​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

स्तनों में सूजन के कारण, लक्षण Breast swelling Causes,Symptoms

ब्रेस्ट में सूजन इन कुछ कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय Breast swelling These are some of the reasons that can cause breast swelling, learn how to prevent it.

ब्रेस्ट में सूजन होना अपने आप में एक लक्षण होता है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

कभी-कभी महिलाओं ने अपने स्तनों में भारीपन या उन्हें स्पर्श करने पर गर्माहट महसूस की होगी। कुछ महिलाएं इस स्थिति को गंभीरता से लेती है तो कुछ इसे आम समझ कर अपनी रोजमर्रा के कार्यों में लग जाती हैं। लेकिन बता दें कि यह ब्रेस्ट में सूजन के लक्षण हो सकते हैं। ब्रेस्ट का निर्माण मुख्य तौर पर टिश्यू स्ट्रक्चर के माध्यम से होता है, जिनमें ग्लैंड, कनेक्टिव टिश्यू, टिश्यू, मिल्क डक्ट मौजूद होते हैं। ऐसे में जब एडिपॉज टिश्यू में मौजूद द्रव कम या बढ़ने लगता है तब स्तनों में सूजन आ सकती है। इसके कई लक्षण और कारण हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

ब्रेस्ट में सूजन आने के कारण Causes of breast swelling

आमतौर पर ब्रेस्ट मैं सूजन का सबसे आम कारण प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम को माना जाता है। जब महिलाएं हर महीने पीरियड्स के दौर से गुजरती हैं तो उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है, जिसके कारण हार्मोन में बदलाव हो सकते हैं और उन बदलावों में ब्रेस्ट में सूजन भी शामिल है। इससे अलग कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसके कारण ब्रेस्ट में सूजन आ सकती हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

गर्भावस्था के दौरान शरीर में शारीरिक परिवर्तन आने के कारण भी ब्रेस्ट में सूजन आ सकती हैं।

2 - जब महिलाएं फ्राइबोसिस स्तन रोग का शिकार हो जाती हैं तब भी ब्रेस्ट में सूजन की समस्या हो सकती है।

3 - जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तब भी यह समस्या हो सकती है।

4 - ब्रेस्ट में सूजन का एक कारण कैफीनयुक्त चीजों का सेवन अधिक मात्रा में सेवन करने या अपनी डाइट में नमक की मात्रा को बढ़ाना भी हो सकता है।

5 - जब महिलाएं मास्टिटिस रोग यानी दूध में होने वाले संक्रमण का शिकार हो जाती हैं तब भी ब्रेस्ट में सूजन की समस्या हो सकती है।

जब महिलाओं को स्तन कैंसर हो जाता है तो लक्षणों के तौर पर सूजन में सूजन महसूस हो सकती है।

ब्रेस्ट में सूजन के लक्षण Symptoms of breast swelling

जब महिलाओं को ब्रेस्ट में सूजन दिखाई देती है तो इसके साथ-सथ कुछ और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - स्तनों को स्पर्श करने पर गर्माहट महसूस करना।

2 - स्तनों की त्वचा की बनावट में बदलाव महसूस करना।

3 - स्तनों में भारीपन महसूस करना।

4 - स्तनों को छूने पर गांठ महसूस करना।

5. स्तनों को स्पर्श करने पर असुविधा महसूस करना।

स्तनों की सूजन से बचाव Prevention of breast swelling

बता दें कि दिनचर्या और डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप स्तन की सूजन से बच सकते हैं। यह बदलाव निम्न प्रकार हैं-

1 - समय-समय पर स्तनों की जांच करवाते रहें।

2 - स्वस्थ आहार का सेवन करें।

3 - धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से बचें।

4 - अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को जोड़ें।

5 - नियमित रूप से व्यायाम और प्राणायाम करें।

6 - अपनी डाइट में जरूरी फल और हरी सब्जियों को जोड़ें।

7. अपनी डाइट से प्रोसेस्ड या पेय पदार्थों और सेंचुरेटेड फैट को निकालें।

8 - अपनी डाइट में कॉफी, चाय, सोडा आदि का सेवन करें।

9 - अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से बचें।

10 - भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

परामर्श :- Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत