​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

लड़कियों और महिलाओं के ढीले और लटके स्तनों को टाइट करने के लिए एक्सरसाइज Exercises to tighten sagging breasts in girls and women

लड़कियों और महिलाओं के ढीले और लटके स्तनों को टाइट करने के लिए अपनाएं एक्सरसाइज और ये उपाय, अट्रैक्टिव लगेगा फिगर To tighten the loose and sagging breasts of girls and women, adopt these exercises and measures, the figure will look attractive.

लड़कियां और महिलाएं अपने ढीले और लटकते स्तनों को वापस शेप में लाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास कर सकती हैं। Girls and women can practice some exercises regularly to bring their loose and sagging breasts back into shape.

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

हर महिला एक परफेक्ट फिगर पाना चाहती हैं। परफेक्ट फिगर के लिए महिलाओं के शरीर का हर हिस्सा अच्छी शेप में होना बहुत जरूरी होता है। खासकर ब्रेस्ट यानी स्तन। अच्छी फिगर के लिए महिलाओं के स्तनों का सुडौल होना जरूरी होता है। लेकिन कुछ महिलाओं के स्तन काफी छोटे, लटके और ढीले हो जाते हैं। ऐसे में अकसर महिलाएं अंडरकॉन्फिडेंट फील करती हैं। साथ ही उनकी परफेक्ट फिगर की चाहत भी पूरी नहीं हो पाती है।

ढीले और लटकते ब्रेस्ट की वजह से महिलाओं को काफी असहजता महसूस होती है। इसकी वजह से कई महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनने से भी हिचकिचाती हैं। खासतौर पर, प्रेग्नेंसी के बाद और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को इस समस्या का सामाना करना पड़ता है। इसके अलावा, वजन में अचानक बदलाव, हार्मोनल परिवर्तन और बिना स्पोर्ट वाली ब्रा पहनने और स्मोकिंग के कारण भी ब्रेस्ट ढीले और बेडौल हो सकते हैं। ऐसे में, अक्सर महिलाएं ढीले स्तनों को टाइट करने के लिए तरह-तरह के क्रीम और लोशन लगाती हैं। लेकिन आप चाहें तो अपने ढीले स्तनों को वापस शेप में लाने के लिए कुछ योगासन और उपाय कर सकती हैं।

लटके हुए ब्रैस्ट को टाइट कैसे करें?- How to tighten sagging breasts?

वृक्षासन ( Tree Pose Steps)

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

फिर लंबी और गहरी सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

इस दौरान रीढ़ की हड्डी, कमर और सिर एक सीध में होने चाहिए।

इस मुद्रा में कुछ देर तक बनें रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रांभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

वीरभद्रासन ( Warrior Pose steps )

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें।

अब दोनों हाथों को कंधे के समानांतर रखें।

फिर अपने दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं। यानी घुटने से मोड़ते हुए तलवे के जमीन पर रखें।

बाएं पैर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।

अपने सिर को दाएं पैर और हाथ की तरफ रखें। फिर सामने की तरफ देखें।

इस अवस्था में 50-60 सेकेंड्स तक रुकें।

फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

धनुरासन ( Bow Pose steps )

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

भुजंगासन ( Cobra Pose steps )

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

लटके हुए ब्रैस्ट को टाइट करने के कुछ घरेलू उपाय Some home remedies to tighten sagging breasts

लड़कियों और महिलाओं के स्तनों को टाइट करने के कुछ घरेलू उपाय Some home remedies to tighten the breasts of girls and women

कई बार लड़कियों और महिलाओं के स्तनों का साइज कम होने के कारण वह सुंदर और आकर्षक नहीं लगती हैं और उन्हें इस बात की कमी महसूस होती रहती है जिससे कि उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी आने लगती है किस लिए यदि आपके स्तन छोटे हैं और आप इतने में सुंदर और आकर्षक नहीं लगते हैं और आपके कपड़े का साइज नहीं मिल पाता है ढीले कपड़े की वजह से आप बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं ऐसे मैं आपको बिल्कुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आपको ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और स्तन बढ़ाने के लिए उपाय है जिनका प्रयोग आप आसानी से कर सकती हैं.

कई घरेलू उपाय और आसान व्यायाम अपनाकर स्तनों को सुडौल बना सकती हैं।

1. तेल से मसाज करें Massage with oil

स्तनों की रेगुलर मालिश करके आप अपने लटके और ढीले स्तनों को टाइट कर सकती हैं। स्तनों को टाइट करने के लिए आप जैतूल का तेल, सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथ पर तेल की कुछ बूंद लें, फिर हाथों से स्तनों की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। मालिश करने से स्तनों में कसावट आती है।

2. ब्रा सही खरीदें Buy the right bra

ढीले और लटके हुए स्तनों को टाइट बनाने के लिए सी ब्रा का चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है। स्तनों को टाइट बनाने के लिए ब्रा का साइज, क्वालिटी अच्छी होनी जरूर होती है। ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप ऐसा ब्रा चूज करें, जो आपके स्तनों को सपोर्ट दें। बहुत अधिक ढीली या लूज और टाइट ब्रा पहनने से बचना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक ही ब्रा को लंबे समय तक न पहनें।

3. योग और एक्सरसाइज करें Do yoga and exercise

स्तनों को सुडौल और टाइट बनाने के लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से स्तनों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। वहीं अगर योगा किया जाता है, तो इससे स्तनों में कसावट आती है। लटके और ढीले स्तनों में कसाव लाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज की जा सकती है।

4. ब्रेस्ट टाइटनिंग पेस्ट लगाएं Apply breast tightening paste

जिस तरह से स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए पैक लगाया जाता है। उसी तरह लटके और ढीले स्तनों में कसाव लाने के लिए भी ब्रेस्ट टाइटनिंग पेस्ट लगाया जा सकता है। अपने स्तनों को टाइट बनाने के लिए आप इन दो पेस्ट को लगा सकते हैं।

इसके अलावा आप चाहें तो दही और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से भी लटके हुए स्तनों को टाइट बना सकती हैं। इसके लिए आप दही और विटामिन ई जैल लें। इन दोनों के पेस्ट को ब्रेस्ट पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और ब्रेस्ट टाइट बनेंगे।

5.हेल्दी डाइट लें Eat a healthy diet

हेल्दी डाइट लेना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी जरूर होता है। अगर आपके ब्रेस्ट ढीले और लटके हुए हैं, तो भी आपके लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से स्तनों को सुडौल बनाया जा सकता है। हेल्दी डाइट से स्तनों की मसल्स में कसाव आता है।

6. बर्फ से मसाज करें Massage with ice

लटके और ढीले ब्रेस्ट को सुडौल या टाइट बनाने के लिए बर्फ से मसाज करना एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। बर्फ से स्तनों की मसल्स में ब्लड फ्लो तेज होता है। इससे स्तनों को उभार मिलता है और स्तन टाइट बनते हैं। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़े लें। बर्फ के टुकड़ों को अपने स्तनों पर गोल-गोल घुमाएं। ऐसा आप 1 मिनट तक कर सकती हैं। अधिक समय तक ब्रेस्ट पर बर्फ लगाने से भी बचना चाहिए।

पोस्चर सही ना होना Poor posture

अगर लड़कियां और महिलाएं बैठते समय झुक कर बैठती हैं; हालांकि आपको जल्दी ये सब महसूस नहीं होगा लेकिन समय के साथ अगर आप लगातार गलत तरीके से बैठती हैं, तो आपके ब्रेस्ट में ढीलापन आ सकता है। गलत तरीके से बैठने के कारण इसका असर कूपर लिगामेंट पर पड़ता रहता है। ऐसा तुंरत तो नहीं होता लेकिन समय के साथ ऐसा होता है वहीं अगर आप सही तरीके से ब्रा नहीं पहनती है। या गलत साइज का इनरवियर पहनती है तो भी स्तन ढीले होने की समस्या हो सकती है। मांसपेशियां और लिगामेंट्स खराब पॉस्चर के कारण स्तन लूज होने लगते हैं। बैठते समय खासतौर पर सही पॉस्चर बहुत जरूरी है।

विटामिन ई ऑयल और अंडे का मास्क Vitamin E Oil and Egg Mask

एक अंडे में एक चम्मच योगर्ट और एक चम्मच विटामिन ई का तेल डालें। इसको हल्के हाथ से स्तनों पर मलें। इस मास्क को आधे घंटे तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो दें।

खाने का रखें ध्यान Take care of your food

सुडौल वक्ष स्थल में खाने के साथ लिए जाने वाले पोषक तत्वों का भी बहुत महत्व है। स्तन को तनाव वक्ष के नीच मौजूद मसल्स से मिलता है। इन मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। इसके साथ ही कैल्शियम, मिनरल और विटामिन भी शरीर के आवश्यकतानुसार जरूर लें। रोजाना लहसुन की चार-पांच कलियां भी स्तनों में कसाव लाने में लाभकारी होती हैं।

हरी सब्जियों का सेवन consumption of green vegetables

शरीर को प्रोटीन विटामिन युक्त पदार्थ ना मिलने के कारण शरीर का विकास ठीक से नहीं होता है जिसके कारण स्तन छोटे होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जैसे पालक करेला परवल तरोई आज हरी सब्जियों का सेवन करें जिससे शरीर को संतुलित पोषक तत्व मिल सके और यह स्तनों के विकास के लिए बहुत लाभदायक होते हैं.

केला Banana

जैसा कि हम जानते हैं केला खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है इससे कई रोगों का उपचार किया जाता है शरीर की कमजोरी और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए केला बहुत पावरफुल साबित होता है.

दूध Milk

सभी लोग जानते हैं दूध पीने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है दूध से कई सारी बीमारियों को दूर किया जाता है दूध पीने से हाइट बढ़ती है फाइटर और ताकत के लिए दूध को प्रयुक्त माना गया है यदि कोई महिला दूध पीती है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसके स्तन छोटे नहीं हो सकते हैं लेकिन यदि किसी महिला के स्तन छोटे हैं तो वह दूध का सेवन करके अपने स्तनों को बढ़ा सकती हैं.

प्याज का रस Onion juice

प्याज कई इलाजों के लिए लाभदायक साबित होता है यह स्तनों से संबंधित कई समस्याओं को खत्म करता है छोटे स्तन होने पर प्याज का रस निकाल कर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने स्तनों पर मालिश करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है.और त्वचा कोमल और मुलायम होती है यह बहुत आसान और घरेलू उपाय माना जाता है.

पपीता Papaya

पपीता खाने से हमारे पेट की कई समस्याएं सही हो जाती हैं लेकिन यह ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए भी लाभदायक होता है पपीता और दूध साथ में लेने से ब्रेस्ट का साइज बहुत जल्दी गेन हो जाता है पपीता हमारी सेहत के लिए भी लाभदायक साबित होता है यह छोटे स्तनों को सुंदर और सुडौल बनाने के लिए बहुत अच्छा फल होता है.

जैतून का तेल olive oil

स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए जैतून का तेल बहुत लाभदायक साबित होता है स्तनों का साइज कम होने पर जैतून का तेल को थोड़ा सा गुनगुना कर ले और फिर इसे ब्रेस्ट पर लगाकर कम से कम 15 से 20 मिनट अच्छे से मालिश करें ऐसा आप दिन में दो बार आराम से कर सकते हैं इससे आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाएगा और आपके बेस्ट सुंदर और आकर्षक दिखेंगे.

तिल का तेल Sesame oil

छोटे स्तनों को बड़ा करने के लिए तिल के तेल को थोड़ा सा गुनगुना करके अपने स्तनों पर लगभग 2 महीनों तक लगाएं इससे आपके स्तनों का साइज बढ़ जाएगा और आपके इस तन सुंदर और सुनाओ लगने लगेंगे आपके स्तनों की त्वचा कोमल और मुलायम हो जाएगी.

ब्रेस्ट का साइज कितना होता है? What is the size of the breast?

सभी लड़कियों और महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग होता है यह उनके शारीरीक विकास पर निर्भर करता है और उनकी सोच पर निर्भर करता है कि वह अपने ब्रेस्ट का साइज कितना चाहती हैं.

लड़कियों के दूध सबसे ज्यादा बड़े कब होते हैं? When are girls' breasts the biggest?

लड़कियों के ब्रेस्ट का साइज गर्भावस्था के दौरान अधिक हो जाता है बच्चे को दूध पिलाने के लिए उनके ब्रेस्ट के साइज में हार्मोनल बदलाव होते हैं.

छाती बढ़ाने के लिए क्या खाएं? What to eat to increase chest size?

स्तन बढ़ाने के लिए आप को संतुलित आहार लेने की आवश्यकता है जैसे हरी सब्जियां, दूध, पपीता,केला,ड्राई फ्रूट्स एवं विटामिन, प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

किसी भी लड़की या महिलाओं की छाती छोटी होने के मुख्य कारण खानपान, हारमोंस असंतुलन या जेनेटिक होता है .

परामर्श :- Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत