​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

प्रेग्नेंसी में थकान क्यों होती है Why does pregnancy cause fatigue?

प्रेग्नेंसी में थकान क्यों होती है, कैसे करें इसे दूर? Why does fatigue occur during pregnancy, how to overcome it?.

प्रेग्नेंसी में थकान शारीरिक परिवर्तनों के कारण होती है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ज्यादातर महिलाओं को थकान महसूस होती है। इस दौरान शारीरिक कमजोरी भी हो सकती है। कुछ महिलाओं को दूसरी तिमाही में आराम महसूस होता है थकान नहीं लगती। वहीं कुछ महिलाएं तीसरी तिमाही के दौरान अधिक थकान महसूस करती हैं। प्रेग्नेंसी के समय शारीरिक बदलाव के कारण कमजोरी और बेहोशी भी महसूस हो सकती है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए कि प्रेग्नेंसी में थकान कब ज्यादा महसूस होती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

प्रेग्नेंसी में थकान क्यों महसूस होती है? Why do you feel tired during pregnancy?

पहली तिमाही के दौरान महसूस होने वाली थकान Fatigue during the first trimester

गर्भ में बढ़ते हुए बच्चे को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान रक्त उत्पादन भी अधिक होता है। ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्रेग्नेंसी के कारण प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है जिस कारण नींद अधिक आती है। शरीर में होने वाले परिवर्तन के साथ ही भावनात्मक परिवर्तन भी कम ऊर्जा संचार का कारण बन जाते हैं। इस कारण महिलाओं को आलस आता है और प्रेग्नेंसी में थकान महसूस होती है।

  1. बच्चे के बारे में चिंता :- Worry about the baby :- प्रेग्नेंसी में थकान का मुख्य कारण बच्चे को लेकर चिंता भी हो सकती है। प्रेग्नेंसी प्लान की गई हो या फिर अनप्लान्ड, मां को आने वाले बच्चे को लेकर कई प्रकार की चिंताएं सताती हैं। गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान महिला अधिक थकान महसूस करती है।
  2. दूसरी बार मां बनने पर चिंता :- Concerns about second-time motherhood :- महिलाएं जब पहली बार मां बनती हैं तो उन्हें आने वाले बच्चे को लेकर चिंता होती है वहीं दूसरी बार मां बनने पर अक्सर महिलाओं को दो बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी के साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान पहले बच्चे की देखभाल की वजह से भी थकान की समस्या हो सकती है। दूसरी बार मां बनने पर महिलाएं अपने आप को पूरा समय नहीं दे पाती हैं। उनके मन में अक्सर एक साथ कई ख्याल आते हैं और साथ ही पहले बच्चे को पूरा समय देने की कोशिश के चलते उन्हें थकान के साथ ही कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। अगर आप समय के अनुसार सारे काम शेड्यूल कर लेंगी तो आपको ज्यादा थकावट महसूस नहीं होगी और साथ ही काम के दौरान आराम का समय भी मिल जाएगी।

हैप्पी ट्राइमेस्टर भी फील करेंगी आप You will also feel a happy trimester

ऐसा नहीं है कि प्रेग्नेंसी में केवल थकान ही महसूस होती है। प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही के दौरान ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। इस दौरान महिलाएं किसी भी काम को करने के लिए खुद को एनर्जेटिक फील करती हैं। दूसरी तिमाही को हैप्पी ट्राईमेस्टर भी कहा जाता है, लेकिन ये बात सभी महिलाओं पर लागू नहीं होती है क्योंकि कुछ महिलाएं दूसरी तिमाही के दौरान भी थकान महसूस कर सकती हैं। अगर आप ऐसा कुछ फील नहीं कर रही हैं तो ये अच्छी बात है।

आखिरी महीनों में बढ़ सकती है समस्या The problem may increase in the last months

ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही और आखिरी तिमाही के दौरान कुछ समस्याएं बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी में थकान तीसरी तिमाही के दौरान फिर से महसूस हो सकती है। कुछ समस्याएं जैसे बार-बार यूरिन पास करना, पेट के बड़ा हो जाने के कारण उठने-बैठने या फिर सोने में समस्या होना आदि। इन कारणों से तीसरी तिमाही के दौरान महिलाओं को थकान का ज्यादा सामना करना पड़ जाता है।

बेहोशी भी आ सकती है Fainting may also occur

प्रेग्नेंसी में थकान होना आम बात है, लेकिन थकान जब ज्यादा हो जाती है तो बेहोशी जैसे लक्षण भी महसूस होने लगते हैं। ये शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। इस दौरान मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है, इस कारण बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है। नहाने के दौरान, खड़े होने के पर या फिर जल्दी से खड़े होने पर आपको बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

बेहोशी से बचने के लिए क्या करें? What to do to avoid fainting?

  1. आप जब भी बैठी या फिर लेटी हुई हो, आराम से उठें, झटके के साथ उठने पर समस्या हो सकती है।
  2. अगर खड़े होने के दौरान बेहोशी महसूस हो तो तुरंत पास की चेयर पर बैठ जाएं। हो सके तो करवट लेकर लेटना सही रहेगा।
  3. मौसम गर्म है तो इस दौरान खूब पानी पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

प्रेग्नेंसी में थकान से बचने के लिए क्या करें? What to do to avoid fatigue during pregnancy?

हेल्दी खाने पर दें ध्यान Focus on eating healthy

प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। सेटिस्फाइंग और एंटीइंफ्लमेटरी डायट प्रेग्नेंसी की थकान से लड़ने में मदद करती है। खाने में ताजी सब्जियां, फल आदि पौष्टिक आहार शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड को जितना ज्यादा हो सके अवॉयड करें। आयरन और प्रोटीन की उच्च मात्रा लें और वसा का कम सेवन करें। इस दौरान पानी पीते रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आप प्रेग्नेंसी में थकान से बचने के लिए एक साथ खाना न खाएं। एक साथ खाने से आपको आलस का एहसास या फिर अधिक नींद का एहसास भी हो सकता है। एक बार में अधिक खाने से पेट में अधिक भारीपन का एहसास हो सकता है। खाना थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। ऐसा करने से आपको भारीपन का एहसास नहीं होगा और साथ ही खाना भी आसानी से पचेगी। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब्ज की समस्या भी अधिक होती है। इस समस्या से बचने के लिए भी आप खाने को दिन भर में कई बार लें।

गर्भावस्था में थकान से बचने के लिए व्यायाम पर दें ध्यान Focus on exercise to avoid fatigue during pregnancy

प्रेग्नेंसी में थकान के कारण ज्यादा कुछ करने का मन नहीं करता, लेकिन आपको हल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। एरोबिक, थोड़ा तेज चलना आदि। डॉक्टर और ट्रेनर की हेल्प से आप हल्के व्यायाम को रोजाना कर सकती हैं। इससे आपकी थकान दूर हो जाएगी और नींद भी अच्छी आएगी।

आराम करना न भूलें Don't forget to rest

प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी और माइंड पर असर होता है। आप ज्यादा ब्लड प्रोड्यूस कर रही होती हैं। हार्ट रेट बढ़ी रहती है। आप ज्यादा पानी और न्यूट्रिशियन का उपयोग कर रही होती हैं। दिमाग में कई सारे इमोशन उमड़ रहे होते हैं जो आपको अभिभूत कर देते हैं। यह समय है कि आप जी भरकर आराम करें। कुछ समय बाद बच्चा आपको रातभर जगाकर रखने वाला है। आपको कुछ समय के लिए शेड्यूल एडजस्ट करने और अपने प्लान को कैंसिल करने की जरूरत पड़ने वाली है।

गर्भावस्था में थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें Make sure you get enough sleep to avoid fatigue during pregnancy.

प्रेग्नेंसी में थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। अगर रात में आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन में जब भी मिले, थोड़ी सी झपकी लें। 15 से 20 मिनट की झपकी आपके शरीर को बहुत आराम देगी। इस तरह से आप प्रेग्नेंसी में थकान से राहत पा सकती हैं। अगर आप देर रात तक जागेंगी तो आपकी नींद पूरी नहीं होगी। आपको मोबाइल या अन्य डिवाइस से दूरी बनानी चाहिए जो आपकी नींद में दिक्कत पैदा कर सकती हैं। वर्किंग वुमन को अपनी नींद के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।

परामर्श :- Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत