​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

बच्चा हेड डाउन पोजीशन में कब आता है? When does the baby move into the head-down position?

गर्भावस्था के दौरान बच्चा हेड डाउन पोजीशन में कब आता है When does the baby move into the head-down position during pregnancy?

तीसरी तिमाही के अंत तक गर्भ में पल रहे बच्चे का सिर अक्सर नीचे बर्थ कैनाल की तरफ घूम जाता है। यह गर्भावस्था के 32वें और 36वें सप्ताह में होता है। बच्चे का सिर नीचे की तरफ घूमने से डिलीवरी में कम समय लगता है और उसका जन्म सुरक्षित तरीके व आसानी से होता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

डिलीवरी के दौरान गर्भ में पल रहा बच्चा हेड डाउन पोजीशन में क्यों होना जरूरी है? Why is it important for the baby in the womb to be in head down position during delivery?

जन्म के दौरान एक बच्चा महिला के पेल्विस के एंगल में ही आगे बढ़ता है। इससे महिला को बच्चा बाहर निकालने में मदद मिलती है। यदि डिलीवरी से पहले बच्चा हेड डाउन पोजीशन में है तो जन्म के दौरान कॉम्प्लीकेशंस होने का खतरा कम हो जाता है। बच्चे के इस पोजीशन में होने से डिलीवरी में कम समय लगता है और दर्द भी कम होता है इसलिए बच्चे की इस पोजीशन को लेबर के लिए सबसे सही और सुरक्षित माना जाता है।

यदि बच्चा हेड डाउन पोजीशन में है तो उसका सिर महिला के गर्भाशय ग्रीवा या सर्विक्स में दबाव डालता है। इससे सर्विक्स को फैलने में मदद मिलती है और साथ ही कुछ हॉर्मोन्स भी उत्पन्न होते हैं जो महिला की गर्भाशय ग्रीवा के लिए जरूरी हैं। नॉर्मल डिलीवरी के दौरान हेड डाउन पोजीशन होने से बच्चा महिला के पेल्विस के निचले हिस्से में पहुँचने तक अपना सिर प्राकृतिक रूप से घुमाता है। इससे बच्चे का सिर महिला के पेल्विस में चौड़ी जगह पर होता है जिसके कारण जन्म के दौरान बच्चे का सिर प्यूबिक बोन में सरलता से चला जाता है।

हेड डाउन पोजीशन क्या है? What is head down position?

हेड डाउन पोजीशन को ‘ऑक्सिपिटो एंटीरियर’ पोजीशन या ‘सेफैलिक प्रेजेंटेशन’ भी कहते हैं। यह पोजीशन तब होती है जब बच्चे का सिर महिला के वजाइना की तरफ होता है और उसका चेहरा व उसका शरीर महिला के पीठ की तरफ होता है। जब बच्चा हेड डाउन पोजीशन में होता है तो उसकी रीढ़ महिला के पेट की तरफ होती है। इस प्रकार से बच्चे के जन्म के दौरान नॉर्मल डिलीवरी की मदद से सबसे पहले उसका सिर बाहर निकाला जाता है।

बच्चा हेड डाउन पोजीशन में कब आता है? When does the baby move into the head-down position?

कई बच्चों का सिर बर्थ कैनाल की ओर या हेड डाउन पोजीशन में गर्भावस्था के 32वें या 36वें सप्ताह में ही आ जाता है। कुछ बच्चों का सिर नीचे की ओर 37वें सप्ताह में आता है और अन्य बच्चे लेबर की शुरूआत में हेड डाउन पोजीशन में आते हैं। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे की हेड डाउन पोजीशन में आने का सही समय गर्भावस्था का 32वां या 36वां सप्ताह है।

आपको कैसे पता चलता है कि बच्चा हेड डाउन पोजीशन में है? How do you know if the baby is in head down position?

गर्भावस्था के दौरान बच्चा हेड डाउन पोजीशन में है या नहीं यह जानने के लिए कई तरीके हैं,

डॉक्टर डॉप्लर का उपयोग करके या अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में पल रहे बच्चे की पोजीशन को निर्धारित कर सकते हैं।

आप बेली मैपिंग भी कर सकती हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आप अपने बच्चे के सिर की पोजीशन को निर्धारित करने के लिए अपने पेट और बच्चे की गतिविधियों को 3 स्टेप प्रोसेस में महसूस कर सकती हैं।

यदि आप अपनी प्यूबिक बोन को आराम से छूती हैं और आपको वहाँ पर कुछ सख्त व गोल महसूस होता है तो यह बच्चे का सिर हो सकता है। परंतु कई महिलाएं सिर के ऊपरी हिस्से को समझने में गलती भी कर देती हैं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि सिर का ऊपरी हिस्सा सिर के अन्य भाग से मुलायम होता है।

आप अपने साथी से बच्चे के दिल की धड़कन सुनने को कहें। यदि वह आपके पेट के निचले हिस्से में सुनाई देती है तो बच्चे का सिर बर्थ कैनाल की तरफ हो सकता है।

यदि आपको पेट के निचले हिस्से में हल्की गुदगुदी, हिचकियां या ऊपर की ओर तेजी से लात मारने जैसा कुछ महसूस होता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका बच्चा हेड डाउन पोजीशन में है। इस दौरान आपके पेट में गुदगुदी बच्चे के हाथ व उंगलियों से होती है और वह अपने पैरों से किक मारता है।

गर्भावस्था के दौरान बच्चे का सिर बर्थ कैनाल की ओर कैसे किया जा सकता है? How can the baby's head be turned towards the birth canal during pregnancy?

यदि गर्भावस्था के 36वें सप्ताह में आपके गर्भ में पल रहे बच्चे की हेड डाउन पोजीशन नहीं है तो यहाँ कुछ स्टेप्स दिए हैं जिनकी मदद से आप बच्चे को सिर नीचे की ओर घुमाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं पर यह आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें। यदि डॉक्टर आपको ऐसा करने के लिए सलाह देते हैं तो करें

आप अपने दोनों हाथ और दोनों पैरों को जमीन में टिका कर क्रॉलिंग की पोजीशन में थोड़ी देर के लिए रह सकती हैं। यह आप रोजाना कुछ समय के लिए जरूर करें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को आसानी से हेड डाउन पोजीशन में जाने में मदद मिलेगी।

आप रोजाना लगभग 20 मिनट के लिए टहलें। गर्भावस्था में कोई साधारण एक्टिविटी करने से आपके पेल्विस में मूवमेंट आती है जिससे बच्चे को हेड डाउन पोजीशन में जाने में मदद मिल सकती है।

इस बात का ध्यान रखें कि बैठने की पोजीशन में घुटने आपके हिप्स से ऊंचे न हों। इस दौरान आप हमेशा अपने पेल्विस को आगे की तरफ थोड़ा सा टेढ़ा करके बैठें। इससे भी बच्चा आसानी से हेड डाउन पोजीशन में जा सकता है।

आप चाहें तो एक्सरसाइज बॉल पर बैठकर या एक्सरसाइज बॉल के सहारे आधा लेट कर भी टीवी देख सकती हैं। इससे भी बच्चा हेड डाउन पोजीशन में जा सकता है।

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में बच्चे को हेड डाउन पोजीशन में लाने के लिए आप घुटनों को जमीन में टिका कर सोफे के सहारे भी खड़ी हो सकती हैं। इस पोजीशन के लिए आप जमीन पर घुटनों के बल खड़ी हो जाएं और सोफे पर अपना सिर झुकाते हुए दोनों हाथों को सीधे जमीन की ओर रखें। आप अपने शरीर के पिछले हिस्से को हल्का सा फैलाएं और हिप्स को थोड़ा ऊंचा रखें। इस पोजीशन को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही बनाए रखें और फिर उठ जाएं।

आप अपने पैरों को ऊपर करके पीठ के बल लेटने से बचें। इससे बच्चा पोस्टीरियर पोजीशन में चला जाता है जिससे लेबर का समय बढ़ सकता है और बचें के जन्म के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द होता है। रात में पीठ के बल लेटने के बजाय हमेशा बाएं तरफ करवट करके लेटें। आपके लेटने की यह पोजीशन बच्चे के लिए अच्छी होती है और इससे बच्चा आसानी से हेड पोजीशन में चला जाता है।

यदि आपका बच्चा हेड डाउन पोजीशन में नहीं है तो क्या होगा?What if your baby is not in the head down position?

हर एक कोशिश करने के बाद भी यदि आपका बच्चा हेड डाउन पोजीशन में नहीं आता है और वह ब्रीच पोजीशन में ही रहता है तो इसके लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय ले

परामर्श :- Consultation

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

कोई भी उपाय करने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

गर्भावस्था के दौरान कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

यह एक सामान्य जानकारी है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने या प्रेगनेंसी से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं। तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है। तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत