जो की खायी हुई सामग्री गले या नाक के और रिफ्लक्स कर देता है, जिससे की सीने में जलन या गले में जलन महसूस होती है।। ऐसे में खाने में परेशानी हो सकती है या पेट में दर्द भी हो सकता है। हाइटल हर्निया होने का खतरा बड़ी आयु के लोगो में जयादा होता है।

2 इनगुइनल हर्निया :- Inguinal hernia

इनगुइनल हर्निया सबसे जयादा पाए जाने वाले हर्निया में गिना जाता है। इस में छोटी आंत और पेट की सामग्री पेट की दीवार के कमज़ोर हिस्से से बहार निकल जाता है। यह अधिकतर पुरुषो में पाया जाता है। इनगुइनल हर्निया में आमतौर पर दर्द नहीं होता बल्कि इसमें कमर में सूजन व् उलटी जैसे महसूस हो सकता है। अधिकांशत यह जांघ के निकट पाया जाता है

आमतौर पर इनगुइनल हर्निया इनगुइनल कैनाल यानी जांघ नलिका के आसपास होता है। महिलाओं की तुलना में इनगुइनल हर्निया पुरुषों में अधिक देखने को मिलता है।

3 अम्बिलिकल हर्निया :- Umbilical hernia

अम्बिलिकल हर्निया ज्यादातर छोटे बच्चो या नवजात शिशुओं में पाया जाता है। हालांकि यह बड़ी उम्र में होना भी संभव है। यह नाभि पर होता है और यह खतरनाक नहीं माना जाता लेकिन अगर इसका इलाज जल्द न हो तो यह गंभीर हो सकता है।अम्बिलिकल हर्निया का अधिकांश रूप से कोई लक्षण नहीं होता लेकिन यह नाभि पर देखा जा सकता है।

4 इंसिजनल हर्निया :- Incisional hernia

इंसिजनल हर्निया अधिकतर उन लोगो में पायी जाती है जिनकी पेट की सर्जरी पहले हो चुकी हो। यह सर्जरी दौरान चीरा लगने वाली जगह पर हो सकता है, जो की बहुत दर्दनाक भी हो सकती है। ऐसे में पीड़ित को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

5 फेमोरल हर्निया :- Femoral hernia

फेमोरल हर्निया कई बार बहुत दर्दनाक हो सकता है। यह ज्यादातर जांघ के पास होता है जिस कारन पीड़ित की कमर में सूजन और चलने में मुश्किल हो सकती है । यह स्त्रीओ में अधिकतर पाया जाता है। जल्द उपचार न होने से यह गंभीर भी हो सकता है ।

हर्निया के लक्षण :- Hernia symptoms

हर्निया के कई प्रकार के लक्षण पाए जाते है, महिलाओ में हर्निया के लक्षण अलग पाए जाते है और पुरुषो में अलग।

हर्निया में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला लक्षण प्रभावित हिस्से का उभारना (buldge) होता है जो की कई बार बिना दर्द के होता है और कई बार दर्द के साथ भी हो सकता है।

बार बार उलटी होना।

खायी हुई सामग्री का गले और छाती में रिफ्लक्स होना।

मल-मूत्र करने में समस्या होना।

कमर या शरीर के अन्य भाग में सूजन होना।

यह कुछ आम हर्निया के लक्षण थे जो की महिलाओ और पुरुषो दोनों में पाए जाते है।

महिलाओं में हर्निया के लक्षण। Symptoms of hernia in women

हर्निया होने पर महिलाओं में हर्निया के लक्षण कई प्रकार के पाएं जाते है। आमतौर पर महिलाओं और पुरुषों में हर्निया के सामान्य लक्षण ही पाए जाते है, लेकिन कई मामलों में यह अलग अलग भी हो सकते हैं।

गर्भवती स्त्री के बच्चे को जन्म देने के बाद दर्द होना हर्निया का लक्षण भी हो सकता है।

पेट में दर्द या गांठ पैदा होना।

उलटी होना या तनाव पैदा होना।

मल मूत्र त्याग करने में कठिनाई होना।

खांसने की समस्या या पेट की चर्बी बहार आना।

यह है महिलाओं में हर्निया के लक्षण अगर इन में से कोई भी लक्षण हो तो वह हर्निया हो सकता है।

हर्निया से नुकसान :- Harm from a hernia

हर्निया से होने वाले नुकसान कई प्रकार के हो सकते है जैसे की हर्निया में उठे वाला दर्द कई बार बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। हर्निया होने पर पीड़ित को काम करने में भी परेशानी हो सकती है इतना ही नहीं इसके चलते खान पैन और मल-मूत्र में भी कठिनाई हो सकती है।

परामर्श :- Consultation

हर्निया एक ऐसी बीमारी है जिसका की इलाज संभव है। लेकिन अगर आप इसको नज़रअंदाज़ करते रहे तो यह गंभीर रूप भी धारण कर सकती है और कई मामलो में तो यह भी पाया गया है की हर्निया जानलेवा भी साबित हई है।

अगर आपको किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत