शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों हो जाती हैं? Why do girls become fat after marriage
- Get link
- X
- Other Apps
शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों हो जाती हैं? Why do girls become fat after marriage
आप सभी के दिमाग में कभी ना कभी यह सवाल तो जरुरी आया होगा की आखरी लड़कियां शादी के बाद मोटी कैसे हो जाती है। आपने फ्रैंड सर्किल में ही देखा होगा की जब किसी की लड़की की शादी हो जाती है और जब वह कुछ समय बाद आप से मिलती है तो वह पहले के मुकाबले काफी मोटी होती है। ऐसा क्यों है और शादी के बाद ऐसी कौन सी चीजें है जो शरीर में इतना बदलाव लेकर आ जाती है। शादी के बाद लड़कियां अपने वजन बढ़ने की वजह से काफी परेशान भी रहती है। शादी के बाद हमारी लाइफस्टाइल और बॉडी में बदलाव दोनों जिम्मेदार होते हैं। आखिर क्या कारण है जिससे शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है। शादी के बाद लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर के साथ रहते हुए पहले के मुकाबले ज्यादा खाती पीती है। अपने पति के साथ खाते हुए अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दे पाती और जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है। पति के साथ घूमने फिरने के दौरान लड़कियां खूब जमकर खाती है जो उनके मोटापे का कारण बना जाता है।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
लड़कियां शादी के बाद क्यों होती हैं मोटी? Why do girls become fat after marriage?
शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आते हैं। फिर वो लड़का हो या लड़की। उसके खाने से लेकर सोने तक की सारी आदतें ही बदल जाती है शादी के बाद पूरी की पूरी लाइफ ही बदल जाती है। लड़कियां शादी के तुरंत बाद ही मोटी होने लगती हैं। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी में ज्यादा बदलाव आने लगते हैं।
- हार्मोनल परिवर्तन :- hormonal changes :- जब लड़की शादीशुदा जीवन में प्रवेश करती है तो लड़कियों में कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव आते है। शारीरिक परिवर्तन भी शरीर में होने लगते है और शादी बाद सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होने से भी वजन बढ़ाने लगता है।
- सबसे पहले तो खाना-पीना :- First of all, eat and drink :- शादी होते ही कपल का घूमना फिरना, लंच डिनर पर जाने का सिलसिला आम हो जाता है कभी बाहर का मसालेदार खाना तो कभी किसी घर में हैवी डिनर करना पड़ता है। जबकि शादी से पहले वजन ना बढ़ जाए इसके डर से लड़कियां एक लिमिट में खाती है जबकि शादी के बाद ये रूटीन बदल जाती है।
- अचानक लाइफस्टाइल बदलना :- Sudden lifestyle change :- अचानक बदली रूटीन के चलते भी ऐसा होना मुमकिन हो जाता है। नए घर नए माहौल में लड़कियों को सोने से लेकर उठने तक की सारी रूटीन ही बदल जाती है। वो ना तो टाइम पर खा पाती है ना सो पाती है। जब लाइफस्टाइल गड़बड़ाता है तो वजन अपने आप ही बढ़ सकता है या घट सकता है।
- स्ट्रेस भी एक कारण :- Stress is also a reason :- बहुत ही लड़कियों को ससुराल में अपने आप को एडजस्ट करने में मुश्किल आती है। एकदम जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है और ये तनाव उन्हें या तो कमजोर कर देता है या तो उनका शरीर फूलने लगता है।
- आलस्य :- laziness :- शादी से पहले लड़कियां जहाँ जॉब, कॉलेज लाइफ और अन्य एक्टिविटी में व्यस्त रहती है और कई चीजों को लेकर चिंतित रहती है वही इसके उलट शादी के बाद लड़कियां काफी ज्यादा रिलैक्स हो जाती है जिसकी वजह से भी लड़कियां मोटी होने लगती है।
- उम्र का भी असर :- Age also affects :- वैसे इसके पीछे की एक वजह उम्र भी हो सकती हैं। सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी कर रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम स्लो हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है हालांकि हर किसी के साथ ऐसा हो जरूरी भी नहीं।
- प्रेग्नेंसी :- pregnancy :- शादी के बाद प्रैंगेंसी के चलते भी महिलाएं मोटी हो जाती हैं और कुछ जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनके भी वजन बढ़ने के चांसेज बढ़ जाते हैं। हालांकि प्रेगेंसी डिलीवरी के बाद दोबारा आसानी से मेंटेन किया जा सकता है
- पूरी नींद न लेना :- not getting enough sleep :- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती। नींद ना लेने से भी शरीर में हार्मोंनस बैलेंस बिगड़ता है।
शादी के बाद भी फिट रहने के लिए महिलाएं क्या करें What should women do to stay fit even after marriage?
- एक्सरसाइज करें या तो सैर करें , ईस के लिए समय जरूर निकालें।
- घर का काम खुद करें इससे नैचुरल एक्सरसाइज होती रहेगी।
- खूब सारा पानी पिएं। फाइबर युक्त आहार ज्यादा खाएं। बाहर के खाने का परहेज करें।
- डिनर में हल्का खाने की कोशिश करें
- खुश और तनाव मुक्त रहें। पूरी नींद जरूर लें।
परामर्श :- Consultation
अगर महिलाओं और लड़कियों को मोटापे के कारण किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
लड़कियों और महिलाओं को कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप मोटापे से परेशान है या किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment