​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

एंटीरियर पोजीशन :- Anterior Position

एंटीरियर प्लेसेंटा: कारण, लक्षण, और गर्भावस्था पर प्रभाव Anterior Placenta: Causes, Symptoms, and Effects on Pregnancy

एंटीरियर प्लेसेंटा: लक्षण, कारण, जोखिम और उपचार Anterior Placenta: Symptoms, Causes, Risks, and Treatment

प्लेसेंटा (Placenta) गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय में बनने वाला एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शिशु को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे गर्भ में उसका सही विकास हो सके। साथ ही यह शिशु द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

प्लेसेंटा की स्थिति गर्भाशय में किसी भी ओर हो सकती है आगे (front), पीछे (back), ऊपर (top) या किनारे (lateral)। इनमें से अगर यह गर्भाशय की अगली दीवार की ओर स्थित हो, तो इसे एंटीरियर प्लेसेंटा कहते हैं। लेकिन क्या इस स्थिति को लेकर चिंता करनी चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानें।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

क्या प्रेग्नेंसी में इससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है? Can it harm the baby during pregnancy?

प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार ऐसा होता है कि मां बच्चे की मूवमेंट को पूरी तरह से महसूस नहीं कर पाती है, इसकी एक वजह एंटीरियर प्‍लेसेंटा (Anterior placenta) भी हो सकता है। ऐसा होने पर खास सावाधानियों की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान प्‍लेसेंटा (Placenta) मां से शिशु तक पोषक तत्‍वों और आक्‍सिजन पहुचाने का काम करता है। यह अदंरूरी संक्रमणों से लड़ने और स्‍वस्‍थ एवं सुरक्षित प्रेगनेंसी के लिए जरूरी हॉर्मोंस के निमार्ण में मददगार है। प्रेगनेंसी में प्‍लेसेंटा की स्थिति और पोजिशन बहुत महत्‍वपूर्ण होती है और इसमें एंटीरियर प्‍लेसेंटा क्या रोल होता है।

एंटीरियर प्‍लेसेंटा से पहले जानें प्लेसेंटा क्या है? Before knowing about anterior placenta, know what is placenta?

एंटीरियर प्लेसेंटा से पहले जानें कि प्लेसेंट क्या होता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान प्लेसेंटा का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। प्लेसेंटा एक अस्थाई अंग है जो कि प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को बढ़ने और विकसित होने में मददगार है।

अगर आसान भाषा में समझना चाहें, तो पेट गोल आकार का होता है, जो गर्भाशय की दीवार से जुड़ा हुआ होता है और गर्भनाल के जरिये शिशु इससे जुड़ा होता है। तो ऐसे में प्लेसेंटा आपके रक्त की आपूर्ति से आपके बच्चे को ऑक्सिजन, पोषक तत्व और एंटीबॉडी पहुंचाने का काम करता है।

प्लेसेंटा गर्भाशय की आगे की दीवार यानी पेट की तरफ बनता है। यह गर्भावस्था में सामान्य स्थिति होती है और आमतौर पर किसी जटिलता से जुड़ी नहीं होती है। एंटीरियर प्लेसेंटा के कारण मां को शिशु की हरकतें महसूस करने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि मां और शिशु के बीच एक मोटी परत का कुशन जैसा असर होता है। गर्भावस्था बढ़ने के साथ-साथ प्लेसेंटा की स्थिति भी थोड़ी बदलती है। आमतौर पर यह स्थिति 18 से 21 सप्ताह की अल्ट्रासाउंड जांच में सामने आती है।

गर्भावस्था पर एंटीरियर प्लेसेंटा का प्रभाव Effects of an anterior placenta on pregnancy

प्लेसेंटा की स्थिति चाहे वह आगे, पीछे, ऊपर या किनारे हो आमतौर पर गर्भावस्था को प्रभावित नहीं करती। लेकिन जब प्लेसेंटा गर्भाशय ग्रीवा (cervix) को ढक देता है, तब समस्या होती है। इस स्थिति को प्लेसेंटा प्रीविया कहते हैं और इसमें सामान्य प्रसव संभव नहीं होता ऐसी स्थिति में सी-सेक्शन डिलीवरी करनी पड़ सकती है। हालांकि, एंटीरियर प्लेसेंटा में ऐसा खतरा नहीं होता, इसलिए गर्भावस्था और प्रसव सामान्य रूप से हो सकते हैं। कभी-कभी एंटीरियर प्लेसेंटा के कारण शिशु की स्थिति ‘बैक टू बैक’ (Occipito posterior) हो सकती है, जिसमें शिशु का सिर नीचे होता है लेकिन उसकी पीठ मां की रीढ़ की ओर होती है।

एंटीरियर प्‍लेसेंटा के कारण जटिलताएं Complications due to an anterior placenta

एंटीरियर प्लेसेंटा (Anterior placenta) के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। एंटीरियर प्लेसेंटा की पोजिशन प्रेगनेंसी को प्रभावित कर सकती है। लेकिन आप में क्या जटिलताएं हो सकती हैं, यह डॉक्टर के जांच द्वारा पता चलता है। एंटीरियर प्लेसेंटा वाली गर्भवती महिला में प्रीक्लैप्सिया, इंट्रायूट्राइन ग्रोथ रिस्ट्रिक्शन, जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational diabetes), प्लेसेंटा एब्रप्शन और इंट्रायूट्राइन फीटल डैथ की समस्या होने का खतरा देखा गया है। इतना ही नहीं, एंटीरियर प्लेसेंटा वाली महिलाओं में डिलिवरी बाद के कई समस्या पैदा होने का अधिक खतरा रहता है। इसके अलावा एंटीरियर प्लेसेंटा में डॉक्टर को जांच के दौरान भ्रूण की धडक्कन सुनने में कठनाई हो सकती है।

एंटीरियर प्लेसेंटा के लक्षण Symptoms of an anterior placenta

एंटीरियर प्लेसेंटा के आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ संकेत इसके होने का आभास दे सकते हैं

  1. शिशु की हरकतें देर से महसूस होना अगर गर्भावस्था के दौरान शिशु की किक देर से महसूस हो रही हो, तो यह एंटीरियर प्लेसेंटा के कारण हो सकता है।
  2. पेट के निचले हिस्से में दबाव या असहजता कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दबाव या बेचैनी महसूस हो सकती है।
  3. शिशु की धड़कन सुनने में कठिनाई अल्ट्रासाउंड या चेकअप के दौरान डॉक्टर को भ्रूण की धड़कन सुनने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि प्लेसेंटा ध्वनि को रोक सकता है।

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सावधानियाँ Precautions for pregnant women during pregnancy

एंटीरियर प्लेसेंटा वाली महिलाओं को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. नियमित प्रसव पूर्व जांच (Prenatal Check-ups) करवाएं
  2. पेट पर चोट, दबाव या झटका लगने से बचें
  3. यदि योनि से रक्तस्राव हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  4. लगातार या तेज़ गर्भाशय संकुचन महसूस हो, तो सतर्क रहें
  5. शिशु की हरकतें कम महसूस हों या पेट सख्त लगे, तो डॉक्टर से मिलें
  6. अपनी स्थिति के अनुसार डॉक्टर से जरूरी सावधानियों पर चर्चा करें

परामर्श :- Consultation

अगर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत