​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

वेजाइना में खुजली क्यों होती है ? Why does the vagina itch?

वेजाइना (योनि)में खुजली क्यों होती है ? कारण, लक्षण और इलाज What causes itching in the vagina? Causes, symptoms, and treatment.

योनि में खुजली योनि महिलाओं के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजूक सा हिस्सा होता है। इसी हिस्से में थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर महिलाओं को तकलीफ होने लगती है। कई बार महिलाएं ठीक तरीके से साफ सफाई ना करने के कारण योनि में खुजली, जलन, लालिमा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

महिलाओं के योनि से ही बच्चे का जन्म होता है। महिलाओं के शरीर में ताउम्र बदलाव देखे जाते हैं। हार्मोन चेंज होने की वजह से भी योनि में खुजली की समस्या हो सकती हैं। इसी के साथ, कोई बैक्टीरियल इनफेक्शन या अन्य तरह का संक्रमण होने पर योनि में खुजली, जलन की समस्या हो जाती है।

योनि की खुजली होने पर महिलाओं को कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इसी के साथ, महिलाएं योनि में खुजली की समस्या को एक आम समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। वैसे तो, यह एक बहुत ही आम समस्या है; जिससे हर महिला कभी ना कभी गुजरती है।

लेकिन, वेजाइना में खुजली होने पर और असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है। अगर आपने सही वक्त रहते वेजाइना में खुजली का सही इलाज नहीं करवाया; तो आगे जाकर यह इंफेक्शन बढ़ सकता है और आपकी योनि का स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना हो सकती है।

योनि के इन्फेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए महिलाओं को योनि की समय समय पर सफाई करते रहना बहुत ही आवश्यक होता है।

वेजाइना में खुजली क्यों होती है ? Why does the vagina itch?

वेजाइना में खुजली निम्न कारणों की वजह से होती हैं।

स्किन संबंधित समस्याएं Skin related problems

एक्जिमा, सोराइसिस, लाइकन स्क्लेरोसिस जैसी त्वचा संबंधित समस्याओं के कारण भी योनि में खुजली हो सकती हैं। यह सारी ही समस्याएं त्वचा पर बुरा प्रभाव डालती हैं और शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती हैं। अगर किसी महिला को स्कीन संबंधित कोई समस्या है; तो उनको योनि में खुजली की समस्या हो सकती हैं।

प्यूबिक हेयर रिमूवल Pubic Hair Removal

महिलाओं के जननांगों का क्षेत्र काफी नाजुक और सेंसेटिव हिस्सा होता है। ऐसे में, महिलाएं अगर प्यूबिक हेयर रिमूवल के लिए हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं; तो उन्हें खुजली की समस्या हो सकती हैं। हेयर रिमूवर क्रीम में कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं; जिनकी वजह से जननांगों के क्षेत्र में संवेदनशीलता पैदा होकर खुजली, जलन, इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

योनि का इंफेक्शन vaginal infection

योनि में तरह-तरह के इंफेक्शन देखे जा सकते हैं। जैसे; बैक्टीरियल वेजाइनोसिस, ट्राईकोमोनाएसिस, गोनोरिया, यीस्ट इनफेक्शन जैसे कई प्रकार के इंफेक्शन की लागत होने पर महिलाओं को योनि के क्षेत्र में खुजली, जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। योनि में किसी तरह का इंफेक्शन होने पर महिलाओं को योनि की खुजली के साथ-साथ; योनि में से सफेद पानी आना, पानी में से बदबू आना जैसे अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

मेनोपॉज menopause

मेनोपॉज यानी मासिक धर्म बंद होने की स्थिति; जो एक प्राकृतिक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी सारे बदलाव बहुत ही तेजी से होते हैं; जिसके कारण महिलाओं को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की लेवल कम हो जाती है; जिसके तहत हार्मोनल इनबैलेंस देखा जाता है। हारमोंस में आए बदलाव के कारण योनि के क्षेत्र में खुजली, जलन तथा अन्य समस्याएं हो सकती है।

मधुमेह diabetes

जिन महिलाओं को डायबिटीज की समस्या होती हैं;उनके वेजाइना में खुजली की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे; कि डायबिटीज का और योनि में खुजली का क्या संबंध है? दरअसल, मधुमेह की स्थिति के दौरान शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने पर यूरिन में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ जाती हैं। यूरिन में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने पर जननांगों के क्षेत्र में रोगाणुओं का विकास होने लगता है और बैक्टीरिया या फंगल इनफेक्शन का खतरा बना रहता है। इसी कारणवश, मधुमेह की स्थिति के तहत महिलाओं के जननांगों में खुजली की समस्या हो जाती हैं।

अन्य कारण other reason

अधिक टाइट कपड़े या अंडरवियर पहनना, योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई ना करना, मानसिक तनाव जैसे कई कारणों की वजह से महिलाओं के वेजाइना में खुजली की समस्या हो सकती हैं।

महिला के योनि में खुजली होने के नुकसान Disadvantages of vaginal itching in a woman

वेजाइना की खुजली की समस्या के साथ-साथ; जलन होना, सफेद पानी आना, सफेद पानी में से बदबू आना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हो; तो यह किसी गंभीर संक्रमण भी हो सकता है।

महिलाओं के योनि में खुजली होने पर उन्हें काफी परेशानी और दिक्कत होती है।

महिलाओं को योनि की खुजली की समस्या होने पर बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, योनि की खुजली की समस्या का वक्त रहते इलाज न किया जाए; तो यह समस्या अधिक बढ़ जाती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसी के साथ, योनि की खुजली की समस्या को नजरअंदाज करने पर योनि का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।

योनि में खुजली को कैसे दूर करें ? How to get rid of vaginal itching?

अगर आपको हमेशा वेजाइना की खुजली की समस्या रहती है; तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। इसी के साथ, कुछ बातों का ध्यान रखने से योनि में आने वाली खुजली की समस्या से आप छुटकारा पा सकती हैं।

नियमित साफ सफाई regular cleaning

योनि की नियमित रूप से साफ सफाई करने से आप योनि की खुजली से हमेशा के लिए सुरक्षित रह सकती हैं। योनि की साफ सफाई करने का मतलब यह नहीं है; कि आप किसी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। बाजार में आपको ऐसे कई प्रोडक्ट मिलेंगे, जो यह दावा करते हैं; कि इससे योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई की जा सकती हैं। लेकिन, यह पूरी तरीके से सही भी नहीं है।

दरअसल, आपके योनि को सिर्फ हल्के गुनगुने पानी के मदद से साफ करने से ही योनि की सफाई हो जाती हैं। रोजाना सुबह नहाने के वक्त आप हल्के गुनगुने पानी के मदद से योनि की सफाई कर सकते हैं। इसी के साथ, पीरियड्स के दौरान समय-समय पर सेनेटरी पैड और टैंपोन को बदलते रहना चाहिए; ताकि योनि में गीलापन रहे और गीलेपन की वजह से खुजली की समस्या ना हो।

सही अंडर वियर का चयन Choosing the right underwear

आजकल फैशन के चलते महिलाएं दिनभर सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल करने लगी है। लेकिन, सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल करने से योनि के स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। योनि के हिस्से में पसीना जमा होने लगता है और सिंथेटिक अंडरवियर इसे पूरी तरीके से सोख नहीं पाता है; जिसके चलते वहां बैक्टीरिया पनपते हैं और खुजली, जलन तथा अन्य तरह के स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को हमेशा लंबे समय तक कॉटन के अंडरवियर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। कॉटन के अंडरवियर पहनने से जननांगों के क्षेत्र में हवा आती है और पसीने की समस्या भी नहीं होती है। कॉटन के अंडरवियर पसीने को सोख लेते हैं; जिसके तहत जननांगों के क्षेत्रों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसीलिए, अगर महिलाओं को योनि में खुजली की समस्या हो रही है; तो हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहने

वेजाइना में खुजली होने पर क्या करें ? What to do if there is itching in the vagina?

वेजाइना में खुजली की समस्या होने पर सबसे पहले योनि की समय समय पर ठीक तरीके से साफ सफाई करें और उसे ड्राई रखने की कोशिश करें। गीलेपन की वजह से भी योनि में इन्फेक्शन पैदा हो सकता है और खुजली की समस्या हो सकती है। इसीलिए, योनि को समय-समय पर साफ करें और ड्राई रखें।

इसी के साथ, योनि में खुजली की समस्या होने पर किसी भी दवाई का, जेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर ले हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किसी भी दवाई का इस्तेमाल करें।

योनि की खुजली की समस्या होने पर हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहने; जो कंफर्टेबल हो और ढीले ढाले हो। इसी के साथ, हमेशा ढीले ढाले कपड़ों का ही इस्तेमाल करें।

परामर्श Consultation

लड़कियों और महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव असामान्य योनि स्राव, योनि में सूजन और लालिमा, पेशाब के दौरान जलन, योनि से बदबू आना, दर्द, योनि में दाने, योनि का मोटा होना।, कालापन, व्हाइट डिस्चार्ज, योनि का सूखापन, पेशाब करने में कठिनाई, योनी की त्वचा में छोटे-छोटे कट और दरारें दिखाई देना, जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए अगर महिलाएं योनि के गीलेपन की समस्या को नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज कराए।

योनि की खुजली की समस्या होने पर किसी भी इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि, योनि की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। ऐसे में, अगर आप किसी भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं; तो योनि के पी एच का असंतुलन होकर इससे खुजली की समस्या बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

योनि की खुजली की समस्या होने पर कभी भी टाइट अंडरवियर या कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इसी के साथ, हमेशा सूती कपड़ों को ही पहनना चाहिए और इस्तेमाल करना चाहिए।

योनि की खुजली की समस्या होने पर यौन संबंध ना बनाएं। शारीरिक संबंध बनाते समय हमेशा मेल पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने को बोले; ताकि आपका इंफेक्शन उन तक ना पहुंचे।

अगर महिलाओं या लड़कियों के वजायना में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

महिलाओं या लड़कियों को योनि में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

बार-बार योनि में खुजली की समस्या होने पर इसे नजर अंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह ले

वजायना (योनि) में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के वजायना ( योनि ) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत