पेशाब को देर तक रोक कर रखने से हो सकते हैं कई गंभीर बीमारियों का खतरा। Holding urine for long periods can lead to the risk of many serious diseases.
- Get link
- X
- Other Apps
पेशाब को देर तक रोक कर रखने से हो सकते हैं कई गंभीर बीमारियों का खतरा। Holding urine for long periods can lead to the risk of many serious diseases.
देर तक पेशाब को रोककर रखने से पेशाब की थैली में और पेशाब की नली में जलन और इंफेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है। यदि आपको पेशाब रोककर रखने की आदत परमानेंट हो जाए, तो इससे गुर्दों में पथरी की शिकायत भी बन सकती है।
- रिसाव की भी हो सकती है दिक्कत
- पेशाब लगने पर तुरंत न जाने से हो सकती है पथरी
- देर तक पेशाब को रोकने से हो सकता है यूरिन इंफेक्शन
शरीर से हानिकारक विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी करती है और पेशाब के रूप में शरीर से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी डीटॉक्स हो जाती है। हालांकि, कई बार महिलाएं पेशाब को देर तक रोककर रखती हैं। इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
यदि देर तक पेशाब को रोक कर रखा जाए, तो इससे किडनी पर तो बुरा असर पड़ता है, साथ है सेहत पर अन्य दुष्प्रभाव भी पड़ते हैं।
पेशाब रोककर रखने के नुकसान। Disadvantages of holding urine
गुर्दे की पथरी :- kidney stones
देर तक पेशाब को रोककर रखने से पेशाब की थैली में और पेशाब की नली में जलन और इंफेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है। यदि पेशाब रोककर रखने की आदत परमानेंट हो जाए, तो इससे गुर्दों में पथरी की शिकायत भी बन सकती है।
इंफेक्शन की समस्या :- infection problem
शरीर से हानिकारक तत्व पेशाब के रूप में ही शरीर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में यदि समय पर पेशाब के लिए न जाया जाए, तो इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इससे पेट के निचले हिस्से में दर्द और पेशाब में जलन होने की समस्या हो सकती है।
पेशाब की थैली में हो सकती है खिंचाव की समस्या। There may be a problem of strain in the urinary bladder
ज्यादा देर तक पेशाब को रोककर रखने से पेशाब की थैली में खिंचाव हो सकता है। इससे पेशाब आने में दिक्कत हो सकती है। कई बार पेशाब के रुक- रुक आने की स्थिति भी बन जाती है। कई बार पेशाब रोककर रखने की आदत जानलेवा भी हो सकता है।
यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है। Urine infection may also occur
यदि लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखा जाए, तो इससे यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल, लम्बे समय तक पेशाब को रोकने से पेल्विक फ्लोर मसल्स को नुकसान पहुंचता है। इस मसल्स के नुकसान से यूरिन इंफेक्शन तो होता ही है, साथ ही इससे रिसाव की समस्या भी हो सकती है।
परामर्श :- Consultation
अगर आपको हंसने, खांसने या छींकने पर यूरीन निकल जाता है। या पेशाब करने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।
रुक-रुक कर पेशाब होना, बूंद-बूंद पेशाब आना, पेशाब के दौरान तनाव होना, दर्द होना, पेशाब में झाग आना, पेशाब से बदबूं आना या किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
अगर आपको कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
पेशाब करने के दौरान या बाद में पुरुषों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment