रात में दूध पीने के फायदे और नुकसान Advantages and disadvantages of drinking milk at night
- Get link
- X
- Other Apps
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने के 7 अद्भुत फायदे, अच्छी नींद से लेकर दिल रहेगा स्वस्थ
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने के 7 अद्भुत फायदे, अच्छी नींद से लेकर दिल रहेगा स्वस्थ
दूध में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगता और पेट भरा रहता है। अगर आपको रात में भूख लगती है तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
हमने अक्सर अपने बड़ों से सुना होगा कि दूध पीना सेहत के लिए कितना लाभदायक है लेकिन क्या आप जानते हैं दूध दिन में पीना या फिर रात में पीना चाहिए? अगर नहीं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस वक्त दूध पीने से आपके शरीर को कब लाभ मिलेगा। दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, विटामिन D, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। दूध पीने से हड्डियां और दांत तो मजबूत होते ही साथ ही शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।
दूध में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगता और पेट भरा रहता है। अगर आपको रात में भूख लगती है तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है। अगर आप रात को सोते वक्त दूध पीने के फायदों से अंजान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले दूध पीना आपके लिए क्यों और कैसे लाभकारी हो सकता है और इससे आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
खाना पचाने में मिलती है मदद
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद है। दूध में पाई जाने वाली कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा फैट बर्निंग प्रोसेस में तेजी लाती है और फैट को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। इतना ही नहीं दूध में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाता है।
गर्म दूध पीने से आती है अच्छी नींद
रात के वक्त गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है । दरअसल दूध में ट्रीप्टोफन नामक अमीनो एसिड की मौजूदगी से नींद के हार्मोन स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो दिमाग को शांत कर नींद लाने में मदद करता है। रात के वक्त सोने से एक घंटा पहले दूध पीएं और अच्छी नींद पाएं।
कब्ज की समस्या से राहत दिलाता गर्म दूध
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसके साथ ही दूध में पाचनकारी गुण भी होते हैं, जो डिनर में खाए स्पाइसी फूड को पचाने में मदद करते हैं। वे लोग, जो कब्ज की समस्या से परेशान हैं वो गर्म दूध को दवा के तौर पर पी सकते हैं।
तनाव दूर करता है गर्म दूध
अक्सर हम घर पर ऑफिस से काम निपटाकर घर लौटते हुए थकान और तनाव लेकर आते हैं। थकान और तनाव उतारने के लिए हल्का गर्म दूध पीना आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। हल्का गर्म दूध पीने से दिनभर की थकान और तनाव कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।
पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाता गर्म दूध
रात को गर्म दूध पीने से पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ती है। दूध में पाए जाने वाले फैट और प्रोटीन्स टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन को सक्रिय रखते हैं, जो पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाते हैं। गर्म दूध पीने से पुरुषों में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति होती है, जिससे उनकी हड्डियां और मसल्स को भी मजबूती मिलती है। अगर पुरुष रोज रात को गर्म दूध पीएं तो उनकी फर्टिलिटी में इजाफा होगा।
प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता गर्म दूध
रात को गर्म दूध पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बिमारियों से बचाव होता है। सर्दी, जुखाम और खांसी होने पर गर्म दूध रामबाण है इसलिए सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में अदरक का टुकड़ा डालकर पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी और शरीर भी स्वस्थ होगा।
दूध में पाई जाने वाली पोटेशियम की मात्रा रक्तचाप को संतुलित रखती है, जिसके कारण हमारा दिल बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसलिए रात को दूध पीकर सोने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment