​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

हमारा लीवर कैसे काम करता है? How does our liver work?

हमारा लीवर कैसे काम करता है? | लिवर का काम क्या होता है?How does our liver work? | What is the function of the liver?

लीवर हमारे शरीर के अन्य इम्पोर्टेन्ट पार्ट जैसे- ब्रेन, दिल, फेफड़ा, किडनी के जैसे ही महत्वपूर्ण होता है शरीर के सभी भागों का काम अलग-अलग होता है लेकिन लीवर हमारे शरीर के कई सारे कामो को करता है, आज इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि लीवर का काम क्या होता है और इसके बारे में पूरी इनफार्मेशन देंगे.

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

लीवर क्या है? What is a liver?

लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण भाग है और सबसे बड़ा ऑर्गन भी है. इसे यकृत या जिगर भी कहा जाता है लीवर हमारे शरीर में कई सारे (लगभग 500 से भी ज्यादा कामों को) कामों को करता है. ये हमारे शरीर में दाईं ओर पसलियों के बीच में होता है हमारे लीवर का वजन लगभग 1.2kg से 1.5kg होता है लीवर लाल या भूरे रंग का होता है लीवर कुफ्फर और हेप्टिक सेल से मिलकर बना होता है इसके हेप्टिक सेल खराब होने जाने के कारण ही हमारे शरीर में हेपेटाइटिस नाम की बीमारी होती है इन्सान के शरीर का पूरा ब्लड लीवर से होकर ही जाता है शरीर का लगभग 13% ब्लड लीवर में ही मौजूद होता है.

ये अपने क्षतिग्रस्त पार्ट को रिजेनेरेट कर सकता है. माना कि अगर किसी इन्सान के लीवर का 75% भाग काट दिया जाये तो लीवर अपने इस हिस्से को दोबारा बना लेता है. लीवर में सेल डिवीज़न बहुत ही फ़ास्ट होता है. इन्सान के शरीर के ये एक मुख्य पार्ट है जो अपने आपके रिजेनेरेट कर लेता है इसीलिए लीवर ट्रांसप्लांट में किसी इन्सान के शरीर के लीवर के आधे हिस्से को काटकर दूसरे इन्सान के शरीर में लगा दिया जाता है और अपनी रि-जेनेरेट प्रोसेस से अपने आपको दोनों शरीर में पूरा कर लेते है.

लीवर का इन्सान के शरीर में क्या काम होता है? What is the function of the liver in the human body?

ये हमारे शरीर में सबसे ज्यादा काम करने वाला ऑर्गन है ये शरीर में 500 से भी ज्यादा काम करता है

ये हमारे शरीर की गंदगी को ख़त्म करके ब्लड को साफ रखता है. उदाहरण- अगर कोई इन्सान शराब पीता है तो ये शरीर के अन्दर जाकर ब्लड को गन्दा/जहरीला कर देता है तो लीवर इन सभी गन्दी चीजों को निकाल कर ब्लड को साफ करता है. लीवर के सेल्स हमारे ब्लड में होने वाले इस जहरीली चीज को सोख कर उसे नष्ट कर देता है इससे लीवर के कुछ सेल्स भी मर जाते हैं और बाद में लीवर अपनी रि-जेनेरेट प्रोसेस से इन मरे हुए सेल्स को बना लेता है. लेकिन अगर शरीर में इस गन्दी या जहरीली चीजों की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो लीवर खराब होना शुरू हो जाता है इसीलिए ज्यादा एल्कोहल या जहरीली चीज का यूज करने से लीवर खराब हो जाता है.

लीवर का काम शरीर में पित्त का निर्माण करना होता है. पित्त का काम हमारे शरीर में खाने की पाचन क्रिया में सहायता करना है. जब हम खाना खाते हैं तो खाना पचाने के लिए लीवर पेट में पित्त को छोड़ता है जिससे उस खाने में मौजूद वसायुक्त पदार्थ टूट जाते हैं और खाना जल्दी पचता है, ज्यादा वसायुक्त चीजे खाने से हमारे लीवर पर लोड पड़ता है लीवर पित्त को पेट में छोड़ने के साथ ही एक थैली में इकट्टा करके रखता है.

लीवर का काम कार्बोहाइड्रेट को फैट में बदलना होता है. हमारे द्वारा खाए गये खाने में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट की मात्रा में से लीवर जरूरत के हिसाब से शरीर को दे देता है और बाकि बचे कार्बोहाइड्रेट को फैट में बदल देता है. ज्यादा खाना खाने वाले लोग मोटे हो जाते है क्युकी उनके शरीर में जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट इकट्टा हो जाता है और उनका पेट भी निकल आता है क्युकी छाती के नीचे वाले हिस्से में फैट ज्यादा जमा होता है और जब शरीर में फैट की मात्रा भी ज्यादा बढ़ जाती है तो हमारा लीवर फैट को कोल्स्टोल में बदलना शुरू कर देता है.

हमारे शरीर में लीवर एक पॉवर हाउस के जैसे काम करता है हमारा शरीर सेल्स से मिलकर बना होता है और शरीर में सभी सेल्स को जिन्दा रहने के लिए ग्लूकोज और ऑक्सीजन की जरूरत होती है. शरीर को फेफड़ो के द्वारा ऑक्सीजन मिलती है और ग्लूकोज लीवर के माध्यम से मिलता है.

लीवर हमारे शरीर के पाचन तंत्र को कंट्रोल करता है. लीवर ब्लड में सुगर की मात्रा को नियंत्रित करके रखता है हम जब भी कोई दवा खाते है तो उसे असर करने का काम भी लीवर का होता है.

लीवर हमारे शरीर को सही से चलाने के लिए कई तरह के प्रोटीन, केमिकल और हार्मोन को बनाता है.

हमारे शरीर को लीवर ग्लूकोज कैसे देता है? How does the liver provide glucose to our body?

हमारे द्वारा खाए गये खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और ग्लूकोज होता है जो लीवर स्टोर करके रखता है इस खाने से मिले ग्लूकोज को हमारा लीवर जरूरत के हिसाब से ब्लड के द्वारा हमारे शरीर के सेल्स को देता है और बाकि के ग्लूकोज को ग्लाईकोजन में बदल कर रख लेता है. जब हम किसी भी कारण से खाना नही खा पाते है तो हमारे शरीर को ग्लूकोज की जरूरत होती है तो लीवर में स्टोर ग्लाईकोजन को फिर से ग्लूकोज में बदल कर शरीर की सेल्स को देता है. ज्यादा समय तक खाना न खाने के कारण जब लीवर में स्टोर ग्लाईकोजन ख़त्म हो जाता है तो हमारा लीवर प्रोटीन और फैट को तोड़कर ग्लूकोज बनाने लगता है इसीलिए ऐसा माना जाता है कि हमारा लीवर एक पॉवर हाउस के जैसे काम करता है.

हमारे शरीर के ब्लड बनाने का काम हड्डियों द्वारा किया जाता है लेकिन जब कोई बच्चा गर्भ में होता है तो उसके हड्डी बहुत ही कम और नाजुक होती है तो ऐसे में ब्लड बनाने का काम भी लीवर करता है

परामर्श :- Consultation

शरीर को चलाने के लिए लिवर बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से खाद्य और पेय पदार्थों को ऊर्जा में बदलती है। लिवर की बीमारी होता है जब लिवर का कोई बड़ा भाग काम करना बंद कर देता है या कोई गंभीर लिवर समस्या हो रहा हो।और उसका इलाज संभव नहीं होता है। लिवर फेलियर दो प्रकार के होते हैं, एक्यूट लिवर फेलियर और क्रोनिक लिवर फेलियर। एक्यूट में लिवर अचानक किसी स्थिति में खराब होता है और क्रोनिक में लिवर धीरे-धीर काफी समय बाद खराब होता है।

लिवर खराब होने के लक्षण में भूख न लगना, थकान, पीलिया, एडिमा, इत्यादि है। लिवर फेलियर के कारण में वायरल हेपेटाइटिस, अल्कॉहल, फैटी लिवर, ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, इत्यादि है। लिवर फेलियर के इलाज में लिवर ट्रांसप्लांट, दवाएं, सर्जरी इत्यादि शामिल है। इससे अलग बात करें, तो खान-पान की खराब आदतों से कई सारी बीमारियां जुड़ी है। खराब जीवनशैली और खराब डाइट दोनों ही बीमारियों के प्रमुख कारण है।

अगर आपके में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई भी शारीरिक समस्या हो रहा है; डॉक्टर से सलाह जरूर ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

पेट में किसी भी तरह का कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको पेट या लिवर से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत