प्रेगनेंसी का पहला महीना, लक्षण, डाइट और सावधानियां। First Month of Pregnancy, Symptoms, Diet, and Precautions

Image
प्रेगनेंसी का पहला महीना के लक्षण, डाइट और सावधानियां Symptoms, Diet, and Precautions for the First Month of Pregnancy प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा समय है जब उम्मीदें और अनिश्चितताएं दोनों का मिश्रण होता है। आपको एक नए जीवन के आगमन की खुशी तो होती ही है, लेकिन साथ ही इस समय में कई बदलाव भी आते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको जो भी अनुभव हो रहा है, वो पूरी तरह से सामान्य है। हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।  आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। प्रेगनेंसी का पहला महीना बहुत ही खास होता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती चार सप्ताहों में आपके शरीर के अंदर ढेरों बदलाव आते हैं और प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई...

शादी से पहले दूध क्यों आता हैं। कारण लक्षण बचाव Why does milk come before marriage? Causes, symptoms and prevention.

शादी से पहले दूध आना / जानिये कारण, बचाव और उपचार का सही तरीका Milk flow before marriage / Know the causes, prevention and treatment

शादी से पहले दूध आना / लड़की के स्तनों से पानी निकलने की समस्या आमतौर पर क्यों होती है ? Why does the problem of milk coming before marriage / water coming from the breasts of a girl usually occur?

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

लड़कियां जब उम्र में आती है, तब उनके स्तनों में विकास होने लगता है और इसे विकास के दौरान अक्सर उन्हें अपने शरीर में हार्मोन में बदलाव की वजह से उनके ब्रैस्ट की निप्पल से पानी निकलने लगता है | ब्रेस्ट से पानी आने की वजह से उन्हें अक्सर चिड़चिड़ापन अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है |

युवा अवस्था में लड़कियों और महिलाओं के शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं जिनमें स्तनों का विकास भी शामिल है ।

स्तनों का लड़कियों और महिलाओं के शरीर में अलग ही महत्व है इनसे ना केवल महिलाएं आकर्षित दिखती हैं बल्कि ये शिशु के पोषण का भी साधन होते हैं

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट से दूध निकलता है और वह बच्चे को पिलाना जरूरी होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के अलावा भी महिला के स्तनों से दूध निकलने की तरह कुछ पानी सा निकलता है और इसे स्तनों में होने वाला स्त्राव कहते हैं |

आमतौर पर स्तनों से गर्भावस्था के आखरी हफ्तों में दूध का रीसाव होता है, ब्रेस्ट में लगभग 15 से 20 मिल्क डक्ट होती है जो महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क ( Breast milk ) के लिए जिम्मेदार होती हैं ।

लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब बिना गर्भावस्था और शादी से पहले दूध आना शुरू हो जाए ये एक आसामान्य स्थिति मानी जाती है लेकिन इससे काफी लड़कियां और महिलाएं पीडित होती हैं ।

स्तनों से आने वाला दूध सामान्यत हल्का तरल पदार्थ होता है जो थोड़ा दुधिया रंग का होता है इस समस्या के होने पर कुछ महिलाओं के निप्पल में सूजन, लालपन और दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है

गर्भावस्था के बिना निप्पल से रिसाव हो रहा है ? क्या Is there nipple leakage without pregnancy?

एक महिला की जिंदगी में ताउम्र बदलाव देखे जाते हैं। सामाजिक, शारीरिक, मानसिक तथा पारिवारिक जीवन में होने वाले यह बदलाव महिलाओं की जिंदगी को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने शरीर का और स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान देने की सलाह सभी के द्वारा दी जाती हैं।

गर्भावस्था के बाद महिला के शरीर में होने वाले बदलाव काफी तेज होते हैं; जिसके चलते उन्हें उनके साथ एडजस्ट करने में काफी समय लगता है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के स्तनों में से दूध आता है; जिसके जरिए नवजात शिशु का पोषण होता है और मानसिक, शारीरिक विकास संभव हो पाता है। कभी-कभी गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं के निपल्स में से तरल पदार्थ का रिसाव हो सकता है;

लेकिन, कई बार महिलाओं को बिना गर्भावस्था के या बिना बच्चे को जन्म दिया ही निप्पल में से रिसाव होना शुरू हो जाता है; जो कि एक असामान्य बात होती है। सामान्य तौर पर, बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से किसी भी तरह का पदार्थ नहीं निकलना चाहिए। लेकिन, अगर किसी कारणवश बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से रिसाव होता है; तो इस कंडीशन को “गैलेक्टोरिया” कहा जाता है।

बिना गर्भावस्था के निप्पल में से निकलने वाले रिसाव को देखकर महिलाएं घबरा जाती है और काफी टेंशन में भी आ जाती है। बिना गर्भावस्था के निप्पल में से रिसाव होने के अनगिनत कारण मौजूद होते हैं। साथ ही, बिना गर्भावस्था के अगर महिला के निप्पल में से रिसाव होता है; तो उसके साथ-साथ कई अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं।

जैसे; सिर में तेज दर्द होना, आंखों की रोशनी कम होना, सेक्स करने की इच्छा ना होना, चेहरे पर पिंपल, मुहांसों की समस्या होना और माहवारी की अनियमितता होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

बिना प्रेगनेंसी के निप्पल से डिस्चार्ज क्यों होते हैं ? Why does nipple discharge occur without pregnancy?

कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करना जैसे; एंटीडिप्रेसेंट, एंटीसाइकॉटिक, उच्च रक्तचाप तथा हार्मोन की दवाइयां आदि।

पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा प्रोलैक्टिन हार्मोन का अतिरिक्त उत्पादन होना।

महिलाओं के स्तनों में सिस्ट होना; जिसे “फाइब्रोसिस्टिक” के नाम से जाना जाता है। इस स्थिति की वजह से भी महिलाओं के स्तनों में से बिना गर्भावस्था के रिसाव हो सकता है।

स्तनों में विशिष्ट प्रकार का संक्रमण होने पर स्तनों में से पस निकलने लगता है; जिसे मास्टाइटिस कहा जाता है। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

हाइपोथाइरॉएडिज्म भी महिलाओं के स्तनों में से रिसाव होने का एक कारण हो सकता है।

जो महिलाएं मेनोपॉज के करीब होती हैं; उनके निप्पल में सूजन आ सकती है। निप्पल में सूजन आने पर दूध की नली अवरुद्ध हो सकती है; जिसके कारण निप्पल में से रिसाव हो सकता है।

स्तन की नलिका में असामान्य नॉन कैंसरस ग्रोथ होती है; जिसके कारण महिलाओं के निप्पल में से असामान्य रिसाव हो सकता है।

स्तनों में किसी तरह की चोट लगने के कारण निप्पल में से असामान्य रिसाव होने लगता है।

हार्मोनल परिवर्तन निप्पल में से असामान्य रिसाव होने का एक कारण हो सकता है

इनमें से किसी भी कारण की वजह से महिलाओं को बिना गर्भवती होने के बावजूद निप्पल में से रिसाव का अनुभव हो सकता है। बिना गर्भावस्था के निप्पल में से डिस्चार्ज होने की समस्या मुख्य तौर पर गैलेक्टोरिया नामक स्थिति की वजह से हो सकती है।

निप्पल में से रिसाव होने के साथ-साथ; स्तनों में दर्द होना, मासिक धर्म की अनियमितता होना तथा सिर में तेज दर्द होना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देने पर महिलाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।

बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से रिसाव होना एक असामान्य स्थिति मानी जाती है; जिसे तुरंत इलाज करवाने की आवश्यकता पड़ती हैं। अगर किसी कारणवश महिला में गैलेक्टोरिया नामक स्थिति उत्पन्न हो जाती है; तब ऐसी परिस्थिति में महिलाओं के निपल्स में से बिना गर्भावस्था के या बिना स्तनपान कराने के दूध या अन्य प्रकार का रिसाव निकलने लगता है।

क्या बिना गर्भावस्था के निपल्स से डिस्चार्ज होना सामान्य है ?Is it normal to have discharge from the nipples without pregnancy?

आमतौर पर जब बिना गर्भावस्था के महिलाएं या उनका पार्टनर निप्पल पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं; तब भी निप्पल में से डिस्चार्ज होना संभव होता है। अगर निप्पल पर अतिरिक्त दबाव डालने के बाद निप्पल में से रिसाव होता है; तो वह थोड़ी देर में अपने आप ही बंद हो जाता है।

साथ ही, निप्पल को सक करने से या चूसने से भी निप्पल में से रिसाव हो सकता है; जो कि थोड़ी देर बाद अपने आप बंद हो जाता है। वैसे देखा जाए; तो ऐसी परिस्थिति में निप्पल में से निकलने वाला रिसाव चिंताजनक नहीं होता है। परंतु, किसी भी परिस्थिति में निप्पल में से रिसाव होने पर आप तुरंत डॉक्टर की सलाह ले;

कभी-कभी बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से होने वाला डिस्चार्ज सफेद दूध जैसा नहीं होता है; बल्कि वह लाल, नीला, हरा या पीला रंग का होता है ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को इस समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए; क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी के संकेत और लक्षण हो सकते हैं। यह बहुत ही असामान्य स्थिति होती है; जिसे तुरंत डॉक्टर के सलाह की जरूरत होती है।

शादी से पहले दूध आने के कारण :– Reasons for milk production before marriage:

शादी से पहले निप्पल डिस्चार्ज होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं :-

कपड़ों से होने वाली जलन की वजह से |

हार्मोनल असंतुलन / हार्मोन में बदलाव की वजह से |

स्तनों को जोर जोर से दबाने की वजह से |

ज्यादा सेक्सुअल क्रियाओ में शामिल होना या ज्यादा सेक्स करने की वजह से

ज्यादा मास्टरबेशन करने की वजह से |

सेक्स करने के पहले अधिक फोरप्ले करने की वजह से |

अत्यधिक तनाव और एंजाइटी होना

अधिक चिड़चिड़ापन होने की वजह से |

रोमोंस के दोरान ज्यादा stimulation

दवाओं के दुष्प्रभाव

ब्रेस्ट के इंफेक्शन

खास प्रकार के कपड़ो से एलर्जी होना

ब्रेस्ट से छेड – छाड़ करना

पीयूष ग्रंथि में ट्यूमर होना

हाइपोथेलेमस का रोग

इन कारणों की वजह से आम तौर पर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों से निप्पल से सफेद पानी जैसा या चिपचिपा सा द्रव निकलने लगता है |

इसके अलावा कुछ और भी कारण है जो लड़कियों और महिलाओं के स्तनों से पानी निकलने का कारण हो सकता है ?

डिलीवरी के दौरान डिलीवरी होने के बाद स्तन से दूध निकालना बहुत ही आम बात है, लेकिन यदि उसके पहले ही महिला की निप्पल से दूध निकलने लग जाए तो यह बहुत चिंता का विषय बन सकता है |

लड़की के स्तनों से पानी निकलने का प्रमुख कारण है

फाइब्रोसिसटिक :- Fibrocystic: -

फाइब्रस उतक में सिस्ट बनने की वजह से अक्सर लड़कियों के निप्पल से पानी निकलने लगता है और यह पानी का रंग सफेद हरा पीला लाल भी हो सकता है | यह पानी बहुत चिपचिपा भी होता है |

फाइब्रोसिस्टिक की वजह से महिला के स्तन में गांठ भी बन जाती है और इस वजह से महिला के निपल्स बड़े भी होने लग जाते हैं |

ब्रेस्ट में गांठ बन सकती है गैलेक्टोरिया की वजह से :- Lumps can form in the breast due to galactorrhea:

यदि महिला हार्मोन की गोलियां लेती है और हाइपरटाइरॉएडिज्म या अन्य किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करती है, तो महिलाओं में गर्भ धारण किए बिना ही स्तनों के निप्पल से दूध सा निकलने लगता है |

मेनोपॉज नजदीक आने की वजह से निप्पल से पानी निकलता है :- Water comes out from the nipple due to approaching menopause:-

अक्सर महिलाओं में जब मेनोपॉज नजदीक आने लगता है,तो मेनोपॉज आने के 1 या दो साल पहले स्तनों के निप्पल से चिपचिपा सा पानी निकलने लगता है |

गर्भावस्था के बिना निप्पल से रिसाव होने पर क्या करें ?What to do if nipples are leaking without pregnancy?

गर्भावस्था के बिना निप्पल में से रिसाव आना एक असामान्य परिस्थिति मानी जाती हैं। ऐसा होने पर और लगातार यह स्थिति बरकरार रहने पर महिलाओं को इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। महिलाओं को डॉक्टर से तुरंत सलाह लेकर निप्पल में से रिसाव होने के पीछे का कारण पता लगा कर जल्द जल्द इसका इलाज कराना चाहिए

गर्भावस्था के बिना निप्पल में से रिसाव होने पर महिलाओं को अतिरिक्त टाइट कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए; ताकि आपके ब्रेस्ट पर अतिरिक्त दबाव ना पड़े और समस्या गंभीर ना हो सके। साथ ही, गर्भावस्था के बिना निप्पल में से रिसाव की समस्या होने पर महिलाओं को अपने निप्पल के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।

बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से सफेद दूध जैसे रिसाव की जगह चिपचिपा हरा, लाल, नीला या पीला रंग का हिसाब हो रहा है; तो इसे नज़रअंदाज़ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए यह बहुत असम्मान परिस्थिति होती है; जिसे तुरंत इलाज की जरुरत होती है;

गर्भावस्था के बिना निप्पल में से दूध लीक होने से कैसे बचा जा सकता है ? How can I prevent milk leakage from my nipples without pregnancy?

लड़कियां और महिलाएं अपने निप्पल रिसाव (डिस्चार्ज) से बचाव कैसे करें How can girls and women prevent nipple discharge

किसी भी समस्या का इलाज करने से बेहतर है; कि उस समस्या से सुरक्षित रहा जाए। इसीलिए, बिना गर्भावस्था की निप्पल में से रिसाव होने से या दूध निकलने की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बिना गर्भावस्था के ब्रेस्ट में से निकलने वाले रिसाव की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए महिलाओं को चिंता मुक्त तथा तनाव मुक्त जीवन अपनाना चाहिए।

इस समस्या से सुरक्षित रहने के लिए महिलाओं को हमेशा ही कॉटन के सही साइज वाले और सही कप साइज वाले ब्रा का चयन करना चाहिए। सही आकार की ब्रा का उपयोग करें, टाइट ब्रा स्तनों में उत्तेजना पैदा कर सकती हैं

महिलाओं को अतिरिक्त टाइट ब्रा पहनने से बचना चाहिए; ताकि वह बिना गर्भावस्था के निप्पल में से निकलने वाले रिसाव की समस्या से सुरक्षित रह सके। ऐसे कपडो का उपयोग ना करें जो आपके ब्रेस्ट पर ज्यादा दबाव या प्रेशर बनाएं ।

महिलाओं को अपने जीवन शैली में संतुलन बनाए रखें, स्वस्थ आहार बनाए लें

लड़कियां और महिलाएं अपने ब्रेस्ट पर अतिरिक्त दबाव ना डालें और उन्हें अतिरिक्त उत्तेजित ना करें। ना ही अपने ब्रेस्ट के साथ किसी तरह की खिलवाड़ करें तथा न ही उनके साथ छेड़छाड़ करें।

अगर कोई दवा के कारण ब्रेस्ट डिस्चार्ज हो रहा है तो डॉक्टर से परामर्श के बाद उसे छोड़ दें या फिर दूसरे विकल्प का Use करें

किसी भी दवाई का सेवन अपने आप से बिल्कुल भी ना करें। यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है; तो सबसे पहले डॉक्टर के उचित सलाह लें और डॉक्टर के द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही दवाइयों का सेवन करें।

यौन संबंध बनाते समय अपने स्तनों के साथ छेड छाड़ ना करें और ना ही अपने साथी को ऐसा करने दें

सेक्स करते समय अपने ब्रेस्ट को ज्यादा चूसने ना दे |

सेक्स करते समय अधिक उत्तेजना नहीं होने दे |

निप्पल डिस्चार्ज को कपड़ो से लगने से रोकने के लिए breast pads का Use करें

स्तनों का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है |

ब्रेस्ट डिस्चार्ज को रोकने के उपाय :- Measures to stop breast discharge:

लड़कियों और महिलाओं के ब्रेस्ट डिस्चार्ज भले ही कोई गंभीर स्थिति ना हो लेकिन आपको खुद से कोई Experiments नही करने हैं ब्रेस्ट में किसी भी प्रकार के बदलाव या दिक्त होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क ।

डॉक्टर को कब दिखाएं :– When to see a doctor:

लड़कियों और महिलाओं के ब्रेस्ट से डिस्चार्ज होना एक समस्या है लेकिन लम्बे समय तक होने पर आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिये क्योकि ये कई गंभीर बिमारीयों जैसे की ब्रेस्ट कैंसर ( breast cancer ) का लक्षण हो सकता है ।

इसके अलावा निम्नलिखित लक्षण होने पर भी तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिये :- Apart from this, if the following symptoms occur, one should immediately consult a doctor:-

केवल एक ही ब्रेस्ट से डिस्चार्ज हो

यदि डिस्चार्ज के साथ खून आता हो

ब्रेस्ट में गांठ हो

अगर निप्पल के रंग में बदलाव महसूस हो

यदि ब्रेस्ट में तेज दर्द या चुभन हो

लड़कियों और महिलाओं में भले ही निप्पल डिस्चार्ज सामान्य हो लेकिन पुरूषों में Nipple discharge किसी भी प्रकार से नॉर्मल नही है

यदि इस समस्या में आप डॉक्टर से परामर्श लेते हैं तो वो आपसे कई प्रकार के सवाल पूछ सकता है जैसे –

डिस्चार्ज एक निप्पल से हो रहा है या दोनो से ?

डिस्चार्ज का रंग कैसा है ?

डिस्चार्ज कब निकलना शुरू होता है ?

क्या ये खुद से आता है या आपको स्तनों पर दबाव डालना पड़ता है ?

आप किस प्रकार की दवा ले रहे है

डिस्चार्ज के साथ आपको अन्य समस्याएं जैसे – दर्द तो नही हो रहा ?

इन सवालों के बाद डॉक्टर आपके कई Tests करवा सकता है इसके अलावा कुछ clinical exam भी होगें जिससे lumps या किसी अन्य Breast cancer के लक्षण का पता चल सके –

इन टेस्टों में ये Medical tests शामिल हैं :- These tests include these medical tests:-

डक्टोग्राम :- Ductogram :- इस टेस्ट में मैमोग्राफी (mammography) और कंट्रास्ट सामग्री इंजेक्ट का Use कर के स्तनों के अंदर दूध नलिकाओं की एक ईमेज Show की जाती है ताकि समस्या की जड़ तक पहुचा जा सके ।

अल्ट्रासाउंड :- Ultrasound :- इस टेस्ट में sound waves के द्वारा ब्रेस्ट के अंदर की तस्वीरें बनाई जाती है ।

बायोप्सी Biopsy :- इस टेस्ट में स्तन के प्रभावित हिस्से से टिश्यू को लेकर उसकी चांज की जाती है ।

मैमोग्राम Mammogram :- मैमोग्राम के द्वारा
X-ray pictures के जरिये ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाती है।

बिना प्रेगनेंसी निप्पल में से डिस्चार्ज होने की दवा की जानकारी Medicine Information for Nipple Discharge Without Pregnancy

बिना गर्भावस्था के महिलाओं के निप्पल में से रिसाव होने के कई कारण तथा लक्षण मौजूद होते हैं। बिना गर्भावस्था के निप्पल में से डिस्चार्ज होने की समस्या का सही और सटीक इलाज करने के लिए डॉक्टर भी इसके सही कारण और लक्षणों का पता लगाते हैं।

बिना गर्भावस्था के निप्पल से रिसाव होने का इलाज उसके कारण और लक्षणों के आधार पर किया जाता है। किसी महिला को विशिष्ट प्रकार की दवाइयों का सेवन करने के बाद निप्पल में से डिस्चार्ज हो रहा है; तो ऐसी दवाइयों की खुराक कम कीया जा सकता है और गंभीर परिस्थितियों में इस दवा का सेवन बंद करने की सलाह भी दीया जा सकता है।

अगर किसी महिला को हाइपोथाइरॉएडिज्म की वजह से निप्पल में से डिस्चार्ज हो रहा है; तो डॉक्टर स्थिति की गंभीरता के अनुसार आपको इस समस्या का इलाज करवाने के लिए विविध प्रकार की दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं। यदि महिलाओं के पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर हो जाने पर उन्हें निप्पल में से रिसाव होता है; तो ऐसी परिस्थिति में ट्यूमर सिकुड़ने वाली दवाइयों का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जा सकती है या परिस्थिति गंभीर होने पर गांठ की सर्जरी करवाकर उसे हटाया जा सकता है।

बिना गर्भावस्था के निप्पल में से डिस्चार्ज होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए और इसका इलाज करवाना चाहिए।

एक बात का ध्यान रखें कि अगर बिना प्रेगनेंसी के किसी भी महिला के स्तनों में इस तरह का बदलाव आते है, तो वो किसी बीमारी का संकेत हो सकता है

परामर्श :- Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

लड़कियों और महिलाओं के निप्पल से डिस्चार्ज होने पर या निप्पल में किसी भी तरह प्रॉब्लम होने पर कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

कम उम्र में पीरियड्स? होना