हेपेटाइटिस सी होने के कारण लक्षण इलाज। Hepatitis C : causes, symptoms and treatment
- Get link
- X
- Other Apps
हेपेटाइटिस सी होने के क्या है? कारण लक्षण इलाज। Hepatitis C : causes, symptoms and treatment
हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C Virus) लीवर को खराब करने वाला एक वायरस इंफेक्शन है। ये इंफेक्शन यानी संक्रमण कई प्रकार के वायरस के कारण होता है। आम भाषा में इस इंफेक्शन को हेप सी और एचसीवी (HCV) भी कहा जाता है। हेपेटाइटिस इंफेक्शन लीवर की क्षमता और कामकाज पर बुरा असर डालता है जिससे लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचता है। हेपेटाइटिस सी लिवर में सूजन और इंफेक्शन का कारण बनता है। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो इसके चलते लीवर कई गंभीर बीमारियों का शिकार बन सकता है।
यूं तो हेपेटाइटिस वायरस पांच तरह का होता है। लेकिन इन पांच प्रकारों में हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी सबसे प्रचलित वायरस माने जाते हैं। इस आर्टिकल में हम हेपेटाइटिस सी के इंफेक्शन, कारण, लक्षण, जांच और इसे मैनेज करने के तरीकों पर बात करेंगे।
हेपेटाइटिस सी होने के क्या है? कारण Causes of Hepatitis C
हेपेटाइटिस सी के संक्रमण का इकलौता और मुख्य कारण है हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी)। हालांकि यह अलग-अलग तरीके से फैलता है। इस संबंध में यदि आपको जानकारी चाहिए तो हम आपको सलाह देंगे कि पहले यह समझें कि हेपेटाइटिस सी कैसे फैलता है?
मुख्य रूप से हेपेटाइटिस सी संक्रमित रक्त के संपर्क से फैलता है, लेकिन इसके फैलने का तरीका भी अलग-अलग है जैसे कि
- संक्रमित इंजेक्शन: Infected injections: सबसे पहले तो दो व्यक्तियों को एक ही इंजेक्शन कभी नहीं लगाना चाहिए। हालांकि कुछ लोग ऐसा करते भी है, जो की HCV वायरस के फैलने का सबसे आम तरीका है।
- ब्लड ट्रांसफ्यूजन: Blood transfusion पहले के समय में संक्रमित रक्त को किसी चोटिल व्यक्ति को चढ़ाने से यह संक्रमण फैल सकता था। वर्तमान में यह अब कम हो गया है, क्योंकि उस रक्त के उपयोग से पहले उस रक्त की पूरी जांच की जाती है।
- स्वास्थ्य सेवा सेटिंग्स: Healthcare settings: अस्पताल में काम करने वाले विशेषज्ञ भी इस रोग से संक्रमित हो सकते हैं क्योंकि वह पेशेंट के सीधे संपर्क में रहते हैं।
- किडनी डायलिसिस: Kidney dialysis: जो लोग लंबे समय से किडनी डायलिसिस पर हैं, वह भी इस संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं।
- असुरक्षित यौन संपर्क: Unprotected sex: एचसीवी वाले व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क में रहना इसका एक और कारक है, लेकिन ऐसा होने की संभावना बहुत कम है।
- माँ से बच्चे तक: Mother to child एक संक्रमित मां प्रसव के दौरान अपने बच्चे को यह वायरस दे सकती है।
- टैटू या एक्यूपंक्चर: Tattoo or acupuncture टैटू या एक्यूपंक्चर के प्रमाणित विशेषज्ञ कभी भी अपनी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए एक ही सुई बार-बार उपयोग नहीं करते हैं। वहीं प्रमाणित विशेषज्ञ से इन प्रक्रियाओं को न कराने पर हो सकता है कि आपके मामले में वह पहले से ही उपयोग की गई सुई का उपयोग हो जाए और आप भी संक्रमित हो जाए।
- अंग ट्रांसप्लांट: Organ transplant: यदि संक्रमित व्यक्ति से अंग लिया जाता है तो जिसको नया अंग लगाया जा रहा है, वह भी संक्रमित हो जाएगा।
- संक्रमित व्यक्ति के सामान का उपयोग: Sharing personal items एचसीवी वाले किसी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत सामान, जैसे टूथब्रश और रेज़र साझा करने से भी यह वायरस फैल सकता है।
एक बात का खास ख्याल रखें कि हेपेटाइटिस सी गले लगने या बर्तन साझा करने जैसे कराकों से नहीं फैलता है। इसलिए जागरूक रहें, स्वस्थ रहें।
हेपेटाइटिस सी के लक्षण क्या है? Symptoms of hepatitis C
सबसे पहले हमें यह समझना पड़ेगा कि हेपेटाइटिस सी की समस्या दो चरणों में विकसित होती है - एक्यूट और क्रोनिक हेपेटाइटिस सी। एक्यूट हेपेटाइटिस सी में कोई खास लक्षण उत्पन्न नहीं होते हैं। आंकड़े बताते हैं कि एक्यूट हेपेटाइटिस सी के सभी मामलों में से 25% से कम मामलों में लक्षण उत्पन्न होते हैं जैसे कि -
- एक्यूट एचसीवी (Acute HCV) एक्यूट एचसीवी के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं, ये सामान्य तौर पर शरीर पर देर से दिखते हैं और इसलिए लोग इन्हें नजरंदाज कर बैठते हैं। हालांकि इन लक्षणों को शरीर का इम्यून सिस्टम खुद ही छह माह के अंदर ठीक कर देता है।
- क्रोनिक एचसीवी(Chronic HCV) जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता और जो बाहरी वायरस से लड़ पाने में नाकाम होते हैं, वो जल्दी क्रोनिक एचसीवी की चपेट में आ जाते हैं। अगर इस इंफेक्शन का सही से इलाज न हो सके तो ये जीवन भर भी शरीर में रह सकता है। हालांकि इस इंफेक्शन के लक्षण भी काफी समय तक शरीर पर नहीं दिखते हैं, जब तक शरीर में कई तरह की कॉम्प्लिकेशन पैदा न हो जाएं। क्रोनिक एचसीवी से पीड़ित व्यक्ति को लीवर सिरोसिस का रिस्क बढ़ जाता है जो आगे जाकर लीवर कैंसर या लीवर फेलियर का कारण बन जाता है।
एक्यूट एचसीवी के लक्षण
Acute HCV symptoms
- पेट में दर्द होना
- मरीज को थकान और कमजोरी महसूस होना
- पीलिया, आंखों और त्वचा का पीला पड़ जाना
- स्टूल यानी मल का गहरे भूरे रंग का होना
- यूरिन का रंग गहरा हो जाना
- भूख मर जाना
- जी मिचलाना (nausea)
क्रोनिक एचसीवी इंफेक्शन के लक्षण
Symptoms of chronic HCV infection
- अत्यधिक ब्लीडिंग होना
- कंफ्यूजन और व्यवहार में एका एक बदलाव होना
- हथेलियों पर लालिमा उभर कर आना
- स्किन पर नसों का जाला सा दिखना
- एका एक वजन बढ़ने लगना
- मतली या उल्टी आना, उल्टी में खून आना
- थकान और कमजोरी का लगातार बने रहना
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
- गहरे रंग का मूत्र
- पीला या मिट्टी के रंग का मल
- पेट में दर्द, विशेष रूप से दिल के ऊपरी दाएं भाग में
- भूख न लगना
- जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द होना
ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण के उत्पन्न होते ही, उचित निदान और इलाज
के लिए लीवर संक्रमण का इलाज करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर या हेपेटाइटिस सी के विशेषज्ञ से मिलें और इलाज लें।
हेपाटाइटिस सी की जांच कैसे की जाती है?
How is hepatitis C tested?
हेपेटाइटिस सी वायरस टेस्ट को एचसीवी टेस्ट कहा जाता है। इस टेस्ट में ब्लड टेस्ट के जरिए शरीर में हेपेटाइटिस सी के वायरस और एंटीबॉडीज का पता लगाया जाता है। एचसीवी टेस्ट कई तरह के होते हैं।
- एचसीवी एंटीबॉडी टेस्ट :- HCV antibody test इस टेस्ट में बॉडी में एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। ये हेपेटाइटिस सी के लिए किया जाने वाला प्रारंभिक टेस्ट कहा जाता है।
- रैपिड टेस्ट :- Rapid Test इस टेस्ट के जरिए शरीर में वायरस का पता महज आधे घंटे के भीतर लगाया जा सकता है।
- न्यूक्लिक एसिड टेस्ट :- Nucleic Acid Test इस टेस्ट के जरिए शरीर के खून में एचसीवी आरएनए (HCV RNA) की मौजूदगी और उसके लेवल का पता लगाया जाता है।
हेपेटाइटिस सी के लिए उपचार Treatment for hepatitis C
हेपेटाइटिस सी के लिए उपचार विकल्प क्या-क्या हैं?
- एंटीवायरल दवाएं: Antiviral medications इस संक्रमण के इलाज के लिए डायरेक्ट-एक्टिंग एंटीवायरल (DAA) दवाएं सबसे प्रभावी विकल्प मानी जाती हैं, क्योंकि यह सीधा वायरस को मारती हैं। इसकी सफलता दर लगभग 95% है।
- जीवनशैली में बदलाव: Lifestyle changes स्वस्थ आदत, स्वस्थ खान-पान, और अनुकूल आहार के साथ-साथ, शराब और धूम्रपान से बचाव आपकी मदद कर सकते हैं।
- नियमित निगरानी: Regular monitoring प्रयास करें कि समय-समय पर लीवर फंक्शन टेस्ट कराएं और हेपेटाइटिस सी विशेषज्ञ से परामर्श लेते रहें। ऐसा करने से आप अपने स्वास्थ्य की अच्छे से निगरानी कर पाएंगे, जिससे स्थिति को प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है।
त्वरित इलाज लीवर की गंभीर समस्याओं को रोक सकता है, जिसके लिए तुरंत से परामर्श लें।
हेपेटाइटिस सी में क्या खाएं What to eat with hepatitis C
हेपेटाइटिस सी के इलाज में सबसे ज्यादा प्राथमिकता डाइट को ही दिया जाता है। निम्नलिखित खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें और इन्हें अपने आहार में ज़रूर शामिल करें -
- ताजे फल और सब्जियां खाएं
- लीन प्रोटीन जैसे कि मछली, चिकन और फलियां को शामिल करें
- होल ग्रेन्स
- हेल्दी फैट जैसे कि एवोकाडो, नट्स और जैतून का तेल
- भरपूर पानी पीएं
परामर्श Consultation
हेपेटाइटिस एक साइलेंट किलर है। यह बिना शोर किए लिवर को कमजोर करता है। सही समय पर जांच, बचाव और इलाज से न केवल बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
हेपेटाइटिस की रोकथाम इलाज ,वैक्सीन लगवाएं, स्वच्छता अपनाएं, शराब से बचें और समय-समय पर लिवर टेस्ट कराएं।अगर आपको लिवर संबंधी कोई भी परेशानी महसूस हो, तो देर न करें और तुरंत से परामर्श लें।
लिवर हमारे शरीर का फिल्टर है। यह खून को साफ करता है, ऊर्जा स्टोर करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है। लेकिन जब लिवर वायरस, संक्रमण या गलत आदतों से बीमार हो जाता है, तो इसे हेपेटाइटिस कहते हैं। हेपेटाइटिस का समय पर पता लगाना और सही इलाज करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह बीमारी चुपचाप गंभीर रूप ले सकती है। आगे चलकर यह लिवर फेल्योर या लिवर कैंसर तक का कारण बन सकती है। अगर आपको लिवर संबंधी लक्षण दिखें, तो देर न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment